नए साल की पार्टी डिस्पोजल्स और ड्रिंक्स की बढ़ी बिक्री, कंडोम की बिक्री ने बनाए रिकॉर्ड

नई दिल्ली 31 दिसंबर 2024 की रात पूरी दुनिया ने नए साल का जश्न धूमधाम से मनाया. भारत में भी जश्न का माहौल जबरदस्त रहा. घर-घर में पार्टी का खुमार छाया रहा और इसकी झलक ऑनलाइन ऑर्डर प्लेटफॉर्म्स पर साफ नजर आई. नए साल की पार्टी में भारतीयों का अंदाज जानने के लिए Blinkit और Swiggy Instamart जैसे प्लेटफॉर्म्स ने दिलचस्प आंकड़े साझा किए. उन्होंने बताया कि 31 दिसंबर की रात पार्टी के मूड में लोगों ने क्या-क्या ऑर्डर किया. स्नैक्स, ठंडे पेय और पार्टी से जुड़े सामानों की डिमांड ने रिकॉर्ड तोड़ दिए. Blinkit और Swiggy Instamart जैसे प्लेटफॉर्म्स पर आलू भुजिया से लेकर बर्फ के पैकेट्स तक, हर चीज के ऑर्डर की बाढ़ आ गई. घर की पार्टियों के इस अंदाज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि भारत में जश्न मनाने का अंदाज सबसे खास है. Blinkit के CEO अलबिंदर ढींडसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X के पोस्ट शेयर करके हाल बताया. आलू भुजिया बनी पार्टी स्टार रात 8 बजे तक Blinkit ने 2.3 लाख पैकेट आलू भुजिया डिलीवर किए. उधर, Swiggy Instamart पर 7:30 बजे प्रति मिनट 853 ऑर्डर चिप्स के लिए किए गए.Swiggy Instamart पर सबसे ज्यादा सर्च किए गए टॉप 5 आइटम्स में दूध, चॉकलेट, अंगूर, पनीर और चिप्स शामिल थे. Swiggy Instamart के को फाउंडर फणी किशन ने भी इसको लेकर एक पोस्ट किया. बर्फ के पैकेट्स की डिमांड आसमान पर Blinkit पर रात 8 बजे तक 6,834 पैकेट बर्फ के लिए ऑर्डर हुए, जबकि BigBasket पर बर्फ के ऑर्डर में 1290% का इजाफा देखा गया. Swiggy Instamart के फाउंडर फानी किशन ने ट्वीट किया, 'रात 7:41 पर 119 किलो बर्फ हर मिनट डिलीवर हो रही थी.' पार्टी डिस्पोजल्स और नॉन-अल्कोहलिक ड्रिंक्स की बढ़ी बिक्री BigBasket ने बताया कि डिस्पोजेबल कप-प्लेट की बिक्री में 325% और नॉन-अल्कोहलिक पेय पदार्थों में 552% की वृद्धि हुई. कंडोम की बिक्री ने बनाए रिकॉर्ड 31 दिसंबर की दोपहर तक Swiggy Instamart ने 4,779 पैकेट कंडोम डिलीवर किए. रात होते-होते Blinkit ने 1.2 लाख पैकेट्स कंडोम डिलीवर किए, जिनमें चॉकलेट फ्लेवर सबसे ज्यादा (39%) पसंद किया गया. इसके बाद स्ट्रॉबेरी (31%) और बबलगम (19%) का नंबर आया. Blinkit के CEO अलबिंदर ढींडसा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर नए साल की रात के दिलचस्प आंकड़े शेयर किए. अनचाहे ऑर्डर: ब्लाइंडफोल्ड और अंडरवियर Swiggy Instamart पर एक ग्राहक ने ब्लाइंडफोल्ड( आंखों पर बांधने वाली काली पट्टी) और हैंडकफ्स ऑर्डर किए, जबकि Blinkit पर पुरुषों के अंडरवियर की भी डिमांड देखी गई.नए साल की इस रात ने साफ कर दिया कि भारत में पार्टी मूड ऑन था!   recent visitors 137

कैसे हैं आपके प्रदेश के मुख्यमंत्री; किस पर कितने हैं केस दर्ज, कितनी है संपत्ति

भारत के राजनीति में मुख्यमंत्री की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। वे न केवल राज्य के सबसे प्रभावशाली नेता होते हैं, बल्कि उनके खिलाफ चल रहे मामलों और उनकी संपत्ति भी चर्चा का विषय बनते हैं। how chief minister of your state हाल ही में लोकतांत्रिक सुधार संघ (ADR) और राष्ट्रीय चुनाव निगरानी (NEW) ने देशभर के 31 मुख्यमंत्रियों के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामलों और उनकी संपत्ति का विश्लेषण किया है। इस रिपोर्ट में यह सामने आया है कि कई मुख्यमंत्री गंभीर आपराधिक मामलों में घिरे हुए हैं, जबकि कुछ अपनी संपत्ति के मामले में काफी संपन्न हैं। भारत में 31 मुख्यमंत्रियों में से 13 (42%) के खिलाफ आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें से 10 (32%) मुख्यमंत्रियों पर गंभीर आपराधिक मामले हैं। यह आंकड़े यह दर्शाते हैं कि भारतीय राजनीति में कई मुख्यमंत्री ऐसे हैं जिनके खिलाफ आपराधिक मामले हैं, फिर भी वे सत्ता में बने रहते हैं। Read more: देश के सबसे अमीर मुख्यमंत्री में डॉ मोहन यादव ,,,,,, वें स्थान पर ,ताजा रिपोर्ट से मचा हड़कंप भारत के 31 मुख्यमंत्रियों की औसत संपत्ति 52.59 करोड़ रुपये है। कुछ मुख्यमंत्री अरबों की संपत्ति के मालिक भी हैं। चंद्रबाबू नायडू (आंध्र प्रदेश): उनकी संपत्ति 931.83 करोड़ रुपये है।-पेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश): उनकी संपत्ति 332 करोड़ रुपये से अधिक है।सिद्धारमैया (कर्नाटका): उनकी संपत्ति 51 करोड़ रुपये से अधिक है। क्या मुख्यमंत्री की संपत्ति आम नागरिक से कहीं अधिक होती है?मुख्यमंत्री की संपत्ति और आय आम नागरिक की तुलना में काफी अधिक होती है। उदाहरण के लिए, भारत में औसत राष्ट्रीय आय लगभग 1.85 लाख रुपये सालाना है, जबकि मुख्यमंत्री की औसत आय 13.64 लाख रुपये सालाना होती है, यानी उनकी आय लगभग सात गुना अधिक होती है। कुछ मुख्यमंत्री ऐसे हैं जिनके पास बड़ी संपत्ति के साथ-साथ कर्ज भी है। उदाहरण के लिए: भारत में महिला मुख्यमंत्री की संख्या बहुत कम है। रिपोर्ट के मुताबिक, 31 मुख्यमंत्रियों में से सिर्फ 2 महिला मुख्यमंत्री हैं, जो केवल 6% हैं। यह आंकड़ा भारतीय राजनीति में महिला नेतृत्व की कमी को दर्शाता है। भारत के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति और उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले दर्शाते हैं कि राजनीति में बहुत सी जटिलताएँ होती हैं। हालांकि कुछ मुख्यमंत्री अपनी संपत्ति और पारदर्शिता के मामले में काफी अग्रणी हैं, वहीं कई ऐसे भी हैं जिनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं। [/more] recent visitors 239

थाना अयोध्यानगर, जोन-2 पुलिस की चोर गिरोह पर ताबडतोड कार्यवाही, किया चोरी की 05 घटनाओं का पर्दाफास

सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल ! पुलिस ने 05 आरोपियों से सोने चांदी के जेवर सहित कुल 16 लाख रुपये का मसरुका बरामद आरोपी बदमाशों से पिस्टल, चाकू, छूरी, राड, टामी भी जप्तगिरोह में सागर, विदिशा, रायसेन तथा भोपाल के बदमाश थे शामिल कोई जल्दी अमीर बनने, कोई महंगे शौक पुरा करने तो कोई अपने कर्ज चुकाने के लिये बना चोरआरोपियों में रैकी तथा चोरी करने वालो की अलग अलग दो टीमे करती थी काम अयोध्यानगर पुलिस द्वारा हथियारबंद बदमाशो से 05 चोरी की घटनाओं में लगभग 16 लाख रुपये के मसरुका किया बरामद नगरीय क्षेत्र भोपाल मे चोर लुटेरो के विरुद्ध सख्त एवं कठोर वैधानकि कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त भोपाल हरिनारायणाचारी मिश्र एवं अति.पुलिस आयुक्त भोपाल अवधेश गोस्वामी द्वारा निर्देशित किया गया था उक्त तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-02 संजय कुमार अग्रवाल एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन- 02 महावीर सिंह मुजाल्दे एवं सहायक पुलिस आयुक्त अक्षय चौधरी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अयोध्यानगर महेश लिल्हारे के नेतृत्व में थाना पुलिस ने हथियार बंद आरोपियों को दबोचकर 05 चोरी की घटनाओं का खुलासा कर घटनाओं में चोरी हुये सोने चांदी के जेवर एवं घटना में प्रयुक्त 03 मो.सा. सहित लगभग 16 लाख रुपये का मसरुका जप्त करने में सफलता हासिल की है। घटना एवं कार्यवाही का विवरण- वरिष्ट अधिकारियो द्वारा अभियान स्वरुप संपत्ति संबंधी अपराध में आरोपियों को पकडने एवं शतप्रतिशत बरामदगी हेतु दिये गये दिशा निर्देशो के पालन में थाना अयोध्यानगर में थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित टीम ने वर्षांत तथा तेज सर्द रातो में चोरी नकबजनी की घटना के फिराक में घुम रहे 5 आरोपियों को फेस-5 अऱहेडी रोड के पास से पकडकर हिकमत अमली से पुछताछ में 05 नकबजनी का खुलासा कर लगभग 16 रुपये का मसरुका पुलिस ने जप्त किया है। पकडे गये आरोपी में 01.शिवनारायण प्रजापति उर्फ चमन पिता स्व.हीरालाल प्रजापति उम्र 32 साल निवासी बडा बाजार सिटी कोतवाली विदिशा हाल पताः- म.न.251 लेबर कालोनी पिपलानी भोपाल । 02.जितेन्द्र राजपूत उर्फ जीतू पिता स्व.राजेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 33 साल निवासी वृंदावन वार्ड अहमद नगर थाना गोपालगंज जिला सागर हाल पताः- एल-8 गौरीशंकर अपार्टमेंट थाना कटाराहिल्स भोपाल , 03.रजत कुंडे पिता मुन्नालाल कुंडे उम्र 29 साल निवासी म.न.265 लेवर कालोनी इन्द्रपुरी पिपलानी भोपाल हाल पताः- पानी की टंकी के पास ठाकुर साहब की चाय की दुकान के पास छावनी पठार बिलखिरिया भोपाल, 04.जसवंत सेन उर्फ गोलू पिता गुलाब सेन उम्र 25 साल निवासी पाल डेयरी के पास ओंमकारा सेवनिया थाना सूखीसेवनिया भोपाल, 05.नीरज मालवीय उर्फ सूर्या पिता मधुकर मालवीय उम्र 29 साल निवासी म.न.124 राधापुरम कालोनी डीमार्ट के आगे मैन रोड थाना कोलार रोड भोपाल द्वारा थाना अयोध्यानगर के 01. अप.क्र. 206/24 धारा 457, 380 भादवि में फरियादी जगदीश चन्द्र कपाडिया पुत्र स्व. भगवानदास कपाडिया नि. एमआईजी एच सेक्टर अयोध्यानगर भोपाल के घर से रात्रि में सोने चांदी के जेवर तथा नगदी, बरामद माल का विवरण – सोने के 04 कंगन, सोने का बडा हार-01, सोने की 02 अंगुठी, सोने के 01 जोडी झुमके, सोने की 02 अंगुठी, सोने के 01 जोडी टाप्स, चांदी की 01 जोडी पायल, चांदी की 01 बडी करदोनी, चांदी की 01 कटोरी व 01 चम्मच, चांदी की 05 जोडी पायल, चांदी की 01 बडी करदोनी, चांदी के 02 कडे बच्चे के, चांदी की पायल 01 जोडी, चांदी के 06 कडे बच्चो के, चांदी की 02 जोडी बडी पायल, चादीं की पायल 03 जोडी एवं घटना में प्रयुक्त मो.सा. एवेंजर MP04QE 2539, बजाज पल्सर क्र. MP04MH 3388 बजाज पल्सर क्र. UP94AD 1145, पिस्टर 01, छुरी, चाकू, रॉड, टामी इत्यादि सहित कुल लगभग 16 लाख रुपये कीमती मसरुका बरामद किया गया है। आरोपीशिवनारायण प्रजापति उर्फ चमन पिता स्व.हीरालाल प्रजापति उम्र 32 साल निवासी बडा बाजार सिटी कोतवाली विदिशा हाल पताः- म.न.251 लेवर कालोनी पिपलानी भोपालपढाई- 5वी, व्यवसाय- चाउमिन का ठेला लगाता था, अब कुछ नही करता। आपराधिक रिकार्ड-अप.क्र. 69/19 धारा 379 भादवि थाना पिपलानी भोपालअप.क्र. 170/19 धारा 379 भादवि थाना पिपलानी भोपालअप.क्र. 213/19 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना पिपलानी भोपालअप.क्र. 688/19 धारा 379 भादवि थाना पिपलानी भोपाल जितेन्द्र राजपूत उर्फ जीतू पिता स्व.राजेन्द्र सिंह राजपूत उम्र 33 साल निवासी वृंदावन वार्ड अहमद नगर थाना गोपालगंज जिला सागर हाल पताः- एल-8 गौरीशंकर अपार्टमेंट थाना कटाराहिल्स भोपालपढाई- 12वी, व्यसाय- खेती किसानी गांव मेंआपराधिक रिकार्ड- रजत कुंडे पिता मुन्नालाल कुंडे उम्र 29 साल निवासी म.न.265 लेवर कालोनी इन्द्रपुरी पिपलानी भोपाल हाल पताः- पानी की टंकी के पास ठाकुर साहब की चाय की दुकान के पास छावनी पठार बिलखिरिया भोपालपढाई- 5वी, व्यवसाय- पीओपी फाल सिलिंग का कामआपराधिक रिकार्ड- जसवंत सेन उर्फ गोलू पिता गुलाब सेन उम्र 25 साल निवासी पाल डेयरी के पास ओंमकारा सेवनिया थाना सूखीसेवनिया भोपालपढाई- 8वी, व्यवसाय- ड्रायवरआपराधिक रिकार्ड- नीरज मालवीय उर्फ सूर्या पिता मधुकर मालवीय उम्र 29 साल निवासी म.न.124 राधापुरम कालोनी डीमार्ट के आगे मैन रोड थाना कोलार रोड भोपालपढाई- 12वी, व्यवसाय- ड्रायवर हैआपराधिक रिकार्ड – सराहनीय भूमिका – निरीक्षक महेश लिल्हारे, उनि विजय सिंह, उनि. सुदील देशमुख, सउनि मनोज कछवाहा, सउनि संजय बरखने, प्रआर. 2233 रूपेश जादौन , प्रआर 1177 अमित व्यास, प्रआर 3178 ब्रजेश सिंह, प्रआर 860 मनीष मिश्रा, प्रआर. 154 सुनील राय, प्रआर. 885 कल्याण सिंह , आर 2115 मनोज जाट, आर 3523 जितेन्द्र उच्चारिया, आर. 4063 पुष्पेन्द्र सिंह , आर. 4548 मनमोहन मेहरा , आर.3424 अमरीश तिवारी , आर. 1055 प्रदीप दामले , म.आर. 4425 मुस्कान सराठे, आर. 198 दीपक (तकनीकी सेल उपायुक्त कार्यालय जोन- 02), आर. 1302 आकाश भास्कर (तकनीकि सेल उपायुक्त कार्यालय जोन- 02) की सराहनीय भूमिका रही । recent visitors 133

भोपाल आबकारी विभाग की नये वर्ष के दौरान अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही

सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल ! आज दिनाँक 31.12.2024 को कलेक्टर जिला भोपाल कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त आबकारी जिला भोपाल दीपम रायचुरा के मार्गदर्शन में भोपाल आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी आर.जी. भदौरिया के नेतृत्व में आबकारी टीम भोपाल द्वारा नये वर्ष के दौरान विशेष अभियान चलाया जाकर नीलबड, रातीबड़, सीहोर रोड़, गॉधीनगर, करोंद क्षेत्रों में अवैध मदिरा के उत्पादन, संग्रहण, विकय एवं परिवहन तथा होटल/रेस्टोरेंट / ढाबों पर ग्राहकों के द्वारा अवैध तरीके से मदिरा उपभोग करने वालों एवं मदिरा का उपभोग कराने वाले होटल/रेस्टोरेंट/ ढाबों यथा-हाउस ऑफ वेल्यू, एस.एन. क्लासिको, उड़ता पंजाब रेस्टोरेंटों के संचालकों के विरूद्ध म०प्र० आबकारी अधिनियम, 1915 की धाराओं के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है। यहां यह भी उल्लेखनीय है कि हाल ही में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तस्कर धनसिंह रघुवंशी, तेजसिंह यादव, अनिल अहिरवार, हेमवती बाई, अमन चंडालिया, आशिफ खाँ, जितेन्द्र गुर्जर, विक्की सरदार को अवैध शराब तस्करी के आरोप में जेल भेजा जा चुका है। निम्न अवैध शराब तस्करों पर विभाग द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही हैं: 1. गोल्डन, 2. मनोज 3. सुरेश पर आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब तस्करी/विकय के पूर्व में प्रकरण पंजीबद्ध है। सहायक आबकारी आयुक्त, दीपम् रायचुरा के द्वारा बताया गया कि आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, जिससे शराब तस्करों में हड़कंप एवं अफरा-तफरी का माहौल है। recent visitors 119

मलयाली चैरिटेबल सोसायटी, भोपाल: एक समाजसेवा की मिसाल

सुशील दामले (विशेष संवाददाता) भोपाल ! मलयाली चैरिटेबल सोसायटी, भोपाल मध्य प्रदेश शासन के तहत पंजीकृत एक चैरिटेबल सोसाइटी है, जिसमें सभी धर्म के सदस्यों द्वारा संचालित है, जो हमारे आसपास रहने वाले पीड़ित लोगों की भलाई एवं समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रही है। संस्था द्वारा निम्नलिखित सेवाएं एवं सहायता प्रदान करती है:- 1. कैंसर रोगियों / गरीबों को चिकित्सा एवं वित्तीय सहायता, 2. गरीब परिवार के छात्रों की शिक्षा में सहायता 3. श्रवण एवं मूक बाधितों एवं दिव्यांग जनों की सहायता, 4. कृत्रिम पैर/अंग-भुजा आदि निःशुल्क प्रदान करना, 5. गरीब परिवारों को उनकी अविवाहित पुत्री के विवाह के लिए सहायता, संस्था द्वारा हर शनिवार को नियमित रूप एम्स अस्पताल में करीब 600-650 लोगों को भोजन वितरित किया जाता है। संस्था के पदाधिकारियों द्वारा बताया गया कि संस्था भविष्य में भी अपने इस समाज सेवा के कार्य को जारी रखेगी तथा और ज्यादा बेहतर तरीके से कार्य कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक मदद पहुंचायेगी एवं अपने कार्यक्षेत्र की परिधि का विस्तार करेगी। recent visitors 117

साल के नए दिन को खास बनाने के लिए बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार भी किया गया

उज्जैन  नए साल के पहले दिन उज्जैन में बाबा महाकाल की भस्मारती में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। देश भर से भक्त आये थे। सभी ने नए साल 2025 की शुभकामनाएं मांगीं और महाकालेश्वर से आशीर्वाद लिया। साल के नए दिन को खास बनाने के लिए बाबा महाकाल का विशेष श्रृंगार भी किया गया, जिसे देखकर लोग देखते ही रह गए। महाआरती भी हुई। मान्यता है कि भस्मारती देखने से व्यक्ति विशेष हो जाता है। उज्जैन के महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में नए साल का अनोखा जश्न मना। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु आये। सुबह तीन बजे से ही भक्त महाकाल की भक्ति में लीन हो गए। नए साल की पहली सुबह बाबा महाकाल का पंचामृत अभिषेक हुआ। दूध, दही, घी, शक्कर और शहद से बाबा को नहलाया गया। चंदन का लेप लगाया गया। सुगंधित द्रव्य चढ़ाए गए। भांग से श्रृंगार किया गया। पंडितों ने मंत्रोच्चार किए। बाबा को श्वेत वस्त्र पहनाए गए। फिर भस्म रमाई गई। इसके बाद झांझ-मंजीरे, ढोल-नगाड़े और शंखनाद के साथ भस्मारती हुई। देखने लायक होता है विशेष श्रृंगार भस्मारती में शामिल होने वाले भक्तों में खासा उत्साह दिखा। किसी ने परिवार की सुख-शांति की कामना की। किसी ने देश की अमन-चैन और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। यह मान्यता है कि बाबा महाकाल की भस्मारती के दर्शन मात्र से ही व्यक्ति धन्य हो जाता है, उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। नए साल पर बाबा का विशेष श्रृंगार देखने लायक था। इस श्रृंगार में बाबा और भी दिव्य लग रहे थे। भक्तों ने इस अद्भुत दृश्य को अपने कैमरों में कैद किया। भक्तों की संख्या नियंत्रण के लिए खास व्यवस्था मंदिर प्रशासन ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की थी। पुलिस बल तैनात था। स्वयंसेवक भी मदद कर रहे थे। श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद और पानी की व्यवस्था भी की गई थी। सब कुछ सुचारू रूप से चला। इस तरह उज्जैन में नए साल की शुरुआत बाबा महाकाल के आशीर्वाद से हुई। हजारों भक्तों ने भस्मारती का लाभ उठाया और नए साल के लिए शुभकामनाएं प्राप्त कीं। यह वाकई एक अविस्मरणीय अनुभव था। भक्तों के चेहरों पर श्रद्धा और भक्ति साफ दिख रही थी। सभी ने नए साल की शुरुआत एक सकारात्मक ऊर्जा के साथ की। शिव को समर्पित विशेष अनुष्ठान है भस्मआरती भस्मारती, हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है। यह शिव जी को समर्पित है। यह प्रातः काल सूर्योदय से पहले की जाती है। इसमें जली हुई लकड़ी की राख का उपयोग किया जाता है। इस राख को भस्म कहा जाता है। मान्यता है कि भस्म सभी पापों को नष्ट कर देती है। और व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में हुई भस्मारती का विशेष महत्व है। यहाँ देश-विदेश से लोग भस्मारती के दर्शन करने आते हैं। recent visitors 92

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भोपाल में होने वाली दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे

उज्जैन  उज्जैन के महान शासक सम्राट विक्रमादित्य की महिमा से दुनिया को परिचित कराने और पर्यटन, कला-संस्कृति, व्यापार-उद्योग को बढ़ावा देने के लिए यहां 24 फरवरी से 30 जून 2025 तक विक्रमोत्सव का आयोजन किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल शुभारंभ भोपाल में करेंगे। वे 24 फरवरी से भोपाल में होने वाली दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर समिट में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। तैयारी को लेकर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने मंगलवार को उज्जैन में अधिकारियों-जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा विक्रमोत्सव अंतर्गत एशिया के प्रसिद्ध ग्वालियर मेले की तरह यहां विक्रम व्यापार मेला, हस्तशिल्प मेला लगाने, महानाट्य विक्रमादित्य का मंचन कराने तथा संस्कृति एवं पर्यटन को बढ़ावा देने आधारित गतिविधियां कराने के निर्देश दिए। गुड़ी पड़वा (30 मार्च) से अगले गुड़ी पड़वा तक के लिए सनातनी कैलेंडर बनाने, सम्राट विक्रमादत्यि के न्याय सिद्धांत को प्रचारित करने के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश भी दिए।   recent visitors 60