प्रेमी प्रेमिका से मिलने गेस्ट में हाउस पहुंचा, प्रेमिका ने कागज काटने वाले कटर से प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया

मुजफ्फरनगर यूपी के मुजफ्फरनगर में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां प्रेमी के रिश्ते से नाराज प्रेमिका ने प्रेमी के साथ कुछ ऐसा कर दिया, जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। शादी के तय होने के बाद प्रेमी प्रेमिका से मिलने पहुंचा था। दोनों ने एक गेस्ट में हाउस में कमरा लेकर संबंध बनाए। दोनों आपत्तिजनक हालत में थे, इसी दौरान प्रेमिका ने कागज काटने वाले कटर से प्रेमी का प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस ने गंभीर घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया है। पुलिस ने प्रेमिका का हिरासत में ले लिया है। हालांकि अभी तक इस संबंध में थाने पर कोई तहरीर नहीं दी गई है। दोनों एक गांव और एक ही जाति के हैं। चरथावल थाना क्षेत्र के गांव कुल्हेडी निवासी युवक व युवती में आठ साल से प्रेम संबंध थे। दोनों एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिजन इस रिश्ते से खुश नहीं थे। उन्होंने दोनों को काफी समझाने का प्रयास भी किया था। एक माह पूर्व युवक के परिजनों ने उसका रिश्ता मेरठ जनपद के एक कस्बे में कर दिया था। इस बात को लेकर प्रेमी-प्रेमिका के बीच कई दिनों से मनमुटाव चल रहा था। शनिवार को प्रेमिका ने आखिरी बार प्रेमी से मिलने की बात कही थी। रविवार सुबह प्रेमी अपनी कार लेकर सुबह आठ बजे गांव से निकला और गांव के बाहर से प्रेमिका को बैठा लिया। दोनों ने पहले एक होटल में खाना खाया और उसके बाद कमल प्लाजा स्थित एक गेस्ट हाउस में कमरा किराए पर लिया। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद जब दोनों आपत्तिजनक स्थिति में थे तभी युवती ने कागज काटने वाले कटर से युवक के प्राइवेट पार्ट पर हमला कर दिया। छीनाझपटी में युवती के हाथ में भी कटर लग गया। शोर शराबा होने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। थाना सिविल लाइन पुलिस दोनों को लेकर जिला अस्पताल में पहुंची। थाना प्रभारी आशुतोश कुमार सिंह ने बताया कि युवती को हिरासत में लिया गया है। थाने पर इस संबंध में कोई तहरीर नहीं दी गयी है। recent visitors 194

लोकायुक्त का छापा, सहायक प्रबंधक के घर से मिले 5 करोड़ 60 लाख की संपत्ति के कागजात

 इंदौर. आर्थिक राजधानी इंदौर में लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है. लोकायुक्त की टीम ने आय से अधिक संपत्ति के मामले में ये कार्रवाई की है. टीम ने आदिम जाति मर्यादित सहकारी संस्था पीथमपुर में पदस्थ सहायक प्रबंधक कनीराम मंडलोई के घर छापा मारा है. टीम को मंडलोई और उसके भाई के खिलाफ शिकायत मिली थी. टीम ने इंदौर के साथ-साथ आरोपियों के इंदौर, धार और मानपुर में एक साथ पांच ठिकानों पर रेड मारी है. धार में खुद मंडलोई का बंगला है. इंदौर में उसका भाई हेमराज अलंकार पैलेस में रहता है. जबकि उसके भांजे का मानपुर में फार्म हाउस है. जानकारी के मुताबिक, रेड के दौरान टीम को कई प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियां मिली हैं. लोकायुक्त को सर्चिंग के दौरान अभी तक 5 करोड़ 60 लाख रुपये की संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं. जानकारी के मुताबिक, लोकायुक्त को मंडलोई भाइयों के खिलाफ भ्रष्टाचार की लगातार शिकायतें मिल रही थीं. इसके बाद लोकायुक्त एसपी ने इस मामले की जांच के लिए टीम गठित की. टीम ने जांच की तो पता चला कि आरोपियों ने वास्तव में अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है. इसके बाद लोकायु्क्त एसपी ने अलग-अलग पांच टीमें गठित कीं. इन टीमों ने एक साथ इंदौर-मानपुर-धार में रेड मारी. लोकायुक्त टीम ने की ये जांच लोकायुक्त इंदौर के डीएसपी आरडी मिश्रा ने बताया कि हमारी टीम को जब पता चला कि मंडलोई भाइयों ने अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की है तो हमने छापा मारा. हमने पृथम दृष्ट्या जांच में पाया कि तीनों भाइयों की आय मिलाकर 3 करोड़ 2 लाख 80 हजार है, लेकिन इन्होंने चल-अचल संपत्ति पर जो व्यय किया है, वो करीब 5 करोड़ 60 लाख रुपये है. इस प्रकार की इनकी आय से अधिक संपत्ति 84 फीसदी ज्यादा है. कनीराम मंडलोई सहायक प्रबंधक है. इसका एक भाई टीचर है और एक भाई किसानी करता है. सभी के दस्तावेजों की सर्चिंग जारी है. recent visitors 67

मध्य प्रदेश कांग्रेस की बड़ी तैयारी जल्द करेंगे BJP कार्यालय का घेराव,  प्रदेश कि पुलिस बन चुकी है BJP की नौकर , जीतू पटवारी 

Madhya Pradesh Congress makes big preparations, will soon surround BJP office, state police has become servant of BJP, Jitu Patwari  भोपाल। कांग्रेस दफ्तर गांधी भवन इंदौर पर हुए हमले और डॉ. भीमराव आंबेडकर पर गृहमंत्री अमित शाह की टिप्पणी को लेकर कांग्रेस ने सोमवार को पुलिस कमिशनर (सीपी) दफ्तर का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने पुलिस को लेकर तीखी टिप्पणियां की। पटवारी ने इस दौरान पुलिस से कहा कि वह बीजेपी के नौकर की तरह काम कर रहे हैं। उन्हें अपने धर्म का पालन करना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा कि सात दिन में अगर पुलिस ने कांग्रेस दफ्तर पर हमला करने वालों के खिलाफ नाम जद एफआईआर दर्ज नहीं की तो वह 20 हजार कार्यकर्ताओं के साथ बीजेपी दफ्तर का घेराव करेंगे। इसकी तारीख वह सात दिन बाद बताएंगे।  यह सभी नेता रहे मौजूद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा, राष्ट्रीय सचिव सत्यनारायण पटेल जैसे नेताओं के नेतृत्व में आंदोलन हुआ। इसमें केंद्रीय गृहमंत्री शाह की टिप्पणी और कांग्रेस दफ्तर पर हमले को लेकर राष्ट्रपति के नाम पर ज्ञापन दिया गया। इस दौरान गठन प्रभारी अवनीश भार्गव, शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत सिंह चड्ढा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव, इंदौर नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे, पूर्व विधायक अश्विन जोशी,  पूर्व विधायक विपिन वानखेड़े, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश चौकसे जैस नेता मौजूद रहे। RTO मामले में सियासत हाई, जीतू पटवारी बोले- MP करप्शन का समुद्र बड़ी संख्या में कांग्रेस इन सबके अलावा विनय बाकलीवाल, अरविन्द बागड़ी, गिरधार नगर, रघु परमार, अनिल यादव, अमन बजाज, शेख,अलीम, रीना बोरासी, सच सलूजा, संतोष गौतम, प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया, सुदामा चौधरी, पार्षद सोनीला मीमरोट, चंदू अग्रवाल, महेन्द्र रघुवंशी, अरविंद जोशी, बद्री शर्मा, रमीज खान, जोहार मानपुरवाला, रफीक खान, हर्ष जैन, पार्षद अंसाफ अंसारी, राजू भदौरिया, राजेश यादव, पुखराज राठौर, शैलू सेन, नीलेश पटेल, फूलसिंह कुंवाल, गिरीश जोशी, दिनेश कुशवाह, किशोर डोंगरे सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित थे। recent visitors 208

पीलीभीत में बड़ा एनकाउंटर, खालिस्तानी कमांडो फोर्स के तीन आतंकी ढेर, पुलिस चौकी पर किया था ग्रेनेड हमला

 पीलीभीत उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में पंजाब और उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक एनकाउंटर में खालिस्तानी कमांडो फोर्स के 3 आतंकियों को ढेर कर दिया है. मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए हैं, जिसमें दो एके 47 और दो ग्लॉक पिस्ल शामिल हैं. बता दें कि मारे गए आतंकियों ने ही पंजाब के गुरदासपुर में पुलिस चौकी पर ग्रेनेड और बम फेंके थे. जिन आतंकियों को पुलिस ने मुठभेड़ में ढेर किया है, उनके नाम गुरविंदर सिंह, वीरेंद्र सिंह और जसनप्रीत सिंह हैं. आतंकियों ने पुलिस की गाड़ी पर फायरिंग की! पुलिस और खालिस्तानी कमांडो फोर्स के आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ की कई तस्वीरें भी सामने आई हैं. फोटो में नजर आ रहा है कि आतंकियों ने पुलिस की गाड़ी पर भी फायरिंग की है. गाड़ी पर गोलियों के निशान दिखाई दे रहे हैं. वहीं, मौके से एक बाइक भी बरामद की गई है. गुरुदासपुर की इस चौकी पर हुआ था अटैक दरअसल, 19 दिसंबर को पंजाब के गुरदासपुर के सरहदी कस्बा कलानौर थाने की चौकी बक्शीवाल में ग्रेनेड अटैक हुआ था. सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जिम्मेदारी खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स ने ली थी. कहा गाय था कि पाई जसविंदर सिंह बागी उर्फ मन्नू अगवान इस मामले का सरगना है. ऑटो में बैठकर आए थे ग्रेनेड फेंकने वाले आतंकी इस ग्रेनेड अटैक के बाद पुलिस ने जांच-पड़ताल कर एक ऑटो को भी कब्जे में लिया था. इस ऑटो की मदद से ही ग्रेनेड फेंका गया था. फॉरेंसिक टीम ने जांच कर भी ये बात कही थी कि ग्रेनेड फेंकने के लिए ऑटो का इस्तेमाल किया गया. अमृतसर में भी पुलिस स्टेशन के सामने हुआ था धमाका पंजाब के अमृतसर में भी 17 दिसंबर को पुलिस स्टेशन के बाहर धमाका हुआ था. ये घटना अमृतसर के इस्लामाबाद पुलिस स्टेशन के सामने हुई थी. जानकारी के मुताबिक सुबह करीब 3 बजे पुलिस स्टेशन के बाहर धमाके जैसी आवाज सुनी गई थी. SP पीलीभीत ने ऑपरेशन को किया लीड डीजीपी प्रशांत कुमार ने न्यूज़18 से बातचीत में बताया कि पंजाब पुलिस से हमें इनपुट प्राप्त हुआ था कि गुरुदासपुर के पुलिस चौकी में ग्रैंड हमले के आरोपी यूपी के तराई वाले पीलीभीत जिले में छिपे हो सकते हैं. इस इनपुट के बाद जिले की पुलिस एक्टिव हुई तो रविवार देर रात यूपी पुलिस और पंजाब पुलिस की टीम के साथ लाइव एनकाउंटर में तीनों आतंकी गोली लगने से घायल हो गए. सभी को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. डीजीपी ने कहा कि इस ऑपरेशन को पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक ने खुद लीड किया. यूपी पुलिस ने अच्छा काम किया: डीजीपी डीजीपी ने बताया कि यह एनकाउंटर एक बड़ी उपलब्धि है, क्योंकि दूसरे राज्यों से सूचनाएं साझा कर सफलता हासिल हुई है. साथ ही अपराधियों के लिए भी चेतावनी है. उन्होंने बताया कि मारे गए आतंकियों के पास से दो AK-47 समेत काफी मात्रा में कारतूस बरामद हुए हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस ने अच्छा काम किया है. पुलिस अलर्ट पर है. तीनों आतंकी पीलीभीत के पूरनपुर में छिपकर रह रहे थे. recent visitors 85

भोपाल में खुला देश का पहला टैरो रीडिंग कैफे

Country’s first tarot reading cafe opened in Bhopal सुशील दामले विशेष संवाददाता  भोपाल। राजधानी स्थित त्रिलंगा मेन रोड में देश का पहला टैरो रीडिंग कैफे फूल्स फॉरच्यून खुल गया है वहीं हम आपको बतादे की,इस कैफे में डिलीशियस फूड के साथ टैरो कार्ड रीडिंग भी की जाती है कैफे की खास बात यह है कि,कैफे का इंटीरियर व डेकोरेशन टैरो थीम पर है,जो दोपहर 1 से रात 11 बजे तक खुला रहता है,वहीं संचालक प्रियांश रघुवंशी ने हमें बताया कि,हमारे कैफे में 120 से ज्यादा इंडियन और कॉन्टिनेंटल डिशेज सर्व की जाती हैं,कैफे में 500 के बिल पर फ्री टैरो रीडिंग सेशन मिलता है,जिसमें ग्राहक 3 सवाल पूछ सकते है,वहीं 45 मिनट के टैरो कार्ड सेशन के लिए 700 रुपए लगते हैं recent visitors 141

सेंसेक्स ने 800 अंक तो निफ्टी इंडेक्स ने भी 246 अंकों की छलांग लगाई

मुंबई शेयर बाजार (Stock Market) ने बीते सप्ताह की बड़ी गिरावट से उबरते हुए सोमवार को शानदार शुरुआत की. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाले सेंसेक्स (Sensex) ओपन होने के कुछ ही मिनटों में 800 अंक से ज्यादा उछल गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी इंडेक्स (Nifty) ने भी करीब 246 अंकों की छलांग लगा दी. बाजार में तेजी के बीच मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज से लेकर एचडीएफसी बैंक तक के शेयर में जोरदार उछाल देखने को मिला. 78700 के पार पहुंचा सेंसेक्स बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 78,041.598 की तुलना में जोरदार बढ़त लेते हुए 78,488.64 के लेवल पर ओपन हुआ और इसके बाद इसकी रफ्तार और तेज हो गई. खबर लिखे जाने तक BSE Sensex 692 अंक के करीब उछलकर 78,743 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. वहीं बात NSE Nifty की करें, तो इस इंडेक्स ने अपने पिछले बंद 23,587.50 के स्तर से चढ़कर 23,738.20 के लेवल पर ट्रेड शुरू किया और कुछ ही मिनटों में 23,792.75 के स्तर पर पहुंच गया. सेंसेक्स और निफ्टी में ये तेजी कारोबार बढ़ने के साथ और बढ़ी गई. सुबह 11 बजे पर बीएसई का इंडेक्स 810.21 अंक या 0.97 फीसदी चढ़कर 78,852.80 के लेवल पर पहुंच गया, तो वहीं 246 अंक की तेजी लेकर 23833 के लेवल पर कारोबार कर रहा था. रिलायंस से लेकर एयरटेल तक भागे अब बात कर लेते हैं बाजार में तेजी के बीच सबसे ज्यादा रफ्तार से भागने वाले शेयरों के बारे में, तो इसमें मुकेश अंबानी से लेकर टाटा ग्रुप तक की कंपनियों के स्टॉक्स शामिल. सेंसेक्स की लार्ज कैप कंपनियों में शामिल HDFC Bank Share (1.72%), Reliance (1.60%), ICICI Bank (1.52%), Bharti Airtel (1.20%) और Tata Steel Share (1.02%) की तेजी के साथ कारोबार कर रहे थे. Paytm के शेयर में भी तेजी अन्य कंपनियों के शेयरों की बात करें, तो मिडकैप कैटेगरी में शामिल JSW Infra Share 2.61%, Paytm Share 2%, GMR Airport Share 1.92% चढ़कर ट्रेड कर रहा था. इसके अलावा स्मॉलकैप कंपनियों में शामिल  India Cement Share 8.98%, Star Cement Share 6.54% की उछाल के साथ कारोबार कर रहा था. शुक्रवार को क्रैश हुआ था बाजार बता दें कि बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन शेयर बाजार में बड़ी गिरावट देखने को मिली थी. कारोबार के दौरान सेंसेक्‍स (Sensex) 1200 अंक तक फिसल गया था, जबकि Nifty में 364 अंक तक की गिरावट आई थी. हालांकि, मार्केट क्लोज होने पर सेंसेक्स 1176 अंक टूटकर 78041 पर क्‍लोज हुआ, जबकि निफ्टी 364 अंक गिरकर 23,587 पर क्‍लोज हुआ था. लेकिन इस सप्ताह के पहले दिन दोनों इंडेक्स गिरावट से उबरते हुए नजर आए. recent visitors 109

रीवा के श्यामशाह मेडिकल कालेज का गौरवशाली इतिहास रहा है – उप मुख्यमंत्री शुक्ल

मानवता की सेवा में अग्रणी रहकर क्षेत्र का नाम करें रोशन – उप मुख्यमंत्री शुक्ल श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय रीवा में अकादमिक पुरस्कार वितरित किये  रीवा के श्यामशाह मेडिकल कालेज का गौरवशाली इतिहास रहा है – उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि रीवा के श्यामशाह मेडिकल कालेज का गौरवशाली इतिहास रहा है। पूर्व में यहां स्नातक चिकित्सा शिक्षा की 60 सीटें थी जो अब 150 हो गई हैं और पीजी की सीट बढ़कर 250 हैं। शीघ्र ही सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में संचालित 6 विभागों के डीएम व एमसीएच के पाठ्यक्रम भी शुरू होंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि पूरी लगन से पढ़ाई करें। मानवता की सेवा में अग्रणी रहकर संस्थान का और क्षेत्र का नाम रोशन करें। उन्होंने विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने श्यामशाह चिकित्सा महाविद्यालय में वर्ष 2024 के अकादमिक पुरस्कारों का वितरण किया। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि रीवा में हृदय रोग के जटिल ऑपरेशन, किडनी ट्रांसप्लांट सहित उच्च स्तरीय चिकित्सकीय सेवाएँ प्रदाय हो रही है। रीवा को मेडिकल हब बनाने के लिये सभी सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। अधोसंरचना निर्माण, भवन निर्माण के साथ ही आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता के साथ उत्कृष्ट चिकित्सा सुविधा प्रदान की जायेगी, जिससे यहाँ के लोगों को इलाज के लिये बाहर न जाना पड़े अपितु बाहर से भी लोग इलाज के लिये रीवा आयें। ग्रामीण चिकित्सा सुविधाओं को सशक्त करके मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य मानकों में बनेगें अग्रणीं उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी जिला अस्पताल जैसी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जायेगी साथ ही चिकित्सकों के लिये आवासीय परिसर निर्मित कराये जायेंगे। उन्होंने कहा कि ग्रामीण चिकित्सा सुविधाओं में वृद्धि करके ही मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने मध्यप्रदेश व रीवा को स्वास्थ्य के पैरामीटर में अव्वल बनाने में चिकित्सकों, विशेषज्ञों से परामर्श देने की बात कही, जिससे स्वास्थ्य सुविधाओं में वृद्धि के प्रयास को और मजबूती मिल सके। पुरस्कृत चिकित्सकों व स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। डीन मेडिकल कालेज डॉ. सुनील अग्रवाल, अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा, डॉ. मनोज इंदुलकर, पूर्व डीन डॉ. ए.पी.एस. गहरवार सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सक, चिकित्सा स्टाफ तथा छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।   recent visitors 49