MY SECRET NEWS

Thursday, June 18, 2026 6:50 am

दिल्ली की जनता बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही है, जनता आप को हटाकर भाजपा को सत्ता में लाना चाहती है: मनोज तिवारी

नई दिल्ली
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीख के ऐलान में अब कुछ ही घंटे का समय बचा है। आम आदमी पार्टी (आप) जहां दोबारा सत्ता में आने का दावा कर रही है। वहीं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्तारूढ़ पार्टी पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। इसी बीच भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अरविंद केजरीवाल और आप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि हम और दिल्ली की जनता बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही है। जनता आप को हटाकर भाजपा को सत्ता में लाना चाहती है।
झाड़ू वाला ही दारू वाला है

उन्होंने कहा, 'जनता आप को हटाकर भाजपा को लाकर, अब दिल्ली को सर्वश्रेष्ठ, बेहतरीन, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र बनाना चाहती है। दिल्ली के लोग इतने परेशान हैं कि कल मैं दिल्ली के एक हिस्से में था और वहां कुछ महिला-पुरुष मिलकर यह गीत गा रहे थे- झूठ बोलने में न हिचकता, मन का काला है, ये झाड़ू वाला ही दारू वाला है। तो जिस दिल्ली को यह पता है कि चिकनी चुपड़ी बातें करके, अच्छे-अच्छे सपने दिखाकर दिल्ली को लूटने वाला, शराबी बनाने वाला, शराब घोटाला करने वाला, बुजुर्गों का पेंशन रोकने वाला, दिल्ली की हवा को प्रदूषित करने वाला, अब वो है जाने वाला। अरविंद केजरीवाल और उसका जो गिरोह है अपराधियों का, वो लोग जाएंगे। भारतीय जनता पार्टी आएगी। आपदा को हटाएंगे, भाजपा को लाएंगे। हमें भी हैं इंतजार।'

इससे पहले तिवारी ने बीते गुरुवार को आप सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा था कि दुर्भाग्य से दिल्ली में एक ऐसी सरकार है जिसकी बुनियाद झूठ और लूट पर टिकी हुई है। तिवारी ने कहा था कि प्रदेश सरकार दिल्ली के लोगों को 'मौत परोस' रही है और भाजपा दिल्लीवासियों को 'जीवन' देना चाहती है। वहीं भाजपा सांसद मिलकर दिल्ली के विकास के लिए काम कर रहे हैं। दिल्ली के विकास और यहां के लोगों के जीवन स्तर को सुधारने को लेकर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर रहे हैं।

Loading spinner

Leave a Comment