परशुराम कल्याण बोर्ड अध्यक्ष पंडित राजोरिया: ब्राह्मण समाज 4 बच्चे पैदा करे, मिलेंगे 1 लाख, अभा ब्राह्मण समाज संघ मप्र ने की घोर निंदा

भोपाल। परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया के 4 बच्चे पैदा करने वाले बयान से ब्राह्मण समाज में सियासी पर चढ़ गया है। इस बयान के बाद पंडित राजोरिया ब्राह्मण समाज के विरोध से घिरते हुए नजर आ रहे हैं। प्रदेश के चारों तरफ से उनके बयान की निंदा की खबरें आने लगी हैं। राजधानी भोपाल के ब्राह्मण समाज के नेताओं ने भी इस बयान पर विरोध दर्ज करा रहे हैं। अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ मध्य प्रदेश के अध्यक्ष पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा ने पंडित राजोरिया के बयान पर घोर आपत्ति दर्ज कराई है। उनका कहना है कि इस तरह के बयान देकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का माध्यम भले हो सकता है, लेकिन समाज को दिशा देने के लिए कतई नहीं। उन्हें इस तरह के बयान वापस लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण वर्ग बुद्धिमत्ता वाला समाज है। वह हर काम अपने विवेक से करता है और अन्य समाज को भी दिशा देता है।पंडित राजोरिया ने जिस सनाढ्य ब्राह्मण समाज को 4 बच्चे पैदा करने पर बोर्ड की ओर से 1 लाख रूपये देने वाला जो संदेश दिया है, वह इस तरह के बयान कतई स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने मोहन सरकार से पूछा है कि आपकी सरकार सनाढ्य समाज के दम्पति द्वारा 4 बच्चे पैदा करने पर ₹1 लाख रुपये देने वाली ऐसी कौन सी योजना चल रही है, सरकार इसका जवाब दे? पंडित पुष्पेंद्र मिश्रा ने पंडित विष्णु राजोरिया को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा है कि बयान को तत्काल वापस लेते हुए खेद जतायें, अन्यथा अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ मध्य प्रदेश श्री राजोरिया के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेगा और उन्हें परशुराम कल्याण बोर्ड से हटाने की सरकार से मांग भी करेगा। बयान के बाद सोशल मीडिया में शोर परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया ने गत दिवस इंदौर में ब्राह्मण समाज के ही एक कार्यक्रम में जब चार बच्चे पैदा करने पर ₹100000 इनाम देने की योजना शुरू कर अपने समाज के लोगों को बता रहे थे। इस बयान के समर्थन में उन्होंने कई ऐतिहासिक तर्क भी दिए थे। उन्होंने कहा कि समाज में लगातार जनसंख्या घट रही है, यह ब्राह्मण समाज के लिए चिंता का विषय है। ब्राह्मण समाज में एक बच्चे की संस्कृति बढ़ती गई तो एक दिन हमारा समाज मुट्ठी में सिमट जाएगा। बयान के दौरान समाज के लोग बजा रहे थे तालियां परशुराम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष पंडित विष्णु राजोरिया ने इंदौर में एक ब्राह्मण समाज के एक कार्यक्रम में कहा कि सनाढ्य ब्राह्मण समाज के लोग 4 बच्चे पैदा करेंगे तो उन्हें परशुराम कल्याण बोर्ड ₹100000 का इनाम देगा, चाहे मैं रहूं या ना रहूं, लेकिन यह बोर्ड आपको प्रोत्साहन राशि उपलब्ध कराता रहेगा। पंडित राजोरिया जब यह बयान दे रहे थे, उस समय बड़ी संख्या में सनाढ्य ब्राह्मण समाज के लोग बैठे हुए थे, जिनकी तालियों से सभा स्थल गूंज रहा था। हालांकि विरोध की आग तब फैली, जब यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। बयान ऐसा वायरल हुआ कि कुछ ही घंटों में पूरे सोशल मीडिया पर छा गया। लोगों की प्रतिक्रिया आने लगी। कार्यक्रम के बाद इस बयान ने कुछ अलग ही रंग ले लिया। ब्राह्मण समाज के विभिन्न उपवर्गों के लोग खुलकर विरोध जता रहे हैं। विरोध की आग बड़ी तेजी से फैलती जा रही है। अब यह तो समय ही बताएगा कि पंडित राजोरिया अपने बयान से पलटी मारते हुए खेद प्रकट करेंगे या फिर विरोध करने वाले ही चुप रहने में अपनी भलाई समझेंगे! वैसे जिस तरह से विरोध के स्वर उबल रहे हैं, उससे ऐसा लगता है कि यह आवाज और उग्र रूप ले सकती है। देखा जाए तो इस बयान का सबसे ज्यादा विरोध अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा मध्य प्रदेश कर रहा है। recent visitors 569

बुंदेलखंड में सियासी घमासान, विधायक बोले मेरी जान को खतरा

DAMOH BJP INTERNAL POLITICS दमोह ! भाजपा का गढ़ माने जाने वाले बुंदेलखंड को मानो किसी की नजर लग गई है. दरअसल यहां पार्टी की गुटबाजी और आपसी खींचतान सतह पर आ गई है. सागर में दिग्गज नेताओं के बीच खींचतान और आरोप प्रत्यारोप लग रहे थे अब ये दमोह जिले में भी दिखाई दे रहा है. यहां अनुसूचित जाति की 3 बार की विधायक उमादेवी खटीक ने पार्टी के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने पुलिस में शिकायत कर अपनी जान का खतरा बताया है. उन्होंने पार्टी और मुख्यमंत्री से भी शिकायत की है. जनपद अध्यक्ष पद के उपचुनाव से जुड़ा है मामलादरअसल पिछले हफ्ते हटा जनपद पंचायत अध्यक्ष पद का उपचुनाव हुआ था, क्योकिं हटा जनपद पंचायत के अध्यक्ष इंद्रपाल पटेल को 2018 के देवेन्द्र चौरसिया हत्याकांड में अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. इस आधार पर उन्हें पद से हटा दिया गया था. जनपद अध्यक्ष पद के उपचुनाव के दौरान सत्ताधारी दल भाजपा दो धड़ में बंटा नजर आया. एक तरफ हटा से भाजपा की लगातार 3 बार से विधायक उमादेवी खटीक थी तो दूसरी तरफ भाजपा से दमोह के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल थे. दोनों प्रत्याशियों को मिले थे 8-8 वोटभाजपा विधायक उमादेवी खटीक ने अध्यक्ष पद के लिए शैलेष पटेल का समर्थन किया तो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल ने गंगाराम पटेल का समर्थन किया. दिन भर चली चुनाव प्रक्रिया में ऐसे कई मौके आए जब भाजपा के ही दोनों गुट एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे और एक दूसरे के खिलाफ नारेबाजी करते रहे. इस दौरान हटा विधायक उमादेवी खटीक के मुर्दाबाद के नारे लगे उधर उपचुनाव में हुई वोटिंग में दोनों प्रत्याशियों को 8-8 वोटें मिलने से मुकाबला बराबरी पर छूटा. ऐसे में पर्ची निकाली गई, तो गंगाराम पटेल को निर्वाचित घोषित किया गया, जो पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के समर्थन से चुनाव लड़ रहे थे. हार के बाद फूटा विधायक का गुस्साउपचुनाव में भाजपा विधायक समर्थक की हार के बाद विधायक नाराज हो गईं और उन्होंने अपनी ही पार्टी के उन नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. जो उनके खिलाफ थे और नारेबाजी कर रहे थे. इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस में भी की और उनके खिलाफ हुई नारेबाजी के वीडियो फुटेज इकट्ठा कर वो मुख्यमंत्री और पार्टी संगठन से शिकायत करने भोपाल पहुंची. विधायक उमादेवी खटीक का कहना है कि “वो क्षेत्र में भ्रमण पर रहती हैं, ऐसी स्थिति में उनकी जान को खतरा हो सकता है. उन्होंने कहा कि मैं आरक्षित वर्ग से आती हूं, मेरा जो उपचुनाव के दौरान अपमान हुआ है उससे मैं बहुत ज्यादा आहत हूं.” दोनों नेताओं में पुराना झगड़ादरअसल पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल और विधायक उमादेवी खटीक के बीच झगड़ा कोई नई बात नहीं है. इसके पहले विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष शिवचरण पटेल, उमादेवी खटीक के खिलाफ बसपा प्रत्याशी के समर्थन में खड़े हो गए थे, हालांकि इसके बावजूद भी उमादेवी खटीक 55 हजार वोटों से चुनाव जीतने में कामयाब रही थीं. तभी से विधायक भी नाराज थीं और उन्होंने जनपद पंचायत अध्यक्ष चुनाव में शैलेष पटेल का समर्थन किया. दमोह एसपी श्रुतकीर्ति सोमवंशी ने बताया कि “उन्हें विधायक उमादेवी खटीक की ओर से एक आवेदन मिला है. इस संबंध में जांच की जा रही है. जनपद अध्यक्ष का उपचुनाव टाई हो गया था इस कारण दोनों पक्ष के लोग उतावले हो रहे थे इस कारण धक्कामुक्की हुई थी लेकिन उपचुनाव में वैधानिक क्षति नहीं हुई थी.” recent visitors 232

बीजेपी के सक्रिय कार्यकर्ता  रितेश साहू ने 1 वर्ष पूर्ण होने पर दी बधाई 

Active BJP worker Ritesh Sahu congratulated on completion of 1 year  सुशील दामले (विशेष संवाददाता) सिंगरौली जिले के बीजेपी सक्रिय कार्यकर्ता के रितेश साहू ने मोहन सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने पर बधाई देते हुए कहा कि,मुख्यमंत्री का कार्यकाल एक वर्ष बहुत ही अच्छा रहा,और हम सभी को बहुत कुछ सीखने को मिला और कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है,वहीं उन्होंने कहा कि,जिस तरीके से मोहन सरकार चल रही,मुख्यमंत्री के द्वारा लाडली बहनों को समय समय पर भुगतान हो रहा है,वही कांग्रेस नेताओं पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि,विपक्ष के नेताओं ने बोला कि नहीं फर्जी है, ढकोसला है ,मगर ऐसा नहीं आप सभी लोग देख रहे हैं कि,टाइम टू टाइम लाडली भावनाओं का पैसा खाते हैं जा रहा है recent visitors 477

किसानों को हक के नाम पर मिल रहे लाठी और डंडे 

Farmers are getting sticks and batons in the name of their rights सुशील दामले विशेष संवाददाता  भोपाल। कांग्रेस पार्टी के नेता और  किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव तथा छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के प्रभारी सोहनलाल बरुआ ने किसानों के मुद्दे पर केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। किसानों को उनका वाजिव हक नहीं मिल रहा है। किसान अपनी वाजिद मांगों को लेकर लगातार धरने पर बैठा हुआ है और प्रधानमंत्री मोदी और मंत्री शिवराज सिंह चौहान सो रहे हैं। उन्होंने कई मुद्दों को लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया। recent visitors 122

आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी आगामी नौवां संस्करण, 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित होगा

नई दिल्ली आईसीसी पुरुष चैंपियंस ट्रॉफी 2025 ट्रॉफी टूर ने अपने रोमांचक ऑस्ट्रेलियाई चरण का समापन किया। टूर्नामेंट का आगामी नौवां संस्करण, 19 फरवरी से 9 मार्च तक पाकिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात में आयोजित किया जाना है। इस जीवंत दौरे के दौरान, ट्रॉफी ने मेलबर्न और सिडनी में प्रतिष्ठित स्थानों का दौरा किया, जहां प्रशंसकों ने विभिन्न गतिविधियों और क्रिकेट दिग्गजों की प्रस्तुतियों के साथ दर्शकों का मनोरंजन किया। ऑस्ट्रेलियाई चरण ने प्रशंसकों और मीडिया को पूर्व ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर और दो बार के आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी विजेता शेन वॉटसन से बातचीत करने का अवसर भी दिया, जिन्होंने इस आयोजन की अनूठी प्रकृति और आगामी संस्करण के लिए अपनी भविष्यवाणियों के बारे में विस्तार से बताया। ट्रॉफी को बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के दौरान भी प्रदर्शित किया गया था, जो मेलबर्न और सिडनी में आयोजित चौथे और पांचवें टेस्ट में दिखाई दी, जहां इरफान पठान, एडम गिलक्रिस्ट, माइकल वॉन और जस्टिन लैंगर जैसे पूर्व क्रिकेट सितारों ने ट्रॉफी के साथ पोज़ दिया। मेलबर्न में, ट्रॉफी को कई प्रमुख स्थानों पर प्रदर्शित किया गया, जैसे मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी), फ्लिंडर्स स्ट्रीट, यारा रिवर और होज़ियर लेन। मेलबर्न में अपने समय के बाद, यह दौरा सिडनी में जारी रहा, जहां प्रशंसक बॉन्डिंग के बीच, सिडनी हार्बर, सिडनी ओपेरा हाउस और प्रतिष्ठित सिडनी क्रिकेट ग्राउंड (एससीजी) में ट्रॉफी देखी जा सकती थी।   recent visitors 139

लाडली बहना योजना में कटौती पर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का भाजपा पर हमला

सुशील दामले विशेष संवाददाता श्योपुर ! कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल ने लाडली बहना योजना से एक लाख 63,000 बहनों को हटाए जाने के मुद्दे पर भाजपा सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने चुनाव से पहले लाडली बहनों से 3,000 रुपये मासिक देने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद यह वादा पूरा नहीं हुआ। बाबू जंडेल ने कहा, “3000 रुपये तो दूर, इन बहनों को केवल 1250 रुपये महीना ही दिया गया। अब, एक लाख 63,000 बहनों को इस योजना से बाहर कर दिया गया है, जो कि उनके सम्मान निधि के अधिकार का हनन है।” उन्होंने इसे भाजपा सरकार का झूठ और वादा खिलाफी करार दिया। कांग्रेस विधायक ने विश्वास जताया कि यह कदम लाडली बहनों के सम्मान और अधिकारों पर चोट है और ये बहनें 2028 के चुनाव में भाजपा को सबक सिखाने का काम करेंगी। बाबू जंडेल के इस बयान ने स्थानीय राजनीति में हलचल मचा दी है। लाडली बहना योजना के मुद्दे पर सरकार और विपक्ष के बीच राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने की संभावना है। recent visitors 258

जनता के मुद्दों से दूर भाग रही भाजपा, विधानसभा में नहीं होने दे रही चर्चा

BJP is running away from public issues, not allowing discussion in the Assembly सुशील दामले विशेष संवाददाता रायसेन जिले के सिलवानी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक देवेंद्र पटेल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है,उन्होंने कहा कि,भाजपा सरकार जनता के असल मुद्दों से दूर भाग रही है,वह नहीं चाहती की जनता के मुद्दों पर चर्चा हो,वहीं विधायक देवेंद्र पटेल ने कहा कि,भाजपा पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से बहुत सारे वादे किए थे, जो आज तक पूरे नहीं किए हैं,इससे पूरे प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है,भाजपा सरकार में किसानों को खाद लिए जेल जाना पड़ रहा है,किसानों को 12 घंटे बिजली देने का वादा किया था,जिसमें से वह मुश्किल 8 घंटे ही बिजली मिल पा रही है,लाडली बहनाओं को ₹3000 देने की बात कही थी,जिसको एक साल बीत गया है,पंरतु अभी तक इसमें से आधी राशि भी हर महीने तक नहीं मिल रही है,बमुश्किल 1250 ही दे रही है,अब सुना है कि,सरकार इसके भार नहीं झेल पा रही है,इसलिए इसको बंद करने की दिशा में बयानबाजी शुरू हो गई है recent visitors 128