MUDA की ओर से जमीन आवंटन करने संबंधी मामले को CBI को स्थानांतरित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया

कर्नाटक कर्नाटक हाई कोर्ट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और अन्य को नोटिस जारी किया। सूचना का अधिकार (RTI) कार्यकर्ता स्नेहमयी कृष्णा की ओर से दायर रिट याचिका पर यह ऐक्शन लिया गया। इसमें मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (MUDA) की ओर से जमीन आवंटन करने संबंधी मामले को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को स्थानांतरित करने का निर्देश देने का अनुरोध किया गया है। जस्टिस एम. नागप्रसन्ना ने सिद्धारमैया की पत्नी पार्वती बीएम, उनके रिश्तेदार मल्लिकार्जुन स्वामी, भारत संघ, राज्य सरकार, सीबीआई और लोकायुक्त को भी नोटिस जारी किया। साथ ही, लोकायुक्त को मामले में अब तक की गई जांच को रिकॉर्ड में पेश करने का निर्देश दिया। अदालत अब मामले में अगली सुनवाई 26 नवंबर को करेगी। इस बीच, लोकायुक्त पुलिस ने मामले में आरोपी संख्या एक सिद्धारमैया को 6 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। सिद्धारमैया की पत्नी से भी हुई थी पूछताछ लोकायुक्त पुलिस ने 25 अक्टूबर को सिद्धारमैया की पत्नी से पूछताछ की थी, जो इस मामले में आरोपी संख्या 2 हैं। मुख्यमंत्री एमयूडीए की ओर से उनकी पत्नी को 14 स्थलों के आवंटन में अनियमितताओं के आरोपों का सामना कर रहे हैं। सिद्धारमैया, उनकी पत्नी, स्वामी और देवराजू (जिनसे स्वामी ने जमीन खरीदकर पार्वती को उपहार में दी थी) और अन्य का नाम प्राथमिकी में शामिल है। मैसुरु स्थित लोकायुक्त पुलिस की ओर से 27 सितंबर को यह शिकायत दर्ज कराई थी। स्वामी और देवराजू ने लोकायुक्त पुलिस के समक्ष भी गवाही दी है। recent visitors 57

हनुमान मंदिर में नवग्रह की मूर्तियों से तोड़फोड़, फूटा लोगों का गुस्सा, पुलिस मौके पर पहुंची किया केस दर्ज, मामले की जांच शुरू

तेलंगाना तेलंगाना में शमशाबाद के एयरपोर्ट कॉलोनी में हनुमान मंदिर में नवग्रह की मूर्तियों को अज्ञात बदमाशों ने खंडित कर दिया। यह घटना मंगलवार सुबह करीब 6 बजे सामने आई, जब मंदिर के पुजारी और भक्त मंदिर पहुंचे। यहां आने पर उन्हें घटना के बारे में पता चला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। इसके बाद स्थानीय निवासी मंदिर में एकत्र हुए और विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। स्थानीय लोगों के हंगामे को देखते हुए पुलिस ने मंदिर के आसपास अतिरिक्त सुरक्षा तैनात की। शमशाबाद के डीसीपी बी राजेश ने कहा, 'एयरपोर्ट कॉलोनी में हनुमान मंदिर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया गया है। इसे देखते हुए हमने अपनी अपराध टीम को तैनात कर दिया है। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची हुई है। यहां के लोगों का कहना है कि एक अज्ञात व्यक्ति यहां आया था। उसी ने मंदिर की संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। हमने उसे हिरासत में ले लिया है। क्षतिग्रस्त संपत्ति की बहाली को लेकर मंदिर समिति के सदस्यों से बात चल रही है।' 'वोट बैंक को खुश करने में लगी कांग्रेस' भाजपा की तेलंगाना इकाई की ओर से घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी गई। एक्स पर पोस्ट करके कहा गया, 'एक और दुखद दिन। कांग्रेस शासन के तहत तेलंगाना में एक और पवित्र हिंदू मंदिर को अपवित्र किया गया है। कांग्रेस सरकार अपने वोट बैंक को खुश करना चाहती है और इसने आंखें मूंद ली हैं। जिन लोगों ने ऐसी घटनाओं में हमारे पवित्र मंदिरों को अपवित्र किया, उन लोगों को दंडित करने से इनकार कर दिया गया। नफरत से भरे इन हमलावरों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। ऐसे में वे और भी अधिक 'आजादी' से ऐसे कामों को अंजाम दे रहे हैं।' recent visitors 102

खरगे ने कहा कि वह भाजपा और कांग्रेस की गारंटियों पर बहस की चुनौती देते हैं, पीएम मोदी को बेंगलुरु आने को कहा

हजारीबाग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमने-सामने होकर बहस की चुनौती दे डाली है। झारखंड के हजारीबाग में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि वह भाजपा और कांग्रेस की गारंटियों पर बहस की चुनौती देते हैं। उन्होंने पीएम मोदी को बेंगलुरु आने को कहा। खरगे ने कहा कि वह वहां आएं और देखें कि गारंटियों को पूरा किया गया है। 'जितना बजट उतनी ही गारंटी' को लेकर खरगे के बयान का जिक्र करते हुए पीएम मोदी कांग्रेस को निशाने पर ले रहे हैं। मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सबसे पहले कांग्रेस सरकार ने महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता वाली स्कीम लागू की जिसकी नकल भाजपा सरकारों ने की है। खरगे ने कहा, 'उनके पास कोई ओरिजनल स्कीम नहीं है। कर्नाटक में हम भाग्यलक्ष्मी योजना लाए और महिलाओं को 2 हजार रुपए दिया। इसकी नकल मोदी जी हर जगह कर रहे हैं।' खरने ने कहा कि उन्होंने बेंगलुरु में कुछ बातें कहीं जिसका जिक्र मोदी जी ने कुछ जगहों पर किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए कहा, 'अगर उनको हमारी गारंटी पर भरोसा नहीं, मैं उनको चैलेंज करता हूं वो बेंगलुरु आएं मैं बताऊंगा कि हमने जो 5 गारंटी दी थी उसमें से कितने लागू किया, कितने लोगों तक पहुंचाया, कितना खर्च किया। जो हिसाब आपके सामने रखा हूं पूरा डिटेल वहां रखूंगा। बहस ऐसे टेबल पर हो, वो इधर और मैं उधर, नहीं तो मैं ऊधर और वो इधर। बहस करूंगा किसकी सरकार ने अच्छा का किया, किसकी सरकार ने गारंटी पहुंचाई है।' खरगे ने पीएम मोदी पर शायरना अंदाज में भी हमला किया और कहा,'तुम्हारे वादों का कद भी तुम्हारे जैसा है, कभी भी नापकर देखो कम निकलता है।' झारखंड में बांग्लेदशी घुसपैठ को लेकर पीएम मोदी के आरोपों का जवाब देते हुए खरगे ने कहा कि यदि ऐसा हो रहा है तो क्या वह गद्दी पर सो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि वह घुसपैठ नहीं रोक सकते हैं तो गद्दी छोड़ दें। कांग्रेस चलाकर दिखाएगी। recent visitors 87

इंदौर में पटाखा फोड़ने पर बवाल में पुलिस का तगड़ा एक्शन, दो आरोपियों पर लगा NSA

इंदौर इंदौर में बच्चों के पटाखे फोड़ने से जुड़े विवाद में तीन दिन पहले दो पक्षों के बीच पथराव के दो मुख्य आरोपियों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सोमवार को सख्त कदम उठाते हुए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगा दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में एक नवंबर को बच्चों के पटाखे फोड़ने को लेकर दो गुटों में पथराव हुआ था, जिसमें छह लोग मामूली तौर पर घायल हो गए थे। पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ऋषिकेश मीना ने बताया कि पुलिस की सिफारिश पर जिला प्रशासन ने पथराव के दो मुख्य आरोपियों मोहम्मद शानू (37) और सलमान मोहम्मद (35) के खिलाफ एनएसए लगाया और गिरफ्तारी वारंट जारी किया। उन्होंने बताया, वारंट तामील कराते हुए दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मीना ने बताया कि छत्रीपुरा क्षेत्र में अभी हालात शांतिपूर्ण हैं और पथराव के कुल आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। डीसीपी ने बताया कि पथराव के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इससे पहले पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) ऋषिकेश मीना ने बताया था कि छत्रीपुरा थाना क्षेत्र में बच्चों के पटाखे चलाने पर कुछ लोगों में विवाद हुआ था और पड़ोसियों की पुरानी रंजिश के चलते विवाद बढ़ गया था। उन्होंने बताया कि इस विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पथराव भी हुआ। इस दौरान गाड़ियों में तोड़फोड़ की खबर भी सामने आई। छत्रीपुरा क्षेत्र में हिंदू और मुस्लिम, दोनों समुदाय रहते हैं। पथराव की घटना के बाद हिंदू संगठनों के लोग छत्रीपुरा थाने के सामने बड़ी तादाद में जुटे और इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। तिलक नगर में पटाखे फोड़ने पर दो पक्षों में विवाद बता दें कि तिलक नगर थाना क्षेत्र में पटाखे फोड़ने की बात पर दो पक्षों में विवाद हो गया, जिसका सीसीटीवी फुटेज वायरल हुआ है। पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कुछ लोगों को पकड़ा है। थाना प्रभारी मनीष लोधा ने बताया कि दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई थी। विवाद में दो लोगों को गंभीर चोटें आईं, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनो पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग है। recent visitors 74

बेंगलुरु लगे पोस्टर में औरंगजेब की तस्वीर लिखा ‘सुल्तान-ए-हिंद फाउंडर ऑफ अखंड भारत’ बताया गया

 बेंगलुरु बेंगलुरु में कुछ शरारती तत्वों ने सड़क पर क्रूर मुगल शासक औरंगजेब के पोस्टर लगा दिए. औरंगजेब की तस्वीर के साथ लिखा था- 'अखंड भारत का असली संस्थापक'. बेलगावी में लगे इन पोस्टर्स की वजह से इलाके में सांप्रदायिक तनाव फैल गया. स्थानीय विरोध के बीच पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए बैनर को हटा दिया है. स्थानीय लोगों ने की त्वरित कार्रवाई की मांग बेलगावी के शाहूनगर इलाके में रविवार रात उपद्रवियों द्वारा औरंगजेब के पोस्टर लगाए जाने के बाद तनाव फैल गया. इससे लोगों में आक्रोश है. स्थानीय निवासियों ने बैनर को उकसाने की कोशिश के रूप में देखते हुए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई की मांग की. पोस्टर में औरंगजेब की तस्वीर के साथ उसे 'सुल्तान-ए-हिंद फाउंडर ऑफ अखंड भारत' बताया गया है. सोशल मीडिया पर शेयर की भड़काऊ पोस्ट फिलहाल पुलिस ने पोस्टर को हटा दिया है और इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है. हालांकि, बाद में दूसरे समुदाय के कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट शेयर करते हुए सवाल उठाया कि औरंगजेब का पोस्टर क्यों हटा दिया गया, जबकि वीर सावरकर का पोस्टर लगा रहा. उन्होंने धमकी दी कि वे अपने पोस्टर का हटाया जाना बर्दाश्त नहीं करेंगे. अधिकारियों पर अब ऑनलाइन भड़काऊ बयान देने वालों और सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का दबाव है. 'सब कुछ कंट्रोल में है' डीसीपी लॉ एंड ऑर्डर, बेलगावी ने कहा, '3 नवंबर को औरंगजेब का जन्मदिन था. कुछ लोगों ने बिना अनुमति के सार्वजनिक संपत्ति पर उसके पोस्टर लगा दिए. कॉर्पोरेशन ने उन्हें हटा दिया है. हमने एक पुलिस रिपोर्ट (पीआर) दर्ज की है और जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के लिए काम कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी एक कैंपेन चलाया जा रहा है और सब कुछ नियंत्रण में है.'   recent visitors 127

IPS संजय वर्मा कौन? महाराष्ट्र के नए DGP, जानें उनके बारे में

मुंबई महाराष्ट्र के वरिष्ठ IPS अधिकारी संजय वर्मा को प्रदेश पुलिस का नया डीजीपी बनाया गया है. आईपीएस संजय वर्मा को केंद्रीय चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र के नए पुलिस महानिदेशक के रूप में नियुक्त किया है. महाराष्ट्र चुनाव 2024 से एक पखवाड़े पहले चुनाव आयोग ने राज्य कांग्रेस प्रमुख नाना पटोले की शिकायत मिलने के बाद पिछली डीजीपी रश्मि शुक्ला के तबादले का आदेश दिया था. डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटाए जाने के बाद ईसीआई ने राज्य सरकार से महाराष्ट्र कैडर के तीन सबसे वरिष्ठ आईपीएस के नाम मांगे थे, जिनमें वर्मा एक हैं. अन्य दो वरिष्ठ अधिकारी संजीव कुमार सिंघल और उनके बैचमेट रितेश कुमार इस रेस में शामिल थे. इससे पहले चुनाव आयोग ने कांग्रेस पार्टी की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए डीजीपी रश्मि शुक्ला को हटा दिया था। जिसके बाद मुंबई के पुलिस कमिश्नर विवेक फनसालकर को महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक की जिम्मेदारी अतिरिक्त तौर पर सौंपी गई थी। बता दें कि महाराष्ट्र में 20 नवंबर को चुनाव होने हैं। रश्मि शुक्ला प्रदेश की पहली महिला डीजीपी थीं। जिनके खिलाफ कांग्रेस समेत कई दलों ने चुनाव आयोग को शिकायत दी थी। recent visitors 200

कांग्रेस कार्यकर्ताओं का पानी की किल्लत के खिलाफ प्रदर्शन, महापौर बंगले का घेराव

Congress workers protest against water shortage in Ujjain, siege of Mayor’s bungalow उज्जैन। मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में भरपूर बारिश और डैम के फूल होने के बाद भी शहर में पानी की किल्लत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को खाली बाल्टी लेकर प्रदर्शन किया। साथ ही महापौर के बंगले का घेराव किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने शहर की जनता को परेशान करने का आरोप लगाया। साथ ही जल्द से जल्द पानी की समस्या को दूर करने की मांग की। प्रदर्शन को देखते हुए महापौर बंगले के सामने भारी पुलिस बल तैनात रहा। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मेयर बंगले के सामने जमकर नारेबाजी की। इसके बाद जब महापौर मुकेश टटवाल पहुंचे, तो उनके हाथ में खाली बाल्टी थमा कर पानी मांगा। कांग्रेस नेता राजेंद्र वशिष्ठ ने बताया कि, महाकाल की नगरी उज्जैन में डैम में भरपूर पानी उपलब्ध होने के बावजूद भी शहर की जनता पीने के पानी के त्राहिमाम कर रही है। प्रथम नागरिक महापौर को जनता की परेशानी से कोई लेना देना नहीं है। महापौर और नगर निगम के भाजपा बोर्ड को गहरी नींद से जगाने के लिए और जनता की पीड़ा बताने के लिए कांग्रेस के सभी वरिष्ठजन, सेवादल, पार्षदगण, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई, आईटी सेल, ब्लॉक अध्यक्ष, ब्लॉक प्रभारी, समस्त प्रकोष्ठ, मंडलम अध्यक्ष सेक्टर अध्यक्ष, सहित सभी कार्यकर्ता महापौर ने बंगले पर धरना प्रदर्शन किया। recent visitors 141