कोरिया
कोरिया वनमंडल के सोनहत रेंज में आठ नवंबर को एक बाघ का शव मिलने के बाद जांच का सिलसिला जारी है. इसी बीच बड़ी खबर सामने आई है कि मामले में दो कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है. लापरवाही बरतने पर बीट गार्ड और परिक्षेत्र सहायक पर कार्रवाई की गई है.
जानकारी के लिए बता दें कि बैकुंठपुर- कोरिया जिले में बाघ की मौत का कारण कोरिया वन मंडल और गुरु घासीदास राष्ट्रीय उद्यान ने जहर बताया है. मामले में वन विभाग की जांच में मृत बाघ की खाल, नाखून, दांत और सभी अंग सुरक्षित मिले हैं. किसी प्रकार का अंग-भंग नहीं पाया गया. बाघ के मौत के सभी संभावित कारणों की जांच की जा रही है. घटना स्थल के आसपास के क्षेत्र में गोमार्डा अभ्यारण्य के डॉग स्क्वायड टीम ने पतासाजी की.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र





















