हरियाणा
हरियाणा में प्रदूषण की स्थिति कई दिनों से खराब बनी हुई है। खासकर दिल्ली से सटे एनसीआर के इलाकों में प्रदूषण बढ़ रहा है। प्रदूषण के कारण वातावरण में सुबह और शाम के समय स्मॉग छाया रहता है। जिससे लोगों को गले, नेत्र और फेफड़ों से संबंधित रोग हो रहे हैं। वहीं सरकार की तरफ से उठाए गए कदम नाकाफी साबित हो रहे हैं।
प्रदूषण का स्तर 400 पार पहुंच गया है, मगर अभी तक ग्रैप 3 की पाबंदियां लागू नहीं की गई है। पिछली बार 23 दिसंबर को ग्रैप 3 की पाबंदियां लागू की गई थी। लेकिन इस बार स्थिति पिछली बार से भी ज्यादा खतरनाक है। वहीं हरियाणा में पराली जलाने के मामलों में कमी तो आई है, मगर अब भी किसान पराली जला रहे हैं।
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को बहादुरगढ़ में AQI लेवल 500 तक दर्ज किया गया। वहीं बल्लभगढ़ में 422 और भिवानी में एक्यूआई लेवल 402 पर रहा। इसके अलावा सोनीपत में AQI 381, हिसार में 373, गुरुग्राम 369, जींद में 356, कुरुक्षेत्र में 352, धारूहेड़ा में 350 रहा और रोहतक में एक्यूआई 320, फतेहाबाद में 316, यमुनानगर में 314, मंडीखेड़ा में 307 और सिरसा में एक्यूआई लेवल 300 दर्ज किया गया।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









