23 मार्च रविवार चमकेगा इन राशियों का भाग्य, मिलेगी बड़ी सफलता

मेष राशि- मेष राशि वालों को आज घर-परिवार में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। ऑफिस में दी गई कार्यों की जिम्मेदारी को नजरअंदाज न करें और सभी कार्यों को डेडलाइन से पहले कंपलीट करें। वृषभ राशि- नौकरी की तलाश करने वाले जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा। कुछ जातक नई प्रॉपर्टी में निवेश कर सकते हैं, लेकिन आर्थिक मामलों में एक्सपर्ट की सलाह लेने में संकोच न करें। ऑफिस में सीनियर्स के सुझाव से कार्यों के अच्छे परिणाम मिलेंगे। मिथुन राशि- मिथुन राशि वाले आज लग्जरी आइटम पर धन खर्च कर सकते हैं। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। कुछ जातक नया घर या नई प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई का स्ट्रेस हो सकता है। कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। कर्क राशि- आज आपका काफी बिजी शेड्यूल रहेगा। कार्यों की अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलेगी। नए बदलावों को लेकर थोड़ा सतर्क रहें। किसी दूसरे पर निर्भर न रहें। इससे कार्यों में देरी हो सकती है। फैमिली के साथ टाइम स्पेंड करें। इससे स्ट्रेस लेवल कम होगा। सिंह राशि- ऑफिस पॉलिटिक्स से दूरी बनाएं। पारिवारिक जीवन में थोड़ा तनाव रह सकता है। पुरानी गलतियों से सीख लेकर लाइफ में आगे बढ़ें। आज आपकी लंबे समय से चली आ रही समस्या दूर होगी। परिजनों का आशीर्वाद मिलेगा। कन्या राशि- आपके सभी विवाद सुलझ जाएंगे। प्रोफेशनल लाइफ में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन का आवक बढ़ेगा। परिजनों के आशीर्वाद से रुके हुए कार्य सफल हो जाएंगे। तुला राशि- तुला राशि वालों के आज सभी सपने साकार होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। माता-पिता के सहयोग से धन लाभ के नए मौके मिलेंगे। व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनाए रखें। वृश्चिक राशि- पारिवारिक जीवन की दिक्कतों को इग्नोर न करें। अगर जरुरत हो, तो परिजनों की सलाह लें। कोई बड़ा रिस्क न लें। आज आपको अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। पार्टनर के सपोर्ट से मन प्रसन्न रहेगा। धनु राशि- करियर में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। विद्यार्थियों को शैक्षिक कार्यों में नई उपलब्धि हासिल होगी। सहकर्मियों के साथ मिलकर किए गए कार्यों के बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। जल्दबाजी में कोई काम न करें। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर कोई फैसला लें। मकर राशि- आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सभी कार्य के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। परिजनों से अपने इच्छाओं के बारे में चर्चा करें। आर्थिक मामलों में कोई रिस्क न लें। करियर से जुड़े फैसले होशियारी से लें। अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए नई रणनीति बनाएं। कुंभ राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। पुराने निवेशों से अच्छा रिटर्न मिलेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भौतिक सुख-सुविधाओं में जीवन व्यतीत करेंगे। मीन राशि- आज मीन राशि वालों का दिन सामान्य रहेगा। ऑफिस में कार्यों का बिजी शेड्यूल रहेगा। प्रॉपर्टी से जुड़े विवाद सुलझ जाएंगे। कर्ज से मुक्ति मिलेगी। बिजनेस के मामले में थोड़ी सावधानी बरतें। सोच-समझकर कोई डिसीजन लें। recent visitors 70

नवागत सहायक आबकारी आयुक्त वीरेंद्र धाकड़ के निर्देश पर होटल ढाबों पर बड़ी कार्यवाही

Major action taken against hotels and dhabas on the instructions of newly arrived Assistant Excise Commissioner Virendra Dhakad भोपाल (ब्यूरो रिपोर्ट)। आज दिनांक 22/03/2025 को कलेक्टर भोपाल, कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर नवागत सहायक आबकारी आयुक्त भोपाल वीरेंद्र धाकड़ के मार्गदर्शन में आबकारी कंट्रोलर एच. एस. गोयल के नेतृत्व में  पृथक पृथक 2 टीमें बना कर देर रात्रि तक  रायसेन रोड क्षेत्र एवं बैरागढ़ क्षेत्र के होटल, ढाबों पर दबिश दी गई । दौरान दबिश  आचमन ढाबा,समायरा रेस्टोरेंट,सम्राट रेस्टोरेंट,बनारसी ढाबा,लक्स रेस्टोरेंट,शिवहरे ढाबा,किंग्स ढाबा,श्रीहरि ढाबा,बिग डैडी आदि होटल/ ढाबों पर तलाशी ली गई। अवैध स्थल पर मदिरापान करने वालों पर एवं  इन होटल ढाबों के संचालकों/मालिकों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किए । आज की कार्यवाही में कुल  57 प्रकरण पंजीबद किए  आज की कार्यवाही में समस्त आबकारी अधिकारी/स्टाफ उपस्थित रहा । आबकारी कंट्रोलर एच. एस. गोयल ने बताया कि ऐसी कार्यवाहियां लगातार जारी रहेगी । recent visitors 128

आरएसएस एक आतंकवादी संगठन है, उसकी शाखाओं में गलत बातें सिखाई जाती :हुसैन दलवई

मुंबई  महाराष्ट्र के संभाजी नगर स्थित औरंगजेब की कब्र को लेकर सियासत गरमाई है। दक्षिणपंथी दल कब्र को हटाने की लगातार मांग कर रहे हैं। नागपुर में इसे लेकर हिंसा तक हुई। राजनीतिक बयानबाजी जारी है। इसी बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सांसद हुसैन दलवाई का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा है कि हिम्मत है तो सरकार औरंगजेब की कब्र को हटाकर दिखाए। हुसैन दलवई ने तुषार गांधी, असदुद्दीन ओवैसी और संजय राउत के हालिया बयानों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने औरंगजेब की तारीफ करने वाले सपा नेता अबू आजमी को पर भी टिप्पणी की है। आरएसएस को बताया आतंकवादी संगठन हुसैन दलवई ने तुषार गांधी के उस बयान का समर्थन किया, जिसमें उन्होंने आरएसएस को 'कैंसर' कहा था। दलवाई ने कहा कि तुषार गांधी ने जो कहा, वह सही कहा है। मैं पहले भी कह चुका हूं और आज भी कहता हूं कि आरएसएस एक आतंकवादी संगठन है। उसकी शाखाओं में गलत बातें सिखाई जाती हैं। तुषार गांधी के लिए मांगी सुरक्षा दलवई ने कहा कि तुषार गांधी ने कोई गलत नहीं बोला है। उन्होंने आगे कहा कि तुषार गांधी की जान को खतरा है और सरकार को उन्हें सुरक्षा प्रदान करनी चाहिए। यह सरकार का कर्तव्य है कि वह तुषार गांधी के परिवार की रक्षा करे, क्योंकि गांधी जी के खिलाफ हिंसा की कोशिशें जारी हैं। वक्फ संशोधन बिल का विरोध वक्फ संशोधन बिल पर असदुदीन औवासी के बयान का हुसैन दलवाई ने समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यह बिल इसलिए लाया जा रहा है ताकि मुसलमानों से उनकी मस्जिदें और संपत्ति छीन ली जाए। इस बिल के माध्यम से सरकार मुसलमानों की भूमि और संपत्ति हड़पना चाहती है। कई विरोधी पार्टियों ने इस बिल का विरोध किया है। इंडिया गठबंधन भी इसके खिलाफ है। हम इस बिल का विरोध करते हैं। 'RSS शिवाजी को मानती थी पेशेवर' वहीं, वीर सावरकर को लेकर दलवाई ने कहा कि यह सही है कि वीर सावरकर ने छत्रपति संभाजी महाराज के बारे में कई गलत बातें लिखी थीं और उनके बारे में गलत टिप्पणियां की थीं। इसके अलावा, उन्होंने छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में भी नकारात्मक बातें कहीं थीं। जब नेहरू जी को इस बारे में पता चला, तो उन्होंने सावरकर की किताबों को हटवा दिया। लेकिन अब देवेंद्र फडणवीस क्यों नहीं वही काम कर रहे हैं? आरएसएस के लोग छत्रपति शिवाजी महाराज को राजा नहीं मानते थे, बल्कि पेशेवर मानते थे। यह अत्यंत शर्मनाक है। संजय राउत के बयान का समर्थन संजय राउत के औरंगजेब से संबंधित बयान पर हुसैन दलवाई ने भी अपनी सहमति दी। राउत ने बीजेपी सरकार की तुलना औरंगजेब से करते हुए कहा था कि मौजूदा शासन उससे भी बदतर है। इस पर हुसैन दलवाई ने कहा कि औरंगजेब का शासन क्रूर था, लेकिन बीजेपी का शासन उससे भी खराब है। बीजेपी मनमानी करती है और लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं का उल्लंघन करती है। औरंगजेब की तारीफ करने के लिए उन्होंने सपा नेता अबू आजमी की कड़ी आलोचना की। उन्होंने अबू आजमी को औरंगजेब की तारीफ न करने की सलाह देते हुए कहा कि औरंगजेब एक क्रूर शासक था और हमें उसकी तारीफ नहीं करनी चाहिए। अबू आजमी को इतिहास पढ़ने की जरूरत है। recent visitors 73

ग्रीन सॉल्यूशंस से घरेलू बचत और बिजनेस के नए अवसर

Green solutions bring household savings and new business opportunities ग्रीन भारत एक्सपो का दूसरा दिन:  भोपाल (सुशील दामले)। भोपाल में आयोजित ग्रीन भारत एक्सपो के दूसरे दिन इनोवेटिव प्रोडक्ट्स और ग्रीन एनर्जी सॉल्यूशंस ने बड़ी संख्या में आगंतुकों को आकर्षित किया। खासकर “शून्य निवेश पर सूर्यपति” योजना ने लोगों का विशेष ध्यान खींचा, जिससे बिना शुरुआती निवेश के घरों में सौर ऊर्जा से बिजली प्राप्त करने का अवसर मिल रहा है। 1. सौर ऊर्जा से बिजली बिल मुक्त भविष्य – सोलर सिस्टम अपनाने वालों को 30 साल तक बिजली बिल से छुटकारा। 2. सरकारी सब्सिडी के लाभ – सोलर पैनल और लाइट्स पर लाखों की सब्सिडी उपलब्ध। 3. ई-व्हीकल्स की बड़ी रेंज – घरेलू और कमर्शियल उपयोग के लिए इलेक्ट्रिक वाहनों की विशेष प्रदर्शनी। डिक्की अध्यक्ष डॉ. अनिल सिरवैया ने कहा, “ग्रीन एनर्जी सेक्टर में अपार बिजनेस संभावनाएं हैं। सरकार की योजनाएं स्टार्टअप्स को बड़ा अवसर दे सकती हैं, खासकर ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा से बुनियादी सुविधाएं सशक्त हो सकती हैं। दूसरे दिन सुबह से ही युवाओं और महिलाओं की उल्लेखनीय भागीदारी देखी गई। इमेजिन इवेंट्स के एमडी कल्याण कुशवाह ने भोपाल के युवाओं से अपील की कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में करियर और बिजनेस के नए रास्ते खोजें। तीन दिवसीय यह एक्सपो 23 मार्च को समाप्त होगा। यह आयोजन न केवल जागरूकता बढ़ा रहा है, बल्कि निवेश और व्यवसाय के नए अवसरों को भी खोल रहा है। ग्रीन भारत एक्सपो के मीडिया प्रभारी डॉ राजीव जैन ने बताया की बड़ी संख्या में कॉलेज स्टूडेंट और भोपाल वासी इस एक्सपो का भ्रमण कर रहे है और कई प्रकार की स्कीम का लाभ ले रहे है। हम सभी भोपाल वासियों से अपील करते है की आज समापन पर ज्यादा से ज्यादा से लोग एक्सपो की विजिट करे। recent visitors 394

ग्रीन भारत एक्सपो का भव्य शुभारंभ, महापौर मालती राय ने किया उद्घाटन

Green India Expo inaugurated by Mayor Malti Rai भोपाल (सुशील दामले)। पर्यावरण अनुकूल तकनीकों और हरित ऊर्जा समाधानों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित ग्रीन भारत एक्सपो का आज भव्य शुभारंभ हुआ। महापौर मालती राय ने फीता काटकर इस आयोजन की शुरुआत की। डिक्की (DICCI) और इमेजिन इवेंट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस एक्सपो में ईवी, सोलर और ग्रीन एनर्जी से जुड़ी देशभर की अग्रणी कंपनियों ने भाग लिया है। 150 से अधिक स्टॉल्स, पवेलियन, फूड कोर्ट और कल्चरल पवेलियन से सजे इस एक्सपो में ग्रीन सॉल्यूशंस के साथ बिजनेस और स्व-रोजगार के अनगिनत अवसर उपलब्ध कराए गए हैं। महापौर मालती राय ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा, “भोपाल में ‘ग्रीन भारत एक्सपो’ का आयोजन गर्व की बात है। अब तक प्रॉपर्टी एक्सपो ज्यादा होते रहे हैं, लेकिन पर्यावरण संतुलन, स्वच्छता और ग्रीन एनर्जी के उपायों को प्रोत्साहित करने वाले आयोजन शहर की नई पहचान बना रहे हैं।” उन्होंने डिक्की और इमेजिन इवेंट को इस पहल के लिए धन्यवाद देते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को उद्यमिता और स्व-रोजगार के बेहतरीन अवसर मिलते हैं। महापौर ने एक्सपो में लगे विभिन्न स्टालों और पवेलियन का अवलोकन किया और सोलर लाइटिंग, ई-व्हीकल्स, सोलर पंप, बायो-चार बायो पैलेट्स जैसी नवीनतम तकनीकों से बने उत्पादों की जानकारी ली। उन्होंने ई-कार्ट की सवारी कर एक्सपो का भ्रमण किया और बताया कि भोपाल नगर निगम भी सोलर एनर्जी को अपनाने की दिशा में सक्रिय है। सरकारी कार्यालयों की छतों पर सोलर पैनल लगाए जा रहे हैं और भविष्य में जनसुविधाओं के लिए भी ग्रीन एनर्जी के विकल्पों का उपयोग किया जाएगा। डिक्की के अध्यक्ष डॉ. अनिल सिरवैया ने कहा कि ग्रीन भारत एक्सपो का मुख्य उद्देश्य युवाओं को ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में स्व-रोजगार और उद्यमिता के अवसरों से परिचित कराना है। उन्होंने बताया कि भारत सरकार और मध्य प्रदेश सरकार की इस क्षेत्र में बेहतरीन नीतियां हैं, जिनका लाभ उठाकर युवा वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में अपने उद्योग स्थापित कर सकते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के अनुरूप प्राकृतिक ऊर्जा संसाधनों के अधिकतम उपयोग और उद्यमिता को बढ़ावा देने की बात कही। इमेजिन इवेंट के एमडी कल्याण कुशवाह ने एक्सपो में भाग लेने वाली कंपनियों और उनके उत्पादों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय इस एक्सपो में हर दिन विभिन्न कंपनियों के प्रेजेंटेशन होंगे, जिससे ग्रीन टेक्नोलॉजी और ऊर्जा समाधान के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ेगी।शुभारंभ समारोह में पार्षद श्रीमती पूजा अश्विनी शर्मा, शिखा मोनू गोहिल, विनीता सोनी, डिक्की के वाइस प्रेसिडेंट पंकज पाटिल, बिट्टन मार्केट के अध्यक्ष हरिओम खटीक, सर्च एंड रिसर्च डेवलपमेंट सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. मोनिका जैन और डॉ. राजीव जैन विशेष रूप से उपस्थित रहे।ग्रीन भारत एक्सपो न केवल ग्रीन टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने का एक सशक्त मंच है, बल्कि युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराने का भी एक महत्वपूर्ण माध्यम साबित हो रहा है। एक्सपो के आगामी दिनों में भी बड़ी संख्या में आगंतुकों और उद्योग विशेषज्ञों के शामिल होने की उम्मीद है। recent visitors 106

चयन सूची और परीक्षा परिणाम न्यायालय की अनुमति के बिना घोषित नहीं किए जाएं :हाईकोर्ट

 जबलपुर असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा में गेस्ट फैकल्टी को एससी-एसटी वर्ग के तहत मिलने वाली आयु सीमा छूट का लाभ नहीं दिए जाने के खिलाफ जबलपुर हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। याचिका पर सुनवाई के बाद हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत और जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने एससी-एसटी वर्ग को 5 साल की अतिरिक्त आयु सीमा छूट का लाभ प्रदान करने के आदेश जारी किए हैं। युगलपीठ ने यह भी निर्देश दिया है कि चयन सूची और परीक्षा परिणाम न्यायालय की अनुमति के बिना घोषित नहीं किए जाएं। अतिथि शिक्षकों को मिलेगा नौकरी में 25% रिजर्वेशन, जबलपुर हाईकोर्ट का फैसला अतिथि शिक्षकों के लिए जबलपुर हाईकोर्ट ने राहत देने वाला आदेश जारी किया है. हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस सुरेश कुमार कैत व जस्टिस विवेक जैन की युगलपीठ ने स्वाशासकीय व जनभागीदारी कॉलेज में कार्यरत अतिथि शिक्षकों को आरक्षण का लाभ देने का अंतरिम आदेश जारी किया है. युगलपीठ ने एमपीपीएससी के माध्यम से निकाली गई असिस्टेंट प्रोफेसर की भर्ती में इन कॉलेज में कार्यरत गेस्ट फैकल्टी को भी 25 प्रतिशत आरक्षण की श्रेणी में रखने के अंतरिम आदेश जारी किए हैं. क्या है गेस्ट फैकल्टी और आरक्षण का मामला? दरअसल, स्वाशासकीय यानी ऑटोनॉमस व जनभागीदारी कॉलेज में कार्यरत 33 गेस्ट फैकल्टी की ओर से ये याचिका दायर की गई थी. तीन याचिका में कहा गया था कि उच्च शिक्षा विभाग ने MPPSC के माध्यम से असिस्टेंट प्रोफेसर और खेल अधिकारियों के लिए 2 हजार 117 पदों पर भर्ती निकाली है. वहीं सभी याचिकाकर्ता स्वाशासकीय व जनभागीदारी कॉलेज में रिक्त पदों पर वर्षों से कार्यरत हैं. याचिका में इसके साथ मांग की गई कि इस भर्ती में गेस्ट फैकल्टी होने के नाते उन्हें भी 25 प्रतिशत आरक्षण का लाभ प्रदान किया जाए, जो उन्हें नहीं दिया जा रहा है. अब मिलेगा आरक्षण का लाभ अतिथि शिक्षकों की याचिका की सुनवाई करते हुए युगलपीठ ने स्वाशासकीय व जनभागीदारी कॉलेज में कार्यरत गेस्ट फैकल्टी को भी आरक्षण का लाभ देने के अंतरिम आदेश जारी किए हैं. युगलपीठ ने नियुक्ति याचिका के अंतिम आदेश के अधीन रहते हुए एमपीपीएससी को रिजल्ट फिलहाल जारी नहीं करने के आदेश दिए हैं. याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता एस डी मिश्रा ने पैरवी की.  हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती में दी राहत, 2018 की टीईटी मान्य, आयु सीमा में छूट, अनुभव प्रमाण पत्र अनिवार्य नहीं मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने शिक्षक भर्ती से जुड़े तीन अलग-अलग मामलों में अभ्यर्थियों को राहत प्रदान की है। हाईकोर्ट ने अंतरिम आदेश के तहत उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया में शामिल करने के आदेश दिए। कोर्ट ने कहा कि इन अभ्यर्थियों का परीक्षा परिणाम इस याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन रहेगा। चयन प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश बुरहानपुर निवासी आकांक्षा व अन्य की ओर से कोर्ट को बताया गया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा 2023 की नियम पुस्तिका के अनुसार, 2018 के बाद आयोजित किसी भी शिक्षक पात्रता परीक्षा की वैधता आजीवन होगी। इसके बावजूद कर्मचारी चयन बोर्ड ने प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा 2024 में टीईटी 2020 पास अभ्यर्थियों को शामिल नहीं किया। कोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को चयन प्रक्रिया में शामिल करने के निर्देश दिए। भर्ती परीक्षा में आवेदन करने और भाग लेने की अनुमति विदिशा निवासी अरविंद रघुवंशी व अन्य की ओर से 2024 के भर्ती विज्ञापन की कंडिका 6.2 को चुनौती दी थी, जिसमें अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष तय की गई थी। दलील दी गई कि सामान्य प्रशासन विभाग ने 18 सितंबर 2022 को आदेश जारी कर अधिकतम आयु सीमा में 3 वर्ष की छूट का प्रावधान दिया है। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ताओं को भर्ती परीक्षा में आवेदन करने और भाग लेने की अनुमति दी। वहीं हाईकोर्ट ने टीकमगढ़ निवासी शैलेन्द्र यादव व अन्य को बिना अनुभव प्रमाण पत्र के आवेदन करने की अनुमति प्रदान की।   recent visitors 55

अप्रैल और मई की गर्मी में बिजली कटौती के तैयार रहे ग्वालियरवासी, एक फिक्स समय पर बिजली सप्लाई बंद रखने का निर्णय

ग्वालियर  गर्मी आ गई है। हर साल की तरह बिजली कंपनी प्री मानसून मेंटेनेंस में जुटने वाली है। मध्य प्रदेश के ग्वालियर से खबर है कि इस बार यह मेंटेनेंस हर साल जैसा न होकर कुछ अलग होगा। इस बार मेंटेनेंस के लिए एक फिक्स समय पर बिजली सप्लाई बंद रखने का निर्णय लिया जा सकता है। वह फिक्स समय सुबह नौ से दोपहर एक बजे तक होगा। यानी अप्रैल से मई तक अलग-अलग इलाकों में जो कटौती होगी, वह इन्हीं चार घंटों में होगी। लोगों की सहूलियत के लिए बनाया शेड्यूल     बिजली कंपनी के शहर वृत्त के महाप्रबंधक नितिन मांगलिक ने बताया कि भीषण गर्मी के पूर्वानुमान को देखते हुए इस बार लोगों की सहूलियत के लिए मेंटेनेंस का ऐसा शेड्यूल तैयार किया जाएगा।     दोपहर दो बजे के बाद जब तापमान ज्यादा रहता है, तब शटडाउन नहीं लिया जाए। दो माह तक अलग-अलग इलाके की करीब तीस से पचास हजार की आबादी रोज चार घंटे घोषित बिजली कटौती झेलेगी। शनिवार को पांच फीडर पर गुल रहेगी बिजली नगर संभाग पूर्व के पांच फीडर क्षेत्रों में शनिवार को बिजली गुल रहेगी। मेला फीडर, इंद्रमणी नगर, सुरेश नगर फीडर पर दोपहर 12 बजे से शाम छह बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे इंद्रमणी नगर, न्यू विवेक नगर, दुल्लपुर गांव, पंचशील नगर, नदीपार टाल, तृप्ती नगर तरुण बिहार कालोनी सहित अन्य क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। गुलमोहर व विवेकानंद फीडर पर सुबह 11 बजे से दोपहर एक बजे तक बिजली गुल रहेगी। इससे गुलमोहर सिटी, ग्रीन पार्क, ओहदपुर, यशोदा रेजीडेंसी, लोटस विला, विवेकानंद नीडम सहित अन्य क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। recent visitors 50