मुंबई

बॉलीवुड के जाने-माने रैपर-सिंगर बादशाह का नाम लंबे समय से पाक एक्ट्रेस हानिया आमिर के साथ जुड़ रहा है। दोनों बीते दिन कॉन्सर्ट में भी साथ दिखे थे। एक-दूसरे को गले लगाया था और फोटो एक्ट्रेस ने शेयर कर सिंगर को हीरो और रॉकस्टार बताया था। अब उनसे एक इवेंट में हानिया संग रिश्ते पर सवाल किए गए।

दरअसल, बादशाह एक इवेंट में पहुंचे थे। वहां उनसे हानिया आमिर के बारे में पूछा गया कि उनके साथ क्या चक्कर है? इस पर बादशाह बोले, 'बहुत अच्छी दोस्त है। बहुत अच्छा कनेक्ट है और मस्ती करते हैं हम जब भी मिलते हैं। और तो कुछ नहीं। वह अपनी जिंदगी में बहुत खुश है। मैं अपनी जिंदगी में खुश हूं। इससे ज्यादा कुछ भी नहीं है।'

बादशाह ने हानिया के साथ अपने रिश्ते पर क्या कहा?
फिर पत्रकार ने कहा कि हानिया आमिर के साथ किसी ने रैपिड राउंड खेला और बादशाह के लाइफ की कुछ अच्छी-अच्छी बातें और कुछ सीक्रेट्स पूछे और उन्होंने एकदम सटीक जवाब दिए थे। इस पर बादशाह शरमाते हुए हल्की-सी मुस्कान से साथ बोले, 'तो मैं क्या करूं? दोस्त इतना अच्छा हूं। हमारा तालमेल बहुत अच्छा है। लोग समझते नहीं। लोग समझ लेते हैं, जो उन्हें समझना है। लोगों का काम है कहना।'

बादशाह की शादी और बेटी
बादशाह का असली नाम आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया है। उन्होंने 2012 में जैस्मीन मसीह से शादी की थी। लेकिन 8 साल बाद 2020 में अलग हो गए थे। उन्हें इस दौरान एक बटी हुई थी, जिसका नाम जेसीमी ग्रेस मसीह सिंह है। 2017 में उसका जन्म हुआ था। सिंगर का नाम आस्था गिल से लेकर मृणाल ठाकुर तक के साथ जुड़ा था। लेकिन उन्होंने सभी को अफवाह बताया था।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0