कटनी सहित प्रदेश के 10 अलग- अलग स्थानों में होगी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि राज्य में औद्योगिक निवेश के लिए बेहतर और अनुकूल वातावरण है। प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध संसाधन और संभावनाओं को देखते हुए कटनी सहित 10 अलग-अलग जिलों में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। कटनी जिला औद्योगिक निवेश की दृष्टि से संभावनाओं वाला जिला है। कटनी में उद्योग एवं निवेश को बढ़ावा देने से रोजगार और आर्थिक विकास के नए अवसर सृजित होंगे। ऐसे में कटनी में शीध्र ही मिनरल एंड माइनिंग और फूड प्रोसेसिंग संबंधी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित की जायेगी। मुख्यमंत्री ने यह बात रविवार को कटनी जिले में औद्योगिक विकास के संबंध में उद्योगपतियों से संवाद में कही। सांसद शहडोल श्रीमती हिमाद्री सिंह, विधायक मुड़वारा श्री संदीप श्रीप्रसाद जायसवाल, विधायक बहोरीबंद श्री प्रणय प्रभात पाण्डे, विधायक बड़वारा श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मेहरा और श्री दीपक टंडन मंचासीन रहे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए वर्ष-2025 को उद्योग एवं रोजगार वर्ष घोषित किया गया है। पूरे वर्ष प्रदेश में औद्योगिक विकास को लेकर एक मिशन के तौर पर प्रयास किये जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके तहत माइनिंग मिनरल, फूड प्रोसेसिंग जैसी जिस प्रकार की, जिस स्थान पर संभावनाएं उपलब्ध होंगी, प्रदेश की उन 10 अलग-अलग जगहों में इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि इसकी शुरूआत सबसे पहले इंदौर से आईटी, सेमीकंडक्टर व आर्टिफिशियल इंजीनियरिंग पर केन्द्रित इंडस्ट्री कॉन्क्लेव और फिर उज्जैन में पर्यटन (विशेषकर धार्मिक पर्यटन) और फूड प्रोसेसिंग के मद्देनजर इंडस्ट्री कॉन्क्लेव का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद अन्य स्थानों में भी इंडस्ट्री कॉन्क्लेव आयोजित होगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कटनी में माइनिंग एवं मिनरल्स, फूड प्रोसेसिंग, चूना उद्योग, मार्बल उद्योग के नजरिये से औद्योगिक विकास की असीम संभावनाएं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के सभी वर्गों की बेहतरी के लिए कदम से कदम मिलाकर चल रही है। मध्यप्रदेश में औद्योगिक निवेश के नजरिए से अनुकूलता है। राज्य में अलग-अलग प्रकार की परिस्थितियों के साथ संभावनाएँ भी है। मध्यप्रदेश अपने रणनीतिक प्रयासों से औद्योगिक विकास के नये युग की ओर अग्रसर है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों से जनसंवाद के दौरान ही संभागायुक्त जबलपुर श्री अभय वर्मा एवं कलेक्टर कटनी श्री दिलीप कुमार यादव से कहा कि वे उद्योगपतियों के हित व औद्योगिक विकास के नजरिए से शासन की सभी 18 प्रकार की नीतियों और उद्योग की स्थापना में मिलने वाले लाभों की जानकारी उद्योगपतियों को उपलब्ध कराएं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने उद्योगपतियों से संवाद कार्यक्रम की शुरूआत माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप-प्रज्जवलन से की। इसके बाद उद्योगपतियों के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का पुष्प-गुच्छ से स्वागत किया। जिला प्रशासन नें मुख्यमंत्री डॉ. यादव को एक जिला एक उत्पाद के तहत चयनित कटनी सैंड स्टोन से निर्मित अशोक स्तंभ की प्रतिकृति भेंट की। उद्योगपतियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव को भगवान पिंड गणेश की प्रतिमा भेंट की। बैठक में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, सहित उद्योगपति पवन मित्तल, अरविंद गुगालिया, लघु उद्योग भारती के महामंत्री अरूण कुमार सोनी के अलावा माइनिंग एंड मिनरल्स, हेल्थ, एजुकेशन, दाल एवं राईस मिल, होटल व्यवसाय से संबंधित उद्योगपतियों की मौजूदगी रहीं।   recent visitors 56

टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर करीब 135 रन, केन विलियमसन अब भी डटे

दुबई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-12 में आज भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर है. दोनों टीम के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रनों का टारगेट दिया है. टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड ने 4 विकेट के नुकसान पर करीब 135 रन बना लिए हैं. केन विलियमसन और ग्लेन फिलिप्स क्रीज पर हैं. दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा. वहीं हारने वाली टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी. मुकाबले में जीतने वाली टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी. टारगेट का पीछा करते हुए न्यूजीलैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही. उसने रचिन रवींद्र का विकेट सस्ते में गंवा दिया. रवींद्र (6) को हार्दिक पंड्या ने अक्षर पटेल के हाथों कैच आउट कराया. फिर दूसरे ओपनर विल यंग भी वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर बोल्ड हो गए. इससे न्यूजीलैंड का स्कोर 2 विकेट पर 49 रन हो गया. recent visitors 74

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सिनर्जी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का शुभारंभ किया

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने साकेत नगर भोपाल में सिनर्जी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल का गणेश पूजन और दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री श्रीमती कृष्णा गौर, अस्पताल के संस्थापक डॉ. निवेश सेहरा उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अस्पताल के विशेषज्ञता विभागों, उपलब्ध कराई जाने वाली सेवाओं और सुविधाओं का अवलोकन किया।   recent visitors 59

एमपी गजब: थाने में डीजे पर पुलिसकर्मियों ने लगाए ठुमके: टीआई के बर्थडे पर मनाया जश्न; एसपी ने किया लाइन अटैच

MP Gajab: Policemen danced on DJ in police station: Celebrated TI’s birthday; SP attached them to the line पन्ना । जिले में थाने में टीआई की बर्थडे पार्टी का वीडियो रविवार को सामने आया है। इसमें पुलिसकर्मी डीजे की धुन पर ठुमके लगाते नजर आ रहे हैं। थाना प्रभारी बलवीर सिंह का शनिवार को जन्मदिन था। पार्टी के लिए थाने को सजाया गया था। केक भी काटा गया। वीडियो सामने आने के बाद एसपी साईं कृष्ण थोटा ने पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच कर दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने X अकाउंट पर शेयर की है। एसपी ने इस मामले की जांच एसडीओपी राजीव सिंह भदौरिया को सौंपी है। नशे की हालत में ठुमके लगाते नजर आए पुलिसकर्मीवीडियो में पुलिसकर्मी जमकर ठुमके लगाते हुए नजर आ रहे हैं। यहां तक कुछ पुलिसकर्मी नशे की हालत में भी दिख रहे हैं। एक महिला पुलिसकर्मी सिविल ड्रेस में हाथ में एक बोतल लेकर जश्न मनाती हुई दिखाई दे रही है। हालांकि, महिला ने जो बोतल हाथ में ले रखी है, वह शराब की है या फिर अन्य पेय पदार्थ की है। ये जांच के बाद पता चलेगा। recent visitors 150

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रनों का दिया टारगेट, श्रेयस अय्यर के बाद हार्दिक पंड्या की ताबड़तोड़ पारी

दुबई आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के मैच नंबर-12 में आज भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर है. दोनों टीम के बीच यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में है. मुकाबले में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को जीत के लिए 250 रनों का टारगेट दिया है. भारत के लिए श्रेयस अय्यर ने सबसे ज्यादा 79 रन बनाए. वहीं हार्दिक पंड्या ने 45 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. दोनों ही टीमें पहले ही सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं. इस मुकाबले की विजेता टीम का सामना सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया से होगा. वहीं हारने वाली टीम सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका का सामना करेगी. मुकाबले में जीतने वाली टीम अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच जाएगी.  भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने पहले पावरप्ले में तीन विकेट गंवाए. भारत को तीसरे ही ओवर में पहला झटका लग गया. उप-कप्तान शुभमन गिल 2 रन बनाकर तेज गेंदबाज मैट हेनरी की बॉल पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए. फिर छठे ओवर में कप्तान रोहित शर्मा (15) भी पुल शॉट मारने की कोशिश में काइल जेमिसन की गेंद पर विल यंग के हाथों लपके गए. इसके बाद विराट कोहली के रूप में भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा, जो हेनरी की बॉल पर कैच आउट हुए. कोहली का कैच ग्लेन फिलिप्स में हवा में डाइव मारते हुए लिया. कोहली ने दो चौके की मदद से 11 रन बनाए. इसके बाद अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर भारतीय पारी को संभाला. दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 98 रनों की पार्टनरशिप हुई. इस दौरान श्रेयस ने 75 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की. मौजूदा टूर्नामेंट में श्रेयस ने लगातार दूसरी बार 50 रनों का आंकड़ा पार किया. पार्टटाइम स्पिनर रचिन रवींद्र ने अक्षर पटेल को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा. अक्षर ने 61 गेंदों का सामना करते हुए 42 रन बनाए, जिसमें 3 चौके के अलावा एक सिक्स शामिल रहा. अक्षर के आउट होने के समय भारत का स्कोर चार विकेट पर 128 रन था. यहां से केएल राहुल और श्रेयस अय्यर ने मिलकर 44 रनों की पार्टनरशिप की. श्रेयस पूरी तरह लय में दिख रहे थे और वो शतक की ओर बढ़ने लगे थे. लेकिन तेज गेंदबाज विलियम ओरोर्के ने उनकी पारी का खात्मा कर दिया. श्रेयस ने चार चौके और दो छक्के की मदद से 98 गेंदों पर 79 रन बनाए. फिर केएल राहुल (23) और रवींद्र जडेजा (16) ने सेट होने के बाद अपने विकेट गंवा दिए. राहुल को मिचेल सेंटनर ने अपनी फिरकी में फंसाया, वहीं जडेजा को मैट हेनरी ने चलता किया. हार्दिक पंड्या ने कुछ ताबड़तोड़ शॉट्स लगाकर भारतीय टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. हार्दिक ने 4 चौके और दो छक्के की मदद से 45 गेंदों पर 45 रन बनाए. हार्दिक आखिरी ओवर में आउट हुए. हार्दिक के बाद भारत ने मोहम्मद शमी का भी विकेट गंवाया. न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने सबसे ज्यादा सबसे ज्यादा पांच विकेट लिए. recent visitors 51

मौत बनकर दौड़े 2 ट्रक, भीषण सड़क हादसे में 3 श्रमिकों की चली गई जान, 7 गंभीर रूप से घायल, स्पताल में कराया भर्ती

मुरादाबाद जिले में रफ्तार का कहर देखने को मिला है. जहां तेज रफ्तार ट्रक ने दूसरे ट्रक को जोरदार टक्कर मारी. हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई है. वहींं 7 लोग घायल हुए हैं. घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल में भर्ती कराया.   बता दें कि मामला कटघर थाना क्षेत्र का है. जहां 2 ट्रक के बीच कल्याणपुर पुलिया के पास भिड़ंत हुई. हादसे के वक्त ट्रक में श्रमिक सवार थे. हादसा इतना भयानक था कि मौके पर ही 3 श्रमिकों की जान चली गई. वहीं 7 लोगों गंभीर रूप से घायल हुए. हादसे के बाद ट्रक सड़क पलट गया. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. वहीं मृतकों की लाश का पंचनामा कर पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया. सभी मरने वाले श्रमिक लखीमपुर खीरी के बताए जा रहे हैं. recent visitors 64

पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह धर्म विरोधी हैं, अप्रैल में करेंगे लक्षचंडी कुंभ महायज्ञ: मिर्ची बाबा

ग्वालियर निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर स्वामी वैराग्यानंद उर्फ मिर्ची बाबा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह को लेकर बड़ा बयान दिया है। मिर्ची बाबा ने कहा कि- पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह धर्म विरोधी हैं। जब मैं परेशानी में था तो राजा साहब ने साथ नहीं दिया। मेरा राजनीति से मोह भंग हो गया है। अब मैं कभी भी राजनीति नहीं करूंगा। मिर्ची बाबा 14 से 21 अप्रैल तक लक्षचंडी कुंभ महायज्ञ करेंगे। ग्वालियर मेला मैदान में 1008 लक्षचंडी कुंभ महायज्ञ होगा। महिला से दुष्कर्म का लगा था आरोप बता दें कि मिर्ची बाबा को भोपाल जिला न्यायालय के 10वें अपर सत्र की न्यायाधीश स्मृता सिंह ठाकुर ने दुष्कर्म के मामले में बरी कर दिया था। मिर्ची बाबा के वकील ने बताया कि निसंतान महिला ने नशीली भभूति खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इन आरोपों को अभियोजन पक्ष न्यायालय में साबित नहीं कर पाया। इसके बाद न्यायालय ने मिर्ची बाबा को बरी कर दिया। भोपाल के महिला थाने में 8 अगस्त 2022 को केस दर्ज हुआ था। 9 अगस्त 2022 को भोपाल पुलिस ने मिर्ची बाबा को ग्वालियर से गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के बाद से मिर्ची बाबा केंद्रीय जेल, भोपाल में बंद था। पांच क्विंटल लाल मिर्ची का हवन मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार के दौरान बाबा को राज्यमंत्री का दर्जा था। 2018 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के सपोर्ट में कम्प्यूटर बाबा के बाद मिर्ची बाबा भी राजनीति में सक्रिय हुए थे। उन्हें कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं का करीबी माना जाता है। साल 2019 में लोकसभा चुनाव के दौरान वो तब और ज्यादा चर्चा में आ गए थे, जब उन्होंने कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की जीत के लिए पांच क्विंटल लाल मिर्ची का हवन किया था। मिर्ची बाबा ने तब ऐलान किया था कि अगर दिग्विजय चुनाव नहीं जीते तो वो जल समाधि ले लेंगे। जल समाधि लेने के लिए भोपाल कलेक्टर से अनुमति मांगी थी, जो नहीं मिली थी। recent visitors 42