नई दिल्ली
लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों ने आज फिर हंगामा और शोरशराबा किया जिसके कारण सदन में प्रश्नकाल बाधित रहा और अध्यक्ष ओम बिरला को सदन की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित करनी पड़ी। सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्ष के सदस्य अपनी मांगों को लेकर खड़े हो गए और सदन में चर्चा की मांग करने लगे। अध्यक्ष ने सदस्यों की बात अनसुनी कर प्रश्न काल जारी रखा तो विपक्षी दलों के सदस्यों का हंगामा तेज हो होने लगा।
प्रश्नकाल में सबसे पहला मुद्दा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय का आया जिसमें मंत्री, सदस्य का सवाल और शोर शराबे के कारण सुन नहीं पाए और उन्होंने दोबारा प्रश्न करने का आग्रह किया। हंगामे के बीच सदस्य ने दोबारा सवाल किया जिसका स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री जेप नड्डा ने लंबा जवाब दिया लेकिन शोर शराबे में कुछ भी सुनाई नहीं दे रहा था।
हंगामा नहीं थमा तो श्री बिरला ने सदस्यों से कहा “ देश की जनता चाहती है कि उनके सवाल यहां पर उठे। यह सदन उनकी आशा और आकांक्षा का मंदिर है और उसमें सबको सहयोग करना चाहिए। आज महत्वपूर्ण विषय है। प्रश्नकाल आपका समय है इसलिए आपसे आग्रह है कि प्रश्नकाल चलने दें। देश की जनता माननीय सांसदों के बारे में और अपने मुद्दों को लेकर चिंता कर रही है। सदन सबका है इसलिए सदन चलने दीजिए। आपके जो मुद्दे हैं उन सब पर बोलने का आप सबको मौका दिया जाएगा।”

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र





















