अजमतुल्लाह उमरजई की दमदार पारी से अफगानिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 274 रनों का लक्ष्य, अटल भी चमके

इस्लामाबाद आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में शुक्रवार को अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज को पवेलियन का रास्ता दिखाया। वह खाता भी नहीं खोल सके। इसके बाद जादरान और अटल के बीच 67 रन की साझेदारी हुई। इब्राहिम जादरान 28 गेंद में 22 रन बनाकर आउट हुए। रहमत शाह 21 गेंद में 12 रन बनाकर आउट हुए। सेदिकुल्लाह अटल 95 गेंद में 85 रन बनाकर आउट हुए। कप्तान शाहिदी 49 गेंद में 20 रन बनाकर आउट हुए। नबी एक रन पर रन आउट हुए। गुलबदीन 12 गेंद में 4 रन बनाकर आउट हुए। राशिद खान ने 17 गेंद में 19 रन का योगदान दिया। अफगानिस्तान ने बनाए 273 रन अफगानिस्तान ने 50 ओवर में सभी विकेट खोकर 273 रन बनाए हैं। सेदिकुल्लाह अटल (85) और उमरजई (67) ने बेहतरीन पारी खेली। अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली दमदार पारी अजमतुल्लाह उमरजई ने 63 गेंद में 67 रन की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में पांच छक्के और एक चौका लगाया। recent visitors 69

नवाचार और अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक: MANIT भोपाल और एक्सप्रेस ई कनेक्ट का महत्वपूर्ण समझौता

Express E Connect and MANIT Bhopal sign MoU for collaboration in innovation and research भोपाल ! नवाचार और अनुसंधान को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में एक्सप्रेस ई कनेक्ट और मौलाना आज़ाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) भोपाल ने एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह साझेदारी स्वास्थ्य, कृषि, जैव-ऊर्जा, नैनो टेक्नोलॉजी और सूक्ष्मजीवों जैसे क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव लाने की क्षमता रखती है। इस समझौते पर एक्सप्रेस ई कनेक्ट के संस्थापक उदित नारायण और MANIT भोपाल के डीन (संस्थागत विकास एवं अंतरराष्ट्रीय संबंध) डॉ. एस. पी. एस. राजपूत* ने हस्ताक्षर किए। यह सहयोग उन प्रमुख चुनौतियों का समाधान खोजने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिनका सामना उद्योग और समाज दोनों कर रहे हैं। छात्रों की पहल से शुरू हुआ ऐतिहासिक सहयोग यह ऐतिहासिक साझेदारी BSBE विभाग की छात्रा शिवालिका दुबे की पहल पर संभव हो पाई, जिन्हें MANIT की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. कृशाली पांडे का मार्गदर्शन प्राप्त था। यह पहल तब साकार हुई जब एक्सप्रेस ई कनेक्ट के संस्थापक उदित नारायण, LCB फर्टिलाइज़र्स के CEO अक्षय श्रीवास्तव और CMO मुकेश सिंह ने MANIT का औद्योगिक दौरा किया। सस्टेनेबिलिटी और तकनीकी नवाचार को मिलेगा नया आयाम एक्सप्रेस ई कनेक्ट पहले से ही IIT कानपुर से संबद्ध LCB फर्टिलाइज़र्स* के साथ सस्टेनेबिलिटी और उन्नत तकनीकी समाधान विकसित करने में सक्रिय भूमिका निभा रहा है। अब, इस नए समझौते के साथ, एक्सप्रेस ई कनेक्ट और MANIT भोपाल संयुक्त रूप से अग्रणी अनुसंधान और तकनीकी नवाचार को बढ़ावा देंगे, जिससे उद्योग और समाज दोनों को व्यापक लाभ मिलेगा। प्रभावशाली नेतृत्व और अनुसंधान में उत्कृष्टता का संगम उदित नारायण, जो मध्य प्रदेश के उद्योग और नवाचार क्षेत्र में एक प्रमुख हस्ती हैं, लगातार सरकारी और निजी संगठनों के साथ मिलकर तकनीकी उन्नति और सतत विकास को गति दे रहे हैं। वहीं, MANIT भोपाल, जो कि एक प्रतिष्ठित केंद्रीय संस्थान है, अनुसंधान और विकास के क्षेत्र में अपनी उत्कृष्टता के लिए जाना जाता है। यह साझेदारी क्यों महत्वपूर्ण है? यह सहयोग अनुसंधान और नवाचार के क्षेत्र में एक नई क्रांति लाने की ओर अग्रसर है, जिससे न केवल उद्योगों को बल्कि समाज को भी दीर्घकालिक लाभ मिलेगा। recent visitors 147

फिर अतुल सुभाष जैसा मामला सामने आया, पत्नी से परेशान TCS मैनेजर ने लगाई फांसी, माता-पिता को कोई परेशान न करे

आगरा आगरा में अतुल सुभाष जैसा सुसाइड सामने आया है। यहां पत्नी से परेशान TCS मैनेजर ने फांसी लगा ली है। मानव ने फंदा डालकर रोते हुए वीडियो बनाया। मानव ने कहा कि उनके माता-पिता को कोई परेशान न करे। यूपी में एक बार फिर अतुल सुभाष जैसा मामला सामने आया है। मल्टीनेशनल कंपनी टीसीएस के एक मैनेजर ने पत्नी से तंग आकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाला और उसमें रोते हुए अपना सारा दर्द बयां किया। टीसीएस मैनेजर मानव शर्मा ने आत्महत्या से पहले बनाई वीडियो में खुलासा किया कि वो पत्नी के उत्पीड़न से परेशान हैं। साथ ही उसने मांग की कि कानून पुरुषों को भी सुरक्षा दे। मानव शर्मा ने गले में फंदा लगाकर वीडियो बनाया और कहा कि उनके माता-पिता को कोई परेशान न करे। गले में फंदा बांधकर बनाया वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की 6 मिनट 56 सेकेंड के वीडियो में मानव शर्मा गले में फंदा लगाकर बात कर रहे हैं। फंदे का एक छोर पंखे से बंधा है। इस वीडियो में मानव कह रहे हैं कि ये उन अधिकारियों के लिए जो पुलिस और कानून से जुड़े हैं। कानून पुरुषों को सुरक्षित रखने के लिए होना चाहिए नहीं तो ऐसा समय आएगा कि कोई आदमी बचेगा नहीं जिस पर इल्जाम लगा सको। मैं अपना बताता हूं मेरा सभी की तरह ही है। मेरी पत्नी का पता चला कि किसी के साथ संबंध है। लेकिन कोई बात नहीं। मुझे जाने से कोई दिक्कत नहीं है। मैं तो जाना चाहता हूं। मर्दों का सोचो। मर्दों के बारे में कोई तो बात करे। बेचारे बहुत अकेले हैं। माता-पिता से मांगी माफी इसके बाद मानव शर्मा वीडियो में रोते हुए दिखे। उन्होंने इसके बाद अपने परिवार से माफी मांगी। उन्होंने कहा पापा सॉरी, मम्मी सॉरी। मेरे जाते ही सब कुछ ठीक हो जाएगा। अच्छा मैं समझ रहा हूं कि कैसे मरते हैं। लेकिन तब तक फिर गुजारिश करुंगा कि अपनी जिंदगी में शामिल मर्दों के बारे में सोचो। मैं हमेशा सब छोड़ने वालों में से रहा। मैंने पहले भी सुसाइड की कोशिश की है कई बार। उन्होंने अपनी कलाई पर लगे कट के निशान भी दिखाए। रोते हुए बयां किया दर्द मानव शर्मा ने वीडियो में कहा कि मुझे छोड़ो बस आप लोग अपना सभी ध्यान रखो। उन्होंने कहा चलो ठीक है पीस आउट। तुम्हारा लॉ एंड ऑर्डर, लॉ एंड ऑर्डर, लॉ एंड ऑर्डर ढंग से करो अगर करना है लेकिन नहीं तो फिर ठीक है जाएंगे कोई दिक्कत नहीं है। माता-पिता को नहीं करना टच मानव शर्मा ने आखिर में कहा कि इतना मैं कहना चाहता हूं कि मेरे मां-बाप को टच नहीं करना। इतना कहते हुए वीडियो बीच में बंद होता दिखा। इसके बाद बताया जा रहा है कि मानव शर्मा ने आत्महत्या कर ली। पुलिस वीडियो का संज्ञान लेकर मामले की जांच में जुटी है। recent visitors 79

दिल्ली कैपिटल्स महिला और मुंबई इंडियंस महिला के बीच आज होगी भिड़ंत

बेंगलुरु दिल्ली कैपिटल्स महिला और मुंबई इंडियंस महिला के बीच विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) का 13वां मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह दोनों टीमों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है, क्योंकि दोनों टीमें इस सीजन में शानदार फॉर्म में हैं और अंक तालिका में शीर्ष दो स्थानों पर काबिज हैं।   दोनों टीमों का अब तक का प्रदर्शन मुंबई इंडियंस महिला : मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस इस सीजन में भी मजबूत स्थिति में है। टीम ने अब तक लगातार तीन मैच जीते हैं, जिसमें उनकी एकमात्र हार दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ वडोदरा में हुई थी। नैट सिवर-ब्रंट इस टीम की सबसे बड़ी ताकत रही हैं, जिन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन किया है। उनकी कप्तान हरमनप्रीत कौर और युवा भारतीय खिलाड़ियों ने भी टीम को संतुलित बनाया है। हालांकि, टीम में कुछ कमजोरियां हैं, लेकिन सिवर-ब्रंट के ऑलराउंड प्रदर्शन ने इन्हें ढक दिया है। दिल्ली कैपिटल्स महिला : दिल्ली का यह सीजन अब तक मिला-जुला रहा है। हाल ही में गुजरात जायंट्स के खिलाफ आसान जीत ने उनका आत्मविश्वास बढ़ाया है। उस मैच में जेस जॉनासन को नंबर तीन पर बल्लेबाजी के लिए प्रमोट करने का फैसला सही साबित हुआ था। हालांकि, कप्तान मेग लानिंग की फॉर्म चिंता का विषय बनी हुई है। पिछले सीजन में मुंबई के खिलाफ 45 से अधिक के औसत से रन बनाने वाली लानिंग इस बार अभी तक अपनी लय हासिल नहीं कर पाई हैं। दूसरी ओर, युवा ऑफ-स्पिनर संस्कृति गुप्ता ने हालिया मैच में प्रभावित किया है और अपनी जगह पक्की करने की कोशिश में हैं। हेड-टू-हेड रिकॉर्ड दोनों टीमों के बीच अब तक महिला प्रीमियर लीग में 5 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें मुंबई ने तीन और दिल्ली ने दो में जीत हासिल की है। इस सीजन की शुरुआत में दिल्ली ने मुंबई को वडोदरा में रोमांचक मुकाबले में 2 विकेट से हराया था। मुंबई बदला लेने की उम्मीद में होगी। पिच और वेदर रिपोर्ट एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है, लेकिन स्पिनरों को भी यहां सफलता मिलती है। मौसम साफ रहने की उम्मीद है, जिससे पूरा मैच बिना किसी रुकावट के हो सकता है। टॉस जीतने वाली टीम संभवतः पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी, ताकि लक्ष्य का पीछा करने की रणनीति बनाई जा सके। मुंबई के लिए अहम है यह मैच दोनों टीमें छह-छह अंकों के साथ मजबूत स्थिति में हैं, लेकिन दिल्ली की एक अतिरिक्त हार उन्हें मुंबई से थोड़ा पीछे रखती है। अगर दिल्ली अपनी रणनीति को ढंग से लागू कर पाई, तो वह मुंबई को चुनौती दे सकती है। दूसरी ओर, मुंबई की गहराई और अनुभव उन्हें हल्की बढ़त देती है। दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 दिल्ली कैपिटल्स : शैफाली वर्मा, मेग लैनिंग (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, मारिजैन कप्प, एनाबेल सदरलैंड, जेस जोनासेन, सारा ब्राइस (विकेटकीपर), निकी प्रसाद, शिखा पांडे, मिन्नू मणि, तितास साधु मुंबई इंडियंस : यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हेले मैथ्यूज, नैट साइवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमेलिया केर, अमनजोत कौर, सजीवन सजना, जी कमलिनी, संस्कृति गुप्ता, शबनिम इस्माइल, जिन्तिमानी कलिता recent visitors 69

MP में 2 मार्च को एक्टिव होगा नया सिस्टम, बदलेगा मौसम का मिजाज, फिर बादल बारिश

भोपाल मार्च के पहले सप्ताह में मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस दौरान नए वेदर सिस्टम के सक्रिय होने से फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी। आज शुक्रवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। 2-4 दिनों तक यह स्थिति बनी रह सकती है एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, 2 मार्च से पश्चिम-उत्तर भारत में एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने जा रहा है, जिसके असर प्रदेश के मौसम में भी बड़ा देखने को मिलेगा। 4 मार्च से इंदौर, ग्वालियर, चंबल हिस्से में कहीं-कहीं बादल छाने के साथ बारिश की संभावना जताई गई है।खास करके मंदसौर, रतलाम और नीमच जिलों में बारिश की संभावना है। ग्वालियर चंबल और अन्य इलाकों में भी बूंदाबांदी हो सकती है। फरवरी में मौसम का मिला-जुला असर रहा। शुरुआती दिनों में ही तेज ठंड पड़ी, लेकिन दूसरे सप्ताह से ठंड जैसी गायब सी हो गई। भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर समेत कई शहरों में रात का पारा 10 डिग्री से अधिक ही रहा। वहीं, दिन में 34 डिग्री तक पहुंच चुका है। फरवरी के आखिरी दिन शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा, लेकिन मार्च के पहले सप्ताह में मौसम में फिर से बदलाव देखने को मिल सकता है। दो दिन बाद असर उत्तर-पश्चिमी भारत में सक्रिय होने वाले वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर प्रदेश में 2 दिन बाद यानी, 4 मार्च से देखने को मिल सकता है। इसके अलावा एक साइक्लोनिक सकुर्लेशन सिस्टम भी एक्टिव है। इस कारण भोपाल समेत कई शहरों में बादल छाए रहे। मार्च के पहले हफ्ते में MP में बारिश     वर्तमान में पाकिस्तान के पास एक पश्चिमी विक्षोभ द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पश्चिमी राजस्थान और उसके आसपास एक प्रेरित चक्रवात बन गया है।इस प्रेरित चक्रवात से लेकर अरब सागर तक एक द्रोणिका बनी हुई है।     अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के प्रभाव से हवाओं का रुख दक्षिण-पश्चिमी एवं दक्षिण-पूर्वी हो गया है, जिससे पारा चढ़ेगा।वही प्रेरित चक्रवात से लेकर अरब सागर तक द्रोणिका बनी रहने से अरब सागर से कुछ नमी भी आ रही है जिससे कहीं-कहीं आंशिक बादल छा रहे है।     मौसम का इस तरह मिजाज अभी दो-तीन दिन तक बना रह सकता है लेकिन 2 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत क्षेत्र में पहुंचने वाला है, जिसके असर से फिर बादल बारिश की स्थिति बनेगी।     आज 28 फरवरी को तापमान में वृद्धि देखने को मिलेगी। इस दौरान कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं।1 मार्च को भोपाल, इंदौर समेत कई शहरों में दिन का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। रात के पारे में बढ़ोतरी, 10 डिग्री के पार पहुंचा प्रदेश में पांच दिन तक तेज ठंड पड़ी। इस वजह से पचमढ़ी समेत कई शहरों में पारा 10 डिग्री से नीचे ही रहा, लेकिन बुधवार-गुरुवार की रात में पारे में फिर से बढ़ोतरी होने लगी। कई शहरों में पारा 2 से 4 डिग्री तक बढ़ गया। पचमढ़ी में 10.2 डिग्री, कल्याणपुर में 10.3 डिग्री, शाजापुर के गिरवर में 11.2 डिग्री, उमरिया में 11.3 डिग्री, अशोकनगर के आंवरी में 11.6 डिग्री और मंडला में पारा 12 डिग्री तक दर्ज किया गया। इधर, गुरुवार को दिन के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिली है। अगले 2 दिन ऐसा मौसम 28 फरवरी: तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कहीं-कहीं बादल भी छा सकते हैं। 1 मार्च: भोपाल, इंदौर समेत कई शहर में दिन का पारा 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। recent visitors 62

आज शाम को सौर मंडल के सभी सात ग्रह एक साथ रात में दिखाई देंगे

भोपाल 28 फरवरी 2025 की शाम को सौर मंडल के सभी सात ग्रह एक साथ रात में दिखाई देंगे. यह एक दुर्लभ और अद्भुत खगोलीय घटना है, जिसे महान ग्रहीय संरेखण कहा जाता है. शनि, बुध, नेपच्यून, शुक्र, अरुण, बृहस्पति और मंगल – सभी ग्रह एक साथ एक सीधी रेखा में दिखाई देंगे. यह घटना खगोल विज्ञान के शौकीनों और आम लोगों के लिए एक अद्भुत अवसर होगी. यह घटना इसलिए भी खास है क्योंकि इतने सारे ग्रह एक साथ दिखाई देना बहुत कम होता है. आमतौर पर कुछ ग्रह एक ही समय में सूर्य के एक ही तरफ होते हैं, लेकिन सभी ग्रहों का एक साथ एक लाइन में आना बहुत कम होता है. विज्ञान प्रसारक और नेशनल अवार्ड विजेता सारिका घारू ने बताया कि सूर्यास्त के समय जब पश्चिम दिशा में सूर्य डूबेगा, उसी के साथ शनि (सैटर्न), बुध (मरकरी) और नेप्च्यून भी अस्त होंगे। इनसे ऊपर चमकता हुआ शुक्र (वीनस) नजर आएगा। इसके अलावा, ठीक सिर के ऊपर बृहस्पति (जुपिटर) और यूरेनस मौजूद रहेंगे, जबकि इनके पूर्व में लाल ग्रह मंगल (मार्स) दिखाई देगा। कुछ वर्षों में बनता है ऐसा संयोग सारिका ने बताया कि सोशल मीडिया पर इसे दुर्लभ घटना के रूप में प्रचारित किया जा रहा है, लेकिन ऐसा नहीं है। यह खगोलीय संयोग हर कुछ वर्षों में बनता रहता है। उदाहरण के लिए जनवरी 2016 और अगस्त 2022 में चार ग्रह दिखे थे। जुलाई 2022 में पांच ग्रह दिखाई दिए थे। अगली 'ग्रह परेड' अगस्त 2025 और अक्टूबर 2028 में होगी, जब चार और पांच ग्रह देखे जा सकेंगे। हालांकि, यह संयोग इस बार शाम के समय बन रहा है, जिससे इसे आसानी से देखा जा सकता है। इसलिए इस खास खगोलीय नजारें का आनंद लें और राष्ट्रीय विज्ञान दिवस को मनाएं। कितने ग्रह देख सकेंगे उपकरण से सारिका के अनुसार, मंगल, बृहस्पति और शुक्र को तो बिना किसी उपकरण के आसानी से देखा जा सकता है। लेकिन बुध और शनि सूर्य की रोशनी में छिपे होने के कारण आसानी से नहीं दिखेंगे। वहीं, नेप्च्यून और यूरेनस को सिर्फ शक्तिशाली टेलीस्कोप से ही देखा जा सकता है। इस तरह, आम लोगों को सिर्फ तीन ग्रह ही साफ दिखाई देंगे। आंचलिक विज्ञान केंद्र में ब्रह्मांड, ब्लैक होल की रहस्यमयी दुनिया पर चर्चा राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के अवसर पर 28 फरवरी को आंचलिक विज्ञान केंद्र में सर सीवी रमन मेमोरियल व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। इस वर्ष का विषय 'न्यूट्रिनो के माध्यम से ब्रह्मांड का अवलोकन' रखा गया है, जिसे आईआईटी इंदौर के प्रोफेसर शुभेंदु रक्षित प्रस्तुत करेंगे। इस व्याख्यान में प्रो. रक्षित बताएंगे कि पहले खगोलशास्त्री ब्रह्मांड का अध्ययन केवल प्रकाश के माध्यम से करते थे, लेकिन अब न्यूट्रिनो नामक छोटे कणों की मदद से भी ब्रह्मांड की गहराइयों तक झांका जा सकता है। ब्लैक होल की खोज पर भी करेंगे बात खगोलशास्त्री डॉ. फ्रैंक आइज़ेनहावर (निदेशक, मैक्स प्लैंक इंस्टीट्यूट, जर्मनी) दुनिया की सबसे तीक्ष्ण दूरबीनें और आकाशगंगा के केंद्र में ब्लैक होल की खोज विषय पर व्याख्यान देंगे। डॉ. आइज़ेनहावर इस व्याख्यान में बताएंगे कि हमारी आकाशगंगा के केंद्र में एक विशालकाय ब्लैक होल मौजूद है, जिसे वैज्ञानिकों ने कई वर्षों तक खोजने की कोशिश की, लेकिन यह हमेशा छुपा रहा। recent visitors 73

कश्मीर से लेकर दिल्ली तक IMD ने जारी किया भारी बारिश का अलर्ट

नईदिल्ली हिमालय पर स्थित पश्चिमी विक्षोभ का असर आज यानी 28 फरवरी को सबसे ज्यादा देखने को मिलेगा. पहाड़ी इलाकों पर पहले ही भारी बारिश और बर्फबारी से हाल बेहाल है. आज भी हाल ऐसी ही रहा तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. मौसम विभाग ने आज पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है. वहीं मैदानी इलाकों में भी अच्छी बारिश के आसार हैं. मौसम विभाग ने ताजा सेटेलाइट इमेज भी जारी की है, जिसमें देखा जा सकता है कि उत्तर भारत पर किस तरह घने बादलों की चादर छाए हुई है. पूर्वानुमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में भारी बर्फबारी हो रही है और कल सुबह तक और बर्फबारी होने की संभावना है. उत्तरी पंजाब के कुछ हिस्सों में आज भारी बारिश होगी. हरियाणा, दिल्ली, यूपी, एमपी, राजस्थान जैसे अन्य हिस्सों में मध्यम से हल्की बारिश होगी. इन इलाकों में अगले कुछ घंटों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के ताजा अपडेट के मुताबिक, आज सुबह के वक्त हरियाणा के करनाल, सफीदों, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, सोनीपत, रोहतक, खरखौदा, लोहारू में हल्की से मध्यम बारिश और (30-50 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज़ हवाएं चलने की संभावना है. इसके अलावा राजस्थान के पिलानी और उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, खतौली, बड़ौत में भी तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट है. दिल्ली का मौसम राजधानी दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है. इसके साथ ही बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है. तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. बता दें कि कल दिल्ली में फरवरी के न्यूनतम तापमान में रिकॉर्डतोड़ बढ़त देखने को मिली थी, जो 19 डिग्री सेल्सियस था. हालांकि सूरज पूरे दिन मद्धम रहा था. दिल्ली के इन इलाकों में बरसेंगे बादल सुबह के वक्त दिल्ली के कुछ स्थानों (नरेला, बवाना, अलीपुर, बुराड़ी, कंझावला, रोहिणी, बादिली, मॉडल टाउन, करावल नगर, आजादपुर, पीतमपुरा, दिल्ली यूनिवर्सिटी, मुंडाका, पश्चिम विहार, पंजाबी बाग, राजौरी गार्डन, पटेल नगर, बुद्ध जयंती पार्क, जाफरपुर, नजफगढ़, द्वारका, दिल्ली कैंट, पालम, आईजीआई एयरपोर्ट, वसंत विहार, वसंत कुंज, महरौली, छत्तरपुर, आयानगर, डेरामंडी में हल्की बारिश/बूंदाबांदी (30-50 किमी/घंटा तेज हवाएं) होने की संभावना है. NCR में भी बारिश का अलर्ट एनसीआर की बात करें तो लोनी देहात, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर और हरियाणा के यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, राजौंद, असंध, जिंद, हिसार, हांसी, सिवानी, महम, तोशाम, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहना व यूपी के बिजनौर, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, बागपत, खेकड़ा व राजस्थान के सिधमुख, सादुलपुर और झुंझुनू में भी जल्द ही बारिश के आसार हैं. दिल्ली में बारिश का अलर्ट IMD से मिली जानकारी के मुताबिक़ राजधानी दिल्ली में आज आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। इसके साथ ही बिजली चमकने की भी संभावना जताई गई है। तापमान की बात करें तो आज न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। NCR के इन इलाकों में बारिश का अलर्ट एनसीआर में IMD ने अनुसार लोनी देहात, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, मानेसर और हरियाणा के यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, राजौंद, असंध, जिंद, हिसार, हांसी, सिवानी, महम, तोशाम, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फरुखनगर, कोसली, महेंद्रगढ़, सोहना व यूपी के बिजनौर, सकौती टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, दौराला, बागपत, खेकड़ा में बारिश के आसार हैं। पहाड़ों में भारी बारिश की चेतावनी आपको बता दें की हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, तमिलनाडु, पंजाब, पुडुचेरी व कराईकल के अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।   recent visitors 76