कोई SC, ST, OBC नहीं सब हिंदू एक है, सब भारतीय एक है : रामभद्राचार्य

 जयपुर जयपुर में कथा कहने आए जगद्गुरु स्वामी रामभद्राचार्य ने कहा कि सरकारों को जाति के आधार पर आरक्षण ख़त्म कर आर्थिक आधार पर देना चाहिए और ये जल्दी होनेवाला है. उन्होंने कहा कि हमने सवर्ण समाज में जन्म लेकर पाप नहीं किया है. रामभद्राचार्य यहीं नहीं रूके, उन्होंने आगे कहा, 'शत प्रतिशत नंबर लाकर सवर्ण का बच्चा जूता सीए और चार प्रतिशत लाकर एससी का बच्चा नौकरी पाए. इसको समाप्त करना हीं होगा और ये होगा. कोई SC, ST, OBC नहीं सब हिंदू एक है, सब भारतीय एक है. आर्थिक आधार पर आरक्षण कर दो. तब यह जाति वाला गृह युद्ध अपने आप समाप्त हो जाएगा.' राजस्थान के सीएम को लेकर किया चौंकाने वाला दावा उन्होंने आगे कहा, 'ब्राह्मण मुख से निकला है, क्षत्रिय भुजा से वैश्य जंघा से और शूद्र चरण से. चरण पर सिर झुकता है तो वो अपवित्र कैसे हो गया. हिंदुओं में कोई छूआछूत नहीं है. 80 परसेंट देश में हिंदू करना होगा फिर सारी समस्या ख़त्म हो जाएगी.' रामभद्राचार्य ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के सामने कहा, 'जानते हैं जब मुख्यमंत्री की चर्चा चल रही थी कि राजस्थान का सीएम कौन बनेगा तो मैंने उपर बात की और कहा कि राजस्थान का मुख्यमंत्री ब्राह्मण को बनाओ. सभी ने कहा कि कैसे होगा? वसुंधरा जी कैसा मानेंगी? तब हमने कहा कि उन्हीं के मुंह से कहलवाओ और इस तरह से मेरे समझ से राजस्थान को पहला ब्राह्मण मुख्यमंत्री मिला.' इस मौक़े पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने  देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ मज़बूत करने की भी अपील की. recent visitors 100

ग्वालियर नगर निगम अपने इस कदम से होगा 01 करोड़ 33 लाख रुपए का फायदा, जाने क्या है मामला

ग्वालियर मध्यप्रदेश में डीजल और पेट्रोल (Petrol-Diesel) पर भारी टैक्स लगता है, इससे ईंधन के दाम पड़ोसी राज्य की तुलना में बढ़े हुए हैं. महंगे पेट्रोल-डीजल की खरीदी की मार राज्य के नागरिक पहले ही परेशान थे लेकिन अब राज्य सरकार और उससे जुड़े संस्थान भी इससे चिंतित हो रहे हैं. अब वे भी पड़ेसी राज्य यूपी (UP) से सस्ता डीजल व पेट्रोल खरीदने की तैयारी में हैं. सरकार से अनुदान लेने वाली ग्वालियर नगर निगम (Nagar Nigam Gwalior) ने अब यूपी से डीजल-पेट्रोल खरीदने का फैसला लिया है. साल भर में होगी इतने की बचत MP में पेट्रोल-डीजल पर अधिक वैट (VAT) और अन्य टैक्स के चलते निगम ने UP के झांसी शहर से डीजल खरीदने का निर्णय लिया है, जिससे निगम को सालाना  लगभग 01 करोड़ 33 लाख रुपए का फायदा होगा, इस के लिए बाकायदा परिषद से प्रस्ताव पास भी हो चुका है. ऐसे में पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने एक बार फिर से प्रदेश सरकार से MP में पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने की मांग की है. क्या कहते हैं आंकड़े?     MP के ग्वालियर में डीजल 91.80 रु./लीटर है. इस पर VAT 19%, अतिरिक्त VAT 1.50 रु/ली. और सेस 11% लगता है.     UP के झांसी में डीजल 87.49 रु./लीटर है. वहां पर वैट 17.08% लगता है. इसके अलावा अन्य कोई टैक्स नहीं लिया जाता है.     UP से डीजल खरीदने के लिए निगम परिषद में आए प्रस्ताव को सभापति मनोज तोमर ने मंजूरी दे दी है.     ग्वालियर नगर निगम में अधिकारियों के वाहन सहित छोटे-बड़े लगभग 770 वाहन हैं. जबकि एक सैकड़ा वाहन और आने वाले हैं.  डीजल खपत (3 लाख लीटर) होती है. एक टैंकर में 12 हजार लीटर डीजल होता है.     UP-झांसी से डीजल खरीदने पर नगर निगम को 1 लीटर डीजल पर 3 रुपये 70 पैसे की बचत होगी, यानी एक महीने में 11लाख 10 हज़ार और एक साल में 1करोड़ 33 लाख रुपए का फायदा होगा. एमपी में बॉर्डर पर मौजूद पंप संचालक भी हैं परेशान मध्यप्रदेश में डीजल-पेट्रोल पर ज्यादा वैट होने और अन्य टैक्स लगने से यहां  इसकी कीमतें बहुत ज्यादा हैं. यूपी के सीमावर्ती जिले भिंड, मुरैना, दतिया, रीवा, सतना, सीधी और ग्वालियर के पेट्रोल पम्प मालिक यह आरोप लगाते रहे हैं कि इस दाम के चलते सीमावर्ती इलाकों के पम्प बदहाली में हैं. लोग इटावा, आगरा और झांसी से माल खरीद लाते हैं क्योंकि दोनों प्रदेशों की दरों में भारी अंतर है. ग्वालियर नगर निगम के UP से डीजल खरीदने के निर्णय के बाद अब ग्वालियर पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने भी मध्य प्रदेश सरकार से मांग की है कि MP के बॉर्डर पर संचालित पेट्रोल पंपों की स्थिति खराब है, अधिकतर बंद होने के कगार पर हैं ऐसे में MP में पेट्रोल डीजल पर वैट कम किया जाए. नगर निगम अधिकारी का क्या कहना है? नगर  निगम कमिश्नर अमन वैष्णव ने खुद एमआईसी के माध्यम से इसका प्रस्ताव परिषद में ये प्रस्ताव लेकर आए थे. प्रस्ताव में UP के झांसी से डीजल खरीदने की बात कही गई है, जिसे सभापति मनोज तोमर ने सर्वसम्मति से पास कर दिया.   recent visitors 94

बाबा महाकाल को अनोखे भक्त ने चढ़ाई अमेकिरी डॉलर के नोटों की माला

उज्जैन उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में देश भर आने वाले भक्त सोना चांदी नगदी दान करते हैं. लेकिन पहली बार किसी भक्त ने बाबा महाकाल को भस्म आरती में अमेरिकन डॉलर से बनाई माला भेंट की. जिसे देख मंदिर प्रशासन भी सकते में रह गया. हालांकि यह पता नहीं चला कि माला में कितने डॉलर लगे हैं. 12 ज्योतिर्लिंग में एक महाकालेश्वर मंदिर की भस्मआरती दर्शन का विशेष महत्व माना जाता है. यही वजह है कि इनके दर्शन के लिए देशभर से आम लोगों के साथ ही पॉलीटिशियन, क्रिकेट खिलाड़ी, बॉलीवुड स्टार और उद्योगपति आते रहते हैं. इन भक्तों में कोई सोने चांदी के गहने बाबा महाकाल को अर्पित करता करता है तो कोई बड़ी राशि दान करता है. लेकिन शनिवार तड़के भस्म आरती में किसी भक्त ने अमेरिकन डॉलर से बनी तीन फीट की माला भगवान महाकाल को भेंट कर दी. माला में 200 से अधिक अमेरिकन डॉलर लगे हुए हैं. जिसके बीच जय श्री महाकाल लिखा हुआ है. दान पेटी में डाली डॉलर की माला महाकाल मंदिर प्रशासक गणेश धाकड़ के अनुसार भगवान महाकाल के दरबार में बड़ी संख्या में आने वाले भक्त भगवान को भेंट स्वरूप कुछ ना कुछ दान करके जाते हैं. आज सुबह  हुई भस्म आरती में एक भक्त ने माला अर्पित करने के लिए दी थी. भक्त ने गुप्त दान किया इसलिए उनका नाम पता चल पाया. माला में कितने डॉलर लगे हैं इसकी भी जानकारी नहीं है. माला दान पेटी में डाल दी. अब पेटी खुलने पर पता चलेगा कि माला में कितने डॉलर लगे हैं.   recent visitors 133

चीनी मिसाइलों से भारतीय पिनाका का मुकाबला, रेंज 120 किमी. करने का प्लान

नई दिल्ली  भारतीय सेना को जल्द ही नई लंबी दूरी की गाइडेड मिसाइलें मिलने वाली हैं। ये मिसाइलें चीन की मिसाइलों का मुकाबला करने में सक्षम होंगी। चार साल तक चले परीक्षण के बाद अब इन मिसाइलों को मंजूरी दी गई है। गाइडेड पिनाका रॉकेट 75 किलोमीटर से ज्यादा दूरी तक मार कर सकते हैं। इनमें एक गाइडेंस किट भी लगी है जो उड़ान के दौरान इसे सही दिशा में ले जाती है। 10 नवंबर को अंतिम परीक्षण सफल रहने के बाद अब सेना की सभी तकनीकी जरूरतें पूरी हो गई हैं। और बढ़ेगी पिनाका रॉकेट की मारक क्षमता सूत्रों का कहना है कि अगले फेज में इनकी मारक क्षमता को पहले 120 किलोमीटर और फिर 200 किलोमीटर तक बढ़ाया जाएगा। इस पर काम शुरू हो चुका है। DRDO ने चार कंपनियों के साथ मिलकर यह सिस्टम बनाया है। इनमें तीन निजी क्षेत्र की कंपनियां शामिल हैं। उत्पादन के लिए फैक्ट्रियां भी बन चुकी हैं। यूक्रेन-रूस युद्ध में लंबी दूरी की मिसाइलों की सफलता को देखते हुए, दुनिया भर में इनकी मांग बढ़ रही है। लेकिन इनकी आपूर्ति सीमित है। भारत में हर साल सैकड़ों रॉकेट बनाने की क्षमता है। जरूरत पड़ने पर इसे हजारों तक बढ़ाया जा सकता है। ऐसे बढ़ेगी रॉकेट का रफ्तार सूत्रों के मुताबिक, ऐसा इसलिए संभव है क्योंकि 37 किलोमीटर की रेंज वाले पुराने पिनाका रॉकेट का उत्पादन पहले से ही हो रहा है। इन्हीं जगहों पर लंबी दूरी वाले रॉकेट भी बनाए जा सकते हैं। टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड और लार्सन एंड टुब्रो लॉन्चर बनाते हैं। इकोनॉमिक एक्सप्लोसिव्स लिमिटेड और म्यूनिशन इंडिया लिमिटेड गोला-बारूद बनाते हैं। पिनाका को निर्यात की मंजूरी रक्षा मंत्रालय ने मंजूरी दे दी है, इसलिए उम्मीद है कि सेना जल्द ही ऑर्डर देगी। गाइडेड पिनाका को निर्यात के लिए भी मंजूरी दे दी गई है और आर्मेनिया ने ऑर्डर दिया है। अन्य मित्र देशों को भी यह सिस्टम बेचने के लिए बातचीत चल रही है। भारतीय रॉकेट को मौजूदा पिनाका मल्टी बैरल रॉकेट लॉन्चर से चलाने के लिए डिजाइन किया जा रहा है। इससे सेना को तैनाती में काफी सुविधा होगी। पाकिस्तान ने हाल ही में अपने फतह- II सिस्टम का परीक्षण किया है। दावा किया जा रहा है कि यह 400 किलोमीटर तक मार कर सकता है, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई है। recent visitors 83

दृश्य देखिए और फिर सरकारी दावा, हमारी आस्था भी,,,,?

See the scene and then the government’s claim, our faith also,,,,? इंदौर । कार्तिक पूर्णिमा को,नदी में स्नान करना और दीपदान करना चाहिए ऐसा कहां भी जाता है माना भी जाता है। नर्मदा नदी,चंबल नदी, कालीसिंध नदी, श्रिपा नदी कुछेक और हमारे प्रदेश में है। यह दृश्य श्रिपा गांव का है और श्रिपा नदी का है तथा इंदौर देवास सड़क के पूल से मैंने ही लिया है। इस क्षैत्र के जनप्रतिनिधि मप्र शासन के जल एवं सिंचाई विभाग के केबिनेट मंत्री तुलसीराम सिलावट है,,, तो इंदौर, उज्जैन के लिए श्रिपा नदी महत्वपूर्ण,,। इसके सामने के क्षेत्र में गांव के पास तट, मंदिर है वो थोड़ा साफ है। गंदगी होती,गंदे नाले का पानी आता तो मैं दृष्टिकोण अपना अलग रखता यह तो कज्जी है, मतलब पानी बहता हुआ नहीं है, एकत्रित पानी है,,,। और सरकारी ध्यान भी नहीं  धर्म आस्था और श्रद्धा का संगम आदिकाल से, कालांतर से चल रहा, पंरतु जागरुकता भी चलती रही, ईस्तेहार देकर करोड़ों रुपए खर्च करके इंवेट करने से नदी, जलाशय, तालाब स्वच्छ निर्मल नहीं हो सकते उसके खातिर सजगता और चाक चौबंद निगाहें भी चाहिए,,,कार में भले शीशे हो पर निगाह बान निगाहें चाहिए, सैकड़ों लोग रोज निकलते हैं पर आवाज भी निकलती, हम श्रिपा नदी की यह हालत देख रहे,, नर्मदा नदी की भी हालत भी बताऊंगा खूद जाकर देखकर,, क्या अधिकारियों को जनप्रतिनिधि गणों को नहीं दिखता, धार्मिक संगठन और सामाजिक संगठन चुप क्यों, सजगता की आवश्यकता है नदी पूजते हैं तो पूज्यनीय स्थल ऐसे होंगे, करोड़ों रुपए हर माह तनख्वाह बंटती है अधिकारियों की तनख्वाह में किस लिए,,, मैंने लिखा था मैं तह तक जाकर सही स्थिति हर नदी और तालाब की हर माह जाकर एक खुलासा करूंगा,,,। श्रिपा नर्मदा लिंक परियोजना के नाम पर खेल हुआ, जहां मां श्रिपा नदी का उद्गम हुआ वे वहां से 7किलो मीटर दूर तक विलुप्त है,,, उसके बाद आगे प्रगट होती है और श्रिपा नदी का यह रुप श्रिपा गांव में दिखता है,एक तट साफ है जहां मंदिर है। दुसरा तट ऐसा, जल्दी ही मैं आगे बढती इसी नदी का रुप दिखाऊंगा तथा फिर फैक्ट्री आदि मिलते फिर उज्जैन में रामघाट, मंगलनाथ मंदिर सामने का, फिर ड्रैनेज चैम्बरों के पानी के मिलते दृश्य, इंवेट और मैनेजमेंट को हकीकत का आईना दिखाइये,, मेरा यह अभिमत  “प्रमोद कुमार व्दिवेदी एड्वोकेट” recent visitors 148

राशिफल रविवार 17 नवंबर 2024

मेष राशि-आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन आगमन के नए स्त्रोत बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। समाज में सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। वृषभ राशि-भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजयी मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। मिथुन राशि-शुभ समाचार मिलेंगे। घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। धन-दौलत में वृद्धि होगी। नौकरी,करियर, प्रेम और व्यापार सबकुछ अच्छा रहेगा। जीवन में जो चाहेंगे, उसकी उपलब्धता रहेगी। क्रोध से बचें। भावुक होकर कोई फैसला न लें। कर्क राशि-सुखद यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बच्चों को स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। सिंह राशि-कानूनी मामलों में विजयी मिलने की संभावना है,लेकिन अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। कन्या राशि-शत्रुओं पर जीत हासिल होगी। करियर में खूब तरक्की करेंगे। हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। तुला राशि-पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। घर के किसी सदस्य का शादी-विवाह तय हो सकता है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। भावुकता से बचें। हर फैसले बहुत सोच-समझकर लें। वृश्चिक राशि-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी से अनबन संभव है। व्यापार में विस्तार होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा। धनु राशि-सोच-समझकर पैसे खर्च करें। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। व्यापारिक स्थिति बढ़िया रहेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। निवेश से बचें। नए कार्यों की शुरुआत न करें। धन का लेन-देन होशियारी से करें। मकर राशि-नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। हर क्षेत्र में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। भूमि व वाहन की खरीदारी संभव है। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा। कुंभ राशि-रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। इंकम में इजाफा होगा। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण फैसलें अभी टाल दें। मीन राशि-भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। नौकरीपेशा वालों की पदोन्नति हो सकती है। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे। recent visitors 103

लाखोंं लोग काटे गए, तब सत्ता में बैठे लोग जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रहे थे,इनके मनसूबे सफल नहीं होने देना है: सीएम योगी

अलीगढ़ सीएम योगी ने अलीगढ़ में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जो काम समाज को बांटने का कार्य मुस्लिम लीग कर रही थी। वही काम सपा कर रही है। 1947 में देश का विभाजन हुआ। लाखोंं लोग काटे गए। तब सत्ता में बैठे लोग जनभावनाओं से खिलवाड़ कर रहे थे। इनके मनसूबे सफल नहीं होने देना है। मोदी के नेतृत्व में नया भारत देख रहे हैं : योगी सीएम योगी ने कहा कि याद कीजिए 2017 के उत्तर प्रदेश में दंगा होता था। कर्फ्यू लगता था। बहन बेटियों की इज्जत खतरे में थी। गरीब के हक को ये लोग छीनने का काम करते थे। अब मोदी के नेतृत्व में नया भारत देख रहे हैं। अब बिना भेदभाव योजनाओं का लाभ हर गांव, गरीब, किसान को उपलब्ध कराया जा रहा है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। आतंकवाद समाप्त हुआ है। वे गरीब के हक पर डकैती डालते थे : योगी सीएम योगी ने कहा कि सड़क, एयरपोर्ट से लेकर फिल्मसिटी तक का निर्माण किया जा रहा है। एयरपोर्ट बनने से सबसे अधिक लाभ इसी क्षेत्र को होगा। हर गरीब को राशन, इलाज, उज्जवला योजना, बिजली की व्यवस्था है। सब कुछ सरकार दे रही है। विकास भी है और गरीब का मान भी है। विरासत का सम्मान भी है। वे गरीब के हक पर डकैती डालते थे। न गरीब और न विरासत का सम्मान करते ये लोग : योगी सीएम योगी ने कहा कि ये युवाओं को नौकरी नहीं देते थे। बेटी,व्यापारी सुरक्षित नहीं थे। ये गरीबों का न तो सम्मान कर सकते हैं और न विरासत का सम्मान कर सकते हैं। अयोध्या में पांच सौ साल बाद भाजपा ने मंदिर का निर्माण हुआ। अयोध्या में क्यों अपमान झेलना पड़ा, क्योंकि हम बंटे थे। कांशी, मथुरा में भी क्यों अपमान झेलना पड़ा, क्यों कि हम बंटे थे। 1947 में भी हम बंटे थे। अब बटना नहीं है। बंटे तो कटेंगे। एक रहेंगे तो सेफ रहेंगे। एएमयू का नाम लिए बिना साधा निशाना एएमयू का नाम लिए बगैर मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि मुस्लिम लीग की स्थापना कराची, लाहौर, ढाका में नहीं, अलीगढ़ में हुई। उसने देश को बाँटने का काम किया। यही काम आज सपा कर रही है। इस उप चुनाव में सप्ताह में दूसरी बार खैर में सभा सम्बोधित करने आए योगी ने कहा 1947 में बंटे तो कटे। अगर हम बंटे तो…जनता से आवाज आई कटेंगे। योगी फिर बोले एक रहेंगे तो… जनता बोली सेफ रहेंगे। recent visitors 98