जनता के मुद्दों से दूर भाग रही भाजपा, विधानसभा में नहीं होने दे रही चर्चा

भोपाल। रायसेन जिले के सिलवानी विधानसभा से कांग्रेस के विधायक देवेंद्र पटेल ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जनता के असल मुद्दों से दूर भाग रही है वह नहीं चाहती की जनता के मुद्दों पर विधानसभा मैं चर्चा हो।पटेल ने कहा कि भाजपा पार्टी ने विधानसभा चुनाव के दौरान जनता से बहुत सारे वादे किए थे, चाहती है तो वह चर्चा से दूर भाग रही है। इससे पूरे प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है। विधायक श्री पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में किसानों को खाद लिए जेल जाना पड़ रहा है। किसानों को 12 घंटे बिजली देने का वादा किया था, जिसमें से वह मुश्किल 8 घंटे ही बिजली मिल पा रही है। लाडली बहनाओं को ₹3000 देने की बात कही थी, जिसको एक साल बीत गया, अभी तक इसमें से आधी राशि भी हर महीने तक नहीं मिल रही है। बमुश्किल 1250 ही दे रही है। अब सुना है कि सरकार इसके भार नहीं झेल पा रही है, इसलिए इसको बंद करने की दिशा में बयानबाजी शुरू हो गई है। उन्होंने कहा कि मोहन सरकार जनहित के मुद्दों पर फेल है। विपक्ष के विधायकों को बजट देने में भारी भेदभाव हो रहा है। आज महिलाओं पर अत्याचार बढ़ गए हैं। युवाओं को रोजगार नहीं है। महगाई आसमान छू रही है। प्रशासन बेलगाम हो गया है। पटवारी बिना पैसे के कोई काम नहीं कर रहा है। ऐसे अनेक मुद्दे हैं, जिनकी सरकार अनदेखी कर रही है। recent visitors 96

टीकमगढ़ विधायक के बेटे और पूर्व विधायक के बीच मारपीट का मामला, विधायक के बेटे व भतीजे पर मामला दर्ज

टीकमगढ़  टीकमगढ़ जिले में BJP के पूर्व विधायक पर हमला करने के आरोप में पुलिस ने कांग्रेस विधायक के बेटे और भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज किया है. बीजेपी के पूर्व विधायक राकेश गिरि के सुरक्षा गार्ड लोकेंद्र सिंह ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर स्थानीय कांग्रेस विधायक यादवेंद्र सिंह के बेटे आकाश सिंह और उनके भतीजे अंश सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. कोतवाली थाने के प्रभारी पंकज शर्मा ने बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपियों ने बुधवार रात एक विवाह समारोह में गिरि और उनके परिवार के सदस्यों के साथ दुर्व्यवहार किया और मारपीट की. उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 132 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य निर्वहन से रोकने के लिए हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 121 (1) (लोक सेवक को उसके कर्तव्य से रोकने के लिए स्वेच्छा से चोट पहुंचाना या गंभीर चोट पहुंचाना), 296 (अश्लील कृत्य) और अन्य के तहत मामला दर्ज किया गया है. उन्होंने बताया कि मामले की जांच चल रही है. recent visitors 108

वन मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे

भोपाल ! अंतरराष्ट्रीय वन मेले 2024 की शुरुआत हो चुकी हैं,मेले में हजारों की संख्या में लोग पहुंच रहे हैं,लोगों ने जड़ी बूटियों के अलावा हर्बल उत्पाद से तैयार औषधियों की खरीदी कर रहे हैं ! मेले में न केवल भोपाल बल्कि आस-पास के जिलों से भी बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं,वहीं हम आपको बतादे की,इस बार वन मेले में ऐसे हर्बल उत्पाद से तैयार औषधि आई हैं,जो घरों में काम आती है,जैसे घरों में ज्यादा मच्छर,छिपकली,कॉकरोच एवं चूहों से परेशान है,तो उनके लिए स्प्रे उपलब्ध है वहीं संचालक अरुण पाटिल ने हमें बताया कि हमारे स्टॉल पर आदित्य हर्बल देशी जड़ी बुटी से निर्मित आयुर्वेदिक पोटली उपलब्ध है,जो जोड़ो के दर्द,कमर के दर्द,घुटनों के दर्द ,पीठ के दर्द,सर के दर्द,हड्डीयों के दर्द,एवं नसों के दर्द से राहत देता हैं recent visitors 156

कांग्रेस एमएलए वाल्मीकि ने विधायक निधि में पक्षपात करने पर सरकार पर बोला हमला

भोपाल। छिंदवाड़ा जिले के परासिया विधानसभा से विधायक सोहनलाल वाल्मीकि ने सरकार पर जमकर हमला बोला है। एमएलए वाल्मीकि ने कहा कि मोहन सरकार जनप्रतिनिधियों के साथ समान व्यवहार नहीं कर रही है। वह विपक्ष के विधायकों की लगातार उपेक्षा कर रही है जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। हम सभी विपक्ष के विधायक राजनीतिक रूप से भले ही अलग-अलग पार्टियों में है, लेकिन हम सब क्षेत्र की जनता के लिए जवाबदेह होते है। मोहन सरकार ने सभी दलों के विधायकों को समान रूप बजट देने का बोला था, लेकिन उसमें जमकर पक्षपात हो रहा है। सरकार विधायकों की व्यक्तिगत रूप से भले ही मदद ना करें लेकिन जनता के कार्यों के लिए उसे सहयोग करना चाहिए। विधायक बाल्मीकि ने मोहन सरकार से आग्रह किया है कि विधानसभा का सत्र पूर्ण रूप से चले ताकि जनहित के मुद्दे विधानसभा पटल पर रखे जा सके। recent visitors 341

सीएमओ को लोकायुक्त पुलिस ने 20000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा, बिल पास करने मांगी घूस

मैहर मैहर में लगातार भ्रष्टाचार में लिप्त अधिकारी पर लगाम लगाई जा रही है। इस हफ्ते लोकायुक्त की तीसरी बड़ी कार्रवाई देखने को मिली। 10 कमीशन मांगने वाले नगर पालिका सीएमओ लालजी ताम्रकार को लोकायुक्त ने 20 हज़ार रुपये की रिश्वत लेते पकड़ा है। मध्य प्रदेश के मैहर में आज लोकायुक्त की तीसरी बड़ी कार्रवाई देखने को मिली है 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते मैहर नगर पालिका सीएमओ लालजी ताम्रकार रंगे हाथों पकड़े गए हैं। ठेकेदार शिवेन्द्र सिंह निवासी उचेहरा से बिल पास करने के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत मिलने पर आज 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते भ्रष्टाचार में लिफ्त मुख्य नगर पालिका अधिकारी लालजी ताम्रकार को लोकायुक्त ने गिरफ्तार किया गया है। आगे की कार्रवाई लोकायुक्त टीम के द्वारा की जा रही है। इस हफ्ते में तीसरी कार्रवाई आपको बता दे कि इस हफ्ते में यह लोकायुक्त की तीसरी बड़ी कार्रवाई है इससे पहले भी राजस्व विभाग के आर आई को ₹20 हज़ार और बिजली विभाग के जेई को ₹30 हज़ार को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने रंगेहाथों पकड़ा था इनका कहना है लोकायुक्त निरीक्षण जियाउल हक ने बताया कि नगर पालिका सीएमओ लालजी ताम्रकार के द्वारा पीड़ित शिवेंद्र सिंह निवासी उचेहरा जिला सतना के बकाया बिल का भुगतान करने के एवज में 10 प्रतिशत कमीशन की मांग की गई थी, जिसकी शिकायत मिलने में वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई और आज सीएमओ के निवास में रिश्वत लेते पकड़ा है। recent visitors 85

संसद में हुई भाजपा-कांग्रेस की लड़ाई की क्राइम ब्रांच करेगी जांच, राहुल गांधी के खिलाफ है FIR

नई दिल्ली संसद परिसर में गुरुवार को सत्ता पक्षा और विपक्षी सांसदों के बीच हुई झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और कांग्रेस के द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है। इन शिकायतों की जांच अब दिल्ली पुलिस के क्राइम ब्रांच को सौंपने की तैयारी चल रही है। एएनआई ने सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है। आपको बता दें कि यह घटना गृह मंत्री अमित शाह द्वारा राज्यसभा में डॉ. भीमराव आंबेडकर पर दिए गए बयान के बाद हुई। झड़प में दो बीजेपी के दो सांसद गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना के बाद बीजेपी ने कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन पर हमले, उकसाने और हत्या का प्रयास करने का आरोप लगाया गया है। बीजेपी सांसद अनुराग ठाकुर ने शिकायत दर्ज कराने के बाद मीडिया से कहा, "हमने राहुल गांधी के खिलाफ हमले और उकसाने के लिए दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। हमने विस्तार से घटना का विवरण दिया है। यह घटना मकर द्वार के बाहर हुई, जहां एनडीए सांसद शांतिपूर्वक विरोध-प्रदर्शन कर रहे थे। हमने धारा 109, 115, 117, 125, 131 और 351 के तहत शिकायत दी है।" बीजेपी की शिकायत के आधार पर दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। संसद मार्ग पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 117 (गंभीर चोट पहुंचाने का प्रयास), 125 (दूसरों के जीवन या व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालना), 131 (अपराधिक बल का उपयोग), 351 (अपराधिक धमकी) और 3(5) (सामान्य उद्देश्य) के तहत मामला दर्ज किया गया है। कांग्रेस ने भी संसद परिसर में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ अभद्रता का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "कल जिस तरह से एक दलित नेता का अपमान किया गया और आज उन्हें धक्का दिया गया, यह सब एक साजिश है।" कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी की बहन और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि उनकी एफआईआर झूठी है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस वही करेगी जो गृह मंत्री उनसे कहेंगे। उन्होंने कहा, "सभी ने डॉ. आंबेडकर से माफी की मांग की थी, लेकिन इस घटना को भटकाने के लिए यह सब योजना बनाई गई। यह एफआईआर राहुल गांधी के खिलाफ नहीं है, यह डॉ. आंबेडकर के खिलाफ है।" recent visitors 65

सुप्रीम कोर्ट ने डीएनडी के लिए टोल टैक्स खत्म करने के आदेश के खिलाफ एनबीटीसीएल की याचिका खारिज की

नई दिल्ली दिल्ली नोएडा डायरेक्ट (डीएनडी) फ्लाईवे पर सफर करने वाले यात्रियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। सुप्रीम कोर्ट ने डीएनडी के लिए टोल टैक्स खत्म करने के आदेश के खिलाफ नोएडा टोल ब्रिज कंपनी लिमिटेड (एनबीटीसीएल) की याचिका खारिज कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने यात्रियों से लगातार पैसे ऐंठने के लिए नोएडा अथॉरिटी को भी फटकार लगाई है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि दिल्ली-नोएडा डीएनडी फ्लाईवे पर चलने वाले वाहनों से टोल वसूलने के लिए निजी फर्म एनटीबीसीएल को ठेका देना अन्यायपूर्ण और अनुचित है। जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जल भुइयां की बेंच ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के 2016 के फैसले बरकरार रखा, जिसमें एनटीबीसीएल को दिल्ली को नोएडा से जोड़ने वाले डीएनडी फ्लाईवे से गुजरने वाले वाहनों से टोल कलेक्शन बंद करने का निर्देश दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने पाया कि एनटीबीसीएल ने डीएनडी फ्लाईवे के निर्माण की लागत और एक्सप्रेसवे के 2001 में खुलने के बाद से उचित लाभ दोनों ही वसूल कर लिए हैं। बेंच ने नोएडा प्राधिकरण की आलोचना करते हुए कहा कि एनटीबीसीएल के साथ समझौते में टोल कलेक्शन के लिए एक निर्धारित समय सीमा का अभाव था, जिससे कंपनी को यात्रियों से लगातार टोल टैक्स लेने की अनुमति मिल गई। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा, "नोएडा प्राधिकरण ने एनटीबीसीएल को टैक्स लगाने या वसूलने के लिए शक्तियां सौंपकर अपने अधिकार का अतिक्रमण किया है, और यह व्यवस्था रियायतकर्ता समझौते की शर्तों से अलग है…इससे यूजर्स पर अनुचित बोझ पड़ा है।" बेंच ने कहा कि आम जनता पहले ही कई सौ करोड़ रुपये गंवा चुकी है और यात्रियों से टोल टैक्स वसूली जारी रखने का कोई कारण नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले को ठहराया सही शीर्ष अदालत ने 2012 में फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा दायर जनहित याचिका को भी जायज ठहराया, जिसमें एनटीबीसीएल द्वारा “यूजर्स टैक्स के नाम पर टोल लगाने और कलेक्शन” को चुनौती दी गई थी। बेंच ने निष्कर्ष निकाला कि जनहित याचिका कानूनी रूप से सही थी और हाईकोर्ट द्वारा सही तरीके से इस पर फैसला लिया गया था। शीर्ष अदालत ने कैग की रिपोर्ट पर प्रकाश डालते हुए आगे कहा कि एनटीबीसीएल ने टोल कलेक्शन के माध्यम से पर्याप्त लाभ प्राप्त किया है, जिससे यह निष्कर्ष निकलता है कि आगे टोल वसूली अनुचित थी। इसके मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ दायर एनटीबीसीएल की अपील खारिज कर दी। हर ट्रिप के लगते थे 28 रुपये 2001 में शुरू हुए डीएनडी फ्लाईवे ने दिल्ली और नोएडा के बीच यात्रा के समय को काफी कम कर दिया है। हाईकोर्ट के निर्णय से पहले, डीएनडी एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करने के लिए यात्रियों से हर ट्रिप 28 रुपये या राउंड ट्रिप के लिए 56 रुपये का टैक्स लिया जाता था। सुप्रीम कोर्ट इस फैसले से हजारों दैनिक यात्रियों को लाभ मिलने की उम्मीद है। recent visitors 87