रोहित वनडे में एक बड़े रिकॉर्ड के करीब, 13 छक्के लगाने से वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे

नई दिल्ली रोहित शर्मा के नेतृत्व में भारतीय टीम ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में जगह पक्की कर ली है। भारत ने अपने पहले मुकाबले में बांग्लादेश को हराया और फिर पाकिस्तान की टीम को धूल चटाई। भारतीय टीम अब 2 मार्च को न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मैच में खेलते हुए नजर आएगी। इस दौरान भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के पास एक बड़ी उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। रोहित जारी टूर्नामेंट में अच्छी लय में नजर आ रहे हैं और शुभमन गिल के साथ भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाई है। रोहित वनडे में एक बड़े रिकॉर्ड के काफी करीब हैं। रोहित ने वनडे में 339 छक्के लगाए हैं। अगर वह आने वाले मैच में 11 छक्के लगाने में कामयाब होते हैं तो वह वनडे में सबसे तेज 350 छक्के लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। 13 छक्के लगाने से वह शाहिद अफरीदी (351) को पीछे छोड़कर वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे। रोहित पहले से ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं, उन्होंने 632 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा हाल ही में वनडे क्रिकेट में 11000 हजार रन बनाने वाले दूसरे सबसे तेज खिलाड़ी बने हैं। उन्होंने 261वीं पारी में यह उपलब्धि हासिल की। विराट कोहली पहले स्थान पर हैं, जिन्होंने 222 पारियों में 11000 रन बनाए थे। recent visitors 74

अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने ठोका शतक, टीम का स्कोर 180 के पार

लाहौर अफगानिस्तान और इंग्लैंड के बीच बुधवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का आठवां मुकाबला खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान ने शतक लगाया है।  आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के आठवें मुकाबले में अफगानिस्तान का सामना इंग्लैंड से हो रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर बैटिंग चुनी है। जोस बटलर के नेतृत्व वाली इंग्लैंड की टीम को अपने मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जबकि अफगानिस्तान की टीम ने अफ्रीका के सामने घुटने टेक दिए थे। अफगानिस्तान की शुरुआत खराब रही है। सलामी बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज 6 रन बनाकर आउट हुए। अटल 4 गेंद में 4 रन ही बना सके। रहमत शाह 4 रन ही बना सके। जोफ्रा आर्चर ने शुरुआती तीन विकेट चटकाए। हशमतुल्लाह शाहिदी ने 40 रनों का योगदान दिया। इस बीच इब्राहिम ने शतक जड़ दिया है। अफगानिस्तान के स्टार बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने इंग्लैंड के खिलाफ शतक जड़ दिया है। उन्होंने 106 गेंद में 100 रन पूरे किए। हशमतुल्लाह शाहिदी 67 गेंद में 40 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इस दौरान उन्होंने तीन चौके लगाए। आदिल रशीद ने उन्हे आउट किया। अफगानिस्तान ने 27 ओवर में तीन विकेट खोकर 117 रन बना लिे हैं। इब्राहिम 63 रन बनाकर खेल रहे हैं। हशमत और इब्राहिम ने पारी को संभाला है। दोनों के बीच 30 से ज्यादा रन की साझेदारी हो चुकी है। जोफ्रा आर्चर ने रहमत शाह को आउट करके पाकिस्तान को तीसरा झटका दिया है। रहमत 9 गेंद में 4 रन ही बना सके। अफगानिस्तान ने 8 ओवर में दो विकेट खोकर 34 रन बना लिए हैं। इब्राहिम 19 रन बनाकर खेल रहे हैं। recent visitors 72

दिल्ली पुलिस के SHO CL मीणा की वकीलों ने पिटाई की, पुरानी रंजिश का मामला

नई दिल्ली  राजधानी दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट परिसर में  सुबह दिल्ली पुलिस के SHO की पिटाई होने की खबर आग की तरह सोशल मीडिया पर फैली। मगर अधिकारिक तौर पर मामले में किसी ने कुछ नहीं कहा। यहां तक की पीड़ित खुद भी कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। सबसे पहले अपने पाठकों को बताने जा रहा है कि आखिरकार उस दिन कोर्ट में हुआ क्या था। सान्ध्य टाइम्स संवाददाता के हाथ इस मामले में दर्ज हुई एफआईआर की कॉपी लगी है। जिसमें SHO की आपबीती दर्ज है। SHO मारपीट में जमीन पर गिरे एफआईआर के मुताबिक, 54 वर्षीय पीड़ित इंस्पेक्टर सीएल मीणा इन दिनों सेंट्रल डिस्ट्रिक्ट के कमला मार्केट थाने में तैनात हैं। सोमवार सुबह वह साल 2014 में शकरपुर थाने में दर्ज हुए धोखाधड़ी के एक मामले में सुनवाई पर आए थे। कोर्ट नंबर 32 में सुनवाई के बाद वह करीब 11:30 बजे वापस लौट रहे थे। आरोप है कि वह अभी कोर्ट कॉम्प्लेक्स बिल्डिंग, पोस्ट ऑफिस के सामने पहुंचे ही थे कि तभी उन्हें आरोपी वकील और उसके साथियों ने घेर लिया। मुख्य आरोपी उनका हाथ खींचकर उन्हें घसीटने लगा और कहने लगा आज हम तुझे छोड़ेंगे नहीं। इसके बाद सभी ने SHO को लात-घूंसे मारने शुरू कर दिए। इस दौरान कई वकील उन्हें घेरे खड़े रहे। वकीलों ने पिटाई कर उनकी वर्दी तक फाड़ दी। SHO जमीन पर गिर गए। फिर भी आरोपी रुके नहीं। आरोपी ने पर्स भी छीना आरोपी उन्हें पीटते रहे और गालियां देते रहे। मुख्य आरोपी ने उनका पर्स भी छीन लिया। जिसमें पीड़ित का आधार कार्ड, सीजीएचएस कार्ड, दिल्ली पुलिस का आईडी कार्ड और करीब सात हजार रुपये कैश थे। पीड़ित के दोनों मोबाइल भी वहां गिर गए। अब कुछ और वकील आए और उन्होंने SHO को भीड़ से बचाकर कोर्ट के गेट नंबर-4 से बाहर किया। एक वकील ने उनके दोनों मोबाइल लौटाए। वकील ने बोला, ये उसे जमीन पर पड़े मिले थे। इसके बाद SHO ने पुलिस कंट्रोल रूम को कॉल की। हेडगेवार अस्पताल में मेडिकल करवाया और फिर थाने में जाकर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। जिस पर मुख्य आरोपी के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई। SHO से पुरानी रंजिश वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है कि SHO की आरोपियों से कोई पुरानी रंजिश है। किसी गाड़ी को लेकर इनके बीच थाने में बहसबाजी हुई थी। उसी का बदला लेने के लिए मारपीट की गई। गैर जमानती धाराओं में केस दर्ज हुआ है। मगर उन धाराओं में सात साल से कम सजा होने का प्रावधान है। इस कारण आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पुलिस बार को आरोपी के खिलाफ शिकायत देगी। वहीं इस पूरे मामले पर पीड़ित SHO से बातचीत करने का प्रयास किया तो उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि मैं कुछ नहीं बोल पाउंगा। recent visitors 57

महाशिवरात्रि पर अंतिम महास्नान पर उमड़ा भक्तों का सैलाब, दो बजे तक 132 लाख श्रद्धालुओं ने किया स्नान

प्रयागराज महाकुंभ में महाशिवरात्रि के आखिरी स्नान पर्व पर स्नानार्थियों की जबरदस्त भीड़ है। सुबह 6:00 बजे तक ही 40 लाख से अधिक लोग स्नान कर चुके हैं। अब तक 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालु डुबकी लगा चुके हैं। महाकुंभ: आज शाम चार बजे तक 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने लगाई संगम में डुबकी उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ में महाशिवरात्रि के अवसर पर दोपहर दो बजे तक 1.32 करोड़ श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई है। प्रयागराज में परमार्थ निकेतन आश्रम के अध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती ने कहा कि सच कहूं तो मैं वापस नहीं जाना चाहता हूं। हमने संगम पर सनातन के एक साथ आने की एक झलक देखी। मैं यहां आए सभी लोगों को नमन करता हूं- कैसी भक्ति! कैसी आस्था!… मैं सीएम योगी आदित्यनाथ और पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा की गई कड़ी मेहनत की भी सराहना करता हूं। तमाम राजनीति और नकारात्मकता के बावजूद 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने पवित्र डुबकी लगाई। लोग अभी भी आ रहे हैं। मैं अपनी पूरी टीम के साथ संगम की सफाई में मदद करने के लिए दो दिन और रुकूगा। हम अपनी नदियों और जलधाराओं की सफाई सुनिश्चित करने और पर्यावरण की स्वच्छता सुनिश्चित करने का संदेश देंगे। प्रयागराज के बाद दिल्ली भी सज गई है। अब समय आ गया है कि हम यमुना में डुबकी लगाएं। 'सबने की तैयारी है, अब यमुना की बारी है'। आज महाकुंभ का हो रहा समापन महाकुंभ 2025 का हिस्सा बनने के लिए त्रिवेणी संगम पर श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। पौष पूर्णिमा 13 जनवरी से शुरू हुआ दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक समागम आज संपन्न हो रहा है।   प्रयागराज के महाकुंभ क्षेत्र में नौ गश्ती दल ड्यूटी पर प्रयागराज के एडिशनल एसपी श्वेताभ पांडे ने कहा कि आज महाकुंभ का अंतिम 'स्नान पर्व' है। पुलिस द्वारा नावों पर गश्त की जा रही है। जिन लोगों ने नावों पर बेल्ट नहीं लगाई है, उन्हें सतर्क किया जा रहा है। अगर कोई नाव अवैध रूप से चल रही है, तो उसे पकड़ा जा रहा है। मोटरबोट और किसी भी तरह की इंजन से चलने वाली नावों का संचालन आज नहीं किया जा रहा है। आज नियमित नावें चल रही हैं। नौ गश्ती दल ड्यूटी पर हैं, ताकि कोई अप्रिय घटना न हो। कल रात से गश्त शुरू हुई। व्यापक गश्त की जा रही है। यह तब तक जारी रहेगी, जब तक यहां भीड़ नहीं छंट जाती। अंतिम दिन पुलिस दे रही गश्त उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आज मेले के अंतिम दिन महाकुंभ क्षेत्र में पुलिस द्वारा नाव से गश्त की जा रही है। recent visitors 71

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु पहुंचीं बागेश्वर धाम, 251 बेटियों के विवाह समारोह में हुईं शामिल

President Draupadi Murmu reached Bageshwar Dham, attended the marriage ceremony of 251 daughters छतरपुर। बागेश्वर धाम पर आयोजित होने वाले कन्या विवाह समारोह की घड़ी आ गई है। आज महाशिवरात्रि पर्व पर 251 बेटियां परिणय सूत्र में बंधेंगी और उनको आशीर्वाद देने के लिए राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु पहुंचीं। समूचा बागेश्वर धाम आज जनकपुर जैसा लग रहा है। बागेश्वर धाम में राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय परंपरा में संतों ने सदियों से अपने कर्म और वाणी से जनमानस को राह दिखाई है। उन्होंने समाज में फैले अंधविश्वासों के बारे में लोगों को जागरूक किया है, छुआ-छूत और ऊंच-नीच के भेद-भाव को दूर करने की सीख दी है। आज जब हमारा देश वूमन डेवलपमेंट से वूमन लीड डेवलपमेंट की ओर अग्रसर है तब समाज के सभी लोगों का कर्तव्य बनता है कि वे बेटियों और बहनों को सबल और सक्षम बनाने में अपना योगदान दें। बेटियों के विवाह की खुशियां फैलीचारों तरफ बेटियों के विवाह की खुशियां फैली हैं। बागेश्वर धाम सज धज कर अपने 251 दूल्हों के स्वागत के लिए आतुर है। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री अपने सभी जमाइयों को घोड़े पर बैठाकर उनकी बरात निकलवाएंगे। महाराज श्री का संकल्प है कि किसी के बीच जाति पांति और ऊंच नीच का भेदभाव न हो। मंगलवार को केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, महाराष्ट्र के मंत्री सतेन्द्र सिंह राठौर ने आकर महाराजश्री का आशीर्वाद लिया। फाइट कराकर ग्रेट खली ने दिया नशा न करने का संदेशअमेरिका की सुख सुविधा त्याग कर ग्रेट खली अपने देश के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित कर रहे हैं। ग्रेट खली का कहना है कि यदि युवा नशा त्यागेंगे और खेलों की ओर आकर्षित होंगे तो न केवल देश का मान बढ़ेगा बल्कि देश खेलों में सशक्त होगा। ग्रेट खली ने बीती रात अपने शागिर्दों से जो खलबली मचाई वह देखने लायक थी। बागेश्वर धाम के लिए यह एक अनोखा प्रदर्शन रहा। महिला पहलवानों में रुचिका,दया कौर, तानिया सहित सभी 6 महिलाए जालंधर पंजाब एकेडमी की स्टूडेंट हैं। वहीं पुरुष वर्ग में जेटी बाबा, माजा,सहित 14 पहलवानों ने अपने दांवपेच दिखाए। राष्ट्र चेतना के उत्थान में आगे बढ़ें : ऋतंभरा22 फरवरी से 25 फरवरी तक बागेश्वर धाम में साध्वी ऋतंभरा दीदी मां के मंगल प्रवचन सुनने का लोगों को अवसर मिला। यहां आए लाखों लोगों को दीदी मां ने संदेश दिया कि राष्ट्र चेतना के उत्थान में हम सब अपना योगदान दें। दीदी मां ने कहा कि जब राष्ट्र का उत्थान होगा तभी हिन्दू राष्ट्र बनेगा। बीते दो दिनों से बागेश्वर धाम में देश के प्रख्यात संतों का आगमन जारी है। विगत रोज जगतगुरू स्वामी रामानंदाचार्य महाराज के अलावा अंतर्राष्ट्रीय कथावाचक चिन्मयानंद बापू जी, राज राजेश्वरानंद महाराज लंदन, डॉ. हनुमान ददरूआ सरकार, इंद्रेश उपाध्याय, राजूदास महाराज हनुमानगढ़ी अयोध्या, गीता मनीषी जी शामिल हैं। धाम के कार्यक्रमों को देखकर अभिभूत हूं : विष्णुदेव सायछत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मंगलवार को बागेश्वर धाम पहुंचे। उन्होंने बालाजी के दर्शन करने के बाद बागेश्वर महाराज का आशीर्वाद लिया। उन्होंने कहा कि यह अत्यंत पावन और पुनीत अवसर है कि हमें भी यहां आने का सौभाग्य मिला। उन्होंने बताया कि उनके साथ उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, अन्य साथी रामप्रताप सिंह व उनके पुत्र दर्शन करने आए हैं। recent visitors 153

13 जीवनरक्षक दवाइयां निकली अमानक, मध्य प्रदेश में इनके उपयोग पर लगाई रोक

13 life saving medicines turned out to be substandard, their use banned in Madhya Pradesh इंदौर। भोपाल की ड्रग टेस्टिंग लैब में 13 जीवनरक्षक दवाइयां अमानक निकली हैं। इस कारण इनके उपयोग पर प्रदेश में रोक लगा दी गई है। इनमें से कुछ दवाइयों के सैंपल ड्रग विभाग ने एमवाय अस्पताल से भी सामान्य प्रक्रिया के अंतर्गत लिए थे। मध्य प्रदेश लोक स्वास्थ्य सेवा निगम ने जीवनरक्षक दवाएं, सलाइन और सिरिंज अमानक पाए जाने पर तत्काल रोक लगाने के आदेश दिए हैं। यह आदेश प्रदेश के सभी जिलों में स्वास्थ्य विभाग को भेजे हैं। इसमें गर्भवती महिलाओं में हार्मोन बढ़ाने वाली दवाइयों के साथ ही एनेस्थिसिया के इंजेक्शन भी शामिल हैं। आदेश के मुताबिक डेक्सट्रोस 5 प्रतिशत (बैच नंबर- एमपी230801055), नार्मल सलाइन 0.9 प्रतिशत (बैच नंबर-एमपी22063102), डिस्पोजेबल सिरिंज विथ निडल 2 एमएल (बैच नंबर- आर2203171), केटेमाइन हाइड्रोक्लोराइड 10 एमजी (बैच नंबर- वी22197), माइक्रोनाइज्ड प्रोगेस्ट्रोन 100 एमजी (बैच नंबर यूएचटी22004), सोडियम बिकार्बोनेट इंजेक्शन (बैच नंबर-1322038), नाइट्रोग्लिसरिन इंजेक्शन 25 एमजी (बैच नंबर-एआई22328), एस्प्रिन लो डोज 75 एमजी (बैच नंबर-एपीएसटी1012) आदि पर रोक लगाई है। डॉक्टरों पर एमवायएच में भर्ती मरीज से मारपीट का आरोपअक्सर शिकायत आती रहती हैं कि एमवाय अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले गरीब और जरूरतमंद मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया जाता है। मंगलवार को ऐसी घटना सामने आई है। आरोप है कि वार्ड में भर्ती एक मरीज के साथ डॉक्टरों ने मारपीट की और बिना इलाज के उसे भगा दिया। मरीज 34 वर्षीय दीपक मोरे निवासी परदेशीपुरा की बस इतनी गलती थी कि वह पैर का पट्टा खोलकर शौचालय गया था। मरीज हाथ जोड़कर छोड़ने की गुहार लगाता रहा, लेकिन डॉक्टर ने जिस पैर में चोट लगी, उसे ही मोड़ दिया। मारपीट का आरोप विभागाध्यक्ष डॉ. कुंदन कुशवाह की यूनिट में जूनियर डॉक्टरों पर लगाया गया है। मामले में अस्पताल अधीक्षक को मरीज की पत्नी ने लिखित शिकायत की है। recent visitors 158

NEET PG 2024 की फिर बदली कटऑफ, अब इतने कम परसेंटाइल पर भी मिलेगा एडमिशन!

नईदिल्ली मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने एक बार फिर से नीट पीजी 2024 के लिए मिनिमम क्वालिफाइंग कटऑफ पर्सेंटाइल में कटौती की है। एमसीसी ने कहा है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा लिये गये निर्णय के अनुसार नीट पीजी काउंसेलिंग 2024 के लिए क्वालिफाइंग कटऑफ पर्सेंटाइल को फिर से कम कर दिया गया है। फैसले के मुताबिक क्वालिफाइंग कटऑफ पर्सेंटाइल को 15 से घटाकर 5 पर्सेंटाइल कर दिया गया है। अब सामान्य, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस), एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग के उम्मीदवार, जो 5 पर्सेंटाइल या उससे अधिक अंक प्राप्त करते हैं, वे नीट पीजी 2024 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने के पात्र होंगे। यह फैसला स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (एमओएचएफडब्ल्यू) और मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एनएमसी) के परामर्श से किया गया। गौरतलब है कि पिछले साल भी सभी श्रेणियों में नीट पीजी क्वालीफाइंग पर्सेंटाइल को घटाकर शून्य कर दिया गया था। 2022 में, सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट-ऑफ को 50वें पर्सेंटाइल से घटाकर 35वें पर्सेंटाइल कर दिया गया। अनारक्षित दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए, कट-ऑफ को 45वें पर्सेंटाइल से घटाकर 20वें पर्सेंटाइल कर दिया गया। इस बीच, एससी, एसटी और ओबीसी श्रेणियों (इन श्रेणियों के दिव्यांग उम्मीदवारों सहित) के छात्रों के लिए कट-ऑफ को 40 पर्सेंटाइल से घटाकर 20 पर्सेंटाइल कर दिया गया। सामान्य/ ईडब्ल्यूएस, यूआर-पीडब्ल्यूडी और एससी/ एसटी/ ओबीसी (एससी/ एसटी/ ओबीसी के पीडब्ल्यूडी सहित) उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम योग्यता परसेंटाइल 5वां परसेंटाइल है. हालांकि, NBEMS ने कहा कि 23 अगस्त, 2024 को प्रकाशित नीट-पीजी 2024 रैंक और परसेंटाइल स्कोर में कोई बदलाव नहीं हुआ है. इस साल की शुरुआत में, MNC ने सभी कैटेगरी के लिए कट-ऑफ को कम कर दिया था. 15 परसेंटाइल और उससे ज्यादा मार्क्स प्राप्त करने वाले सामान्य और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के छात्र काउंसलिंग में हिस्सा लेने के लिए पात्र हो गए. जनवरी में घोषित नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पात्र होने के लिए रिवाइज्ड कट-ऑफ एससी, एसटी, ओबीसी और पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के स्टूडेंट्स के लिए 10 परसेंटाइल और उससे ज्यादा हो गया.  नीट पीजी कट-ऑफ परसेंटाइल अनरिजर्व कैटेगरी के लिए 50वां, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी के लिए 45वां और रिजर्व कैटेगरी के छात्रों के लिए 40वां था. पिछले साल, नीट पीजी योग्यता परसेंटाइल को सभी कैटेगरी में शून्य तक कम कर दिया गया था. 2022 में जनरल कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी कट-ऑफ 50वें परसेंटाइल से घटाकर 35वां कर दिया गया था. अनरिजर्व पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स के लिए कट-ऑफ 45वें परसेंटाइल से घटाकर 20वां परसेंटाइल कर दिया गया था और एससी, एसटी और ओबीसी (एससी, एसटी, ओबीसी के पीडब्ल्यूडी सहित) के छात्रों के लिए, कट-ऑफ 40वें परसेंटाइल से घटाकर 20वां परसेंटाइल कर दिया गया था. बीते सप्ताह एमसीसी ने नीट पीजी स्ट्रे राउंड का रिजल्ट जारी किया गया था। खाली रह गईं 2331 सीटें अलॉट की गई थीं। संभवत: सीटें खाली रहने पर कटऑफ कटौती का यह फैसला लिया गया है। कोई सीट खाली न रह जाए, यह सुनिश्चित करने के लिए कटऑफ एक बार फिर से घटाई गई है। recent visitors 77