Sunday, July 5, 2026 2:15 am

भोपाल आबकारी विभाग की नये वर्ष के दौरान अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही

Bhopal Excise Department’s action against illegal liquor during the New Year.

सुशील दामले (विशेष संवाददाता)

भोपाल ! आज दिनाँक 31.12.2024 को कलेक्टर जिला भोपाल कौशलेन्द्र विक्रम सिंह के निर्देशानुसार सहायक आयुक्त आबकारी जिला भोपाल दीपम रायचुरा के मार्गदर्शन में भोपाल आबकारी नियंत्रण कक्ष प्रभारी आर.जी. भदौरिया के नेतृत्व में आबकारी टीम भोपाल द्वारा नये वर्ष के दौरान विशेष अभियान चलाया जाकर नीलबड, रातीबड़, सीहोर रोड़, गॉधीनगर, करोंद क्षेत्रों में अवैध मदिरा के उत्पादन, संग्रहण, विकय एवं परिवहन तथा होटल/रेस्टोरेंट / ढाबों पर ग्राहकों के द्वारा अवैध तरीके से मदिरा उपभोग करने वालों एवं मदिरा का उपभोग कराने वाले होटल/रेस्टोरेंट/ ढाबों यथा-हाउस ऑफ वेल्यू, एस.एन. क्लासिको, उड़ता पंजाब रेस्टोरेंटों के संचालकों के विरूद्ध म०प्र० आबकारी अधिनियम, 1915 की धाराओं के तहत् प्रकरण पंजीबद्ध किये गये है।

Bhopal Excise Department's action against illegal liquor during the New Year

यहां यह भी उल्लेखनीय है कि हाल ही में आबकारी विभाग द्वारा अवैध शराब तस्कर धनसिंह रघुवंशी, तेजसिंह यादव, अनिल अहिरवार, हेमवती बाई, अमन चंडालिया, आशिफ खाँ, जितेन्द्र गुर्जर, विक्की सरदार को अवैध शराब तस्करी के आरोप में जेल भेजा जा चुका है।

Bhopal Excise Department's action against illegal liquor during the New Year

निम्न अवैध शराब तस्करों पर विभाग द्वारा विशेष निगरानी रखी जा रही हैं: 1. गोल्डन, 2. मनोज 3. सुरेश पर आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब तस्करी/विकय के पूर्व में प्रकरण पंजीबद्ध है।

Bhopal Excise Department's action against illegal liquor during the New Year

सहायक आबकारी आयुक्त, दीपम् रायचुरा के द्वारा बताया गया कि आबकारी विभाग के द्वारा अवैध शराब तस्करों के विरूद्ध निरंतर कार्यवाही की जा रही है, जिससे शराब तस्करों में हड़कंप एवं अफरा-तफरी का माहौल है।

Loading spinner
Advertisement