मामूली विवाद के बाद घर में घुसकर चाचा भतीजे को गोली मारी, 3 लोग घायल

After a minor dispute, uncle entered the house and shot nephew, 3 people injured छतरपुर ! छतरपुर जिले में बढ़ते अपराध थमने का नाम नहीं ले रहे। ताजा मामला बमीठा थाना क्षेत्र के कुटिया गांव का है, जहां रात में हुए मामूली विवाद में सुबह बाइक सवारों ने घर आकार चाचा-भतीजे को गोली मार दी। जहां चाचा को गोली बांए हाथ में तो वहीं भतीजे को सिर में लगी है। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया जहां इलाज चल रहा है। इनमें से एक (भतीजे) की हालत गंभीर होने पर उसे रेफर किया गया है। मामले में पीड़ित और आरोपी आपस में रिश्तेदार हैं। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गए हैं और पुलिस मामले की जांच पीड़ित घायलों से पूछताछ आरोपियों की तलाश/गिरफ्तारी और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है। यह है पूरा मामलाजानकारी के मुताबिक घटना जिले के बमीठा थाना क्षेत्र के कुटिया गांव का है। जहां बीती रात हुए चौक समारोह में दोनों पक्षों जो आपस में रिश्तेदार भी है। उनमें खाने-पीने के दौरान मामूली विवाद हो गया। जिसपर कि रात में 100 डायल पुलिस पहुंची थी और मामला समझकर वापिस भी आ गई पर आज सुबह एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के घर बाइक से जाकर फायरिंग कर दी। जिसमें से एक घायल को गोली उसके हाथ में तो वहीं दूसरे 37 वर्षीय घायल को गोली उसके सिर में लगी है। वहीं तीसरे व्यक्ति को मामूली चोटें आई हैं। ग्वालियर रेफर37 वर्षीय घायल जिसकी कनपटी/सिर में गोली लगी है जिसकी हालत गंभीर होने पर उसे पहले शहर के मिशन अस्पताल और वहां से ग्वालियर मेडिकल रेफर किया गया है। जिला आपताल में सिटी कोतवाली थाना एवं बमीठा थाना पुलिस पहुंचकर पूछताछ और मामले की जांच में जुटी हुई है। recent visitors 147

देर से आने की सजा! प्रिंसिपल ने 18 छात्राओं के काटे बाल, धूप में खड़ा कर की पिटाई

Punishment for being late! Principal cut hair of 18 girl students, made them stand in the sun and beat them स्कूल टाइम से न जाने पर स्कूलों में सजा दी जाती है. कभी उस सजा में स्कूल के मैदान के चक्कर कटवाए जाते हैं, तो कभी क्लास के बाहर खड़ा कर दिया जाता है लेकिन आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के एक स्कूल की प्रिंसिपल ने छात्राओं के स्कूल देर से आने पर पहले धूप में खड़ा किया. फिर मारा और उसके बाद उनके बाल काट दिए.आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले के एक स्कूल की प्रिंसिपल ने सुबह प्रार्थना सभा के लिए समय पर नहीं पहुंचने पर लड़कियों को ऐसी सजा दी, जिसके बाद विवाद हो गया. प्रिंसिपल ने लेट आने की सजा में लड़कियों के बाल काट दिए. यह मामला मदुगुला में कस्तूरबा बालिका विद्यालय (KGBV) से सामने आया है, जहां की छात्राओं ने बताया कि 15 नवंबर, शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा उत्सव के दिन वह पानी न आने की वजह से वह स्कूल देरी से गई, जिसके बाद प्रिंसिपल ने उनके बाल काट दिए. एक छात्रा ने बताया कि स्कूल देर से जाने और प्रार्थना में शामिल नहीं हो पाने से प्रिंसिपल को गुस्सा आ गया. प्रिंसिपल साई प्रसन्ना ने जब देखा कि सभी 23 छात्राएं नहीं आई तो उन्होंने नाराजगी जाहिर की. इसके बाद उन्होंने देर से आने वाले स्टूडेंट्स को स्कूल परिसर में 2 घंटे तक धूप में खड़ा रखा. इस दौरान एक स्टूडेंट नीचे भी गिर गई. यह भी आरोप है कि प्रिंसिपल ने चार छात्राओं पर हाथ भी उठाया और उन्हें मारा. इसके बाद लंच ब्रेक के टाइम पर प्रिंसिपल ने 23 में से 18 लड़कियों के बाल काट दिए. एक छात्र ने बताया कि उसने बाल न काटने की गुहार लगाई लेकिन प्रिंसिपल को दया नहीं आई. इसके बाद छात्राओं ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई. जब केजीबीवी के प्रिंसिपल साई प्रसन्ना से छात्राओं के बाल काटने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को छात्राएं प्रार्थना और कक्षाओं में नहीं आई थीं. उन्होंने आगे अपना बचाव करते हुए कहा कि छात्राओं के बाल उन्होंने अनुशासन के लिए काटे थे और उन पर लगे आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है. इस पर बाबूराव पडल से स्पष्टीकरण मांगा गया. बाबूराव पाल ने बताया कि जब वह केजीबीवी का दौरा करने गए थे तो प्रिंसिपल छुट्टी पर थीं. उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी जिला शिक्षा विभाग को दे दी गई है. recent visitors 252

जब असली पुलिस के हत्थे चढ़ा फर्जी पुलिसवाला, नकली वर्दी, थाने के बाहर तस्वीरें और वसूली…

भोपाल. बिहार के जमुई की तरह मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भी नकली पुलिस अधिकारी गिरफ्तार हुआ है. आरोपी दुकानदारों और ड्राइवरों से वसूली करता पाया गया. पुलिस की टीम आरोपी से पूछताछ कर रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपी नकली पुलिसवाला बनकर भोपाल कोर्ट के पास रंगदारी कर रहा था. उससे तंग आकर दुकानदारों ने एमपी नगर थाने में उसकी शिकायत की. पुलिस ने इस शिकायत पर कार्रवाई की तो आरोपी का पूरा राज खुल गया. पुलिस को आरोपी के पास से कई तरह की वर्दियां भी मिली हैं. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शख्स का नाम आनंद सेन है. वह भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में रहता है. आनंद मूल रूप से दतिया जिले का रहने वाला है. उस पर किसी को शक न हो इसलिए वह छोटे दुकानदारों और ड्राइवरों को निशाने पर लेता था. उसे लगता था कि ये लोग उसके रोब में आ जाएंगे और शिकायत नहीं करेंगे. इस तरह वह कई दिनों से लोगों से रुपये ऐंठ रहा था. इस बीच 18 नवंबर को कुछ लोगों ने एमपी नगर थाने में युवक की शिकायत की. लोगों ने बताया कि कोर्ट चौराहे पर एक शख्स संदिग्ध लग रहा है. वह पुलिस की वर्दी में अवैध वसूली कर रहा है. वसूली करता मिला आरोपी ये शिकायत मिलते ही एमपी नगर थाने की टीम मौके पर पहुंची. टीम ने जब आरोपी आनंद से पूछताछ करनी शुरू की तो वह उस पर ही रौब झाड़ने लगा. उसके बाद पुलिस अधिकारियों ने जब उससे विभाग से जुड़े सवाल किए तो वह घबरा गया. उसने पूछताछ में स्वीकार कर लिया कि वह नकली पुलिसवाला है. उसने बताया कि वह पैसे कमाने की लालच में ये काम करने लगा. इस पूछताछ के बाद पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई. पुलिस उसके बैंक खातों की जांच कर रही है. फर्जी आईपीएस बनकर घूम रहा था बिहार का शख्स गौरतलब है कि इसी साल 20 सितंबर को जमुई जिले की सिकंदरा पुलिस ने फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया था. उसका नाम मिथिलेश था. पुलिस की पूछताछ में मिथिलेश ने बताया था कि उसने दो लाख रुपये देकर पुलिस की नौकरी हासिल की थी. उसने बताया था कि खैरा के किसी मनोज सिंह ने उसे पुलिस में नौकरी देकर वर्दी पहनाई थी. recent visitors 78

नव गठित जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वास्थ्य मंत्री लगातार प्रयासरत

मनेन्द्रगढ़/एमसीबी छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री एवं मनेंद्रगढ़ के स्थानीय विधायक राज्य में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए कृतसंकल्पित हैं। नव गठित जिला मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर में भी स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए स्वास्थ्य मंत्री लगातार प्रयासरत हैं। इसी कड़ी में स्वास्थ्य मंत्री के प्रयासों से राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 50 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर के उन्नयन कार्य के लिए 12 करोड़ रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गयी है। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन ने सीजीएमएससी लिमिटेड को पत्र लिखकर अवगत भी करा दिया है। 50 बिस्तर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जनकपुर के उन्नयन से क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा मिलेगा।  यहां के लोगों को अब इलाज के लिए जिला मुख्यालय या संभाग मुख्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी और उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ही उच्च स्तर की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। जनकपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को 50 बिस्तरीय अस्पताल में उन्नयन करने पर क्षेत्र के लोगों को स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल का आभार प्रकट किया है। recent visitors 126

सागर में किराए के शिक्षक को नियुक्त करने के मामले में आठ टीचर निलंबित

सागर  सागर जिले में सरकारी स्कूलों में पदस्थ शिक्षक के स्थान पर अन्य अनधिकृत व्यक्ति के जरिए पढ़ाई कराए जाने का मामला सामने आया है। जिसके बाद ऐक्शन लेते हुए जिला कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना अधिकारी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी और संकुल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। इसके अलावा तीन जन शिक्षक और पांच शिक्षकों समेत कुल आठ शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर ने ऐसे शिक्षकों के खिलाफ पुलिस में रिपोर्ट भी दर्ज कराने के लिए कहा है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार कलेक्टर संदीप जी आर के निर्देश पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी और विकासखंड स्त्रोत समन्वयक मालथौन द्वारा माध्यमिक शाला भेलैंया एवं प्राथमिक शाला मझेरा का कल आकस्मिक निरीक्षण किया गया और संयुक्त जांच कार्रवाई कर प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। जांच प्रतिवेदन के अनुसार रूप सिंह चढ़ार एवं इंद्रविक्रम सिंह परमार, अनिल मिश्रा, श्रीमती जानकी तिवारी और अवतार सिंह ठाकुर प्रथम दृष्टतया दोषी हैं। इन पांचों को तत्काल ही सोमवार को निलंबित कर दिया गया। जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद जैन ने बताया कि इन निलंबित शिक्षकों के खिलाफ पुलिस के पास प्राथमिकी भी दर्ज करायी जा रही है। तीन जन शिक्षकों में जनपद शिक्षा केंद्र खुरई के प्रभारी जन शिक्षक भोलाराम अहिरवार, जैसीनगर विकासखंड के जनपद शिक्षा केंद्र के जनशिक्षक हरिशंकर लोधी और मालथौन जनपद शिक्षण केंद्र के जगभान अहिरवार द्वारा मॉनिटरिंग निरीक्षण नहीं किए जाने तथा अपने पदीय दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने पर इन तीनों को भी निलंबित किया गया है। इसके अलावा शिक्षा विभाग के द्वारा विकासखंड शिक्षा अधिकारियों एवं संकुल प्राचार्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर ने बताया कि निलंबित शिक्षक खुद बच्चों को नहीं पढ़ाते थे बल्कि अपनी जगह किराए के टीचर्स को रखा था। कलेक्टर को इसे लेकर शिकायत मिली थी। जांच में आरोप सही मिले, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। recent visitors 109

wedding parties: में खाना बनाने और बनवाने वाले हो जाएं सावधान,शासन ने जारी की गई नई एडवाइजरी

Those who prepare or prepare food for wedding parties should be careful, government has issued a new advisory. शिवपुरी: बीते दिनों शिवपुरी के एक शादी समारोह में खाना खाने से 100 से ज्यादा लोगों की तबीयत बिगड़ गई थी. इसी मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. जिला कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने शादी समारोह समेत विभिन्न आयोजनों में खाना बनाने को लेकर एक खास एडवाइजरी जारी की है. इस एडवाइजरी में मैरिज गार्डन संचालक, होटल संचालक, रेस्टोरेंट और डेयरी मालिकों की भी जिम्मेदारी तय कर दी गई है. खाने की क्वालिटी को लेकर जिम्मेदारी तय कलेक्टर द्वारा जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि होटल और मैरिज गार्डन संचालक अथवा कार्यक्रम आयोजक ऐसे लोगों को खाना बनाने का ठेका देंगे जो खाद्य सुरक्षा और मानव प्राधिकरण के पोर्टल पर रजिस्टर्ड सामान का इस्तेमाल करते हैं. आयोजक खाना बनाने वालों या केटरर के साथ एग्रीमेंट करेंगे कि क्या-क्या चीजें खाने में बनाई जाएंगी. भोजन को गुणवत्ता पूर्ण रखने की जिम्मेदारी खाना बनाने वाले और कार्यक्रम संचालक दोनों की होगी. साथ ही आदेश में कहा गया है कि खाना बनाने वाले (केटरर) और कार्यक्रम संचालक दोनों को खाना बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री में से 2 किलो 7 दिनों तक बचाकर रखना होगा, जिससे जरूरत पड़ने पर इन नमूनों की जांच की जा सके. पैक सामग्री को लेकर भी नियम इसी के साथ पैक सामग्री के लिए भी एडवाइजरी जारी की गई है. पैक सामग्री का इस्तेमाल करने के बाद एक्सपायरी डेट, लॉट नंबर और बैच नंबर को कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 7 दिनों बाद तक सुरक्षित रखा जाएगा. वहीं, दूध, दही, पनीर, मावा इत्यादि को 2 से 8 डिग्री सेल्सियस पर फ्रिजर में रखने को कहा गया है. खाना बनकर तैयार होने के बाद 4 घंटे के कंज्यूम करना होगा. बासा खाना किसी को खाने के लिए नहीं दिया जाएगा और ना ही बांटा जाएगा. अगर 500 सौ से अधिक लोगों का खाना एक साथ बनाया जाता है, तो ऐसी स्थिति में यह सुनिश्चित किया जाए कि खाना बनाने वाला व्यक्ति या उस कार्य में शामिल किसी व्यक्ति को कोई संक्रामक रोग न हो. recent visitors 178

सरकार ने रविवार को बुलाई सर्वदलीय बैठक, संसद के शीतकालीन सत्र की तैयारी तेज

नई दिल्ली सरकार ने संसद के शीतकालीन सत्र से पहले 24 नवंबर को पारंपरिक सर्वदलीय बैठक बुलायी है।संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने मंगलवार को एक्स पर अपने पोस्ट में कहा कि बैठक संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के परिप्रेक्ष्य में बुलायी गयी है। उन्होंने कहा कि शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होकर 20 दिसंबर को समाप्त होगा। बैठक का उद्देश्य विपक्षी दलों को विधायी एजेंडे के बारे में जानकारी देना और बहस के लिए विषयों पर चर्चा करना है। इसके अलावा संविधान की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर पुराने संसद भवन में संविधान सदन में कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा।  संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले सरकार ने रविवार 24 नवंबर को सर्वदलीय बैठक बुलाई है। संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रीजीजू ने एक्स पर मंगलवार को गई की एक पोस्ट में बताया कि संसद के आगामी शीतकालीन सत्र के मद्देनजर 24 नवंबर की सुबह सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है। संसद का शीतकालीन सत्र 25 नवंबर से शुरू होगा और 20 दिसंबर को समाप्त होगा। संविधान अपनाने की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर संविधान सदन या पुराने संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सरकार द्वारा सत्र से पहले सर्वदलीय बैठक बुलाई जाती है ताकि विपक्ष को सरकार के विधायी एजेंडे की जानकारी दी जा सके और साथ ही उन मुद्दों पर चर्चा की जा सके जिन पर राजनीतिक दल संसद में बहस करना चाहते हैं। इन मुद्दों पर हंगामा तय इस संसद सत्र में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है और इसी के चलते सत्र के हंगामेदार रहने की संभावना है। इस सत्र में सबसे अहम विधेयक होगा वक्फ संशोधन विधेयक जिस पर संसद में लंबी चर्चा होगी। इसे लेकर संसद समिति का गठन भी किया गया था और इसी रिपोर्ट पर सदन में चर्चा होगी। समूचे विपक्ष इस विधेयक का विरोध कर रहा है, जिसके कारण सदन में भारी हंगामा होने के आसार हैं। वहीं, संसद में इस बार एक देश-एक चुनाव पर भी चर्चा होनी है। विपक्ष के विरोध के कारण इस पर भी हंगामे की संभावना है। recent visitors 86