ग्वालियर पार्षद उप चुनाव में बीजेपी की शानदार जीत, 1076 मतों से विजयी घोषित की गई अंजलि पलैया

ग्वालियर  मध्य प्रदेश के ग्वालियर नगर निगम के वार्ड क्रमांक-39 में शुरु हुई मतगणना पूरी हो गई है। इसी के साथ वार्ड के पार्षद का चयन भी हो गया है। भाजपा की ओर से उप चुनाव के मैदान में उतारी गईं प्रत्याशी अंजली राजू पलैया को वार्ड वासियों ने पार्षद चुन लिया है। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी शिवानी आकाश खटीक को 1076 वोटों से हराकर वार्ड की पार्षद चुनी गई हैं। राज्य निर्वाचन द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के तहत नगर निगम के वार्ड-39 में पार्षद पद के लिए हुए उप-चुनाव के मतों की गिनती गुरुवार को की सुबह 9 बजे से एमएलबी कॉलेज में शुरु हुई। करीब एक घंटे की मतगणना के बाद कलेक्टर एवं रिटर्निंग अधिकारी रुचिका चौहान ने उप-चुनाव के परिणाम भी घोषित कर दिए। मतों की गणना के आधार पर विजय हुए भाजपा प्रत्याशी को उन्होंने प्रमाणपत्र भी दिया। 1076 वोटों से जीता उपचुनाव उप चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अंजली राजू पलैया विजयी रहीं। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस प्रत्याशी शिवानी आकाश खटीक को 1076 मतों से हराया है। अंजली पलैया को 3 हज़ार 425 मिले, जबकि शिवानी खटीक को 2 हज़ार 349 एवं निर्दलीय प्रत्याशी ज्योति राजेंद्र को महज 67 वोट ही मिले, जबकि नोटा पर 33 वोट पड़े। ऐसी थी मतगणना की व्यवस्था गुरुवार को प्रातःकाल मतगणना से पहले प्रत्याशियों एवं उनके निर्वाचन अभिकर्ताओं की मौजूदगी में पूरी पारदर्शिता के साथ स्ट्रांग रूम खोला गया। इसके बाद ईवीएम में दर्ज मतों की गिनती 2 चक्रों में पूरी की गई। मतगणना के लिए 8 टेबलें लगाई गईं थीं। इन अफसरों की मौजूदगी में हुई मतगणना मतगणना के दौरान प्रेक्षक राजा सिंह परिहार, जिला पंचायत के सीईओ विवेक कुमार, उप जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव जैन एवं एआरओ अशोक चौहान समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे। recent visitors 66

नेहा राठौर ने दिये संकेत चुनाव लड़ेंगे के , मौजूद सरकार हिंदू-मुसलमान को लड़ा रही

वाराणसी। ‘का बा…’ फेम भोजपुरी लोक गायिका नेहा सिंह राठौर वाराणसी पहुंचीं। उन्होंने महिला सुरक्षा, मंदिर-मस्जिद, राजनीति और बेरोजगारी के मुद्दे पर बेबाकी से मिडिया के सवालों का जवाब दिए। नेहा ने कहा- IIT-BHU में छात्रा के साथ गैंगरेप हुआ था। उसके तीनों आरोपी जेल से बाहर घूम रहे हैं। ये लोग (सरकार) ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ की बात करते हैं। बेटी बनारस पढ़ने आई तो थी…न बेटी बच पाई, न पढ़ पाई। ये लोग (सरकार) सिर्फ हिंदू-मुसलमान को लड़वा रहे हैं। ये लड़वाने वाली राजनीति मुझे सही नहीं लगती। रही बात सवाल पूछने की तो सत्ता में जो होगा, उससे ही सवाल करूंगी। अखिलेश यादव भी सत्ता में आएं, उनसे भी कई सवाल पूछने हैं। मंदिर-मस्जिद जैसे मुद्दे उछाल कर लोगों को बरगलाना बंद कीजिए। हॉस्पिटल बनवाइए। बेरोजगारों को रोजगार और महिलाओं-बेटियों को सुरक्षा दीजिए। recent visitors 305

सरकार के रिपोर्ट कार्ड पर नेता प्रतिपक्ष का तंज: उमंग सिंघार बोले- योजनाओं में नया कुछ नहीं, घोटालों पर मौन

भोपाल। मध्यप्रदेश के डॉ मोहन यादव सरकार के एक साल पूरा होने पर जारी रिपोर्ट कार्ड पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सियासी निशाना साधा है। मुख्यमंत्री के एक साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड पेश करने पर बोले- जो योजनाएं चल रही थी उसमें नया कुछ नहीं है। जिन योजनाओं में घोटाले हुए उन पर वह मौन रहे। विपक्ष के मुद्दों पर सीएम ने कोई बात नहीं की है। चुनाव में लाडली बहना को लेकर 3000 के पोस्टर लगे लेकिन अब तक नहीं दिए गए। कब 3 हजार करेंगे उसका जवाब सीएम को देना चाहिए। इसी तरह प्रदेश में हजारों करोड़ का घोटाला हुआ लेकिन अब तक कोई जांच नहीं हुई है। सरकार गौ माता की बात कर रही है लेकिन आज भी सड़कों पर गाये एक्सीडेंट में मर रही है, उसकी जवाबदेही सरकार ने आजतक तय नहीं की है। उमंग सिंघार ने कहा कि- बीजेपी की सरकार ने एक साल में योजनाएं तक सही से नहीं चलाई है। एयर एम्बुलेंस का फायदा गरीबों को नहीं केवल अमीरों और उद्योगपतियों को इसका फायदा मिलता है। यह योजना केवल कागजों पर है। प्रदेश में अबतक बैकलॉक की भर्ती नहीं हुई न 2 लाख रोजगार दिए गए। इसी तरह अपराध को रोकने के लिए नई भर्ती की आवश्यकता है लेकिन सरकार ने अब तक भर्ती नहीं की है। ब्लॉक स्तर पर डॉक्टर्स की कमी है लेकिन घोटालों की परीक्षा करवाई जा रही है। हाइकोर्ट की फटकार के बाद भी नर्सिंग घोटाले पर कार्यवाही नहीं हुई। किसान खाद के लिए परेशान है कृषि मंत्री को खाद के मामले की जानकारी ही नहीं है। मुख्यमंत्री लंदन गए लेकिन वहां किसानों की बात नहीं की। 60 हजार करोड़ के कौन से एमओयू (MOU) साइन हुए उसकी जानकारी देना चाहिए। सरकार ने स्कूटी देने की बात की आज भी हजारों बच्चे इंतेज़ार कर रहे है। एक तरफ सरकार लोकायुक्त को काम नहीं करने देना चाहती। सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा देना चाहती है। अधिकारियों के तबादले 3-4 बार हो रहे है। क्या बीजेपी को अधिकारियों पर विश्वास नहीं है जो बार बार ट्रांसफर किए जा रहे है। साइबर ठगी को लेकर भी अभी तक कोई ठोस कानून तैयार नहीं किया गया है। सिंगरौली देश में दूसरी नंबर पर प्रदूषित जिला है। बीजेपी विस्थापितों को समय से मुआवजा देना चाहिए। उनको उनके मूल भाव नहीं दिए जा रहे है। प्रदेश में पैसा कानून की बड़ी बात करती है लेकिन हर गांव में पुलिस पहुंच रही है। प्रदेश में लगातार कर्ज ले रहे है आर्थिक विकास को लेकर मंथन करना चाहिए। recent visitors 164

भट्टयाण को धार्मिक पर्यटक स्थल के रूप विकसित करेंगे-मुख्यमंत्री मोहन यादव

खरगोन मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने बुधवार को खरगोन (Khargone) जिले के भट्टयाण आश्रम में जाकर सियाराम बाबा के चरणों में श्रद्धा अर्पित की. उन्होंने बाबा की पार्थिव देह पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि भी दी. CM यादव ने कहा कि इस पवित्र स्थान पर सियाराम बाबा का समाधि स्थल बनाया जाएगा और भट्टयाण में नर्मदा नदी का घाट भी बनेगा. इसके अलावा, भट्टयाण को एक धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. भट्टयाण स्थित आश्रम से हुआ देवलोकगमन निमाड़ के निर्गुणी संत श्री सियाराम बाबा का बुधवार सुबह मां नर्मदा तट के ग्राम भट्टयाण स्थित आश्रम से देवलोकगमन हुआ. मां नर्मदा के साधक संत श्री सियाराम बाबा कुछ दिनों से अस्वस्थ थे. मुख्यमंत्री मोहन यादव के निर्देश पर खरगौन जिला प्रशासन ने बाबा के उपचार की सभी व्यवस्था की थी. बाबा की इच्छा के अनुरूप भट्टयाण आश्रम में ही चिकित्सकों की टीम बाबा के स्वास्थ्य पर नजर रखे हुए थी. वयोवृद्ध संत सियाराम बाबा की आयु 100 साल से अधिक बताई जाती है. बाबा के देवलोकगमन का समाचार मिलते ही भक्तजन सुबह से ही बड़ी संख्या में उनके अंतिम दर्शन के लिए भट्टयाण आश्रम पहुंचने लगे थे. जानिए कौन थे मशहूर संत सियाराम बाबा ? निमाड़ के बड़े संत सियाराम बाबा का निधन बुधवार सुबह भट्टयाण आश्रम में हुआ. बता दें कि वे कुछ दिनों से अस्वस्थ थे और CM यादव के निर्देश पर खरगौन जिला प्रशासन ने उनका इलाज शुरू किया था. बाबा की इच्छा के अनुसार, भट्टयाण आश्रम में डॉक्टरों की टीम उनकी देखभाल कर रही थी. संत सियाराम बाबा की आयु 117 साल थी. उनका देवलोकगमन होने की खबर सुनते ही भक्तजन भट्टयाण आश्रम में उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे थे. recent visitors 78

पश्चिम मध्य रेलवे ने 14 जोड़ी रेलगाड़ियों में सामान्य श्रेणी के कोचों की संख्या अब अनिवार्य रूप से 04 कर दी

भोपाल रेल प्रशासन द्वारा रेलवे सामान्य श्रेणी के यात्रियों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से रेलगाड़ियों में द्वितीय सामान्य श्रेणी के कोचों की संख्या में विस्तार किया गया है। इससे सामान्य श्रेणी में यात्रा करने वाले लोगों को काफी सहूलियत होगी। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ/टर्मिनेट होने वाली 14 जोड़ी यानि 28 महत्वपूर्ण रेलगाड़ियों में सामान्य श्रेणी के कोचों की संख्या अब अनिवार्य रूप से 04 कर दी गई हैं। जिन गाड़ियों में जनरल कोच लगे है उनमें:- भोपाल मंडल सहित मध्य प्रदेश की इन ट्रेनों में जनरल कोच की संख्या बढ़ाई     गाड़ी संख्या 19822/19821 कोटा-असारवा-कोटा एक्सप्रेस,     गाड़ी संख्या 19813/19814 कोटा-सिरसा-कोटा एक्सप्रेस,     गाड़ी संख्या 19807/19808 कोटा-सिरसा-कोटा एक्सप्रेस,     गाड़ी संख्या 12181/12182 जबलपुर-अजमेर-जबलपुर दयोदय एक्सप्रेस,     गाड़ी संख्या 22192/22191 जबलपुर-इंदौर-जबलपुर ओवर नाइट एक्सप्रेस,     गाड़ी संख्या 11464/11463 जबलपुर-सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस (वाया इटारसी),     गाड़ी संख्या 11466/11465 जबलपुर-सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस (वाया कटनी मुड़वारा),     गाड़ी संख्या 22181/22182 जबलपुर-हज़रत निज़ामुद्दीन-जबलपुर गोंडवाना एक्सप्रेस,     गाड़ी संख्या 12192/12191 जबलपुर-हज़रत निज़ामुद्दीन-जबलपुर श्रीधाम एक्सप्रेस,     गाड़ी संख्या 12121/12122 जबलपुर-हज़रत निज़ामुद्दीन-जबलपुर एमपी सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस,     गाड़ी संख्या 11449/11450 जबलपुर-श्रीमाता वैष्णव देवी कटरा-जबलपुर एक्सप्रेस,     गाड़ी संख्या 12194/12193 जबलपुर-यशवंतपुर-जबलपुर एक्सप्रेस,     गाड़ी संख्या 12189/12190 जबलपुर-हज़रत निज़ामुद्दीन-जबलपुर महाकौशल एक्सप्रेस,     गाड़ी संख्या 12160/12159 जबलपुर-अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस गाड़ियां शामिल हैं। इन सभी गाड़ियों में 4 -4 जनरल कोच लगाने से साधारण श्रेणी के यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। recent visitors 117

ठंड के कारण खजराना गणेश मंदिर में भगवान के पूरे परिवार को गर्म कपड़े पहनाए गए

इंदौर इंदौर में ठंड का असर लगातार बढ़ रहा है। दिन और रात के तापमान में गिरावट जारी है, और मंगलवार को पहली बार शीतलहर चली। बुधवार को भी यह स्थिति बरकरार रही। ठंड के कारण खजराना गणेश मंदिर में भगवान के पूरे परिवार को गर्म कपड़े पहनाए गए हैं, जबकि चिड़ियाघर में वन्य प्राणियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। मौसम केंद्र के मुताबिक बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 7 डिग्री कम और परसों की तुलना में 0.8 डिग्री कम था। रात का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 4 डिग्री और परसों रात की तुलना में 0.1 डिग्री कम था। भगवान के मूषक को भी पहनाए गर्म कपड़े खजराना गणेश मंदिर में भगवान गणेश के साथ उनके वाहन मूषक को भी मन्त्रोच्चार के साथ ऊनी कपड़े पहनाए गए। मंदिर में भगवान के सामने हीटर भी चलाए जा रहे हैं। मान्यता है कि ठंड इंसानों के साथ भगवान को भी प्रभावित करती है। इसीलिए भगवान गणेश को ठंड से बचाने के लिए ऊनी वस्त्र और खास रजाई तैयार की गई है। पुजारी पंडित अशोक भट्ट ने बताया कि रात 10 बजे गणेश जी को ऊनी और कंबल की पोशाक पहनाई जाती है और सुबह 6 बजे उतारी जाती है। चिड़ियाघर में पशु पक्षियों के लिए विशेष इंतजाम कमला नेहरू प्राणी संग्रहालय में वन्य प्राणियों और पक्षियों को ठंड से बचाने के लिए खानपान में बदलाव किया गया है। ब्लोअर, हीटर, और गर्म हवा देने वाले बल्ब लगाए गए हैं। पिंजरों को ग्रीन नेट से ढंका गया है ताकि ठंडी हवा न घुसे। सांप घर, कछुओं के इनक्लोजर, और पक्षी विहार में भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। चिड़ियाघर प्रभारी डॉ. उत्तम यादव ने बताया कि 24 घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है। ठंड को देखते हुए खानपान में बदलाव किया जाएगा। ब्लोअर पहले रात 12 बजे बंद कर दिए जाते थे, लेकिन अब पूरी रात चलाए जा रहे हैं। शेर और बाघ के लिए हरी नेट और वुडन फ्लोर भी लगाए गए हैं ताकि ठंडी जमीन का असर कम हो। उत्तरी हवाओं से हुई सर्दी मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार से हवाओं की दिशा उत्तरी और उत्तर-पूर्वी बनी हुई है। उत्तर भारत में बर्फबारी के कारण वहां से आने वाली ठंडी हवाओं ने इंदौर और प्रदेश के अन्य हिस्सों में शीतलहर की स्थिति बना दी है। दिसंबर की शुरुआत में तापमान बढ़ा हुआ था, लेकिन पिछले चार दिनों में ठंड ने जोर पकड़ लिया। शुक्रवार रात का न्यूनतम तापमान 16.3 डिग्री था, जो गिरकर 8.7 डिग्री रह गया। यानी चार दिनों में रात के तापमान में 7.6 डिग्री की गिरावट आई। और गिरेगा तापमान मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री रहा, जो पिछले 10 वर्षों में दिसंबर में दर्ज चार सालों के न्यूनतम तापमान से भी कम था। 2016, 2017, 2022, और 2023 का रिकॉर्ड टूट गया है। हालांकि 2015 में दिसंबर का न्यूनतम तापमान 5 डिग्री दर्ज किया गया था, जो अब तक का सबसे कम है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान और गिर सकता है, जिससे नए रिकॉर्ड बन सकते हैं।   recent visitors 128

सतना पुलिस और प्रशासन की मुस्तैदी से रुकी नाबालिग की शादी, बिना दुल्हन घर लौटा दूल्हा

सतना  सतना जिला अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। एक बार फिर यहां जिला प्रशासन द्वारा बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग का विवाह रुकवाया गया है। साथ ही समझाइश दी गई। इसके बाद दूल्हे को बिना दुल्हन ही घर वापस लौटना पड़ा। अब यह खबर पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल, मामला सिंहपुर थाना क्षेत्र के खम्हरिया खुर्द का है, जहां नाबालिग का विवाह उसकी मर्जी के खिलाफ करवाया जा रहा था। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी, गुजरात से बारात भी आ चुकी थी। इसी बीच पुलिस की कार्रवाई से शादी रुकवा दी गई। 17 साल 6 महीने है उम्र सूत्रों के अनुसार, ग्रामीणों ने यह सूचना पुलिस को दी। वहीं, तहसीलदार सौरभ मिश्रा ने मामले में तत्परता दिखाते हुए राजेश चौधरी के घर पर पहुंचकर शादी रुकवा दी। जांच पड़ताल के दौरान युवती के आधार कार्ड और मार्कशीट से पता चला कि उसकी उम्र 17 साल 6 महीने है। आगे की कार्रवाई जारी बता दें कि राजेश चौधरी अपनी नाबालिग भांजी की शादी गुजरात में रहने वाले जेठालाल के बेटे अकारा के साथ तय कर दी थी। फिलहाल, दान-दहेज से जुड़ी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि युवती के माता-पिता का निधन हो चुका है और वह अपने मामा राजेश के पास रहती है। जिसकी शादी 11 दिसंबर को तय की गई थी और बारात भी आ चुकी थी। इसी बीच जानकारी लगते ही पुलिस की टीम दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और यह कार्रवाई की। साथ ही आगे की वैधानिक प्रक्रिया जारी है। पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे कई मामले आज भी मध्य प्रदेश के कई जिले ऐसे हैं, जहां बाल विवाह का चलन जारी है। अभी भी कुछ गांवों में नाबालिग युवतियों का बाल विवाह करवा दिया जाता है। जिसकी खबरें आए-दिन सुनने को मिलती रहती है। वहीं, सतना जिले से भी कई बार ऐसे मामले भी सामने आ चुके हैं, जब पुलिस और महिला बाल विकास विभाग की सक्रियता से दूल्हे को बगैर दुल्हन के ही लौटना पड़ा है। recent visitors 93