भोपाल का न्यू हकीम होटल: किचन में बहते सीवेज के पास बन रहा खाना

Bhopal’s New Hakeem Hotel: Food being cooked near flowing sewage in the kitchen भोपाल। बोर्ड ऑफिस चैराहा स्थित न्यू हकीम होटल में अगर आप नाॅनवेज खाना खाने जाते हैं, तो सावधान हो जाइऐ। यहां नाॅनवेज खाना खुले में बह रहे सीवेज के पास तैयार हो रहा है। वहीं किचन के चारों तरफ गंदगी का अंबार लगा हुआ है। होटल के पीछे बनी किचन की जांच पडताल की गई तो खुले में सीवेज बहता मिला। वहीं होटल संचालक बेफिक्र है, क्योंकि इसके संचालक भोपाल जिला भाजपा कार्यकारिणी में बडे पद पर है। सूत्रों के अनुसार संचालक भाजपा जिला उपाध्यक्ष है, ऐसी होटल संचालक बताता है और कहता है कि मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है। इसलिए प्रषासन भी दबाववष कार्यवाही करने की बजाय वह धीरे से अपनी जेब गरम करने में भलाई समझते हैं। इसके पहले भी इस होटल के साफ-सफाई और स्वास्थ्य मानकों की अनदेखी के गंभीर मामले सामने आ चुके हैं। यहां खाना गंदगी के बीच तैयार किया जा रहा है जो ग्राहकों की सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। नाॅनवेज किसका है यह नहीं बताया जाता होटल में जो मांस या मछली लोगों को परोसी जाती है, वह कितने दिन की रखी है। साथ ही लोगों को खिलाये जाने वाले मांस या मछली की क्या क्वालिटी है? इस मांस या मछली की क्वालिटी को किस डाॅक्टर ने खाने योग्य अपनी सहमति दी, यह किसी को नहीं बताया जाता है? कुछ लोगों ने बताया कि नानवेज की क्वालिटी बेकार है। किचन में स्वच्छता का अभाव होटल में देखा गया कि किचन में न तो सफाई की कोई व्यवस्था है और न ही स्वास्थ्य सुरक्षा के बुनियादी नियमों का पालन किया जा रहा है। खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों और सामग्री की हालत खराब है। ऐसे अस्वच्छ वातावरण में तैयार खाना लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है।संचालकों की लापरवाहीहोटल संचालकों द्वारा ग्राहकों की सेहत को नजरअंदाज किया जा रहा है। गंदगी के बीच भोजन तैयार करना न केवल गैर-जिम्मेदाराना है बल्कि यह स्वास्थ्य विभाग के नियमों का भी सीधा उल्लंघन है। स्थानीय प्रशासन की भूमिका इस मामले ने स्थानीय प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या ऐसे होटलों पर नियमित जांच और कार्रवाई की जा रही है? यदि नहीं, तो यह प्रशासन की बड़ी लापरवाही मानी जाएगी। इस मुद्दे पर लोगों ने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि ऐसी लापरवाही दोबारा न हो।स्वास्थ्य सुरक्षा की अनदेखी बर्दाश्त नहींखाने-पीने की जगहों पर स्वच्छता और स्वास्थ्य सुरक्षा सुनिश्चित करना बेहद जरूरी है। गंदगी में तैयार खाना सिर्फ होटल आने वाले ग्राहकों को ही नहीं, बल्कि व्यापक स्तर पर समाज के स्वास्थ्य को भी प्रभावित करता है।इस तरह की घटनाएं न केवल होटल संचालकों की लापरवाही को उजागर करती हैं बल्कि प्रशासन की जिम्मेदारी पर भी कई सवाल खडे करती है? समय रहते कदम नहीं उठाए गए, तो इसके परिणाम समाज के स्वास्थ्य पर दूरगामी असर डाल सकते हैं। क्या होना चाहिए अगला कदम? recent visitors 644

एक नाबालिग लड़की का अपहरण और उससे बलात्कार करने के आरोपी व्यक्ति को जमानत दी: इलाहाबाद हाई कोर्ट

प्रयागराज (उप्र) इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने एक नाबालिग लड़की का अपहरण और उससे बलात्कार करने के आरोपी व्यक्ति को जमानत दे दी है। व्यक्ति दूसरे समुदाय से है और उसके खिलाफ हिंदुवादी संगठन ‘बजरंग दल’ के एक सदस्य ने नाबालिग का अपहरण कर उसका यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोपी जावेद आलम को जमानत देते हुए न्यायमूर्ति समीर जैन ने कहा कि लड़की के बयान के अनुसार, प्राथमिकी दर्ज कराने के समय उसकी उम्र 17 वर्ष से अधिक थी और वह खुद आरोपी के साथ गई थी तथा और उसने अपनी इच्छा से आरोपी के साथ शादी की। सुनवाई के दौरान, लड़की की तरफ से पेश हुए वकील ने कहा कि अगर याचिकाकर्ता को जमानत पर रिहा किया जाता है तो लड़की को कोई आपत्ति नहीं है। पूछताछ के दौरान लड़की ने कहा कि आरोपी याचिकाकर्ता उसका पति है और उसने अपनी इच्छा से उससे शादी की है। ट्रेन में यात्रा के दौरान लड़की का आलम से विवाद हो गया जिसके बाद बजरंग दल के एक सदस्य ने आलम के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उसने 10वीं कक्षा की छात्रा का अपहरण कर लिया है। शिकायत के अनुसार आलम ने लड़की का धर्म परिवर्तन कराया। मामले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धाराओं 363 (अपहरण), 366 (शादी के लिए मजबूर करने के वास्ते अपहरण), 506 (आपराधिक धमकी), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाना) और 376 (बलात्कार) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। आरोपी पर यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।   recent visitors 102

रोजगार के लिए शासकीय भर्ती के साथ ही निजी क्षेत्र में भी अवसर होंगे उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

रोजगार के लिए शासकीय भर्ती के साथ ही निजी क्षेत्र में भी अवसर होंगे उपलब्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव एक लाख शासकीय पदों के लिये भर्ती प्रक्रिया जारी भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में एक लाख से अधिक शासकीय पदों पर भर्ती की प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। राज्य सरकार ने बड़े पैमाने पर रोजगार उपलब्ध कराने की बात कही थी। इस क्रम में भर्ती प्रक्रिया के विज्ञापन जारी कर लोक सेवा आयोग तथा कर्मचारी चयन मंडल के माध्यम से खाली पदों को भरने की प्रक्रिया आरंभ की जा रही है। निवेशकों से आए प्रस्तावों के अनुरूप निजी क्षेत्र में लगभग ढाई लाख से अधिक पदों पर रोजगार के अवसर सृजित किए जा रहे हैं। युवाओं को अपनी क्षमता के अनुसार प्रदेश में ही रोजगार के अवसर उपलब्ध हों, इस उद्देश्य से आई.टी. सेक्टर के साथ ही तकनीकी रूप से दक्षता वाले पाठ्यक्रम भी राज्य सरकार द्वारा संचालित किए जा रहे हैं।   recent visitors 82

कुआलालंपुर से तमिलनाडु की फ्लाइट में एक लाश मिलने से हड़कंप, प्लेन में महिला को पड़ा हार्ट अटैक

चेन्नै तमिलनाडु में एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर से तमिलनाडु की फ्लाइट में एक लाश मिलने से हड़कंप मच गया। फ्लाइट जैसे ही चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंड की सभी यात्री उतर गए। सीट पर एक महिला बैठी थी। जब उसे उतारने के लिए आवाज लगाई गई तो पता चला कि वह प्लेन में मृत पड़ी थी। घटना के बाद एयरपोर्ट पर हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना दी गई और महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि महिला कुआलालंपुर से प्लेन में बैठी थी। उसे चेन्नई में उतरना था। जब प्लेन लैंड किया और सभी यात्री उतर गए तो प्लेन की सफाई के होने लगी। फ्लाइट को अगली उड़ान के लिए तैयार होना था। इसी बीच अडेंटेंट ने देखा की सीट पर एक महिला बैठी है। हार्ट अटैस से हुई मौत! उसने अफसरों को सूचना दी। महिला को आवाज लगाई गई जब वह नहीं उठी तो उसे हाथ लगाया गया, वह सीट पर गिर पड़ी। पता चला कि महिला की मौत हो चुकी थी। उसकी मौत, किस समय और कैसे हुई किसी को नहीं पता। हालांकि जिस तरह उसकी लाश मिली है, माना जा रहा है कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है। घरवालों को दी गई सूचना पुलिस ने बताया कि विमान के यहां पहुंचने पर निजी एयरलाइन के चालक दल ने महिला को बेहोश पाया, जिसके बाद चिकित्सकों ने उसकी जांच की। चिकित्सकों ने बताया कि दिल का दौरा पड़ने से महिला की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि पास के सरकारी अस्पताल में शव भेज दिया गया। महिला तमिलनाडु के कल्लाकुरिची जिले की रहने वाली थी। उसके पासपोर्ट में लिखे पते के आधार पर घर पर सूचना भेज दी गई है। recent visitors 151

इंदौर ने आठवीं बार स्वच्छता में सरताज बनने के लिए फिर से कमर कस ली

इंदौर देश के सबसे साफ शहर इंदौर ने आठवीं बार स्वच्छता में सरताज बनने के लिए फिर से कमर कस ली है। विश्व शौचालय दिवस पर शहर के पब्लिक टाॅयलेट को सजाया गया और शहर के जनप्रतिनिधियों व शहरवासियों ने सेल्फी ली। उद्देश्य यह था कि शहरवासी पब्लिक टायलेट को भी साफ रखे।   विजय नगर के पब्लिक टाॅयलेट के बाहर मुख्य आयोजन रखा गया था। यहां लगे स्टेज पर युवतियों ने जुंबा डांस किया। रंगमंच से जुड़े कलाकारों ने स्वच्छता का संदेश देने वाले नुक्कड नाटक भी खेला। सुबह आठ बजे मेयर पुष्य मित्र भार्गव व विधायक रमेश मेंदोला पहुंचे। उन्होंने पब्लिक टाॅयलेट के साथ सेल्फी ली। यहां के केयरटेकर का हार पहनाकर सम्मान भी किया गया। शहर के अन्य पब्लिक टाॅयलेटों पर भी आयोजन हुए। स्वच्छता रैंकिंग सर्वेक्षण को देखते हुए शहर के 300 से ज्यादा पब्लिक टाॅयलेटों को नगर निगम ने साफ किया है और बिजली, पानी की सुविधा सुनिश्चित की है। इंदौर को जब पहली बार स्वच्छता रैंकिंग का पुरस्कार मिला था, तब इन पब्लिक टाॅयलेटों के कारण भी इंदौर के नंबर बढ़े थे। इंदौर में पब्लिक टाॅयलेटों पर विकलांगों के लिए रैम्प भी बनाए गए है। सुबह 9 बजे तक 30 हजार सेल्फी विश्व शौचालय दिवस पर एक लाख सेल्फी का लक्ष्य नगर निगम ने रखा है। सुबह 9 बजे तक 30 हजार से ज्यादा सेल्फी ली जा चुकी थी। recent visitors 72

महिला टीआई को सरेआम जड़ा थप्पड़, 20 आरोपियों के खिलाफ मारपीट मामला दर्ज

 टीकमगढ़ टीकमगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ने मंगलवार की सुबह जानकारी देते हुए बताया कि सोमवार की दोपहर टीकमगढ़ जिले के पुलिस थाना बड़ा गांव की प्रभारी अनुमेहा गुप्ता के साथ जाम के दौरान मारपीट कर दी गई थी और उनके साथ छेड़छाड़ हुई थी। इस मामले में अनुमेहा गुप्ता के आवेदन पर मुन्नीलाल लोधी सहित 7 नामजद और 20 अन्य के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा मारपीट और महिला थाना प्रभारी से छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। क्यों हुआ था विवाद दरअसल, दरगुवा गांव के रहने वाले एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद परिजन बड़ा गांव पुलिस थाने पहुंचे थे और बड़ा गांव पुलिस ने परिजनों को यह कहकर भगा दिया था कि घटनास्थल उनके क्षेत्र में नहीं आता है। वह 3 घंटे तक परेशान होते रहे, इसके बाद ग्रामीणों ने बड़ा गांव खरगापुर मार्ग पर चक्काजाम कर दिया था। सूचना मिलने पर चक्काजाम खुलवाने के लिए बड़ा गांव पुलिस थाने की प्रभारी अनुमेहा गुप्ता मौके पर पहुंची थी और उन्होंने ग्रामीणों से चक्का जाम खोलने का अनुरोध किया, तभी ग्रामीणों से उनकी बहस हो गई। इसके बाद थाना प्रभारी ने वहां पर खड़े एक लड़के को तमाचा मार दिया था। जवाब में ग्रामीणों ने थाना प्रभारी को थप्पड़ जड़ दिए थे और मैडम वहां से रफू चक्कर हो गई थी। जैसे ही सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल हुआ तो बीती रात्रि पुलिस ने  मामला दर्ज कर लिया है। जांच के लिए एसआईटी का गठन टीकमगढ़ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ने बताया कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक ने एक एसआईटी टीम का गठन किया है जो पूरे मामले की जांच करेगी। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में स्पष्ट तौर पर देख सकते हैं कि चक्काजाम के दौरान महिला थाना प्रभारी द्वारा वहां पर उपस्थित एक लड़के को सबसे पहले तमाचा मारा गया था, इसके जवाब में महिला पुलिस थाना प्रभारी पर ग्रामीणों ने थप्पड़ मारे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक का कहना है कि दोनों पक्षों की जांच की जाएगी। विवादों से रहा है थाना प्रभारी का नाता इसके पहले लिधौरा पुलिस थाने की प्रभारी थी, जहां पर उनका विवादों से नाता रहा था। भारतीय जनता पार्टी के एक नेता पर झूठी 307 के मामले को लेकर बवाल मचा था। इसके साथ ही वहां पर उन्होंने गेहूं खरीदी में भी इनके ऊपर घोटाले के आरोप लगे थे। recent visitors 95

वनडे सीरीज के लिए आयरलैंड के खिलाफ शर्मिन अख्तर, जहांआरा आलम की बांग्लादेश टीम में वापसी

ढाका आयरलैंड के खिलाफ आगामी तीन मैचों की एकदिनी सीरीज के लिए शर्मिन अख्तर और जहांआरा आलम की बांग्लादेश टीम में वापसी हुई है। इस बीच, ताज नेहर और संजीदा अख्तर को पहली बार वनडे टीम में शामिल किया गया है शर्मिन इस साल की शुरुआत में टी20 विश्व कप से चूक गई थीं और उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट जुलाई 2023 में भारत के खिलाफ घरेलू वनडे सीरीज के दौरान खेला था। 28 वर्षीय शर्मिन ने 2011 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से 35 वनडे और 16 टी20 मैच खेले हैं। जहाँआरा की बात करें तो वह बांग्लादेश की उन तीन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने कम से कम 50 महिला वनडे मैच खेले हैं। जहाँआरा ने 52 मैचों में 30.39 की औसत से 48 विकेट लिए हैं। मध्यक्रम की बल्लेबाज ताज ने अक्टूबर में महिला टी20 विश्व कप में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया, जबकि बाएं हाथ की स्पिनर संजीदा ने 18 टी20 मैच खेले हैं। इस साल अप्रैल में ऑस्ट्रेलिया सीरीज के बाद यह बांग्लादेश की पहली वनडे सीरीज है। उस टीम से चयनकर्ताओं ने फरजाना अख्तर, सुमैया अख्तर, दिशा बिस्वास और निशिता अख्तर को बाहर रखा है। बांग्लादेश ने आयरलैंड के खिलाफ छह में से तीन वनडे जीते हैं। उन्होंने दोनों पक्षों के बीच पिछली द्विपक्षीय सीरीज 2016 में जीती थी। इस बार वे 27 और 30 नवंबर और 2 दिसंबर को ढाका में तीन वनडे खेलेंगे। वे 5, 7 और 9 दिसंबर को सिलहट में तीन टी20 मैच भी खेलेंगे। अक्टूबर में यूएई में आयोजित महिला टी20 विश्व कप के बाद यह बांग्लादेश की पहली अंतरराष्ट्रीय सीरीज है। बांग्लादेश वनडे टीम- निगार सुल्ताना (कप्तान), नाहिदा अख्तर, मुर्शिदा खातून, फरगाना हक, शर्मिन अख्तर, शोभना मोस्तरी, शोर्ना अख्तर, रितु मोनी, राबेया खान, फाहिमा खातून, मारुफा अख्तर, जहांआरा आलम, सुल्ताना खातून, ताज नेहर, संजीदा अख्तर।   recent visitors 152