महाभारत से सीखें लाइफ मैनेजमेंट टिप्स: नए साल में 5 बातें अपनाएंगे तो मुश्किल कामों में भी मिल सकती है सफलता

नया साल 2025 शुरू हो गया है। पिछले साल मिली असफलताओं और अपनी गलतियों से सीख लेकर आगे बढ़ेंगे तो इस बार सफलता जरूर मिल सकती है। महाभारत के किस्सों से समझें लाइफ मैनेजमेंट की 5 टिप्स, जिन्हें फॉलो करने से आपकी प्रॉब्लम्स दूर हो जाएंगी और मुश्किल काम में भी सफलता मिलने की संभावनाएं बढ़ जाएंगी… recent visitors 347

ठंड में छोटे बच्चों को गोद में लेकर कुक्कुट विकास निगम के संविदाकर्मियों की हड़ताल जारी

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! कुकुट विकास निगम के संविदा कर्मचारियों ने अपने हक और अधिकारों के लिए मुख्यालय के सामने धरना दिया,इनमें कई महिलाएं भी छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर धरने पर बैठी हैं,तीन दिनों से चल रही, इस हड़ताल में कर्मचारियों के साथ उनके परिवारजन भी शामिल हुए, वहीं संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि ,संचालक मंडल द्वारा पारित वेतन के प्रस्ताव पर 6 महीने में भी अमल नहीं हुआ, कर्मचारियों ने मानव श्रंखला बनाकर मुख्यमंत्री से अपील की,ताकि 19 जुलाई 2023 को हुई,संचालक मंडल की बैठक में लिए गए निर्णय को जल्द लागू किया जाए,बैठक में कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान वेतन और भत्ते देने का फैसला किया गया था, लेकिन छह महीने बाद भी आदेश जारी नहीं हुआ,जिसके चलते समस्त कर्मचारियों के साथ उनके परिवारजन हड़ताल पर बैठे हैं recent visitors 126

तमिलनाडु की पटाखा फ़ैक्ट्री में आग लगने से हुआ ब्लास्ट, 6 मजदूरों की मौत, कई मजदूर अभी भी झुलसे

तमिलनाडु तमिलनाडु में पटाखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लगने की खबर सामने आ रही है। शनिवार को हुई इस घटना में 6 मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई है। कई मजदूर अभी भी झुलसे हुए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार, विस्फोट रासायनिक मिश्रण के दौरान हुआ था। इस विस्फोट ने कम से कम एक कमरे को पूरी तरह से तबाह कर दिया। इस कमरे में ही मजदूर काम कर रहे थे। पुलिस और अन्य संबंधित अधिकारियों ने घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा, तेलंगाना में भी ऐसी ही घटना हुई है। यदाद्रि-भुवनगिरि जिले में शनिवार को एक फैक्टरी में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर है। recent visitors 114

मुरादाबाद में सपा विधायक समरपाल समेत दो लोगों को अलॉट भवन खाली करवाकर नगर निगम ने कब्जा ले लिया

मुरादाबाद यूपी के मुरादाबाद के कंपनी बाग में सपा विधायक समरपाल समेत दो लोगों को अलॉट भवन खाली करवाकर नगर निगम ने कब्जा ले लिया। दोनों भवनों के अलॉटमेंट की 15 वर्ष की अवधि पूरी होने पर आवंटियों को नोटिस दिया गया था पर आवास खाली नहीं हुए। नगर निगम ने दल बल के साथ भवन खाली करवा लिए। इस भूमि का क्षेत्रफल 550 वर्ग मीटर और बाजार मूल्य करीब 15 करोड़ रुपए है। नगर निगम की टीम की कार्रवाई से हड़कंप मचा रहा।कंपनी बाग में कंपोजिट विद्यालय के पास स्थित दो आवासों को अपर नगर आयुक्त, एसीएम द्वतीय और पुलिस बल की मौजूदगी में खाली करवाया गया। इस दौरान नगर निगम ने अपनी खाली संपत्ति पर पेंट से नगर निगम की संपत्ति भी अंकित करवा दिया। अफसरों ने बताया कि नगर निगम अपने उक्त आवंटित भवनों की अवधि पूरी होने पर नोटिस जारी कर चुका है। कंपनी बाग स्थित कंपोजिट विद्यालय के निकट नगर निगम के दो भवन जिसमें एक भवन भूतल का नौगांवा से सपा विधायक समरपाल सिंह और उसके ऊपर निर्मित भवन एलडी चतुर्वेदी के नाम से नगर निगम ने अलॉट किया था। जिसकी अवधि को पंद्रह वर्ष पूरे हो चुके थे। उक्त भवनों का आवंटन निरस्त करते हुए भवन खाली करवाए जाने को अध्यासियों को पूर्व में नोटिस जारी किए गए थे। आवास खाली नहीं होने पर नगर आयुक्त दिव्यांशु पटेल के आदेश पर टीम ने शुक्रवार को भूजल और उसके ऊपर बने कुल क्षेत्रफल 550 वर्ग मीटर जमीन को खाली करवा कर कब्जा ले लिया। उक्त जमीन का बाजार मूल्य करीब 15 करोड़ बताया गया है। 8 माह में निगम ने खाली करवाई 9 अरब की संपत्ति नगर निगम ने पिछले आठ महीने से अपनी भूमि कब्जा मुक्त करवाने का अभियान चला रखा है। नगर आयुक्त ने बताया कि नियमानुसार जो भी प्रक्रिया है उसके तहत निगम अपनी जमीन को मुक्त करवा रहा है। पिछले आठ माह में करीब नौ अरब की जमीन मुक्त करवाई जा चुकी है। इसमें काफी जमीन प्राइम लोकेशन की है जिसमें विकास के प्रजोक्ट प्रस्तावित किए गए हैं। recent visitors 165

सत्ता में आते ही पानी के गलत बिल माफ होंगे, केजरीवाल ने फिर किया बड़ा ऐलान

Arvind Kejriwal Press Conference PC: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी का सियासी पारा आसमान छूने लगा है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए बड़ा ऐलान किया है। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि जिन दिल्ली वासियों के पास पानी का गलत बिल आया है, उनका बिल माफ किया जाएगा। अरविंद केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली सरकार हर महीने 20 हजार लीटर पानी मुफ्त दे रही है। मेरे जेल जाने के बाद इन्होंने पानी के बिल भेज दिए। जिन लोगों के पानी के गलत बिल आए हैं, दिल्ली में हमारी सरकार बनने के बाद वो सारे बिल माफ कर दिए जाएंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सभी परिवारों को 20-20 हजार लीटर पानी फ्री दिया जाता है। दिल्ली में लगभग 12 लाख से ज्यादा परिवारों के पानी के बिल जीरो आते हैं। मगर जब मैं जेल गया तो इन्होंने पीछे से कुछ तो गड़बड़ की कि लोगों के हर महीने लाखों-हजारों रुपए पानी के बिल आने लगे। हमारे दिल्ली के लोग पानी के बिल को लेकर त्रस्त हैं। इसलिए आज मैं सार्वजनिक रूप से ऐलान करना चाहता हूं कि जिन लोगों को लगता है कि उनका पानी का बिल गलत आया है, उन्हें अपना बिल भरने की जरूरत नहीं है। आप इंतजार करिए। दिल्ली में एक बार फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद हम आपके सारे बिल माफ करवा देंगे। कांग्रेस पार्टी पर प्रहार करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कांग्रेस को जीत की भविष्यवाणी करने दीजिए। हमें जनता पर भरोसा है। कांग्रेस और बीजेपी को अब औपचारिक रूप से ऐलान कर देना चाहिए कि वो मिलकर आम आदमी पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस को वैसे भी कोई सीरियस नहीं लेता है। बीजेपी पर बात करते हुए केजरीवाल ने कहा कि अभी तक बीजेपी के पास न कोई मुख्यमंत्री चेहरा है, न कोई नैरेटिव है और न कोई दिल्ली को लेकर विजन है कि वो आगे क्या करेंगे? 10 साल में बीजेपी ने कोई काम नहीं किया। अब वो केवल AAP को गालियां देकर ये चुनाव जीतना चाहती है। हम लोगों को बता रहे हैं कि हमने 10 साल में यह काम किया और आने वाले 5 साल में यह काम करेंगे। हमें हमारे कामों के आधार पर वोट दो। वहीं बीजेपी कह रही है कि पिछले 10 साल में हमने इतनी गालियां दी और आने वाले 10 साल में और अच्छी-अच्छी गालियां देंगे केजरीवाल को, हमें गालियों के नाम पर वोट दो। अब जनता तय करेगी कि किसे वोट देना है। [/more] recent visitors 145

छतरपुर के जंगलों से कराई जा रही लकड़ी की अवैध कटाई, बातचीत का ऑडिओ वायरल, निलंबित किया

​छतरपुर ​छतरपुर में शुक्रवार देर रात वन विभाग के डिप्टी रेंजर रवि खरे को अवैध वन कटाई मामले में शामिल होने के चलते निलंबित किया गया है। शुक्रवार दोपहर काे उनका एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था. इसके बाद रात काे बीट गंगवाहा क्र. पी-648 में एक ट्रैक्टर ट्राली में अवैध सागौन की लकड़ी जब्त की गई। इसके बाद वन मंडल अधिकारी सर्वेश सानवानी ने डिप्टी रेंजर पर वन विभाग की छवि खराब करने और वन कटाई में शामिल होने के चलते तत्काल कार्रवाई की। निलंबन अवधि में मुख्यालय भेजा उन पर सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1956 के नियम 3 का उल्लंघन करने के लिए मध्यप्रदेश सिविल सेवा वर्गीकरण नियंत्रण और अपील नियम 1966 के नियम 9 (क) के तहत निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें मुख्यालय वन परिक्षेत्र बक्सवाहा भेजा गया है। यह था मामला बसारी रेंज में गुरुवार रात तीन बजे वन विभाग की टीम ने लगभग दो लाख रुपए की सागौन की लकड़ी को ट्रैक्टर सहित जब्त किया। आरोप लगा था कि, वहां विभाग के डिप्टी रेंजर रवि खरे की शह पर लंबे समय से सागौन लकड़ी की तस्करी चल रही थी। इसके कुछ ऑडियो भी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुए। इन वायरल ऑडियो में डिप्टी रेंजर रवि खरे पेड़ों की कटाई अपनी जिम्मेदारी पर रात के अंधेरे में करने को कह रहे थे। साथ ही ऑडियो में वह पैसों के लेन-देन की भी बात करते सुनाई दे रहे थे। इसके बाद डिप्टी रेंजर रवि खरे को निलंबित किया गया। वायरल ऑडियो में हुई बातचीत…     लकड़ी तस्कर- साहब काम शुरू करवा दूं?     डिप्टी रेंजर रवि खरे – सुबह तक नहीं करना, रात में ही कर लो     तस्कर -सुबह नहीं होगी। मशीन लिए हैं, वो लोग रात में ही कटवा देंगे।     डिप्टी रेंजर -वो लोग आ गए क्या?     तस्कर – नहीं वो लोग नहीं आए हैं। हम ने मना कर दिया, क्योंकि गांव में 13वीं का कार्यक्रम चल रहा है और आवाज आएगी। इसलिए 11 बजे के लगभग शुरू करेंगे।     तस्कर – गांव वाले आएंगे तो हम क्या कहेंगे?     डिप्टी रेंजर- कोई दिक्कत नहीं है। गांव वाले आए तो बोल देना साहब से बात हो गई थी और हमारे विभाग का कोई नहीं आएगा और पैसे जमा हो गए या नहीं?     तस्कर – पहले हम पैसा जमा करवा लेंगे। उसके बाद ही उन लोगों को हम काम शुरू करने देंगे।   recent visitors 63

‘झगड़े के लिए नहीं सीखते हैं लाठी चलाना, बल्कि…’, इंदौर में क्या बोले RSS प्रमुख मोहन भागवत?

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत शुक्रवार को मध्य प्रदेश के इंदौर पहुंचे और स्वर शतकम कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस दौरान मोहन भागवत ने स्वयंसेवकों को संबोधित किया और बताया कि लाठी चलाना क्यों सीखना जरूरी है। मोहन भागवत ने यह भी कहा कि किसी भी मामले में हमारा देश पीछे रहने वाला नहीं है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि दुनिया के पास जो है, वो हमारे देश के पास नहीं है, ऐसे नहीं हो सकता है। हमारा देश पीछे रहने वाला मुल्क नहीं है। हम भी ऐसा करने में पूरी तरह से सक्षम हैं। विश्व के देशों की पहली पंक्ति में बैठकर हम भी बता सकते हैं कि हमारे पास क्या-क्या है? उन्होंने आगे कहा कि एक बात और है। संघ कोई भी कार्य प्रदर्शन के लिए नहीं करता है, बल्कि जो काम करता है उसी का प्रदर्शन हो जाता है। संघ के जितने भी कार्यक्रम होते हैं और जिसका आप प्रदर्शन देखते हैं। हम शाखा में भी ये कार्यक्रम करते हैं, लेकिन वो प्रदर्शन के लिए नहीं करते हैं। कार्यक्रम करते हैं, इसलिए उसका प्रदर्शन होता है। मोहन भागवत ने आगे कहा कि संघ के कार्यक्रमों से इंसान की प्रवृति, स्वभाव और संस्कार बनता है। उनके सद्गुणों में वृद्धि होती है। उन्होंने कहा कि हम संघ में दंड सीखते हैं। लाठी चलाना प्रदर्शन या झगड़े करने के लिए नहीं सीखते हैं। अगर सीख गए और दोनों प्रसंग आए तो दोनों में काम आ जाते हैं। आरएसएस प्रमुख ने आगे कहा कि हमें उत्सवों में प्रदर्शन करना पड़ता है। हम झगड़ा नहीं करते हैं। अगर कोई आकर झगड़ा करने लगे तो उसका इलाज करना ही पड़ता है। लाठी चलाना इसलिए नहीं सीखते हैं। लाठी चलाना इसलिए सीखते हैं, क्योंकि लाठी चलाने वाले व्यक्तियों में वीरता आती है। वो किसी से डरता नहीं है। recent visitors 255