एस्सार ग्रुप के को-फाउंडर शशिकांत रुइया का निधन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया शोक

नईदिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एस्सार समूह के सह-संस्थापक शशिकांत रुइया (शशि रुइया) के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री रुइया के दूरदर्शी नेतृत्व और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने भारत के व्यापार परिदृश्य को बदल दिया। श्री मोदी ने मंगलवार को सोशल नेटवर्किंग साइट ‘एक्स’ पर अपने पोस्ट में कहा, “श्री शशिकांत रुइया जी उद्योग जगत में एक महान हस्ती थे। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने भारत के व्यापार परिदृश्य को बदल दिया। उन्होंने नवाचार और विकास के लिए उच्च मानक भी स्थापित किए। वे हमेशा विचारों से भरे रहते थे, हमेशा इस बात पर चर्चा करते थे कि हम अपने देश को कैसे बेहतर बना सकते हैं।” प्रधानमंत्री ने कहा, “शशि जी का निधन बेहद दुखद है। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।” एस्सार ग्रुप की स्थापना शशि रुइया ने अपने भाई रवि रुइया के साथ 1969 में एस्सार ग्रुप की स्थापना की थी। उसे मद्रास पोर्ट ट्रस्ट से बंदरगाह में बाहरी ब्रेकवाटर के निर्माण के लिए 2.5 करोड़ रुपये का ऑर्डर प्राप्त हुआ था। शुरुआती वर्षों में एस्सार ग्रुप ने कंस्ट्रक्शन और इंजीनियरिंग पर फोकस किया। उसने देश में कई पुलों, बांधों और बिजली संयंत्रों सहित कई प्रमुख इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स का निर्माण किया। 1980 के दशक में ग्रुप ने एस्सार ने कई तेल और गैस सेक्टर में विस्तार किया और 1990 के दशक में स्टील और टेलिकॉम में भी कदम रखा। एस्सार ने हचिसन के साथ मिलकर भारत की दूसरा सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी बनाई। लेकिन अब यह ग्रुप टेलिकॉम बिजनस से निकल चुका है। साथ ही उसने अपनी तेल रिफाइनरी रूस की रोजनेफ्ट के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को बेच दी। ग्रुप का स्टील प्लांट भी इनसॉल्वेंसी प्रॉसीडिंग में आर्सेलर मित्तल के पास चला गया। रुइया कई महत्वपूर्ण राष्ट्रीय निकायों और उद्योग संघों में शामिल थे। वह फिक्की की प्रबंध समिति में थे। साथ ही वह प्रतिष्ठित इंडो-यूएस जॉइंट बिजनस काउंसिल और इंडियन नेशनल शिपऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष भी रहे। रुइया प्रधानमंत्री के इंडो-यूएस सीईओ फोरम और भारत-जापान बिजनेस काउंसिल के सदस्य भी थे। प्रधानमंत्री ने जताया शोक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शशि रुइया ने निधन पर शोक जताया है। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'श्री शशिकांत रुइया जी उद्योग जगत की एक महान हस्ती थे। उनके दूरदर्शी नेतृत्व और उत्कृष्टता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता ने भारत के कारोबारी परिदृश्य को बदल दिया। उन्होंने इनोवेशन और विकास के लिए उच्च मानक भी स्थापित किए। वे हमेशा विचारों से ओतप्रोत रहते थे। हमेशा इस बात पर चर्चा करते थे कि हम अपने देश को कैसे बेहतर बना सकते हैं। शशि जी का निधन बेहद दुखद है। इस दुख की घड़ी में उनके परिवार और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। ओम शांति।' recent visitors 104

मैहर में दर्दनाक सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई कार, 4 लोगों की दर्दनाक मौत

मैहर मध्यप्रदेश में रफ्तार का कहर थम नहीं रहा है। तेज रफ्तार वाहनों के अनियंत्रित होने से लोगों की जान जा रही है। ताजा मामला मैहर जिले का है जहां एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। सड़क हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और कार में फंसे शवों को किसी तरह बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल मैहर के NH 30 घुंसडू नदी के पास तेज रफ़्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। डिवाइडर से टकरा कर कार सड़क के नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना पर मैहर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों को कार का शीशा तोड़ बाहर निकाला गया। घटना सुबह 3 बजे के आसपास की है। कार सवार सभी लोग कटनी में परिवार की शादी से मैहर आ रहे थे, सभी मृतक देवेन्द्रनगर सेमरी गांव के निवासी है। कटनी में शादी के बाद सभी लोग रात एक बजे निकले थे। मृतकों में 1- सुखविधान सिंह 2- दामोदर सिंह 3- शिवराज सिंह 4- अरविंद सिंह सिमरी शामिल है। मैहर में भीषण सड़क हादसा, काल बनकर आई रफ्तार इसी वर्ष सितंबर में भी इसी तरह का यात्रियों से भरी तेज रफ्तार बस हाईवा से टकरा गई थी। हादसे में 9 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 23 से ज्यादा यात्री घायल हो गए थे। तेज रफ्तार बस एक हाईवा से टकरा गई। शव रेस्क्यू ऑपरेशन कर बाहर निकाला बस के अंदर फंसे मृतकों का शव रेस्क्यू ऑपरेशन कर बाहर निकाला था। घायलों और मृतकों में ज्यादातर लोग उत्तर प्रदेश के बताए जा रहे हैं। बता दें बस प्रयागराज से नागपुर जा रही थी। recent visitors 115

अक्षर पटेल और रवि बिश्नोई समेत नौ खिलाड़ियों ने किए महाकाल के दर्शन, कहा- बाबा जानते हैं, क्या देना है

उज्जैन  कालों के काल बाबा महाकाल के दरबार में प्रतिदिन सुबह 4 बजे होने वाली भस्म आरती में मंगलवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के 9 खिलाड़ी शामिल हुए। सभी ने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए। इसके बाद चांदी द्वार के पास पहुंचकर भगवान का पूजन-अर्चन किया और नंदीजी के कानों में अपनी मनोकामनाएं कहीं।   महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित विपुल चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, आकाश सिंह, अभिषेक देसाई, ऋषभ चौहान, चिंतन गाजा, उमंग टांडेल, विशाल जायसवाल और भानु पनिया बाबा महाकाल के दर्शन करने पहुंचे। 2 घंटे तक किया पूजन-अर्चन जानकारी के अनुसार खिलाड़ियों ने लगभग 2 घंटे तक बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन किए और निराकार से साकार स्वरूप के दर्शन करते हुए भगवान की जय-जयकार की। उन्होंने जलाभिषेक और पूजन-अर्चन भी किया। इसके बाद नंदीजी के कानों में अपनी मनोकामनाएं कहकर बाबा महाकाल का आशीर्वाद लिया। बाबा महाकाल मुझे हर साल बुलाते हैं मुश्ताक अली ट्रॉफी में शामिल होने के लिए कई दिग्गज खिलाड़ी इंदौर पहुंचे हैं। मंगलवार को खिलाड़ी बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे। अक्षर पटेल और रवि विश्नोई ने मंदिर की देहरी से महाकाल का पूजन अभिषेक कर आशीर्वाद लिया। भस्म आरती सम्पन्न होने के बाद सभी ने नंदी जी के कान में अपनी मनोकामना मांगी। अक्षर पटेल ने कहा कि मैंने अपने लिए नहीं मांगा है। मुझे हर साल बाबा महाकाल बुलाते हैं, बस वे बुलाते रहे। मेरे लिए जो अच्छा होगा बाबा महाकाल मुझे दे देते हैं। महादेव की कृपा मुझ पर बनी रहे रवि विश्नोई ने कहा कि महादेव की कृपा मुझ पर बनी रहे। बहुत अच्छा लगता है महाकाल मंदिर आना, मैं दूसरी बार आया हूं। बता दें कि दो दिन पहले भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर कुनाल पंड्या महाकालेश्वर मंदिर दर्शन के लिए पहुंचे थे। जहां उन्होंने परिवार के साथ बाबा महाकाल के दर्शन कर आशीर्वाद लिया था। खिलाड़ियों ने साझा किए अनुभव मीडिया से बातचीत में अक्षर पटेल ने कहा, बाबा महाकाल हमें हर साल बुलाते रहते हैं, इसीलिए हम यहां आते हैं। बाबा महाकाल जानते हैं कि हमें क्या देना है और क्या नहीं। वहीं, रवि बिश्नोई ने कहा कि यह दूसरी बार है जब मैं बाबा महाकाल की भस्म आरती देखने आया हूं। बाबा की कृपा मुझ पर और हम सब पर बनी रहे, यही कामना है। recent visitors 69

5 हजार करोड़ का फिर कर्ज लेगी मोहन सरकार, 11 महीने में 40 हजार 500 करोड़ का लोन ले चुकी

Mohan government will again take a loan of Rs 5 thousand crores, has already taken a loan of Rs 40 thousand 500 crores in 11 months भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन यादव सरकार एक बार फिर 5 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लेने जा रही है। यह ऋण 26 नवंबर को ई ऑक्शन के जरिए स्टाक गिरवी रखकर लिया जाएगा। लोन की यह राशि दो अलग-अलग कर्ज के रूप में ली जा रही है, जो 2500-2500 करोड़ रुपए की है। 27 नवंबर को सरकार के खाते में लोन की यह रकम पहुंच जाएगी। जानकारी के मुताबिक मोहन सरकार की 20 साल के लिए 2500 करोड़ और 14 साल के लिए 2500 करोड़ लेने की तैयारी है। पिछले 11 महीने में सरकार 40 हजार 500 करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है है। मध्यप्रदेश की जनता पर 3 लाख 90 हजार करोड़ का कर्ज का बोझ हो चुका है। राज्य सरकार भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के माध्यम से यह कर्ज उठाएगी। इसके लिए सरकारी बांड या स्टॉक को गिरवी रखकर धनराशि जुटाई जाएगी। ई-ऑक्शन प्रक्रिया पूरी होने के बाद 27 नवंबर को यह रकम राज्य सरकार के खजाने में आ जाएगी। 11 महीने में 40,500 करोड़ का कर्ज सरकार के वित्तीय रिकॉर्ड पर नजर डालें तो यह इस साल का नया बड़ा कर्ज होगा। पिछले 11 महीनों में, राज्य सरकार ने 40,500 करोड़ रुपये का कर्ज लिया है। यह धनराशि राज्य की विकास योजनाओं और अन्य खर्चों के लिए इस्तेमाल की गई है। मध्य प्रदेश की जनता पर कर्ज का भार लगातार बढ़ता जा रहा है। वर्तमान में राज्य पर कुल कर्ज 3 लाख 90 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह राज्य की वित्तीय स्थिरता के लिए एक गंभीर मुद्दा है। recent visitors 192

IPS दीपम सेठ उत्तराखंड के नए डीजीपी बने, 1995 बैच के हैं वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी

देहरादून दीपम सेठ उत्तराखंड के 13वें डीजीपी बन गए हैं। गृह विभाग की ओर से आदेश जारी होने के साथ ही उन्होंने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। एडीजी दीपम सेठ ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटकर  मूल कैडर ज्वाइन किया। ज्वाइन करते ही उन्हें पुलिस के 13वें मुखिया की जिम्मेदारी भी दी गई। दीपम सेठ 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। और वर्ष 2019 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर थे। अभी उनकी प्रतिनियुक्ति अवधि पूरी नहीं हुई थी कि शासन ने उन्हें वापस बुलाने के लिए केंद्र सरकार को पत्र लिखा था। पत्र के एक दिन बाद ही केंद्र ने उन्हें रिलीव भी कर दिया। बता दें कि एडीजी दीपम सेठ उत्तराखंड कैडर के वर्तमान में सबसे वरिष्ठ अधिकारी हैं। पिछले साल पूर्व डीजीपी अशोक कुमार के सेवानिवृत्त होने के बाद सेठ के वापस आने की चर्चाएं हुई थीं। सरकार ने उनका नाम भी डीजीपी के पैनल में शामिल करते हुए यूपीएससी को भेजा था। लेकिन, वह प्रतिनियुक्ति से वापस नहीं आए थे। ऐसे में सभी जरूरी अर्हताएं पूरी करने वाले अधिकारियों में एडीजी अभिनव कुमार का नंबर आ गया था। उन्होंने पिछले साल 30 नवंबर की शाम को प्रदेश के 12वें डीजीपी (कार्यवाहक) के रूप में पुलिस की कमान संभाली थी। लेकिन, पिछले दिनों फिर से डीजीपी के चयन के लिए एक पैनल यूपीएससी भेजा गया। मगर, इस पैनल में अभिनव कुमार का नाम शामिल नहीं था। यूपी की तर्ज पर डीजीपी का करने की सिफारिश पिछले दिनों कार्यवाहक डीजीपी अभिनव कुमार ने गृह सचिव को पत्र लिखकर यहां डीजीपी का चयन यूपी की तर्ज पर करने की सिफारिश की थी। उन्होंने मौजूदा उत्तराखंड पुलिस एक्ट के नियमों का हवाला भी दिया था। इसमें दो साल के लिए शासन की समिति ही डीजीपी का चयन कर सकती है। लेकिन, अब एकाएक गृह विभाग की ओर से केंद्र सरकार को शुक्रवार को पत्र लिखकर आईपीएस दीपम सेठ को वापस भेजने की मांग की थी। इस मांग को केंद्र सरकार ने भी अगले ही दिन स्वीकृत कर लिया और सेठ को शनिवार को रिलीव कर दिया गया। अब एडीजी दीपम सेठ सोमवार को दून आकर अपना मूल कैडर ज्वाइन करेंगे। सूत्रों के अनुसार ज्वाइन करने के बाद उन्हें पुलिस की कमान सौंपने की तैयारियां भी की जा रही हैं। इस संबंध में शासन स्तर पर सारी औपचारिकताएं भी पूरी कर ली हैं। recent visitors 159

बुरी खबर बीच सीरीज ऑस्ट्रेल‍िया से भारत लौट रहे कोच गौतम गंभीर, फैम‍िली इमरजेंसी है वजह

पर्थ   बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का जीत के साथ धमाकेदार आगाज करने वाली भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम के कोच गौतम गंभीर अचानक ऑस्ट्रेलिया छोड़कर भारत लौटने वाले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक उनके घर पर कोई मेडिकल इमरजेंसी है जिसके चलते गंभीर को जाना पड़ रहा है।र्थ के ऑप्टस स्टेडियम में भारत की ऐतिहासिक जीत के सूत्रधार रहे गंभीर हालांकि एडिलेड में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले वापस लौट आएंगे। मामले से जुड़े सूत्रों ने पहले टेस्ट मैच में भारत की जीत के कुछ घंटों बाद इस घटनाक्रम की पुष्टि की। पर्थ में 295 रनों की जीत के साथ भारत 5 मैचों की सीरीज में 1-0 से आगे हो गया है, जिससे वे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने के लिए आखिरी समय में प्रयास कर रहे हैं। प्रेक्टिस सेशन में नहीं रहेंगे गंभीर भारतीय टीम बुधवार को दो दिवसीय पिंक-बॉल टूर गेम के लिए कैनबरा जाने वाली है। हालांकि, गौतम गंभीर शनिवार से शुरू होने वाले इस अभ्यास मैच के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे। टीम एडिलेड में होने वाले डे-नाइट टेस्ट की तैयारी कर रही है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजी आक्रमण के खिलाफ कड़ा मुकाबला होने की उम्मीद है। प्लेइंग 11 को लेकर फंसा पेंच रोहित शर्मा और शुभमन गिल की प्लेइंग इलेवन में वापसी के कारण भारतीय टीम को दूसरे टेस्ट मैच के लिए चयन में परेशानी होने की उम्मीद है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के पहले मैच के चौथे दिन रोहित शर्मा को भारतीय ड्रेसिंग रूम में गंभीर के साथ बैठे देखा गया। रोहित को सोमवार को नेट्स में गुलाबी गेंद से अभ्यास करते हुए भी देखा गया। recent visitors 99

गौरव दिवस के रूप में मनाया गया राजा बिलहरा नगर पंचायत का स्थापना दिवस : मंत्री राजपूत

भोपाल खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने कहा कि आप सभी के आशीर्वाद से सुरखी विधानसभा क्षेत्र के सभी ग्रामों में शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी जैसी मूलभूत आवश्यकताएं पूरी हो चुकी हैं। हमारा प्रयास है कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के हर गांव में शहरों जैसी सुविधाएं और व्यवस्थाएं हों। विकास का यह क्रम निरंतर चलता रहेगा। खाद्य मंत्री राजपूत सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के राजा बिलहरा नगर पंचायत के स्थापना दिवस पर आयोजित गौरव दिवस समारोह को संबोधित कर रहे थे।      मंत्री राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ.  मोहन यादव ने विकास के लिए अपने खजाने खोल दिए हैं। उन्होंने कहा कि बिलहरा का गौरव दिवस अपने विकास की कहानी खुद बयां कर रहा है कि तिनका – तिनका जोड़ के हमने गौरव दिवस तक का सफर तय किया है। 15 करोड़ रूपये की लागत से बनेंगे नए मार्ग मंत्री राजपूत ने गौरव दिवस के अवसर पर बिलहरा में 5 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन किया। उन्होंने बिलहरावासियों को बड़ी सौगात देते हुए दो महत्वपूर्ण मार्गों की घोषणा की जिनकी लागत 15 करोड रुपए है। ग्राम सहजपुरीखुर्द तथा 13 मील से  सीगना के लिए मार्ग बनेंगे, जिससे  लोगों के लिए आवागमन में सुविधा होगी।  जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत ने  कहा कि सुरखी का विकास हमारा संकल्प है।  आप लोगों के आशीर्वाद से सुरखी विधानसभा क्षेत्र में यह विकास दिखने लगा है, जिसके परिणाम स्वरुप हम आज बिलहरा में गौरव दिवस मना रहे हैं। विकास का यह क्रम इसी तरह चलता रहेगा। उल्लेखनीय है कि बिलहरा नगर पंचायत में 4 वर्षों में 200 करोड़ से अधिक के विकास कार्य मंत्री राजपूत द्वारा कराए गए हैं। इसमें मुख्य रूप से उप तहसील भवन, कार्यालय तहसीलदार, आवास भवन, सर्वसुविधायुक्त बस स्टैंड, शॉपिंग काम्पलेक्स, मंगल भवन, युवाओं एवं खिलाड़ियों के लिए स्टेडियम, सामुदायिक भवनों का निर्माण, नवीन नगर पंचायत भवन,करोड़ों के मार्गों का निर्माण, सीमेंट कंक्रीट रोड, पुलिया निर्माण, सीएम राइज स्कूल, विद्युत व्यवस्था सुधारने हेतु सब स्टेशन, 3 हजार प्रधानमंत्री आवास, बिलहरा नगर में पेयजल योजना, संजीवनी अस्पताल, स्वरोजगार ऋण, संबल योजना, कर्मकार कल्याण योजना सहित  विकास कार्य बिलहरा में किए गए है। लोक गायक जित्तू खरे ने बांधा समां, झूम उठे क्षेत्रवासी बिलहरा के गौरव दिवस के अवसर पर लोक गायक जित्तू खरे तथा उनके साथियों ने मनमोहन प्रस्तुति दी उनकी प्रस्तुति ने ऐसा समां बांधा की क्षेत्रवासी झूम उठे।  इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे।   recent visitors 89