Bribery drug inspector attacks Lokayukta team, demands Rs 26,000 for medical store license
मंदसौर ! मध्यप्रदेश के सरकारी विभागों में रिश्वत लेने के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बिना पैसे खिलाए कोई काम नहीं होता है। हालांकि ऐसे मामलों की शिकायत मिलते ही लोकायुक्त भी गंभीरता से एक्शन लेती है। ताजा मामला एमपी के मंदसौर जिले में का है, जहां शुक्रवार को उज्जैन लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त ने ड्रग इंस्पेक्टर को 26 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ड्रग इंस्पेक्टर ने मेडिकल स्टोर का लाइसेंस बनाने के बदले रिश्वत मांगी थी।
उज्जैन लोकायुक्त डीएसपी राजेश पाठक ने बताया कि फरियादी लखन पिता कृष्ण कुमार पाटीदार निवासी नारायणगढ़ रोड हरसोल ने शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया कि उसे मेडिकल स्टोर का लाइसेंस बनवाना था। इसके बदले ड्रग इंस्पेक्टर जयप्रकाश कुम्हार 26 हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा था। जांच में शिकायत सही पाई जाने पर उज्जैन लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार को मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष को रिश्वत के 26 हजार रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा है। साथ ही उसने ड्रग इस्पेक्टर के लिए रुपए लिए थे। इसलिए उनको भी अरेस्ट किया गया है।
युवा संकल्प रैली के माध्यम से युवाओं में नई ऊर्जा
Through the Yuva Sankalp Rally, BJYM will instill new energy and resolve to serve the nation in the youth. 12 नवंबर…
जोगी बस्ती में भीषण आग से 18 गरीब परिवारों की
A massive fire in Jogi Basti destroyed the homes of 18 poor families. The Congress party immediately arrived to help,…
खातेगांव में TI दिलीप पुरी की मौत पर कमलनाथ का
Kamal Nath attacks the government over the death of TI Dilip Puri in Khategaon, saying the mafia is running the…
लोकतंत्र बचाओ–अराजकता हटाओ अभियान की पदयात्रा को लेकर भाजयुमो की
BJYM meeting concludes regarding the foot march of Save Democracy-Remove Anarchy campaign 2 नवंबर को जबलपुर में आयोजित होगी पदयात्रा, कैबिनेट…
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के सिखाए गुर कार्यशाला में बाजार, खरीदारों
Women were taught the art of self-reliance. The workshop focused on connecting them with markets, buyers, and financial institutions. भोपाल। महिलाओं…
आनंद नगर के पटाखा व्यापारियों को मिली राहत, मंत्री कृष्णा
Anand Nagar firecracker traders get relief, Minister Krishna Gaur speaks with officials भोपाल। गोविंदपुरा क्षेत्र में विकास कार्यों के चलते जगह-जगह…
दलाल को रुपए लेने भेजा
ड्रग इंस्पेक्टर जय प्रकाश ने फरियादी लखन को रुपए लेकर मंदसौर एसपी कार्यालय के सामने बुलाया। रुपए मनीष चौधरी को देने की बोला। इसके बाद फरियादी 26 हजार रुपए लेकर एसपी कार्यालय के सामने पहुंचा। यहां फरियादी को दलाल के रूप में मेडिकल एसोसिएशन का जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी मिला। उसने जैसे ही ड्रग इंस्पेक्टर के नाम के रुपए लिए वैसे ही लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों पकड़ लिया।
भ्रष्टाचार में मामला दर्ज
मामले में डीएसपी पाठक ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर जयप्रकाश कुम्हार और उसके साथी मनीष चौधरी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही मामले में विभिन्न स्तर पर जांच जारी है।