भारत में बायोटेक उद्योग 2030 तक 300 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद

नईदिल्ली केंद्रीय राज्यमंत्री (कार्मिक) जितेंद्र सिंह ने बताया कि भारत में बायोटेक स्टार्टअप्स की संख्या पिछले 10 वर्षों में तेजी से बढ़कर 50 से लगभग 9,000 हो गई है। उन्होंने इस वृद्धि को देश की जैव-अर्थव्यवस्था में हुए शानदार बदलाव का नतीजा बताया। नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में उन्होंने बताया कि 2014 में भारत की जैव-अर्थव्यवस्था 10 बिलियन डॉलर की थी, जो 2024 में बढ़कर 130 बिलियन डॉलर से अधिक हो गई। यह उद्योग 2030 तक 300 बिलियन डॉलर तक पहुंचने की उम्मीद है। मंत्री ने कहा कि प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्थिरता (सस्टेनेबिलिटी) को प्राथमिकता दी है। उन्होंने यह भी कहा कि एक समय था जब भारत को जलवायु और हरित मुद्दों पर गंभीरता से नहीं लिया जाता था, लेकिन अब स्थिति बदल गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 2021 में सीओपी-26 में 2070 तक भारत को “शुद्ध शून्य” उत्सर्जन लक्ष्य हासिल करने की प्रतिबद्धता का जिक्र करते हुए, मंत्री ने कहा कि सरकार ने इस दिशा में कई कदम उठाए हैं। इनमें ग्रीन हाइड्रोजन मिशन, जलवायु परिवर्तन मिशन और गहरे समुद्र मिशन जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। हाल ही में शुरू की गई ‘बायो E-3 नीति’ को मंत्री ने जलवायु परिवर्तन और अनसस्टेनेबल वेस्ट जैसी समस्याओं के समाधान की दिशा में एक अहम कदम बताया। यह नीति सस्टेनेबल डेवलपमेंट को बढ़ावा देने में मददगार साबित होगी। मंत्री ने कहा कि बायोटेक स्टार्टअप्स का विकास भारत की भविष्य की अर्थव्यवस्था को मजबूती देगा। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों ने भारत को वैश्विक बायोप्लास्टिक मूवमेंट में अग्रणी बना दिया है, जो यह दिखाता है कि जैव प्रौद्योगिकी कैसे एक स्वच्छ और टिकाऊ भविष्य में योगदान कर सकती है। recent visitors 125

नौ महीनों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अयोध्या शीर्ष पर रहा

 अयोध्या  अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के साथ ही उत्तर प्रदेश ने पर्यटकों को आकर्षित करने के मामले में एक नया कीर्तिमान बनाया है। राज्य में इस साल जनवरी से सितंबर के बीच 47.61 करोड़ पर्यटक आए जो अपने-आप में रिकॉर्ड है। इन नौ महीनों में राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थलों में अयोध्या शीर्ष पर रहा। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इस साल सितंबर तक अयोध्या में 13.55 करोड़ घरेलू और 3,153 विदेशी पर्यटक पहुंचे। पर्यटकों की संख्या में इस उछाल की एक बड़ी वजह इस साल राम मंदिर के उद्घाटन को माना जा रहा है। अयोध्या की तुलना में, आगरा के लिए पर्यटकों की संख्या 12.51 करोड़ रही, जिनमें 11.59 करोड़ घरेलू और 92.4 लाख विदेशी पर्यटक शामिल हैं। उत्तर प्रदेश के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने राज्य में पर्यटन को लेकर इस शानदार प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा, "उत्तर प्रदेश ने पिछले साल 48 करोड़ पर्यटकों का स्वागत किया, जो इस साल केवल नौ महीने में ही एक मील का पत्थर बन गया है।" अयोध्या के अलावा, दूसरे आध्यात्मिक स्थलों को लेकर भी पर्यटकों की संख्या में तेजी दर्ज की गई है। वाराणसी में 6.2 करोड़ घरेलू पर्यटक और 1,84,000 विदेशी पर्यटक आए, मथुरा में 6.8 करोड़ पर्यटक आए, जिनमें 87,229 विदेशी शामिल थे। कुंभ मेले के लिए प्रसिद्ध प्रयागराज में 4.8 करोड़ पर्यटक आए, मिर्जापुर में 1.18 करोड़ पर्यटकों ने विजिट किया। इसके अलावा, टूरिज्म और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में 2034 तक 61 लाख से ज्यादा नए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद की जा रही है। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) और ईवाई द्वारा 18वें वार्षिक सीआईआई पर्यटन शिखर सम्मेलन में जारी व्हाइट पेपर के मुताबिक, घरेलू पर्यटन के बल पर यह क्षेत्र मजबूती से उभर रहा है। मौजूदा समय में टूरिज्म सेक्टर का भारत के कुल रोजगार में योगदान करीब आठ प्रतिशत का है। recent visitors 86

उज्जैन के निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर सुमनानंद गिरि ने प्रयागराज कुंभ में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग

उज्जैन  मध्य प्रदेश की धार्मिक राजधानी उज्जैन के निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर डॉ. सुमनानंद गिरि ने प्रयागराज कुंभ में मुस्लिमों के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने यह मांग जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद की है। उनका तर्क है कि जब मुसलमानों के हज में हिंदुओं को प्रवेश नहीं मिलता और हिंदू वहां जाते भी नहीं हैं तो हिंदुओं के कुंभ में मुस्लिमों को भी नहीं आना चाहिए। महामंडलेश्वर का मानना है कि दूसरे धर्मों के लोगों के आने से कुंभ की पवित्रता भंग होती है। महामंडलेश्वर डॉ. सुमनानंद गिरि उज्जैन के मंगलनाथ रोड स्थित गंगा घाट श्री मौन तीर्थ पीठाधीश्वर भी हैं। उन्होंने प्रयागराज में चल रहे कुंभ मेले में मुस्लिमों के आने पर सवाल उठाया है। उन्होंने अपने मुस्लिम परिचितों से भी कहा है कि हिंदू धार्मिक आयोजनों में उनकी क्या आवश्यकता है? उनका साफ शब्दों में कहना है कि आपके हज में हमें एंट्री नहीं है तो हमारे सबसे पवित्र कुंभ में भी आप मत आइए। महामंडलेश्वर कुंभ में लगाएंगे शिविर महामंडलेश्वर जल्द ही प्रयागराज कुंभ में अपने शिविर में धार्मिक अनुष्ठान शुरू करेंगे। इसे लेकर उन्होंने सीधे शब्दों में कहा है कि आप मेरे कैंप में न आएं। निरंजनी अखाड़े के महामंडलेश्वर ने कुंभ में मुस्लिमों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की है। यह देखना होगा कि उनके इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया आती है और प्रशासन क्या कदम उठाता है। मिला धमकी भरा पत्र महामंडलेश्वर को जान से मारने की धमकी भरा पत्र मिलने के बाद यह बयान आया है। यह पत्र उर्दू में लिखा गया था और प्रयागराज के नवाब नगर करेली से भेजा गया था। पत्र भेजने वाले का नाम सगीर अहमद बताया जा रहा है। पत्र में लिखा था कि तुम बार-बार नबी की तौहीन करते हो। पुलिस और साइबर टीम इस मामले की जांच कर रही है। recent visitors 92

छतरपुर : दुल्हन ने दूल्हे को पिलाया नशीला दूध, फिर जेवर लेकर भागी , पुलिस ने किया गिरफ्तार 

Chhatarpur: Bride made the groom drink intoxicating milk, then ran away with the jewellery, police arrested her  छतरपुर । 8 दिन पहले एक दुल्हन ने दूल्हे को दूध में नशीली दवा मिलाकर पिलाया, फिर वह 12 लाख रुपए के गहने लेकर भाग गई थी। दूल्हे के पिता की शिकायत के बाद पुलिस ने शनिवार को लुटेरी दुल्हन और उसके एक साथ को गिरफ्तार कर लिया है। मामला नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम कुलवारा का है। यहां रहने वाले अशोक कुमार रावत के बेटे राजदीप का विवाह नैगुवां निवासी सुकन पाठक के माध्यम से चरखारी उत्तरप्रदेश की खुशी तिवारी (परिवर्तित नाम) के साथ तय हुआ था। 11 दिसंबर 2024 को कुलवारा के मंदिर से विवाह संपन्न हुआ था। 13 दिसम्बर की रात को दुल्हन, राजदीप को दूध में नशीला पदार्थ पिलाकर लगभग 12 लाख की संपत्ति लेकर रफू चक्कर हो गई थी। इस संपत्ति में सोने-चांदी के जेवरात के अलाव दूल्हे का मोबाइल शामिल था। दूल्हे के पिता ने दर्ज कराई थी शिकायत दूल्हे के पिता अशोक रावत ने नौगांव थाना पुलिस को बताया था कि सुकन पाठक पुत्र जुगराज पाठक ने उनके बेटे का विवाह तय कराया था। दुल्हन चरखारी में अपने परिवार के साथ किराए के घर में रहती है, ऐसी जानकारी उन्हें दी गई थी। सुकन 13 दिसंबर को राजदीप को दूध में नशीली दवा पिलाकर 12 लाख के जेवर लेकर भाग गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लुटेरी दुल्हन की तलाश शुरू कर दी थी। आठ दिन की मेहनत से पुलिस को मिली सफलता नौगांव थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिलने के बाद एक टीम का गठन किया था, जिसने बारीकी से साक्ष्य एकत्रित किए। इन्हीं साक्ष्यों के आधार पर आरोपी लड़की सहित उसके साथियों की तलाश की जा रही थी। शनिवार को लड़की सहित उसके एक साथी को गिरफ्तार कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की का वास्तविक नाम बिट्टू पुत्री सुरेश रैकवार निवासी लवकुशनगर तिराहा, जिला-महोबा उत्तरप्रदेश है, जिसे उसके साथी अभय प्रताप सिंह पुत्र रमेश सिंह निवासी राठ जिला हमीरपुर उत्तरप्रदेश के साथ पकड़ा गया है। लड़की के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि लूट की संपत्ति उनके अन्य साथियों के पास है, जिनकी तलाश अभी जारी है। recent visitors 212

मध्यप्रदेश में ठंड के बीच बारिश का अलर्ट: भोपाल, इंदौर-जबलपुर संभाग भीगेंगे; उज्जैन-ग्वालियर में भी पानी गिरेगा

Rain alert amid cold in Madhya Pradesh: Bhopal, Indore-Jabalpur divisions will get wet; Ujjain-Gwalior will also receive rain भोपाल । कड़ाके की ठंड का दौर खत्म होने के बाद अब मध्यप्रदेश में बारिश का सिस्टम एक्टिव हो रहा है। मौसम विभाग की माने तो 23 दिसंबर से प्रदेश में हल्की बारिश हो सकती है। इससे भोपाल, इंदौर-जबलपुर के साथ उज्जैन और ग्वालियर संभाग भी भींगेंगे। ऐसा वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के एक्टिव होने से होगा। प्रदेश में दिसंबर में बारिश का ट्रेंड भी है। इस बार भी ऐसा ही मौसम रहेगा। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, 23 दिसंबर से बारिश का दौर रहेगा। पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही हिस्सों में कहीं-कहीं बारिश होगी। इस वजह से दिन-रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी और हो जाएगी, लेकिन सिस्टम के गुजरने के बाद सर्दी फिर से तेज हो जाएगी। आज यहां कोहरा रविवार सुबह ग्वालियर, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, कटनी, सागर, दमोह, सीधी और सिंगरौली में कोहरा रहा। भोपाल में धुंध देखने को मिल रही है। 23 से 25 दिसंबर तक इन जिलों में बारिश 23 दिसंबर : भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, खंडवा, बुरहानपुर, अलीराजपुर, सागर, नरसिंहपुर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 24 दिसंबर : ग्वालियर, जबलपुर, भिंड, श्योपुर, दतिया, शिवपुरी, गुना, अशोकनगर, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, देवास, खरगोन, खंडवा, बुरहानपुर, सागर, छतरपुर, दमोह, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, पन्ना, कटनी, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, मैहर, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी और सिंगरौली में भी हल्की बारिश होने का अनुमान। 25 दिसंबर : इंदौर, उज्जैन, डिंडौरी, मंडला, सिवनी, छिंदवाड़ा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, शाजापुर, आगर-मालवा, देवास, हरदा, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, धार, झाबुआ, रतलाम, मंदसौर जिले में बूंदाबांदी हो सकती है। recent visitors 267

22 दिसम्बर रविवार को इन राशियों में दिखेगा लाभ

मेष राशि- परिवार संग किसी धार्मिक स्थान पर जाने का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें। खर्च अधिक रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। वृषभ राशि- नौकरी में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें, व्यवधान आ सकते हैं। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। मिथुन राशि- कला या संगीत में रुझान बढ़ सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्यों पर खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। आय में वृद्धि होगी। कर्क राशि- नौकरी में विदेश यात्रा के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों का सहयोग मिलेगा। वस्त्रों व वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। आय में वृद्धि होगी। सिंह राशि- नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि हो सकती है। परिवार का साथ रहेगा। आय में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों के लिए किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कन्या राशि- कारोबार में सुधार होगा। लाभ के मौके मिलेंगे, पर भागदौड़ भी अधिक रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कुछ कठिनाइयां भी आ सकती हैं। यात्रा पर भी जा सकते हैं। तुला राशि- दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। लेखन आदि बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बनेंगे। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। भाई-बहनों से आर्थिक मदद मिल सकती है। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वृश्चिक राशि- नौकरी में परिवर्तन के साथ पदोन्नति के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। कारोबार की स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि होगी। धनु राशि- कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध व वाद-विवाद से बचें। शत्रुओं से सतर्क रहें। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा, पर कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं। मकर राशि- कारोबार में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। कुछ आरम्भिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों का सहयोग मिलेगा। परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कुंभ राशि- नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान भी पर जाना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। मीन राशि- नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र का विस्तार होगा, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जा सकते हैं। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। recent visitors 131

मध्य प्रदेश सरकार की भोपाल में RTO Office के विक्रय की भी थी तैयारी, पांच साल में बेंची 101 सरकारी संपत्तियां

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार ने पांच साल में 110.88 करोड़ रुपये में 101 सरकारी संपत्तियां बेच दीं। यह संपत्तियां प्रदेश में और प्रदेश के बाहर स्थित थीं। वर्ष 2020 में बनाए गए लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग के अस्तित्व में आने के बाद ये संपत्तियां बेची गईं। राज्य परिवहन निगम के बस डिपो, विभिन्न बोर्ड की जमीन, सरकारी कार्यालय, जेल विभाग की भूमि सहित कुल 101 सरकारी संपत्तियों का विक्रय किया गया। हालांकि, इस वित्तीय वर्ष में कोई भी सरकारी संपत्ति बेचने का प्रस्ताव नहीं है।   कहां-कितनी संपत्तियां बेंची ग्वालियर की 19 संपत्तियां, इंदौर की 13, भोपाल की चार, जबलपुर की तीन, उज्जैन की छह, मुरैना की तीन, नर्मदापुरम तीन, भिंड दो, बालाघाट की तीन सहित कुल 101 सरकारी संपत्तियां विक्रय की गई है। 4,44,941.88 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल की परिसंपत्ति का विक्रय किया गया है। क्यों बेंची जाती है सरकारी संपत्तियां नियमानुसार, ऐसी शासकीय संपत्तियां, जिनका वर्तमान स्थिति में उपयोग नहीं है, उन्हें चिह्नित कर उनका विक्रय किया जाता है। लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग इन संपत्तियों को चिह्नित करता है और उन्हें नीलाम करता है। इससे सरकार को आय अर्जित होती है। उपयोग में नहीं आ रही संपत्तियों की नीलामी की प्रक्रिया निर्धारित है। राज्य शासन की संबंधित जिले में स्थित अनुपयोगी परिसंपत्तियों की नीलामी विक्रय जिला नजूल निर्वर्तन समिति से प्राप्त एवं कार्यपालिका समिति द्वारा निर्णय के आधार पर किया जाता है। जिले में शासन की अनुपयोगी परिसंपत्तियों के प्रबंधन के लिए जिला कलेक्टर समक्ष अधिकारी होता है। भोपाल में आरटीओ कार्यालय के विक्रय की भी थी तैयारी भोपाल की प्राइम लोकेशन पर स्थित आरटीओ और मध्य प्रदेश सड़क परिवहन निगम की संपत्ति भी विक्रय करने की तैयारी थी, लेकिन बाद में आरटीओ कार्यालय भाजपा को किराए पर दिए जाने से फिलहाल इस संपत्ति की नीलामी प्रक्रिया रोक दी गई है। recent visitors 96