सर्द हवाओं से कांप उठा मध्यप्रदेश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Madhya Pradesh shivered due to cold winds, Meteorological Department issued alert

  • मध्यप्रदेश के अधिकांश शहरों में 5 दिनों तक कोल्ड वेव का अलर्ट, राजधानी भोपाल, जबलपुर, इंदौर व ग्वालियर में रिकॉर्ड ठंड.

भोपाल ! मध्य प्रदेश सर्द हवाओं से कांप उठा है. उत्तर में जारी भारी बर्फबारी के असर के प्रदेश का तापमान भी रेफ्रिजरेटर की तरह हो गया है. हालात ये हैं कि हिल स्टेशन पचमढ़ी के साथ-साथ रायसेन भी कश्मीर-मनाली जितने ठंडे हो रहे हैं. गुरुवार सुबह प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 6 डिग्री कम दर्ज किया गया. वहीं मौसम विभाग ने अगले 4 से 5 दिनों तक कोल्ड वेव रहने का अलर्ट जारी किया है.

गुरुवार सुबह ये शहर रहे सबसे ठंडे

आईएमडी के ताजा आंकड़ों के मुताबिक गुरुवार 12 दिसंबर की सुबह पचमढ़ी और रायसेन सबसे ठंडे रहे. पचमढ़ी का तापमान 3.4 और रायसेन का 3.6 डिग्री रहा. वहीं ग्वालियर 4.6, मंडला 5, जबलपुर 6.2, भोपाल 6.8 और इंदौर का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राजधानी भोपाल में गुरुवार को तापमान सामान्य से 4.5 डिग्री कम है, वहीं जबलपुर में तापमान सामान्य से 3.1 डिग्री कम हुआ है. इन सभी जिलों में 15 दिसंबर तक कोल्ड वेव का अलर्ट जारी है.

गुरुवार से बदले स्कूलों के टाइम

कोल्ड वेव को देखते हुए राजधानी भोपाल समेत कई जिलों में बच्चों के स्कूल टाइम बदल दिए गए हैं. शीत लहर के चलते सुबह शुरू होने वाले स्कूलों का टाइम बढ़ाकर 9 बजे कर दिया गया है. अन्य जिलों में भी जिला कलेक्टर्स मौसम को देखते हुए समय बदलाव का आदेश जारी कर सकते हैं.

पचमढ़ी के आउटर में जम रही बर्फ

मंगलवार-बुधवार की रात हिल स्टेशन पचमढ़ी का तापमान 1.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिसके चलते पचमढ़ी के आउटर में ओस जमने और बर्फ की तरह दिखने की तस्वीरें भी सामने आईं. बता दें कि इन दिनों पचमढ़ी पर्यटकों से गुलजार है और लोग दिसंबर और नए साल के जश्न के लिए यहां पहुंचते हैं. ऐसे में कड़ाके की ठंड इस मजे को कई गुना बढ़ा रही हैं.

जबलपुर आयुष्मान योजना पर निजी अस्पतालों की हड़ताल टली, लेकिन करोड़ों के बकाये पर पेंच बरकरार

जबलपुर आयुष्मान योजना पर निजी अस्पतालों की हड़ताल टली, लेकिन करोड़ों के बकाये पर पेंच बरकरार

Private hospitals in Jabalpur call off strike over Ayushman scheme, but the issue of outstanding dues worth crores remains unresolved. विशेष…

जबलपुर में बड़ा हादसा : रील बनाने के दौरान खुले झूले का गेट, दो लोग घायल

जबलपुर में बड़ा हादसा : रील बनाने के दौरान खुले झूले का गेट, दो लोग घायल

Major accident averted in Jabalpur: Gate of a fairground ride opens while people are filming a reel; two injured. विशेष संवाददाता…

आमला में महाकाली मंदिर में हवन-पूजन, पार्षद खुशबू अतुलकर ने कराया कन्या भोज।

आमला में महाकाली मंदिर में हवन-पूजन, पार्षद खुशबू अतुलकर ने कराया कन्या भोज।

Havan-worship at Mahakali temple in Amla, councilor Khushboo Atulkar organized Kanya Bhoj. क्षेत्र में सुख-शांति और अच्छी बारिश के लिए की…

हनुमान मंदिर से रेणुका माता छावल तक निकली 12वीं पदयात्रा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु।

हनुमान मंदिर से रेणुका माता छावल तक निकली 12वीं पदयात्रा, भक्ति में झूमे श्रद्धालु।

12th padyatra (foot pilgrimage) taken out from Hanuman Temple to Renuka Mata Chhawal; devotees immersed in devotion. 12 किलोमीटर की यात्रा…

क्यों चल रही शीतलहर?

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर में पहाड़ों पर हो रही रिकॉर्डतोड़ बर्फबारी, उत्तरी हवाओं और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के चलते मध्य भारत में शीतलहर चल रही है. शीतलहर तब कहा जाता है जब किसी शहर का न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और सामान्य से 4 से 5 डिग्री कम हो जाए.

क्यो होता है कोल्ड डे?

इसी प्रकार दिन के ठंडे होने से इसे कोल्ड डे कहा जाता है. दरअसल, जब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से से कम हो और दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 5 डिग्री कम हो, तो ऐसे में इसे कोल्ड डे माना जाता है. मौसम वैज्ञानिकों व हेल्थ एक्सपर्ट्स की सलाह है कि शीतलहर या कोल्ड डे के दौरान ठंड से बचाव करना बेहद जरूरी है. खासतौर पर तब, जब आप बीपी या हार्ट के मरीज हों.

[/more]

Loading spinner
Advertisement