अरब सागर में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बना, अधिकतर जिलों में अब बादल छाए रहेंगे

भोपाल अरब सागर में गहरा कम दबाव का क्षेत्र बन गया है। बंगाल की खाड़ी में तमिलनाडु के तट पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। गहरे कम दबाव के क्षेत्र से केरल, तमिलनाडु होते हुए बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है। पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू पर एक पश्चिमी विक्षोभ हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अलग-अलग स्थानों पर बनी इन मौसम प्रणालियों के असर से जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर संभाग के जिलों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। अरब सागर में बनी मौसम प्रणाली के 48 घंटे में अवदाब के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इस वजह से प्रदेश के अधिकतर जिलों में बादल बने रहेंगे। साथ ही जबलपुरर, नर्मदापुरम, इंदौर संभाग के जिलों में बारिश का सिलसिला बना रहेगा। शेष क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है। इंदौर के रीगल क्षेत्र में 35 मिनट में बरसा 15 मिमी पानी गुरुवार को इंदौर शहर में दिनभर बादल छाए रहे और शाम चार बजे बाद धूल भरी तेज आंधी 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से चली। इसके बाद रीगल, पलासिया व विजयनगर क्षेत्र में गरज-चमक के साथ तेज बारिश हुई। रीगल स्थित मप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के स्टेशन पर शाम 5.20 तक 35 मिनट में 15 मिमी बारिश दर्ज हुई। वहीं एयरपोर्ट स्थित वेदर स्टेशन पर रात 8.30 बजे तक 2 मिमी बारिश दर्ज हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार को शहर में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। शाम के समय हुई तेज बारिश के कारण कई इलाकों में दृश्यता 2500 मीटर तक पहुंच गई। धूल भरी आंधी के कारण दो पहिया व चार पहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हुई। दिन में छाए बादलों के कारण और दो दिन से शहर में हो रही बारिश के कारण शहरवासियों को गर्मी से राहत मिली। दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 31.4 डिग्री दर्ज किया गया। दिखाई दिया धुंध का असर इंदौर में बादलों के कारण रात में गर्मी व उमस का असर भी बढ़ा। इस वजह से गुरुवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 22.8 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को हुई बारिश के कारण रात में भी शहर में धुंध का असर दिखाई दिखाई दिया। इन जिलों में होगी बारिश इंदौर, खरगोन, खंडवा, झाबुआ, धार, बुरहानपुर, बड़वानी, आलीराजपुर, जबलपुर, डिंडौरी, मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, सिवनी, नरसिंहपुर, कटनी, नर्मदापुरम, बैतूल और हरदा जिले में रुक-रुककर बारिश के आसार हैं। recent visitors 113

विधान मण्डल यात्रा-भत्ता नियम 1957 में हुआ संशोधन, संसदीय कार्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

रायपुर छत्तीसगढ़ के विधायकों को अब प्रति किलोमीटर यात्रा भत्ता 20 रुपए मिला करेगा. अब तक विधायकों को प्रति किलोमीटर 10 रुपए यात्रा भत्ता मिला करता है. इस संबंध में राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ विधान मण्डल यात्रा-भत्ता नियम 1957 में संशोधन किया गया है. बता दें कि छत्तीसगढ़ विधान मंडल यात्रा भत्ता नियम, 1957 के तहत किसी विधायक का निवास स्थान राजधानी रायपुर से 8 किलोमीटर से ज्‍यादा दूर है, तो विधानसभा सत्र या सम्मेलन में भाग लेने के लिए अपने वाहन से यात्रा करने पर उन्हें भत्ता दिया जाता है. ताजा अधिसूचना के बाद अब विधायकों को 10 रुपए की बजाए 20 रुपए प्रति किलोमीटर यात्रा भत्ता मिला करेगा. recent visitors 57

कार के पलटने से तीन युवकों की मौत, दो घायल

ग्वालियर  मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज सुबह एक कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा कर पलट जाने से तीन युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और दो युवक घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि झांसी रोड़ थाना क्षेत्र में ग्वालियर-झांसी राजमार्ग पर सिथौली में तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। इस हादसे में कार चालक संजय धाकड़ (24) तथा विवेक जोशी (22),ऋतिक मांझी (22) की मौत हो गई, जबकि अंकित और मोहित घायल हो गए। यह पांचों मित्र कार से शिवपुरी लिंक रोड स्थित सांतऊ गांव की शीतला माता मंदिर के दर्शन करने गए थे, जहाँ से लौटते समय यह हादसा हो गया। पुलिस घटना की जांच कर रही है।   recent visitors 59

गुणरत्न सदावर्ते: बिग बॉस 18 के कंटेस्टेंट कौन हैं?

रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में वकील और डॉक्टर गुणरत्न सदावर्ते बने हुए हैं। उनके बोल के अंदाज के साथ-साथ बिग बॉस तक से ना डरने वाला एटिट्यूड दर्शकों को भा रहा है। उनका हाई-वोल्टेज ड्रामा दर्शकों को पसंद आ रहा है। क्या आप जानते हैं कि गुणरत्न का जन्म कहां हुआ था, उनके पिता पुलिस वाले थे और उनकी पत्नी डॉक्टर थीं। उनकी बेटी को 10 साल की उम्र में 17 लोगों की जान के लिए राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार भी मिला है। 50 साल की गुणरतन सदावर्ते ने कॉलेज के प्यार जयश्री से की शादी। वो डॉक्टर और कानून में भी उनके गहरे दोस्त हैं। दोनों ही अपने-अपने करियर को लेकर कमिटेड हैं, लेकिन वे परिवार को भी अपना पूरा समय देते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनका ये प्यार साफ दिखता है। उनकी एक बेटी भी है, जिसका नाम जेन है। बेटी ने बचाई थी 17 लोगों की 22 जनवरी 2018 की बात। उस दिन पराल में 'क्रिस्टल प्लाजा' बिल्डिंग में आग लग गई तो गुणरत्न की 10 साल की बेटी जेन सदावर्ते ने कई लोगों की जान बचाई थी। उस वक्त जेन तीसरी कक्षा में पढ़ी थी। जेन सदावर्ते की सरकार ने हर जगह और करमों में आग लगने के कारण प्रतिष्ठित सेवानिवृत्ति की घोषणा की थी। जेन ने वहां मौजूद 17 लोगों को निगलने और उसके मास्क का तरह-तरह से इस्तेमाल करने का उपाय बताया। इससे पहले भी उन सभी का दम नहीं घुटा। इसके लिए राष्ट्रपति ने जेन को राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार से सम्मानित किया था। पुलिस में थे गुणरत्न के पिता गुणरत्न का जन्म महाराष्ट्र के नांदेड़ में हुआ था। उनके पिता निवृत्ति सदावर्ते पुलिस विभाग में थे और राजनीति से भी जुड़े थे। गुणरत्न छोटी उम्र से ही जिम्मेदार थे। वो स्कूल में भी अच्छे स्टूडियो थे। उनके कानून में रुचि थी। अक्सर सामाजिक औज़ारों के बारे में बहस और बातचीत में हिस्सा लिया जाता था। वे पढ़ाई की और अपने स्नातक में योगदान देना चाहते थे। कुछ साल पहले गुणरत्न मुंबई ग्यान बस चले गए और विश्वास करने लगे। वकील बनने से पहले वो डॉक्टर भी थे। वे किताब की है। recent visitors 106

सतना का प्रॉपर्टी डीलर गिरफ्तार महिला की नग्न तस्वीरें खींचकर किया गंदा काम, पुलिस ने लिया ये एक्शन

सतना  मध्य प्रदेश के सतना जिले में महिला से रेप का मामला सामने आया है. महिला ने प्रॉपर्टी डीलर पर रेप के आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दर्ज करवाई है.  आरोप हे कि घर खरीदने का सौदा होने के बाद प्रापर्टी डीलर की नीयत महिला पर खराब हो गई. घर आने-जाने के दौरान महिला को नशीला पदार्थ सुंघाकर उसकी अद्धनग्न तस्वीर ले ली और उसी को वारयल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करने लगा. इससे  तंग महिला ने गुरूवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई. जिसके बाद आरोपी प्रापर्टी डीलर पर केस दर्ज कर लिया गया. मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है. ये है पूरा मामला बताया जा रहा है कि पीडि़त महिला शहर के लालता चौक क्षेत्र में रहती है. उसके पति की तबियत खराब थी और बेटे जॉब के सिलसिले में शहर से बाहर रहते थे. यही कारण है कि वह अपना घर बेच कर बेटों के पास जाना चाहती थी. प्रापर्टी बेचने के दौरान आरोपी मजीद खान के साथ 60 लाख रुपए में सौदा हुआ. आरोपी ने डेढ़ साल का समय लेकर 10 लाख रुपए अग्रिम देकर एग्रीमेंट कर लिया. इसके बाद अक्सर घर आने-जाने लगा. घर में बीते साल की आठ मई को धोखे से स्प्रे डालकर बेहोश कर दिया और आपत्तिजक तस्वीर मोबाइल पर ले ली. इसके बाद फोटो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार दुष्कर्म करने लगा. अंतिम बार आरोपी ने महिला के साथ 15 जनवरी 2024 को दुष्कर्म किया. महिला की रिपोर्ट पर आरोपी मजीद खान निवासी टिकुरिया टोला पर नामदज एफआईआर दर्ज की गई है..महिला की रिपोर्ट के आधार पर धारा 376, 376 (2)(एन), 328,450 और 506 का प्रकरण कायम किया गया है.  पैसे मांगने पर कोर्ट में केस किया बताया जा रहा है कि जब महिला और प्रापर्टी डीलर के बीच हुए सौदे का समय पूरा हो गया तो महिला ने उससे पैसों की मांग की और रजिस्ट्री कराने को कहा. इस दौरान आरोपी ने उसके साथ संबंध बनाने को कहा और न बनाने पर उसके खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया. काफी दिनों बाद महिला ने साहस जुटाया और मामले से अपने परिचितों को अवगत कराया. उसके बाद थाने जाकर आरोपी पर दुष्कर्म का केस दर्ज करा दिया. हिरासत में आरोपी बताया जाता है कि महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है. हालांकि अभी पुलिस इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है. पुलिस सूत्रों की मानें तो आरोपी को पुलिस ने उसके घर से ही हिरासत में लिया है. recent visitors 71

बड़ामलहरा जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत बमनौरा कलां में गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन

बमनौरा  बड़ामलहरा जनपद पंचायत के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बमनौरा कलां के मैन बाजार में इस वर्ष नवरात्रि महोत्सव के अवसर पर गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन अत्यंत भव्य और शानदार रूप में संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और नागरिकों ने भाग लिया। नवरात्रि, देवी दुर्गा की आराधना का प्रमुख पर्व है, जिसे पूरे देश में भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाया जाता है। इसी उपलक्ष्य में ग्राम पंचायत बमनौरा कलां में भी इस गरबा महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य ग्रामीण समुदाय में भक्ति और संस्कृति को बढ़ावा देना था। गरबा के माध्यम से माता रानी की आराधना की गई और लोगों ने अपनी आस्था को प्रकट किया। गरबा महोत्सव के दौरान मैन बाजार के प्रमुख स्थल को रंग-बिरंगी रोशनी और सजावट से सुसज्जित किया गया था, जो इस धार्मिक उत्सव को और अधिक आकर्षक बना रहा था। कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। विभिन्न आयु वर्ग के लोग पारंपरिक परिधानों में सजकर गरबा में भाग ले रहे थे, जिससे पूरे कार्यक्रम में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।  बड़ी संख्या में रही श्रद्धालुओं की सहभागिता गरबा महोत्सव में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी गई, जिसमें महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर देवी दुर्गा की आराधना की और गरबा नृत्य के माध्यम से अपनी भक्ति प्रकट की। श्रद्धालु माता के भजन और गरबा गीतों पर झूमते हुए देखे गए, जिससे पूरे वातावरण में धार्मिक ऊर्जा का संचार हो गया। आयोजन समिति ने इस गरबा महोत्सव को सफलतापूर्वक आयोजित करने के लिए कड़ी मेहनत की थी। सुरक्षा और व्यवस्था के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्थानीय प्रशासन और पंचायत के सहयोग से यह आयोजन पूर्णत: सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से सम्पन्न हुआ। गरबा महोत्सव का समापन माता की आरती और प्रसाद वितरण के साथ हुआ। आयोजन समिति और ग्राम पंचायत ने इस महोत्सव की सफलता के लिए सभी श्रद्धालुओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के प्रति समर्थन की अपील की। इस प्रकार, नवरात्रि के इस पावन अवसर पर बमनौरा कलां के मैन बाजार में आयोजित गरबा महोत्सव ने न केवल धार्मिक आस्था को प्रकट किया, बल्कि समाज के बीच आपसी सौहार्द और संस्कृति को भी बढ़ावा दिया। recent visitors 157

BJP विधायक बृजबिहारी पटेरिया ने इस्तीफा लिया वापस, कहा- ‘गुस्से में किया था निर्णय

BJP MLA Brijbihari Pateria withdrew his resignation out of emotion सागर: BJP MLA Brijbihari Pateria ने अपना इस्तीफा वापस लेने के बाद कहा कि वह गुस्से में लिया गया कदम था. एफआईआर दर्ज हो गई है, अब इस्तीफे का कोई विषय नहीं है. संगठन और सरकार मेरे साथ है.सागर जिले के देवरी से BJP MLA Brijbihari Pateria ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है. विधायक एक डॉक्टर के खिलाफ रिश्वत मांगने को लेकर थाने में एफआईआर दर्ज कराने गए थे, लेकिन शिकायत न लिखे जाने पर उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष को भेज दिया और धरने पर बैठ गए. देर रात तक चले धरने के बाद डॉक्टर के खिलाफ मामला दर्ज किया गया, जिसके बाद विधायक ने अपना इस्तीफा वापस लिया. दरअसल, सागर के केसली थाना क्षेत्र के ग्राम मेड़की में सर्पदंश से एक व्यक्ति की मौत हो गई थी. आरोप है कि अस्पताल में डॉक्टर ने रिपोर्ट में सर्पदंश से मौत लिखने की एवज जगह में 40 हजार रुपये मांगे. सबूत होने के बाद भी पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं की. इसके बाद विधायक थाने पहुंचे, फिर भी एफआईआर दर्ज नहीं हुई. इसके बाद BJP MLA Brijbihari Pateria ने विधानसभा अध्यक्ष के नाम अपना इस्तीफा लिखकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया और केसली पुलिस थाने में धरने पर बैठ गए. इस दौरान उन्होंने कहा, “सबूत और सत्ता पक्ष के होने के बाद भी अगर एफआईआर नहीं हो रही है तो इससे शर्मनाक बात क्या हो सकती है?” उन्होंने कहा, जब तक डॉक्टर दीपक दूबे के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं होती तब तक धरने पर बैठे रहेंगे. Read more : https://mysecretnews.com/mining-department-running-with-half-staff/ इस्तीफा वापस लेने के बाद क्या बोले BJP विधायक?उन्होंने यह भी बताया कि “ऐसी जानकारी लग रही है कि शायद डॉक्टर की पत्नी भी पुलिस में है इसलिए पुलिस मामला दर्ज करने से बच रही है.” वहीं देर रात जब केसली पुलिस ने डॉक्टर दीपक दूबे के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया, तो बृजबिहारी पटेरिया ने अपना इस्तीफा वापस ले लिया. उन्होंने कहा, “वह आक्रोश में लिया गया कदम था. एफआईआर दर्ज हो गई है, अब इस्तीफे का कोई विषय नहीं है. संगठन और सरकार मेरे साथ है, मुख्यमंत्री जी के आदेश का मैं पालन करूंगा.” वहीं अब इस मामले ने प्रदेश का सियासी पारा बढ़ा दिया है. पूर्व मंत्री और वरिष्ठ बीजेपी विधायक गोपाल भार्गव ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट कर कहा, “मैंने विधायक बृजबिहारी पटेरिया से बात की और पूरा मामला जाना. प्रदेश की बीजेपी सरकार आमजन के प्रति बेहद संवेदनशील है, इस प्रकार के गैर जिम्मेदार अधिकारियों की कार्यप्रणाली और व्यवहार को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा.” recent visitors 160