Strike of contract workers of Poultry Development Corporation continues with small children in their arms in the cold.
सुशील दामले विशेष संवाददाता
भोपाल ! कुकुट विकास निगम के संविदा कर्मचारियों ने अपने हक और अधिकारों के लिए मुख्यालय के सामने धरना दिया,इनमें कई महिलाएं भी छोटे-छोटे बच्चों को गोद में लेकर धरने पर बैठी हैं,तीन दिनों से चल रही,
इस हड़ताल में कर्मचारियों के साथ उनके परिवारजन भी शामिल हुए, वहीं संविदा कर्मचारी अधिकारी महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष रमेश राठौर ने बताया कि ,संचालक मंडल द्वारा पारित वेतन के प्रस्ताव पर 6 महीने में भी अमल नहीं हुआ,

कर्मचारियों ने मानव श्रंखला बनाकर मुख्यमंत्री से अपील की,ताकि 19 जुलाई 2023 को हुई,संचालक मंडल की

बैठक में लिए गए निर्णय को जल्द लागू किया जाए,बैठक में कर्मचारियों को नियमित कर्मचारियों के समान वेतन और भत्ते देने का फैसला किया गया था, लेकिन छह महीने बाद भी आदेश जारी नहीं हुआ,जिसके चलते समस्त कर्मचारियों के साथ उनके परिवारजन हड़ताल पर बैठे हैं