बड़वानी-सेंधवा स्टेट हाइवे पर बस अनियंत्रित होकर पलटी, मासूम बच्ची की मौत, 30 यात्री घायल, नशे में था चालक

बड़वानी  धुलेंडी की शाम जिला मुख्यालय से करीब 15 किमी दूर सेंधवा स्टेट हाइवे पर मजदूरों से भरी स्लीपर कोच बस पलट गईं। घटना में करीब 30 लोग घायल हुए। इसमें डेढ़ साल के मासूम की मौत हुई है। मजदूरों से भरी बस पलसूद से गुजरात जा रही थी। इस दौरान ग्राम जूनाझिरा के पास सड़क किनारे बस पलट गई। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार बस का चालक नशे में होकर तेज गति से चला रहा था। घटना शुक्रवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई गई है। सूचना मिलते ही मौके पर राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी, एसपी जगदीश डावर, एसडीएम भूपेंद्र रावत, एसडीओपी दिनेश चौहान सहित बड़वानी सिलावद थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद मौके पर बड़वानी सिलावद से 6-7 एम्बुलेंस पहुंची। अलग-अलग गांव फलियों के लोग थे सवार पुलिस और लोगों की मदद से घायलों को सबसे पहले सिलावद अस्पताल ले जाएगा। यहां प्राथमिक उपचार शुरू करने के बाद गंभीर घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायलों में सिलावद पलसूद क्षेत्र के अलग-अलग गांव फलियों के ग्रामीण महिला पुरुष शामिल हैं। बस पलटने की घटना में घायल करीब 10 लोगों को जिला अस्पताल भी रेफर किया गया। विधायक राजन मंडलोई ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के हाल जाने। मामले की जांच करेंगे एसपी जगदीश डावर ने कहा कि बस पलटने के मामले में जांच की जाएगी। सबसे पहले घायल का उपचार के लिए सिलावट अस्पताल और अधिक घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया है। समुचित उपचार के निर्देश दिए घटना की सूचना पर सिलावद अस्पताल राज्यसभा सांसद डॉक्टर समर सिंह सोलंकी नेघायलों के हाल जाने और घटना के बारे में जानकारी प्राप्त की। साथ ही अस्पताल में डॉक्टर व अधिकारियों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। वहीं अधिकारियों को जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए। recent visitors 47

पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेश के बाद सीहोर में होली का उत्साह देखने को मिला, श्रद्धालुओं का ठंडाई, आलू बड़े से स्वागत किया

सीहोर  हर साल की तरह इस साल भी होली के दूसरे दिन देश भर में प्रसिद्ध पांच दिवसीय महादेव की होली की धूम सीहोर में देखने को मिली। हजारों की संख्या में देश के कोने-कोने से आए आस्थावन श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ अबीर-गुलाल उड़ाते नजर आए। इस मौके पर चल समारोह में अघोरी भी शामिल हुए। इस दौरान आदिवासी नृत्य व झांकियां आकर्षण का केंद्र रही। चल समारोह का जगह-जगह स्वागत कर स्वलपाहार कराया गया। पंडित प्रदीप मिश्रा के संदेश के बाद होली का उत्साह देखने को मिला है और शहर के महादेव मंदिरों में जमकर होली खेली गई। चमत्कालेश्वर महादेव मंदिर से हुई शुरुआत शनिवार की सुबह कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा शहर के छावनी स्थित चमत्कालेश्वर महादेव मंदिर से शहर में महादेव की होली की शुरुआत की। इसके पश्चात वह शहर के विभिन्न मंदिर में पहुंचे। विठ्लेश सेवा समिति नगर इकाई के द्वारा महादेव की होली के लिए शहर के अनेक स्थानों पर मंच बनाया गया। श्रद्धालुओं के लिए ठंडाई का इंतजाम के अलावा एक क्विंटल गुलाब के फूलों की पंखडी, अबीर और गुलाल का इंतजाम किया गया था, जो हुलियारों पर जमकर बरसाए गए। अघोरी भी हुए शामिल शामिल, झाबुआ के कलाकारों ने दी प्रस्तुति शनिवार की सुबह नौ बजे शहर के छावनी स्थित नगर पालिका के पास चमत्कालेश्वर महादेव पहुंचे और अन्य शिव मंदिरों के पश्चात प्राचीन मनकामेश्वर महादेव मंदिर तहसील चौराहे पहुंचे। डोल-नगाड़ों और डीजे की धुनों के मध्य महादेव की होली में गुलाल और अबीर उड़ाने के लिए मशीन के अलावा, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और जबलपुर से अघोरी भी इसमें शामिल होने पहुंचे थे। इसके अलावा झांकियां और झाबुआ के कलाकारों अपनी प्रस्तुति दी, वहीं संतरे, केले आदि से स्वागत किया गया। शहर के अलग-अलग इलाकों में श्रद्धालुओं का ठंडाई, आलू बड़े, पोहे और अन्य नाश्ते से स्वागत किया गया। recent visitors 41

इंदौर में होली ड्यूटी पर तैनात TI के सीने में उठा दर्द, अस्पताल ले जाने से पहले मौत

भोपाल/इंदौर मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां होली के दिन ड्यूटी पर तैनात थाना प्रभारी संजय पाठक की अचानक मौत हो गई। ड्यूटी के दौरान टीआई संजय पाठक के सीने में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद बताया कि यहां आने से पहले ही हार्ट अटैक के कारण इनकी मौत हो चुकी है। पाठक की ड्यूटी शुक्रवार को बेटमा में लगाई गई थी। वे आईजी ऑफिस में पदस्थ थे। वे मूल रूप से भोपाल के रहने वाले थे। सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे। पुलिस का होली मिलन समारोह निरस्त थाना प्रभारी संजय पाठक की अचानक निधन के बाद शनिवार को डीआरपी लाइन में होने वाला होली मिलन समारोह निरस्त कर दिया गया। इंदौर के कई थानों में रहे पदस्थ संजय पाठक 1988 बैच के अफसर थे। उनके पिता भेल संयंत्र में रहे हैं। वे इंदौर में साउथ तुकोगंज में रहते थे परिवार में दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सुरभि पाठक नेशनल शूटर है। वह इंडियन टीम में भी रह चुकी हैं। पत्नी हाउस वाइफ है। संजय पाठक जूडो कराटे में ब्लैक बेल्ट रह चुके हैं। इंदौर के कई थानों में उन्होंने ड्यूटी की है। डीजीपी मकवाना ने जताया दुख टीआई की मौत के बाद डीजीपी कैलाश मकवाना ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा-इंदौर ग्रामीण जोन में होली की ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी संजय पाठक को हार्ट अटैक आया था। दुर्भाग्य से उनका देहवासन हो गया। विनम्र श्रद्धांजलि। इंदौर के कई थानों में रहे पदस्थ संजय पाठक 1988 बैच के अफसर थे। उनके पिता भेल संयंत्र में रहे हैं। वे इंदौर में साउथ तुकोगंज में रहते थे परिवार में दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी सुरभि पाठक नेशनल शूटर है। वह इंडियन टीम में भी रह चुकी हैं। पत्नी हाउस वाइफ है। संजय पाठक जूडो कराटे में ब्लैक बेल्ट रह चुके हैं। इंदौर के कई थानों में उन्होंने ड्यूटी की है। डीजीपी मकवाना ने जताया दुख टीआई की मौत के बाद डीजीपी कैलाश मकवाना ने श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पर लिखा-इंदौर ग्रामीण जोन में होली की ड्यूटी के दौरान थाना प्रभारी संजय पाठक को हार्ट अटैक आया था। दुर्भाग्य से उनका देहवासन हो गया। विनम्र श्रद्धांजलि। recent visitors 55

अभिनेता अर्जुन रामपाल महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में शामिल हुए, नंदी हाल में बैठकर भगवान का ध्यान लगाया.

उज्जैन  प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान महाकाल के दर्शन के लिए आते हैं और भगवान की एक झलक पाकर अपने आप को धन्य मानते हैं. वहीं, आज शनिवार सुबह बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल महाकाल मंदिर पहुंचे और भस्म आरती में सम्मिलित हुए. उन्होंने भगवान महाकाल का पूजन पाठ और अभिषेक कर आशीर्वाद लिया. उन्होंने अपने माथे पर तिलक लगवाया और 'जय श्री महाकाल' लिखा दुपट्टा भी पहना. भस्म आरती में शामिल हुए अर्जुन रामपाल शनिवार की सुबह अर्जुन रामपाल ने अपने मित्रों के साथ महाकालेश्वर मंदिर पहुंचकर तड़के होने वाली भस्म आरती में भाग लिया. उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर पूरे विधि-विधान से आरती का आनंद लिया और शिव साधना की. इस मौके पर उन्होंने कहा कि, मुझे भगवान महाकाल के दर्शन करने का सौभाग्य मिला. मैंने कई मंदिरों के दर्शन किए, लेकिन यहाँ की ऊर्जा अद्भुत है.'' 'महाकाल धाम जैसी आध्यात्मिक ऊर्जा और कहीं नहीं' अर्जुन रामपाल ने कहा कि, ''वह इंदौर में होली इवेंट के लिए आए थे, लेकिन अचानक उनके मन में महाकाल के दर्शन की प्रेरणा जागी, और वह तुरंत उज्जैन आ गए. बाबा महाकाल के धाम में जो आध्यात्मिक ऊर्जा है, वैसी उन्होंने कहीं और अनुभव नहीं की.'' बता दें कि अर्जुन रामपाल का जन्म जबलपुर में हुआ था. मंदिर में लगा रहता है सेलिब्रिटी का आना जाना बॉलीवुड सितारों का महाकाल मंदिर आना कोई नई बात नहीं है. महाकाल के दरबार में आए दिन फिल्मी सितारे, राजनेता और भारतीय क्रिकेटर समेत कई VVIP पहुंचते हैं और भस्म आरती में शामिल होते हैं. अर्जुन रामपाल ने भी इसी कड़ी में भगवान से अपने और अपने परिवार के सुख-समृद्धि की प्रार्थना की. बता दें कि भगवान महाकाल की नगरी उज्जैन में श्रद्धालुओं की आस्था दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है. recent visitors 45

पाकिस्तान के कटोरे में आ गई एक अरब डॉलर की भीख

लाहौर  आर्थिक रूप से जूझ रहे पाकिस्तान को अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ( IMF) से 1 बिलियन डॉलर की आर्थिक मदद मिलने वाली है.  इसको लेकर पाकिस्तान और IMF के बीच सफलतापूर्वक बातचीत हुई है. IMF ने पाकिस्तान के लिए अगले 1 अरब डॉलर की किश्त जारी करने के लिए हरी झंडी दे दी है.   2 अरब डॉलर का कर्ज मांगा पाकिस्तानी न्यूज बेवसाइट 'समा टीवी' के मुताबिक पाकिस्तान ने IMF से 2 अरब डॉलर का कर्ज मांगा था, जिसमें किश्त और क्लाइमेट फाइनेंसिंग के लिए 1 अरब डॉलर की मांग रखी गई थी. पाकिस्तानी वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक क्लाइमेट फाइनेंसिंग के लिए 1 बिलियन डॉलर को किश्तों में दिया जाएगा.   इकोनॉमिक टारगेट को लेकर बातचीत पाकिस्तान और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ( IMF) के बीच जारी नीति स्तर की चर्चा पर IMF ने पाकिस्तान को रेवेन्यू जनरेशन को बढ़ाने और लागत में कटौती करने के लिए कहा है. दोनों के बीच इस बातचीत का फोकस जारी फाइनेंशियल ईयर के प्रदर्शन और अगले साल के आर्थिक लक्ष्यों पर है. IMF और पाकिस्तान की बातचीत पाकिस्तान के वित्त मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक IMF अधिकारियों को सरकार के उन उपायों के बारे में जानकारी दी गई है जो सार्वजनिक खजाने पर बोझ को कम करने के लिए हैं, जिनमें अगले वित्त वर्ष के लिए टैक्स रेवेन्यू टारगेट को 15,000 अरब रुपये से ज्यादा रखने का प्रस्ताव शामिल है. वहीं टैक्स- टू- GDP का अनुपात 13 फीसदी तक बढ़ने का अनुमान है, जबकि नॉन टैक्स रेवेन्यू कलेक्शन 2,745 अरब रुपये तक पहुंचने का अनुमान है.  recent visitors 65

भोपाल एम्‍स कैंसर मरीजों की देखभाल करेगा AI, पूछेगा- क्‍या आपको दर्द हो रहा है, खाने में समस्‍या तो नहीं!

AI will take care of cancer patients in Bhopal AIIMS, will ask- are you in pain, are you having problem in eating! भोपाल। एम्स भोपाल को कैंसर मरीजों की जीवन गुणवत्ता सुधारने के लिए एक बड़ी उपलब्धि मिली है। भारत सरकार के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) ने डिजिटल आन्कोलाजी (कैंसर देखभाल) के लिए एम्स भोपाल को 20 लाख रुपये का अनुसंधान अनुदान प्रदान किया है। यह शोध आईआईटी इंदौर के नवाचार केंद्र के सहयोग से किया जाएगा। ऐसे होगा मरीजों की जिंदगी पर असर इस परियोजना के तहत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद से कैंसर मरीजों के इलाज के बाद उनकी जीवन गुणवत्ता (क्वालिटी आफ लाइफ) पर शोध किया जाएगा। एआई पूछेगा यह सवाल इसके लिए एक डिजिटल प्लेटफार्म विकसित किया जाएगा, जो मरीजों से उनके स्वास्थ्य और समस्याओं के बारे में सवाल पूछेगा, जैसे – क्या आपको दर्द हो रहा है? खाने-पीने में दिक्कत तो नहीं? आपको सबसे ज्यादा तकलीफ किस चीज से हो रही है? मरीजों से मिले इन जवाबों का विश्लेषण करके डॉक्टर उनके लिए बेहतर उपचार योजना बना सकेंगे। डिजिटल हेल्थ में बड़ी पहल इस परियोजना से कैंसर मरीजों की शारीरिक और मानसिक सेहत, सामाजिक जुड़ाव और इलाज के प्रभावों का मूल्यांकन किया जाएगा। भारत में अभी तक ऐसा कोई डिजिटल टूल नहीं था जो कैंसर मरीजों की जीवन गुणवत्ता को माप सके। यह शोध इस कमी को पूरा करेगा और कैंसर मरीजों को बेहतर देखभाल और व्यक्तिगत उपचार समाधान देगा। recent visitors 97

उन्नाव में रंग खेलने पर पथराव तो नमाज पढ़ने पर डंडे, होली पर मचा बवाल

उन्नाव उन्नाव में होली के जश्न के बीच फाग जुलूस के दौरान बवाल हो गया. आरोप है कि कुछ अराजकतत्वों ने मुस्लिम क्षेत्र में अभद्र टिप्पणियां कीं और माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. जब पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उपद्रवियों ने पुलिस पर पथराव कर दिया. हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया. जानकारी के अनुसार, यह मामला उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के गंज मुरादाबाद कस्बे के जोगियाना मोहल्ले का है. सूत्रों के अनुसार, होली के बाद फाग जुलूस निकाला जा रहा था, जिसमें हिंदू समुदाय के लोग गाते-बजाते हुए मुस्लिम बहुल इलाके से गुजर रहे थे. लौटते समय जुलूस में शामिल कुछ लोग शराब के नशे में थे और उन्होंने कुछ घरों पर रंग फेंकते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया. इसके चलते इलाके में तनाव बढ़ गया. घटना के दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने जब माहौल शांत करने की कोशिश की, तो नशे में धुत कुछ लोगों ने पुलिस से बहस शुरू कर दी. इसके बाद पुलिस पर पथराव किया गया और कुछ अराजक तत्वों ने हाथापाई तक कर डाली. स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया, जिससे उपद्रवियों को खदेड़ दिया गया. पथराव और झड़प में 3-4 पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कुछ अराजकतत्वों को हिरासत में लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है. इस मामले को लेकर सीओ बांगरमऊ अरविंद चौरसिया ने कहा कि होली के दौरान शराब के नशे में कुछ लोग हुड़दंग कर रहे थे और अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे. उन्हें समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वे बार-बार माहौल खराब कर रहे थे, इसलिए हल्का बल प्रयोग कर स्थिति को नियंत्रित किया गया. फिलहाल, इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस तैनात कर दी गई है और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों को भी बुलाया गया है.   recent visitors 51