श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की मनाने से जीवन में मंगल श्रीश्री 1008 महांमडलेश्वर डॉ पं मनेश्वरनंद महाराज ने दी शुभकामनाएं

Celebrating Shri Krishna Janmashtami brings good fortune in life, Shri Shri 1008 Mahamandaleshwar Dr. Pt Maneshwaranand Maharaj gave best wishes भोपाल। श्री प्रफुल्लित तीर्थ के पीठाधीश और महादेव धाम के महामंडलेश्वर डॉ पं मनेश्वरनंद महाराज ने श्री कृष्ण जन्माष्टमी और 79वें स्वतंत्रता दिवस पर सभी देशवासियों और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। महामंडलेश्वर डॉ पं मनेश्वरनंद महाराज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण सभी युगों में हमारे साथ रहे हैं। कथाओं और ग्रंथों के अनुसार इस वर्ष भगवान श्रीकृष्ण का 5250वां जन्मोत्सव मनाया गया है। इस वार उनके जन्मोत्सव पर बहुत अच्छे ग्रह और नक्षत्रों का योग बना है. पूरे विधि-विधान से भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाने से सभी प्रकार के विघ्न-वाधा दूर होती हैं। इसलिए हमें भगवान के जीवन की तरह आनंद के साथ जीना चाहिए। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के महत्व को बताते हुए कहा कि भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हम सभी के जीवन को मंगलमय और आनंदित बनाता है। भगवान का जीवन लीलाओं से ओतप्रोत है, जो हमारे जीवन को खुशियों से भर देता है. साथ ही यह त्योहार हिंदू धर्मावलंबियों को एक सूत्र में बांधने की राह भी दिखाता है। हर अधिकारी, नेता-मंत्री इमानदारी से करे कार्य, तभी साकार होगा स्वतंत्रता दिवस महामंडलेश्वर डॉ पं मनेश्वरनंद महाराज ने 79वें स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मेरा राष्ट्र के हर भारतवासी के लिए संदेश है कि हर पांच साल के लिए सरकार बनती है। इस कालखंड में हर शासक और प्रशासक को ध्यान रखना होगा, चाहे मंत्री हो, नेता या अधिकारी हो, सभी अपने पद की गरिमा का ध्यान रखते हुए पूरी ईमानदारी से काम करे। कोई भी भ्रष्टाचार नहीं करे, तो मैं समझता हूं कि भारत देश 10 साल में नहीं, बल्कि ढाई साल में ही सोने की चिढिय़ा बन जाएगा। फिर सरकारों को मुफ्त की योजनाएं चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार को चाहिए कि वह लोगों को रोजगार के अवसर दे, ना कि उन्हें मुफ्त की योजनाएं चलाए। जब सभी के हाथ में रोजगार होगा, तो मुफ्त का सामान लेने किसी को लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।महामंडलेश्वर डॉ पं महामंडलेश्वर मनेश्वरनंद पीठाधीश प्रफुल्लित तीर्थ मनेश्वर महादेव धाम महाराज ने हिंदू राष्ट्र की परिकल्पना, लोगों के निरोगी काया, धर्म-संस्कृति समेत अन्य विषयों पर विस्तृत चर्चा की। recent visitors 169

आकाशीय बिजली गिरने से 22 बकरियों की मौत, चरवाहा घायल

आकाशीय बिजली गिरने से 22 बकरियों की मौत, चरवाहा घायल

22 goats died and shepherd injured due to lightning सीधी । जिले के मड़वास थाना अंतर्गत जोडौरी गांव मे आज बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने से महुआ पेंड़ के नीचे मौजूद 22 बकरियों की मौत हो गई और चरवाहा घायल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार अकौना निवासी जयलाल पाल हर दिन की तरह रविवार को बकरी चराने घर से निकले हुए थे जो जोडौरी गांव मे बकरी लेकर चराने गया था । शाम करीब 5 बजे अचानक तेज बारिश गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरी जिससे जयलाल पाल की 22 बकरिया जो महुआँ पेंड़ के नीचे ख़डी थीं आकाशीय बिजली की चपेट मे आने से सभी बकरियों की घटनास्थल पर है मौत हो गयी है। दूसरी तरफ जयलाल पाल को बिजली का झटका लगने से घायल हो गए। घटना के बाद घायल को परिजनों द्वारा मड़वास अस्पताल मे उपचार हेतु ले जाया गया । recent visitors 112

प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान: सागर जिले में संतोष रायकवार बने अध्यक्ष

प्रदेश कार्यकारिणी का ऐलान: सागर जिले में संतोष रायकवार बने अध्यक्ष

State executive announced: Santosh Raikwar became president in Sagar district भोपाल/सागर। प्रदेश व्यापी संगठन निषादवंशीय माझी, कीर, कहार, केवट, ढीमर, भोई, मल्लाह, मझवार (रजि.) की प्रदेश कार्यकारिणी द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार प्रदेश के सभी जिलों में जिला अध्यक्ष नियुक्त करने की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।इसी क्रम में प्रदेश कार्यकारिणी की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष सुभाष रायकवार ने सागर जिले की कमान देवरी निवासी संतोष रायकवार को सौंपी है। उनकी नियुक्ति से समाज के कार्यों में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।रायकवार की नियुक्ति पर समाजजनों में हर्ष का माहौल है। बधाई देने वालों में मुकेश केवट, अनिल रायकवार, संजय माझी, कमलेश खरे, घनश्याम रायकवार, शांता रायकवार, ममता रायकवार सहित बड़ी संख्या में सागर जिले के स्वजातीय बंधु शामिल रहे।समाज के वरिष्ठ जनों का मानना है कि संतोष रायकवार की सक्रियता और सामाजिक कार्यों में उनकी निरंतर भागीदारी जिले में संगठन को और मज़बूती प्रदान करेगी। recent visitors 140

सफलता का मंत्र: श्रीकृष्ण के 8 प्रसंगों से सीखें लाइफ मैनेजमेंट

सफलता का मंत्र: श्रीकृष्ण के 8 प्रसंगों से सीखें लाइफ मैनेजमेंट

Mantra of success: Learn life management from 8 incidents of Shri Krishna सफल होना चाहते हैं तो योजना जरूर बनाएं, कभी भी अपने पद और शक्तियों का गलत इस्तेमाल न करे आज जन्माष्टमी पर पढ़िए श्रीकृष्ण के 8 ऐसे किस्से, जिनमें जीवन प्रबंधन के सूत्र छिपे हैं, इन सूत्रों को अपने जीवन में उतार देंगें तो आपकी सभी समस्याएं दूर हो सकती हैं… recent visitors 163

विधायक संजय पाठक ने फहराया उल्टा झंडा: भाजपा के राज में राष्ट्रवाद शर्मसार

MLA Sanjay Pathak hoisted the flag upside down: Nationalism shamed under BJP rule भोपाल। वाह री भाजपा! मंच पर भारत माता की जय भाषण में राष्ट्रवाद और देशभक्ति का ढोल लेकिन असली मौके पर झंडा तक सही नहीं फहरा पाए! कटनी के राजा सरयू प्रसाद के किले में भाजपा विधायक और पूर्व मंत्री संजय पाठक ने स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा उल्टा फहरा दिया। हाँ, वही तिरंगा जिसके लिए लाखों शहीदों ने अपनी जान दी, उसे भाजपा के देशभक्त नेता ने मंच पर मजाक बना डाला। अब सवाल ये है कि  जब कॉमन सिटिजन से झंडे के इस्तेमाल में छोटी सी चूक हो जाए तो भाजपा के लोग देशद्रोही का तमगा चिपका देते हैं। लेकिन जब अपने विधायक उल्टा झंडा फहरा दें तो सब चुप्पी साध लेते हैं। कहावत सही है – भाजपा की राष्ट्रभक्ति बस कैमरे की फ्लैश और माइक की आवाज तक सीमित है। धरातल पर उनकी देशभक्ति का सच यही है – उल्टा झंडा, सीधा ढोंग, और जनता को बेवकूफ बनाने का अनवरत सिलसिला। जनता अब पूछ रही है – सच यही है – भाजपा के राज में तिरंगा भी सुरक्षित नहीं, तो जनता कैसे सुरक्षित होगी? recent visitors 129

राष्ट्रीय प्रभारी केसी वेणुगोपाल की जेब में कांग्रेस के जिलाध्यक्ष

Congress district president in the pocket of national in-charge KC Venugopal भोपाल। बहुप्रतीक्षित कांग्रेस जिलाध्यक्षों की लिस्ट अब से थोडी देर में कभी भी आ सकती है। आज मप्र के प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव हरीश चौधरी व राष्ट्रीय प्रभारी केसी वेणुगोपाल, की लंबी मैराथन बैठक के बाद प्रदेश के कांग्रेस जिलाध्यक्षों के नाम तय हो गये है। यह नाम बंद लिफाफे में केसी वेणुगोपाल के पास है और कभी भी आज देर रात तक दिल्ली का कांग्रेस आलाकमान सूची जारी कर सकता है।  सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस जिलाध्यक्षों को लेकर काफी दिनों से लंबी जददोजहद चल रही थी और जिलाध्यक्षों के नाम घोषित नहीं हो पा रहे थे, अब मध्यप्रदेश के प्रभारी हरीश चौधरी और राष्ट्रीय प्रभारी केसी वेणुगोपाल ने कांग्रेस जिलाध्यक्षों की सूची को अंतिम रूप दे दिया है।  सूत्रों के मुताबिक जिलाध्यक्ष सूची कल ही घोषित होने वाली थी लेकिन कल कांग्रेस नेताओं ने सुझाव दिया था कि सूची 15 अगस्त से पहले न घोषित की जाये क्योंकि सूची घोषित होने के बाद तिरंगा रैली जैसे आयोजन पर असर पडेगा। इसके बाद यह सुझाव मानकर आज कभी भी कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूची घोषित की जाने की तैयारी है।  ग्वालियर में बदल रहे अध्यक्ष ग्वालियर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डा. देवेन्द्र शर्मा भी बदले जा रहे है। उनकी जगह किसी नये कांग्रेस नेता को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी जा रही है। संजय सिंह यादव का नाम चर्चा में है। recent visitors 105

एमपी भाजपा का नया बखेड़ा: ताजमहल नहीं ‘शिव मंदिर’ है — क्या इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने की साजिश है?

एमपी भाजपा का नया बखेड़ा: ताजमहल नहीं ‘शिव मंदिर’ है — क्या इतिहास को तोड़ने-मरोड़ने की साजिश है?

MP BJP’s new controversy: It is not Taj Mahal but ‘Shiv Mandir’ – is it a conspiracy to distort history? भोपाल । Taj Mahal but ‘Shiv Mandir मध्यप्रदेश से BJP MLA Murli Bhanwra के एक हालिया बयान ने देशभर में एक नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है। उन्होंने ऐतिहासिक ताजमहल को ‘तजोमहल’ बताते हुए उसे भगवान शिव का प्राचीन मंदिर करार दिया है। उनका कहना है कि ताजमहल में जलधारा बहती है जो शिवलिंग पर गिरती है, और यदि वैज्ञानिक जांच कराई जाए तो यह स्पष्ट हो जाएगा कि यह एक शिवमंदिर है। लेकिन सवाल ये है — भाजपा बार-बार इतिहास को क्यों कटघरे में खड़ा करती है? क्या यह भारत की साझा संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों पर हमला नहीं है? क्या ये बयान इतिहास को धार्मिक चश्मे से देखने की राजनीतिक कवायद है? मुरली भंवरा ने यह भी कहा कि “हमें गलत इतिहास पढ़ाया गया है।” मगर क्या अब भाजपा अपने ‘सही इतिहास’ की नई परिभाषा गढ़ने पर तुली है? Taj Mahal but ‘Shiv Mandir ताजमहल, जिसे दुनिया सात अजूबों में गिनती है और जिसे मुग़ल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज़ की याद में बनवाया था, अब बार-बार साजिशों और विवादों के घेरे में क्यों लाया जा रहा है? क्या ये देश को वास्तविक मुद्दों से भटकाने का एक और प्रयास है? इतिहासकारों और पुरातत्वविदों द्वारा इन दावों को पहले भी नकारा जा चुका है, लेकिन भाजपा के कुछ नेता बार-बार इन्हें हवा देते रहे हैं। यह मानसिकता केवल ध्रुवीकरण को बढ़ावा देती है और भारत की विविधता और सहिष्णुता को चोट पहुंचाती है। Read More: स्टाम्प शुल्क में बेतहाशा वृद्धि! जनता पर सरकार का नया बोझ, पटवारी ने CM को लिखा पत्र Taj Mahal but ‘Shiv Mandir क्या देश को अब विकास, बेरोजगारी और शिक्षा जैसे मुद्दों पर बात करनी चाहिए या फिर ताजमहल के नीचे शिवलिंग खोजने में अपनी ऊर्जा लगानी चाहिए? ऐसे बयान न केवल हमारी ऐतिहासिक समझ को धुंधला करते हैं, बल्कि यह भी दिखाते हैं कि कैसे सियासी एजेंडे के तहत इतिहास को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। अब वक्त है कि देश पूछे — क्या भाजपा की मानसिकता वाकई इतिहास को धार्मिक चश्मे से देखने की हो चुकी है? recent visitors 211