महाकुम्भ: विहिप के शिविर में वेद और समरसता सम्मेलन, होंगे कई बड़े कार्यक्रम

अयोध्या  विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने अपने सभी सांगठनिक कार्यक्रम और बैठकें और सम्मेलन प्रयागराज में आयोजित कुंभ में करने का निर्णय लिया है। विहिप महामंत्री बजरंग लाल बागड़ा की ओर से इस सिलसिले में विस्तृत कार्य योजना जारी कर दी गई है। इसके अनुसार पूरे कुंभ भर संगठन का वहीं पर जमावड़ा रहेगा। बजरंग लाल बागड़ा की ओर से सितम्बर में ही जारी पत्र के अनुसार 19 जनवरी को मेरठ, लखनऊ, पटना क्षेत्र का मातृशक्ति सम्मेलन, 24 को केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक, अगले दिन 25 को प्रथम बेला में साध्वी सम्मेलन, द्वितीय बेला में संत सम्मेलन होगा। 27 जनवरी को युवा संत सम्मेलन, छह फरवरी को मंत्रियों एवं संगठन मंत्रियों की बैठक, सात से नौ फरवरी तक प्रन्यासी मंडल की बैठक, 10 फरवरी को विमर्श कार्यशाला, 10-11 फरवरी को विभाग मंत्री और संगठन मंत्रियों का अभ्यास वर्ग होगा। 11-12 फरवरी को बजरंग दल की अखिल भारतीय बैठक, 12 फरवरी को विभाग संगठन मंत्री अभ्यास वर्ग, 15-16 फरवरी को धर्म प्रसार अखिल भारतीय बैठक, 15-16-17 फरवरी मातृशक्ति, दुर्गा वाहिनी की अखिल भारतीय बैठक, सत्रह को धर्म प्रसार संत बैठक, 19 फरवरी को गोरक्षा अखिल भारतीय बैठक और बीस फरवरी को गोरक्षा सम्मेलन होगा। विहिप के शिविर में वेद और समरसता सम्मेलन कुंभ मेला 2025 की तैयारी को लेकर विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत की बैठक बुधवार को प्रांत कार्यालय केसर भवन में हुई। प्रांत संगठन मंत्री (पूर्वी उत्तर प्रदेश) गजेन्द्र बताया कि विहिप के शिविर में केंद्रीय बैठक, मार्गदर्शक मंडल की बैठक, संत सम्मेलन, वेद सम्मेलन, महिला सम्मेलन, गौरक्षा सम्मेलन एवं समरसता सम्मेलन का आयोजन 15 जनवरी से 23 फरवरी के बीच होगा। वेद सम्मेलन तक दो दशक बाद और समरसता सम्मेलन पहली बार होगा। प्रमुख स्नानों के अवसर पर संगठन समाज के लिए भंडारे का आयोजन करेगा और शिविर चलाएगा, जिसके लिए व्यवस्था में कार्यकर्ताओं को अनेक जिम्मेदारियां सौंपी जा रही हैं। केंद्रीय महामंत्री (संगठन) मिलिंद परांडे ने कहा कि महाकुंभ का पर्व हिंदू समाज की आस्था के प्रकटीकरण का पर्व है। इस पर्व में हिंदू समाज अपने जाति-वंश और मत-पंथ को भूलकर सभी संप्रदायों के लोग एक साथ संगम में डुबकी लगाते हैं और पूरे विश्व को समरसता का संदेश देते हैं। मेले में दुनियाभर के लोग प्रयाग की पावन धरती पर आस्था की डुबकी लगाकर आध्यात्मिक शांति के लिए प्रवास करते हैं। इतिहास में यह आयोजन हमेशा ही भव्य और दिव्य रहा है, और समाज के लोग इसमें तन, मन और धन से सहयोग करते आए हैं।     recent visitors 65

बुंदेलखंड के 4 जिलों में अरहर की खेती का बना नया रिकॉर्ड, किसानों ने चमकाई किस्मत, GI टैग से खुलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार का रास्ता

चित्रकूट  बुंदेलखंड क्षेत्र में पैदा होने वाली अरहर की दाल को जल्द ही अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलने वाली है। इसे भौगोलिक संकेतक (जीआई) टैग देने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कृषि विभाग के अधिकारियों का मानना है कि जीआई टैग मिलने के बाद किसानों को बेहतर कीमत मिलेगी, जिससे उनकी आय में दोगुनी बढ़ोतरी होगी। 4 जिलों में अरहर की खेती का बना नया रिकॉर्ड बुंदेलखंड में चित्रकूटधाम मंडल के चार जिले- हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट- अरहर की दाल की पैदावार के लिए एक बड़ा केंद्र बन चुके हैं। यहां हर साल खेती का रकबा लगातार बढ़ रहा है। इस साल इन चार जिलों में कुल 68,453 हेक्टेयर क्षेत्रफल में अरहर की खेती की गई है, जो एक नया रिकॉर्ड है। इसमें हमीरपुर में 19,150 हेक्टेयर, महोबा में 4,376 हेक्टेयर,बांदा में 24,795 हेक्टेयर और चित्रकूट में 20,132 हेक्टेयर अरहर की खेती की गई है। कोरोना काल के बाद किसानों ने चमकाई किस्मत कोरोना महामारी के बाद से क्षेत्र के किसानों ने अरहर की खेती पर ध्यान केंद्रित किया और बेहतर उत्पादन के जरिए अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत की। पिछले कुछ वर्षों में इन जिलों में खेती का रकबा तेजी से बढ़ा है। वर्ष 2021 में जहां कुल 52,888 हेक्टेयर में अरहर की खेती हुई थी> वहीं इस साल यह आंकड़ा 68,453 हेक्टेयर तक पहुंच गया है। GI टैग से खुलेगा अंतरराष्ट्रीय बाजार का रास्ता उप कृषि निदेशक विजय कुमार ने बताया कि बुंदेलखंड की अरहर दाल को जीआई टैग दिलाने के लिए उच्च स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं। इस प्रक्रिया के तहत जीपीएस तकनीक से खेती का सर्वे भी कराया जाएगा। जीआई टैग मिलने के बाद अरहर की दाल को अंतरराष्ट्रीय बाजार में नई पहचान मिलेगी और किसानों को दाल बेचने पर बेहतर दाम मिलेंगे। हजारों किसानों की बदलेगी किस्मत हमीरपुर, महोबा, बांदा और चित्रकूट जिलों में 19,000 से अधिक किसान अरहर की खेती करते हैं। जीआई टैग मिलने के बाद न केवल इन किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि यह क्षेत्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर दाल उत्पादन के लिए प्रसिद्ध हो सकेगा। recent visitors 68

एमपी वालों सावधान: कड़ाके की सर्दी के बीच ओले-बारिश का कहर अगले 4 दिन , भोपाल समेत कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट

MP people beware: Hailstorm and rain will wreak havoc in the next 4 days amid severe cold, Orange alert in many districts including Bhopal भोपाल । मध्यप्रदेश में अगले 4 दिन तक ओले, बारिश और कोहरा रहेगा। वहीं, रात में ठंडी हवाओं से ठिठुरन रहेगी। मौसम विभाग ने 27 दिसंबर को सिस्टम सबसे ज्यादा स्ट्रॉन्ग रहने का अनुमान जताया है। इस दिन भोपाल, ग्वालियर समेत 21 जिलों में ओले-बारिश का अलर्ट है। वहीं, अन्य जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इससे पहले सोमवार को भी मौसम बदला रहा। भोपाल समेत कई जिलों में बादल छाए रहे। इससे दिन के टेम्प्रेचर में बढ़ोतरी भी दर्ज की गई है। सीनियर वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के असर से मौसम का मिजाज बदला रहेगा। राजस्थान के ऊपर भी एक लो प्रेशर एरिया (निम्न दाब क्षेत्र) की एक्टिविटी रहेगी। जिससे बारिश के साथ ओले गिर सकते हैं। अगले 4 दिन ऐसा रहेगा मौसम 24 दिसंबर: ग्वालियर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, खरगोन, विदिशा, गुना और अशोकनगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। इनमें से अशोकनगर, निवाड़ी और छतरपुर में गरज-चमक की स्थिति भी रहेगी। 25 दिसंबर: ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सागर, अशोकनगर और गुना में कोहरा रहेगा। 26 दिसंबर: इंदौर, उज्जैन, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार, बड़वानी, खरगोन, देवास, खंडवा, बुरहानपुर, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर और गुना में हल्की बारिश का दौर रहेगा। इनमें से ज्यादातर जिलों में गरज-चमक की स्थिति भी बनी रहेगी। 27 दिसंबर: भोपाल, ग्वालियर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, अलीराजपुर, बड़वानी, खरगोन, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, देवास, सीहोर, शाजापुर, बैतूल, नर्मदापुरम, रायसेन, सागर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा में आंधी, बारिश और गरज-चमक का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, इंदौर, उज्जैन, धार, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर, आगर-मालवा, नीमच, राजगढ़, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सतना, जबलपुर, कटनी और उमरिया में गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी। इस बार सीजन का पहला मावठा पड़ेगा मौसम विभाग के अनुसार, दिसंबर के महीने में प्रदेश में बारिश का ट्रेंड रहता है। पिछले 10 साल से ऐसा ही मौसम है। इस बार भी मौसम बदल गया है। शनिवार को छिंदवाड़ा में बारिश भी हुई थी। वहीं, सोमवार को बादल छा गए हैं। recent visitors 299

महाराजा संग्रामशाह विकास समिति मध्य प्रदेश के द्वारा 11वाँ पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न हुआ

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! राजधानी स्थित धनवन्तरी पार्क हबीबगंज बी एच ई एल में महाराजा संग्रामशाह विकास समिति मध्य प्रदेश के द्वारा,11वाँ पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न हुआ ! इस मिलन समारोह में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित हुए,कार्यक्रम में समिति के वरिष्ठ पदाधिकारी का शॉल श्री फल देकर सम्मान किया गया ! समिति के वरिष्ठ अधिकारियों ने अपने अपने विचारों से परिवारों को संबोधित किया,वहीं हम आपको बतादे की,इस पारिवारिक मिलन समारोह में भेल में कार्यरत के परिवार इकट्ठा हुए,बच्चों के द्वारा अनेक कार्यक्रम किए गए,जैसे दौड़, क्रिकेट एवं तंबोला आदि खेल खेले गए,वहीं महिलाओं के लिए कुर्सी दौड़ का आयोजन किया गया ! दौड़ मैं महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया,वही समाज के अध्यक्ष संतू लाल धुर्वे एवं सचिव विशाल सिंह मरावी ने हमें बताया कि,हम लोग प्रत्येक वर्ष कार्यक्रम का आयोजन करते हैं ! ताकि समाज के संपूर्ण परिवार इकट्ठा हो सकें,जिससे हम समाज को कैसे एकजुट रख सकें,समाज में आने वाली दिक्कत हो पर परामर्श कर के आज की नई पीढ़ी को समाज के बारे में विस्तार से बता सके ! वहीं कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष संतू लाल धुर्वे, उपाध्यक्ष बृजमोहन मरावी ,संरक्षक राजभान सिंह मरकाम, सचिव विशाल सिंह मरावी, वेलफेयर अध्यक्ष बिशन सिंह मरावी, कोषाध्यक्ष मंगल सिंह धुर्वे एवं समस्त पदाधिकारी फुली फरिश्ते, सुरेश परस्ते, जगदीश मसराम, राममिलन कुशराम परसों महिंद्रा एवं समस्त परिजन उपस्थित रहे recent visitors 263

महालक्ष्मी समूह का 17वां वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह भव्य रूप से संपन्न

सुशील दामले विशेष संवाददाता भोपाल ! रविवार दिनांक 22 दिसंबर 2024 को महालक्ष्मी समूह का 17 वां वार्षिक पारिवारिक मिलन समारोह संपन्न हुआ संरक्षक नरेश सिंह जादौन ने बताया कि महालक्ष्मी समूह में भेल भोपाल के 130 परिवार शामिल है और आज के कार्यक्रम में 400 सदस्यों ने सहभागिता की । आज के कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रविंद्र साहू झूमरवाला जी पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी गोविंदपुरा विधानसभा ,मोनू सक्सेना सचिव मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं पूर्व जिला अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल, श्री प्रवीण सक्सेना जी अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी भोपाल, श्री नीरज सिंह पार्षद वार्ड 56 , और योगेंद्र नाथ कौशल वरिष्ठ समाजसेवी शामिल हुए इस कार्यक्रम में समूह के 150 प्रतिभाशाली बच्चों को सम्मानित किया गया । महालक्ष्मी समूह के संरक्षक कैलाश मालवीय ने बताया की इस परिवारिक समारोह में भेल परिवार के सदस्य सुनील भट्ट जी को सम्मानित किया गया सुनील भट्ट जी का नाम तीन बार लिम्का वर्ल्ड रिकॉर्ड बुक में शामिल है उनके पास 125 देशों की माचिस का कलेक्शन है इनके साथ पांड्या जी को भी सम्मानित किया गया जिनके पास नोटों का यूनिक कलेक्शन है और उनका नाम पांच बार लिम्का रिकार्ड बुक में दर्ज है भेल परिवार के सदस्य प्रदीप ओरिया जी को समूह के द्वारा सम्मानित किया गया इन्होंने कन्याकुमारी से भोपाल और भोपाल से लेकर लद्दाख तक की यात्रा साइकिल से पूरी की है महालक्ष्मी समूह के अध्यक्ष नारायण बरखानिया जी ने बताया कि आज विभिन्न समूह में खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हुए जिनके विजेताओं को सम्मानित किया गया है आगे वाले समय में समूह का और अधिक विस्तार किया जाएगा कार्यक्रम का संचालन विनय सिंह जी ने किया कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यकारिणी के सदस्य मनीष सराठे महेंद्र राय ओमप्रकाश प्रसाद मनोरंजन मुर्मू रघुनाथ बेसरा धर्मेंद्र सिंह सोलंकी , राकेश कुमार कोल , आशीष पवार, भूपेंद्र सिंह, नीलेश खरबड़कर, रमेश कुमार वर्मा, अनिल राव , राजेश वर्मन , सुरेश कुमार जगत का सहयोग प्राप्त हुआ। recent visitors 216

ब्राजील में दुखद हादसा, प्लेन क्रैश में 10 लोगों की मौत, टक्कर के बाद दुकान पर गिरा विमान

ब्रासीलिया  ब्राजील के ग्रामाडो शहर में  हुए एक विमान हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हुए हैं। ये हादसा तब हुआ, जब एक छोटा विमान पहले एक घर की चिमनी और फिर पास की इमारत से जाकर टकराया। इसके बाद यह एक मोबाइल फोन की दुकान पर जाकर गिरा। इस हादसे में विमान में सवार सभी 10 यात्रियों की मौत हो गई। वहीं जमीन पर मौजूद 17 से लोग विमान की चपेट में आकर घायल हुए हैं। ब्राजील की सिविल डिफेंस एजेंसी ने बताया कि विमान रिहायशी इलाके में हादसे का शिकार हुआ, ऐसे में इसने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल हुए लोगों में से दो की हालत गंभीर है। ब्राजील का ग्रामाडो शहर रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में स्थित एक पर्यटन स्थल है। ऐसे में यहां काफी काफी भीड़ रहती है।  हुए इस हादसे से कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल पैदा हो गया। विमान हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस विमान में ब्राजीलियाई बिजनेसमैन परिवार के साथ सवार थे, जो साओ पाउलो जा रहे थे। कारोबारी उड़ा रहे थे प्लेन इस विमान में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। ये एक निजी विमान था, जिसे ब्राजील के बिजनेसमैन लुइज क्लाउडियो गैलियाजी उड़ा रहे थे। उनके साथ हादसे में उनकी पत्नी, तीन बेटियां और परिवार के दूसरे मारे गए हैं। उनकी कंपनी की तरफ से बयान जारी कर ये जानकारी दी गई है। स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि इस घटना में 17 लोग घायल हो गए हैं। ब्राजील की मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 61 साल के बिजनेसमैन गैलियाजी अपने परिवार को ट्रिप पर लेकर जा रहे थे। विमान क्रैश होने की सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। अभी तक इसकी वजह खराब मौसम को बताया जा रहा है। सुरक्षा कैमरों ने हादसे का शिकार हुए छोटे पाइपर विमान को कैनेला हवाई अड्डे से उड़ान भरते कैद किया था। यह हवाई अड्डा रियो ग्रांडे डो सुल राज्य में है। दुर्घटना ग्रामाडो में हुई, जो हवाई अड्डे से 10 किमी दूर है। यहां क्रिसमस की छुट्टियों के लिए काफी लोग जमा हैं। recent visitors 154

पीवी सिंधु ने वेंकट दत्ता साई से रचाई शादी, सिंधु और वेंकट की शादी की फोटो सामने आई

उदयपुर  बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु ने शादी कर ली। उन्होंने हैदराबाद के उदमी वेंकट दत्ता साई के साथ उदयपुर में रविवार को सात फेरे लिए। परिवार और दोस्तों के बीच पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों से शादी हुई। सोशल मीडिया पर शादी की कुछ झलकियां देखने को मिलीं। केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने नई जोड़ी को आशीर्वाद दिया और शादी की एक तस्वीर भी शेयर की। फोटो शेयर करते हुए गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिखा- कल शाम उदयपुर में हमारी बैडमिंटन चैंपियन ओलंपियन पीवी सिंधु और वेंकट दत्ता साईं के विवाह समारोह में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हुई और मैंने जोड़े को उनके नए जीवन के लिए शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिया। 20 दिसंबर को शुरू हुआ था कार्यक्रम सिंधु और दत्ता साई 24 दिसंबर को हैदराबाद में एक रिसेप्शन भी देंगे। शादी की रस्में 20 दिसंबर से संगीत समारोह के साथ शुरू हुईं, उसके बाद हल्दी, पेलिकुथुरु और मेहंदी की रस्में हुईं। सिंधु ने क्रीम रंग की साड़ी पहनी, जबकि दत्ता साई ने मैचिंग क्रीम रंग की शेरवानी पहनी। सिंधु के पिता ने बताया कि दोनों परिवार एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं, लेकिन शादी की तैयारी एक महीने में ही पूरी हो गई। सिंधु के व्यस्त प्रशिक्षण और प्रतियोगिता शेड्यूल को देखते हुए शादी की तारीख तय की गई। दो बार की ओलंपिक मेडलिस्ट हैं सिंधु पीवी सिंधु भारतीय स्पोर्ट्स इतिहास की सबसे बड़ी महिला एथलीट में गिनी जाती हैं। उन्होंने 2016 रियो ओलंपिक में बैडमिंटन में सिल्वर मेडल जीता था। वह ओलंपिक में सिल्वर मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं। इसके बाद 2020 तोक्यो ओलिंपिक में सिंधु के खाते में ब्रॉन्ज मेडल आया। उन्होंने 2019 में बैडमिंटन वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब भी अपने नाम किया था।   recent visitors 179