गगूल पर भारतीयों ने साल 2024 में खेलों में बहुत दिलचस्पी दिखाई, मूवी में स्त्री 2 टॉप पर

मुंबई Google ने साल 2024 की टॉप सर्च रिजल्ट रिपोर्ट को जारी कर दिया है। इस लिस्ट से पता चलता है कि आखिर भारतीयों ने साल 2024 में किन चीजों को सबसे ज्यादा सर्च किया है? गूगल ने स्पोर्ट, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, फूड समेत कई कैटेगरी के तहत गूगल की टॉप सर्च लिस्ट को जारी किया है। अगर ओवरऑल गूगल की सर्च कैटेगरी को देखें, तो सर्चिंग लिस्ट में पूरे साल क्रिकेट का दबदबा रहा है। इंडियन प्रीमियर लीग यानी IPL टॉप सर्चिंग लिस्ट रहा है, जो भारत में क्रिकेट के प्रति दीवानगी को दिखाता है। हालांकि गूगल 2024 के टॉप सर्चिंग एथलीट में धोनी और विराट विनेश फोगाट से पीछे छूट गये हैं। कौन हैं टॉप सर्च पूरे साल में T20 वर्ल्ड कप के साथ राजनीतिक इवेंट जैसे 2024 इलेक्शन को सबसे ज्यादा गूगल पर सर्च किया गया है। इसमें बीजेपी और इलेक्शन रिजल्ट 2024" सबसे ज्यादा सर्च पॉलिटिकल टर्म रहे हैं। इसके अलावा ओलंपिक 2024 के साथ एथलीट विनेश फोगाट और हार्दिक पांड्या को सर्च किया गया है। स्त्री-2 पसंदीदा फिल्म अगर एंटरटेनमेंट की बात करें, तो राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की फिल्म स्त्री-2 सर्च चार्ट में टॉप पर रहे हैं। वही अमिताभ बच्चन स्टारर Kalki 2898 AD और 12th Fail को काफी पसंद किया गया है। इसके बाद "लापता लेडीज" और Hanu-Man टॉप सर्च लिस्ट में रहे हैं। हीरामंडी, मिर्जापुर पॉपुलर शोज टेलिविजन की बात करें, तो हीरामंडी टॉप सर्चिंग शो रहा है। यह संजय लीला भंसाली डायरेक्ट हिस्टोरिकल ड्रामा है। इसके बाद मिर्जापुर, पंचायत टॉप टीवी शोज रहे हैं। अगर मीम्स और ह्यूमर की बात करें, तो "Orange Peel Theory" और "Gen Z boss" मीम्स टॉप सर्च ट्रेंड रहे हैं। इंडियन म्यूजिक जगत की बात करें, तो नादानियां, हुस्न, ये तूने क्या किया जैसे गानों को काफी पसंद किया गया है। खाने में आम का अचार पसंद खाने-पीने की बात करें, तो पोर्नस्टार मार्टिनी गूगल पर साल 2024 का पसंदीदा कॉकटेल रहा है। इसके बाद आम के अचार को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है। इसके अलावा गूगल पर धनिया पजीरी और Ugadi Pachadi को सर्च किया गया है। साथ ही गूगल पर नारियल की चटनी Chammanthi जैसी रेस्पी को सर्च किया गया है। इसके अलावा Onam Sadhya का नंबर आता है। घूमने में भारतीयों को अज़रबैजान पसंद अगर घूमने की बात की जाएं, तो इंटरनेशन ट्रिप को लेकर दिलचस्पी दिखाई है। गूगल पर भारतीयों ने अज़रबैजान को घूमने के मामले में सबसे ज्यादा सर्च किया है। इसके अलावा मनाली, जयपुर जैसी लोकेशन टॉप सर्च लिस्ट में रही हैं। गूगल के टॉप 10 सर्च की-वर्ड     इंडियन प्रीमियर लीग     T20 वर्ल्ड कप     भारतीय जनता पार्टी     इलेक्शन रिजल्ट्स 2024     ओलंपिक 2024     एक्सेसिव हीट     रतन टाटा     इंडियन नेशनल कांग्रेस     प्रो कब्बड़ी लीग     इंडियन सुपर लीग recent visitors 91

भोपाल पुलिस कमिश्नर ने 16-20 दिसंबर तक विधानसभा के आसपास प्रदर्शनों पर प्रतिबंध लगाया, जाने क्यों

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार को 1 साल पूरा होने पर जहां सरकार जश्न मना रही है, वहीं विपक्ष आंदोलन की तैयारी कर रहा है. कांग्रेस ने 16 दिसंबर को मध्य प्रदेश की विधानसभा के घेराव की तैयारी तेजी से शुरू कर दी है. इसी बीच भोपाल पुलिस कमिश्नर विधानसभा के चतुर्थ सत्र प्रारंभ होने को लेकर 16 से 20 दिसंबर तक विधानसभा भवन के आसपास प्रदर्शन, धरना आदि को लेकर प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर दिया है. भोपाल पुलिस कमिश्नर की ओर से 10 दिसंबर को धारा 163 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 के अंतर्गत एक आदेश जारी किया है. यह आदेश 16 दिसंबर से शुरू हो रही विधानसभा को लेकर जारी किया गया है. इसमें लोक शांति, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा को लेकर विशेष निर्देश जारी किए गए हैं. पुलिस आयुक्त हरिनारायण चारी मिश्र की ओर से जारी किए गए आदेश में सार्वजनिक स्थान पर पांच अथवा पांच से अधिक लोगों की भीड़ गैरकानूनी समझी जाएगी. सभा आयोजित करने की नहीं रहेगी अनुमति इसके अलावा कोई भी व्यक्ति किसी धरना या प्रदर्शन में भाग नहीं लगा और सभा आयोजित करने की अनुमति नहीं रहेगी. इसी प्रकार सार्वजनिक स्थान पर शस्त्र,  लाठी, डंडा, भाला, पत्थर, चाकू या अन्य धारदार हथियार लेकर नहीं चल सकेगा. इस आदेश को कांग्रेस अपने आंदोलन से जोड़कर देख रही है. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मुकेश नायक के मुताबिक पुलिस भले ही आदेश जारी कर रही हो मगर कांग्रेस का प्रदर्शन विफल नहीं होगा. 5 किलोमीटर की परिधि में यातायात आवागमन प्रतिबंधित पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र के मुताबिक यह आदेश 16 दिसंबर से 20 दिसंबर तक प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक अथवा विधानसभा सत्र स्थापित होने तक लागू रहेगा. इस दौरान विधानसभा परिसर के 5 किलोमीटर की परिधि में ट्रक, ट्रैक्टर ट्रॉली, बैलगाड़ी आदि का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा. इन स्थानों पर आदेश का पूरी तरह पालन भोपाल के लिली टॉकीज़ से 7 बटालियन, एयरटेल तिराहे से रोशनपुर मार्ग,  बाणगंगा से जनसंपर्क कार्यालय से राज भवन, ओल्ड विधानसभा मार्ग पर पुलिस आयुक्त के आदेश का पूरी तरह पालन होगा. इसके अलावा स्लॉटर हाउस रोड, पॉलिटेक्निक रोड, दूरदर्शन रोड, भारत भवन मार्ग, मुख्यमंत्री निवास, नवीन विधानसभा से राजभवन, विधायक विश्राम गृह पहुंच मार्ग,  नवीन विधानसभा पहुंच मार्ग आदि क्षेत्र में भी आदेश का पूरी तरह पालन कराया जाएगा. recent visitors 78

पर्यटकों को मिलेगी बोट क्लब और रेस्टोरेंट जैसी कई सुविधाएं, साथ ही वैलनेस और मनोरंजन की सुविधाओ की भी भरमार

भोपाल भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 14 दिसंबर को पर्यटन विभाग द्वारा नवनिर्मित सरसी आइलैंड रिसॉर्ट का उद्घाटन करेंगे। शहडोल जिले में बाणसागर डैम के बैकवाटर पर निर्मित यह रिसॉर्ट प्रमुख पर्यटन स्थल बांधवगढ़ नेशनल पार्क और मैहर के समीप स्थित है। यहां पहुंचने वाले पर्यटकों के लिए यह एक अनूठा अनुभव होगा। इको-सर्किट परियोजना के तहत विकसित यह स्थल क्षेत्रीय पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। प्रमुख सचिव, पर्यटन और संस्कृति विभाग एवं प्रबंध संचालक, म.प्र. टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि, सरसी आइलैंड रिसॉर्ट में पर्यटकों के लिए आधुनिक सुविधाओं का ध्यान रखा गया है। यहां तीन बोट क्लब बनाए गए हैं, जो वाटर स्पोर्ट्स के रोमांचक अनुभव का अवसर देंगे। पर्यटकों के ठहरने के लिए 10 इको हट्स तैयार किए गए हैं, जहां से प्राकृतिक सुंदरता का आनंद लिया जा सकता है। खाने-पीने के शौकीनों के लिए एक आकर्षक रेस्टोरेंट की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही, कॉर्पोरेट और अन्य आयोजनों के लिए प्रकृति के बीच एक आधुनिक कॉन्फ्रेंस रूम भी उपलब्ध होगा। पर्यटकों की सेहत और मनोरंजन का भी ध्यान रखते हुए रिसॉर्ट में जिम, लाइब्रेरी और बच्चों के लिए प्ले एरिया बनाए गए हैं। 14 दिसंबर को होने वाले इस भव्य उद्घाटन के साथ शहडोल और इसके आसपास का क्षेत्र देशभर के पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन जाएगा।   recent visitors 61

खुशखबरी : अब इंदौर से भुवनेश्वर के लिए मिलेगी सीधी फ्लाइट, भगवान जगन्नाथ के धाम पहुंचना बहुत ही आसान हो जाएगा

इंदौर इंदौर एयरपोर्ट से हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल अब इंदौर से भुवनेश्वर के लिए सीधी फ्लाइट चलने जा रही है। जिसके चलते अब इंदौर से भुवनेश्वर जाना बेहद आसान हो जाएगा। इसके साथ ही जगन्नाथपुरी जाने वाले श्रद्धालुओं को भी इससे सीधा फायदा मिलेगा। इंदौर से सीधे उड़ीसा फ्लाइट कनेक्ट हो जाने के चलते भक्त भगवान जगन्नाथ के धाम पहुंच सकेंगे। इंदौर से उड़ीसा कनेक्ट करने वाली यह फ्लाइट इंडिगो एयरलाइंस द्वारा चलाई जाएगी। जिससे जगन्नाथ पुरी जाने वाले श्रद्धालुओं को सीधा-सीधा फायदा होगा। बता दें कि न सिर्फ जगन्नाथ पुरी और भुवनेश्वर बल्कि उड़ीसा के अन्य शहरों में भी जाने के लिए यह फ्लाइट यात्रियों को राहत पहुंचाएगी। इंडिगो एयरलाइंस ने लिया यह फैसला यह निर्णय इंडिगो एयरलाइंस द्वारा लिया गया है। इंडिगो आने वाले साल में भुवनेश्वर एयरपोर्ट से पांच नई फ्लाइट शुरू करने जा रहा है। जिसमें एक फ्लाइट भुवनेश्वर से सीधी इंदौर के लिए है। ताकि भुवनेश्वर से आने वाले यात्रियों को सीधा इंदौर (मध्य प्रदेश) के लिए कनेक्ट किया जा सके और इंदौर (मध्य प्रदेश) से यात्रियों को भुवनेश्वर और उड़ीसा के अन्य क्षेत्र से कनेक्ट किया जा सके। रिपोर्ट्स की मानें तो इसके लिए लगभग तैयारी पूरी हो चुकी है। जल्द ही इसका शेड्यूल जारी कर दिया जाएगा। चार धामों में से प्रमुख धाम है जगन्नाथ पुरी जानकारी दे दें कि भुवनेश्वर से जगन्नाथपुरी महज डेढ़ घंटे में पहुंचा जा सकता है। ऐसे में इंदौर से भुवनेश्वर पहुंचने के बाद जगन्नाथपुरी पहुंचना भक्तों के लिए आसान हो जाएगा। जगन्नाथ भगवान का यह धाम चार धामों में से प्रमुख धाम माना जाता है। इसकी दूरी भुवनेश्वर से 60 किलोमीटर है। भुवनेश्वर से सड़क मार्ग के जरिए भगवान जगन्नाथ के धाम तक पहुंचा जा सकता है। इंदौर से शुरू होने वाली यह फ्लाइट 27 जून 2025 को शुरू की जाएगी। recent visitors 68

रतलाम विधायक कमलेश्वर डोडियार गिरफ्तार

Ratlam MLA Kamleshwar Dodiyar arrested, administration action रतलाम शहर में बुधवार को सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार के आह्वान पर होने वाले आंदोलन को लेकर टकराव की स्थिति बन गई। प्रशासन ने प्रदर्शन करने की अनुमति रद्द कर दी थी, जिसके बाद विधायक डोडियार ने ज्यादा से ज्यादा आदिवासियों के पहुंचने की अपील की। इसके बाद मामला गर्मा गया। मंगलवार को एसपी अमित कुमार, एएसपी राकेश खाखा और एसडीएम अनिल भाना ने स्टेडियम को बंद कर दिया। विधायक कमलेश्वर ने अपने साथियों के साथ मिलकर बंजली हवाई पट्टी पर प्रदर्शन करने का फैसला किया। पुलिस ने विधायक को बंजली हवाई पट्टी से हिरासत में ले लिया। प्रशासन ने अनुमति नहीं दी एडीएम शालिमी श्रीवास्तव ने आदेश जारी कर आंदोलन की अनुमति नहीं दी थी। इस आदेश में एडीएम ने कहा था कि बिना अनुमति के सार्वजनिक स्थल पर कार्यक्रम आयोजित किया जाता है कार्रवाई की जाएगी। पांच कंपनियां बुलाई गई मामले को लेकर एसपी अमित कुमार ने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हम तैयार है। प्रशासन ने आयोजन की अनुमति नहीं दी है। सभी जगह चैकिंग प्वाइंट लगाए गए हैं। सीसीटीवी और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वहीं, कमलेश्वर डोडियार ने गिरफ्तारी से पहले कहा था कि प्रशासन से पहले अनुमति मांगी नहीं तो उनके परमिशन नहीं देने का आदेश का मतलब नहीं है। चार प्रदेशों से समर्थक आए हैं। एक लाख लोग आंदोलन में शामिल होंगे। recent visitors 303

ये 5 संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का कारण, जानें इसका इलाज

Skin Disease: सोरायसिस इम्यून सिस्टम खराब होने की वजह से होती है, जो स्किन सेल्स को प्रभावित करता है। इसके कारण त्वचा लाल हो जाती है और अक्सर खुजली, दर्द और सूजन रहती है। सोरायसिस के कई कारण हो सकते हैं। दुनिया भर में लगभग 105 मिलियन लोग सोरायसिस से पीड़ित हैं, जो एक पुरानी ऑटोइम्यून त्वचा की समस्या है। एक्सपर्ट कहते हैं कि सोरायसिस के पीछे का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन नेटिक फैक्टर्स, एनवायर्नमेंटल ट्रिगर्स और इम्यून सिस्टम की गड़बड़ी इसका मुख्य कारण हो सकते हैं। इसके इलाज के लिए सिस्टमिक ट्रीटमेंट , फोटोथेरपी, टोपिकल ट्रीटमेंट और कॉर्टिकोस्टेरॉइड उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं कि इसके और क्या-क्या इलाज हो सकते हैं? सोरायसिस के लक्षण सोरायसिस का इलाजरेगेन रेटिवे मेडिसिन- रेगेन रेटिवे मेडिसिन सोरायसिस मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें स्टेम सेल उपचार, प्लेटलेट-रिच प्लाज्मा (पीआरपी) थेरेपी और ऊतक इंजीनियरिंग जैसे इलाज शामिल हैं, जिनका उद्देश्य शरीर को नेचुरली हेल्दी रखना होता है। रेगेन रेटिवे मेडिसिन सोरायसिस के मूल कारण को संबोधित करने की संभावना प्रदान करती है। स्टेम सेल्स- स्टेम सेल सोरायसिस के इलाज में सबसे अच्छा इलाज माना जाता है। वे दागदार या डैमेज स्किन को हेल्दी बनाता हैं। साथ ही सोरायसिस से प्रभावित वाली त्वचा कोशिकाओं के तेजी से होने वाले बदलाव को धीमा करने के लिए इम्युन को बढ़ावा देता है। पीआरपी थेरेपी- पीआरपी थेरेपी भी सोरायसिस के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। ये स्किन से निकालना औक प्लेटलेट्स को कम करने में मदद करता है। ये थेरेपी घाव भरने में तेजी लाती है और सोरायसिस प्रभावित हिस्सों को अधिक प्रभावी ढंग से ठीक करके इसकी की गंभीरता को कम करती है। recent visitors 188

राजगढ़ एसपी ने बुजुर्ग को सड़क पर घायल पड़ा देख बिना देरी किए अपनी गाड़ी रुकवाकर घायल को सीपीआर दिया

 राजगढ़ मंगलवार शाम को ब्यावरा से सारंगपुर जा रहे राजगढ़ एसपी आदित्य मिश्रा ने एक बुजुर्ग की जान बचाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी। उन्होंने बुजुर्ग को सड़क पर घायल पड़ा देख बिना देरी किए अपनी गाड़ी रुकवाकर घायल को सीपीआर देने का प्रयास किया। यह था मामला मंगलवार शाम को राजगढ़ जिले के कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा और एसपी आदित्य मिश्रा ब्यावरा से सारंगपुर जा रहे थे। इस दौरान करनवास के पास सड़क पर उन्हें घायल अवस्था में एक बुजुर्ग व्यक्ति दिखा। यह देख एसपी-कलेक्टर ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और बिना देरी किए सड़क पर उतरकर घायल बुजुर्ग की मदद करने की कोशिश की। स्थानीय लोगों ने बताया कि हाईवे पर पड़े हीरालाल सितार (70) निवासी किशनपुरिया को एक कार ने टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने के बाद कार का चालक फरार हो गया और हीरालाल अचेत अवस्था में पड़े थे। सीपीआर देते हुए एसपी बोले- काका उठों इसके बाद एसपी आदित्य मिश्रा ने घायल को बचाने के लिए सीपीआर देने की कोशिश की। उन्होंने मुंह से सांस देकर उनकी जान बचाने का प्रयास किया और बुजुर्ग को होश में लाने के लिए 'काका' कहकर आवाज दी। इस दौरान कलेक्टर गिरिश कुमार मिश्रा भी उनके पास मदद के लिए खड़े रहे। इसके बाद मौके पर पहुंची एम्बुलेंस से बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वायरल हो रहा वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने अफसरों का बुजुर्ग की मदद करने की घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस टक्कर मारने वाले कार चालक की तलाश कर रही है। recent visitors 62