वरुण चक्रवर्ती ने भारत का सिरदर्द किया खत्म, ट्रेविस हेड हुए आउट

दुबई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बदलाव किया है, जबकि भारत बिना बदलाव के उतरी है। ऑस्ट्रेलिया ने शॉर्ट की जगह कूपर कोनोली और स्पेंसर जॉनसन की जगह तनवीर संघा को शामिल किया गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। सलामी बल्लेबाद कूपर कॉनली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। ट्रेविस हेड और स्मिथ क्रीज पर मौजूद हैं।   ट्रेविस हेड लौटे पवेलियन वरुण चक्रवर्ती ने ट्रेविस हेड को आउट करके भारत को दूसरी सफलता दिलाई है। हेड भारत के लिए खतरा बन रहे थे। हेड 33 गेंद में 39 रन बनाकर आउट हुए। शुभमन गिल ने उनका कैच पकड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पूरे किए 50 रन ऑस्ट्रेलिया ने 8 ओवर में एक विकेट खोर 53 रन बना लिए हैं। ट्रेविस हेड 39 और स्मिथ आठ रन बनाकर खेल रहे हैं। कुलदीप ने दो ओवर में 11 रन दिए हैं। recent visitors 58

सैन्य गतिविधियों पर भड़कीं किम यो जोंग ने अमेरिका को जवाबी कार्रवाई की दी धमकी

उत्तर कोरिया उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन की बहन ने अमेरिका को धमकी देनी शुरू कर दी है। दक्षिण कोरिया में अमेरिकी विमान वाहक पोत और अन्य सैन्य गतिविधियों पर भड़कीं किम यो जोंग ने अमेरिका को जवाबी कार्रवाई की धमकी दे डाली है। किम यो जोंग ने इसे अमेरिका और उसके साथियों का टकरावपूर्ण और उन्मादी कदम करार दिया। किम यो जोंग की चेतावनी का मतलब यह है कि उत्तर कोरिया हथियार परीक्षण गतिविधियों में तेजी लाएगा और अमेरिका के खिलाफ टकराव का रुख बरकरार रखेगा। हालांकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह कूटनीति को पुनर्जीवित करने के लिए किम जोंग उन से संपर्क करेंगे। बता दें कि पहले कार्यकाल के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन से मुलाकात भी की थी। मीडिया की खबर के मुताबिक, एक बयान में किम यो जोंग ने अमेरिका पर उत्तर कोरिया के प्रति अपनी सबसे शत्रुतापूर्ण और टकराव वाली इच्छा को स्पष्ट रूप से दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कोरिया प्रायद्वीप में अमेरिकी रणनीतिक संसाधनों की तैनाती उत्तर कोरिया की सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव डालती है। रविवार को अमेरिका का विमान वाहक पोत यूएसएस कार्ल विन्सन और उसका ‘स्ट्राइक’ समूह दक्षिण कोरिया पहुंचा। माना जा रहा है कि कुछ दिन पहले उत्तर कोरिया ने हथियारों का परीक्षण किया था। इसी के जवाब में डोनाल्ड ट्रंप ने दक्षिण कोरिया में जंगी जहाजों का बेड़ा भेज दिया है। बता दें कि डोनाल्ड ट्रंप ने किम जोंग उन को स्मार्ट गाय भी कहा था। हालांकि अब उनकी सरकार उत्तर कोरिया के खिलाफ कड़ा कमद उठा रही है। इससे पहले अक्टूबर में कहा था कि दक्षिण कोरिया के मनी मशीन है और अब उन्हें हर साल 10 बिलियन डॉलर देने होंगे। अमेरिका के 28 हजार से ज्यादा जवान दक्षिण कोरिया में तैनात हैं। recent visitors 52

ऊर्जा मंत्री नहीं पहनेंगे प्रेस किए कपड़े, क्यों लिया प्रण? कांग्रेस बोली- ये नौटंकी वेब सीरीज का भाग

Energy Minister will not wear ironed clothes, why did he take the vow? Congress said- this drama is part of a web series मध्य प्रदेश में अपने अनोखे बयानों और अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाले ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। इस बार उन्होंने ऐसा अनोखा प्रण लिया है, जिसकी चर्चा हर कोई कर रहा है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने प्रण लिया है कि वे 1 साल तक बिना प्रेस किए हुए कपड़े पहनेंगे। उनके इस बयान को लेकर अब सियासत गरमा गई है। कांग्रेस इसे मंत्री की नौटंकी वेब सीरीज का अगला भाग बताया है। ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने कहा कि वे एक साल तक बिना प्रेस किए हुए कपड़े पहनेंगे, जिससे रोज आधा यूनिट बिजली बचेगी। उन्होंने कहा कि अब वे बेटी की शादी के दिन ही प्रेस किए हुए कपड़े पहनेंगे। ऊर्जा मंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ी को पीठ पर सिलेंडर न लादना पड़े, इसलिए यह निर्णय लिया। कांग्रेस ने बताया नौटंकीऊर्जा मंत्री के इस बयान पर सियासी बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस ने इसे मंत्री की नौटंकी करार दिया है। कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष आरपी सिंह ने कहा कि ऊर्जा मंत्री हमेशा सुर्खियों में रहने के लिए नौटंकी करते हैं और यह उनकी वेब सीरीज का अगला पार्ट है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर मंत्री जी को बिजली बचाने की इतनी चिंता है, तो वे अपनी 10-10 गाड़ियों को छोड़कर साइकिल से चलना शुरू करें, जिससे वायु प्रदूषण भी कम होगा। क्या वास्तव में बिजली बचेगी?ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर के इस फैसले से मध्य प्रदेश में कितनी बिजली बचेगी, यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। लेकिन फिलहाल यह बयान उन्हें एक बार फिर सुर्खियों में ले आया है। recent visitors 72

भोपाल से गुजरते हुए “ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका एवं शिर्डी यात्रा” के लिए रवाना होगी भारत गौरव पर्यटक ट्रेन

भोपाल मध्यप्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) द्वारा एक विशेष धार्मिक पर्यटन सेवा की शुरुआत की जा रही है। "ज्योतिर्लिंग के साथ द्वारका एवं शिर्डी यात्रा" के नाम से प्रसिद्ध यह भारत गौरव पर्यटक ट्रेन दिनांक 25 मार्च 2025 को रीवा से रवाना होगी और रानी कमलापति एवं इटारसी स्टेशनों से भी गुजरते हुए यात्रियों को अपने धार्मिक गंतव्यों तक पहुँचाएगी। इस यात्रा में भोपाल एवं आसपास के यात्रियों के लिए भी सीधे अपने नजदीकी स्टेशन से जुड़ने का अनूठा अवसर रहेगा। क्या होगी यात्रा की विशेषता? इस विशेष ट्रेन में 10 रातें और 11 दिन की यात्रा के दौरान यात्री द्वारका, सोमनाथ, त्र्यंबकेश्वर, शिरडी, भीमाशंकर और घृष्णेश्वर के पवित्र स्थलों के दर्शन कर सकेंगे। इस धार्मिक यात्रा में सभी प्रमुख सुविधाओं का ध्यान रखा गया है, जिससे श्रद्धालु बिना किसी चिंता के अपने आध्यात्मिक सफर का आनंद ले सकें। भोपाल एवं इटारसी के यात्रियों के लिए सुनहरा अवसर यह ट्रेन रानी कमलापति और इटारसी रेलवे स्टेशन से होकर गुजरेगी, जिससे भोपाल के तीर्थयात्री भी इस सुव्यवस्थित धार्मिक यात्रा का लाभ उठा सकेंगे। यात्रा के दौरान सभी यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष एलएचबी कोचों की व्यवस्था की गई है, जिससे यात्रा अधिक आरामदायक होगी। इसमें रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन, वातानुकूलित बसों से दर्शनीय स्थलों की यात्रा, आवास की व्यवस्था, टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा, और हाउसकीपिंग जैसी सुविधाएँ शामिल होंगी। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रा में सभी कोविड नियमों का पालन किया जाएगा। कैसे करें बुकिंग? इस यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com पर ऑनलाइन बुकिंग कर सकते हैं या अधिकृत एजेंटों के माध्यम से भी टिकट प्राप्त कर सकते हैं। भोपाल एवं इटारसी के श्रद्धालुओं के लिए यह यात्रा एक विशेष अवसर है, जहाँ वे आरामदायक रेल सेवा और संपूर्ण सुविधाओं के साथ अपने धार्मिक स्थलों का दर्शन कर सकते हैं। आईआरसीटीसी का यह प्रयास यात्रियों को सुरक्षित, सुविधाजनक और स्मरणीय आध्यात्मिक यात्रा प्रदान करने की दिशा में एक अहम कदम है।   recent visitors 43

भारत में ई-कॉमर्स की बढ़त के पीछे महिलाओं की शक्ति: होम क्रेडिट इंडिया की स्टडी में सामने आए प्रमुख रुझान

नई दिल्ली  महिलाएं भारत में ऑनलाइन शॉपिंग के विकास में सबसे आगे हैं, जिनमें से 60% सक्रिय रूप से ऑनलाइन खरीदारी कर रही हैं, वे अपने पुरुष समकक्षों से आगे निकल रही हैं और डिजिटल कॉमर्स को अपनाने की गति को तेज कर रही हैं। होम क्रेडिट इंडिया के 'हाउ इंडिया बारोज 2024 – ए स्टडी' के अनुसार, महिलाएं, मिलेनियल्स और जेन जेड के साथ मिलकर ई-कॉमर्स के भविष्य को आकार दे रही हैं, जिन्हें एम्बेडेड फाइनेंस सॉल्यूशंस के बढ़ते चलन से समर्थन मिल रहा है जो ऋण लेने को तेज और खरीदारी के अनुभव को आसान बनाते हैं। अध्ययन में विकसित हो रहे उपभोक्ता रुझानों पर प्रकाश डाला गया है, जिससे पता चलता है कि ऑनलाइन शॉपिंग 2021 में 69% तक बढ़ गई, 2023 में 48% तक गिर गई, और 2024 में 53% तक फिर से बढ़ गई। इन-स्टोर शॉपिंग के पुनरुत्थान के बावजूद, डिजिटल कॉमर्स एक प्रमुख शक्ति बना हुआ है, जो काफी हद तक महिलाओं और युवा उपभोक्ताओं द्वारा संचालित है। स्टडी के निष्कर्षों पर टिप्पणी करते हुए, होम क्रेडिट इंडिया के चीफ मार्केटिंग ऑफिसर, आशीष तिवारी ने कहा: "भारत में डिजिटल शॉपिंग का परिदृश्य महिलाओं द्वारा फिर से परिभाषित किया जा रहा है, जो न केवल ऑनलाइन शॉपिंग को अपनाने में आगे हैं बल्कि एम्बेडेड फाइनेंस में बदलाव को भी प्रभावित कर रही हैं। हमारी 'हाउ इंडिया बारोज 2024' स्टडी से पता चलता है कि महिलाएं आत्मविश्वास से डिजिटल टूल्स का लाभ उठा रही हैं, एआई-चालित सहायता पर भरोसा कर रही हैं, और अपने खरीदारी के अनुभव को बढ़ाने के लिए स्मार्ट ऋण साल्यूशन्स को अपना रही हैं। होम क्रेडिट इंडिया में, हम इसे एक महत्वपूर्ण बदलाव के रूप में मानते हैं, जो महिलाओं की बढ़ती वित्तीय स्वतंत्रता और उनकी विकसित हो रही आकांक्षाओं के अनुरूप निर्बाध, सुलभ क्रेडिट समाधानों की आवश्यकता पर प्रकाश डालता है।" ऑनलाइन शॉपिंग को आगे बढ़ाने वाली प्रमुख आबादी: महिलाएं ऑनलाइन शॉपिंग को अपनाने में सबसे आगे हैं, जहां 60% सक्रिय रूप से ऑनलाइन खरीदारी कर रही हैं, जबकि पुरुषों में यह आंकड़ा 52% है। युवा पीढ़ी भी इस प्रवृत्ति को अपनाने में आगे है, जहां जेन जेड के 58% और मिलेनियल्स के 59% ऑनलाइन शॉपिंग करते हैं, जबकि जेन एक्स के केवल 39% ही डिजिटल कॉमर्स में भाग लेते हैं। भौगोलिक रूप से, टियर-2 शहरों ने मेट्रो क्षेत्रों को टक्कर दे दी है, दोनों में 56% ऑनलाइन शॉपिंग अपनाने की दर दर्ज की गई है, जो विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ती डिजिटल उपस्थिति को दर्शाता है। यह उछाल विशेष रूप से पूर्वी और दक्षिणी शहरों में निम्न-मध्यम वर्ग के उपभोक्ताओं के बीच स्पष्ट है, जहां कोलकाता (71%), कोच्चि (66%), हैदराबाद (64%) और चेन्नई (60%) आगे हैं, जो ई-कॉमर्स की बढ़ती पहुंच को दर्शाता है। एम्बेडेड फाइनेंस महिला खरीदारों के लिए ई-कॉमर्स को आसान बनाता है: अध्ययन यह भी उजागर करता है कि कैसे एम्बेडेड फाइनेंस ऑनलाइन शॉपिंग अनुभवों को नया रूप दे रहा है, विशेष रूप से महिलाओं के लिए ऋण लेने को अधिक निर्बाध बनाकर और खरीदारी के निर्णयों को तेज करके। एम्बेडेड फाइनेंस सॉल्यूशंस को पसंद करने वाले सभी ऋण लेने वालों में से आधे का मानना है कि यह ई-कॉमर्स लेनदेन को सरल बनाते हैं। इसके अतिरिक्त, ईएमआई कार्ड, जिन्हें 38% निम्न-मध्यम वर्ग की महिला ऋण लेने वालों द्वारा पसंद किया जाता है, विश्वसनीयता और तेजी से वितरण प्रदान करते हैं, जिससे डिजिटल शॉपिंग बूम को और बढ़ावा मिलता है। इसके साथ ही, प्रौद्योगिकी-संचालित वित्तीय साल्यूशन्स में विश्वास बढ़ रहा है। स्टडी में लगभग 30% उत्तरदाता, विशेष रूप से महिलाएं और मेट्रो में रहने वाले ऋण प्राप्तकर्त्ता, चैटबॉट रिस्पांसों को विश्वसनीय मानते हैं, जबकि 26% व्हाट्सएप के माध्यम से दिए जाने वाले ऋण प्रस्तावों पर भरोसा करते हैं। एआई-चालित वित्तीय उपकरणों में यह बढ़ता विश्वास डिजिटल वित्तीय सहायता की ओर एक व्यापक बदलाव को दर्शाता है। डिजिटल वित्तीय साक्षरता के अंतर को पाटना: जैसे-जैसे ऑनलाइन शॉपिंग, एम्बेडेड फाइनेंस और डिजिटल लेंडिंग बढ़ते जा रहे हैं, जिम्मेदारी के साथ ऋण लेने को बढ़ावा देने और ऋण के जाल को रोकने के लिए वित्तीय जागरूकता आवश्यक हो जाती है। विशेष रूप से, हर पांच में से एक महिला ने वित्त, इंटरनेट बैंकिंग, ऋण आवेदनों और डिजिटल भुगतान के बारे में सीखने की बढ़ी हुई इच्छा दिखाई है। वित्तीय योजना, बजट और क्रेडिट प्रबंधन के ज्ञान के साथ महिलाओं को सशक्त बनाना उनकी वित्तीय सुरक्षा को बढ़ाता है और व्यापक आर्थिक प्रगति को जारी रखता है। इस साक्षरता के अंतर को संबोधित करना महिलाओं को अपने वित्त पर नियंत्रण रखने और आत्मविश्वास से डिजिटल अर्थव्यवस्था में नेविगेट करने में सक्षम बनाने के लिए महत्वपूर्ण है। recent visitors 75

दूसरे विकेट की तलाश में भारत, ट्रेविस हेड और स्मिथ क्रीज पर मौजूद

दुबई आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का पहला सेमीफाइनल भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में हो रहे इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान स्टीव स्मिथ ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने बदलाव किया है, जबकि भारत बिना बदलाव के उतरी है। ऑस्ट्रेलिया ने शॉर्ट की जगह कूपर कोनोली और स्पेंसर जॉनसन की जगह तनवीर संघा को शामिल किया गया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही है। सलामी बल्लेबाद कूपर कॉनली बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें मोहम्मद शमी ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। recent visitors 58

जल्द बीजेपी को मिलेगा नया राष्ट्रीय अध्यक्ष, बैठक की तारीख तय, दो बड़े नाम रेस में

नई दिल्ली भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। जेपी नड्डा के कार्यकाल के बाद अगला अध्यक्ष कौन होगा, इस पर सभी की निगाहें टिकी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 18 से 20 अप्रैल के बीच बेंगलुरु में होने वाली राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में नए अध्यक्ष के नाम पर अंतिम मुहर लग सकती है। सूत्रों के अनुसार, इस बार दक्षिण भारत से किसी नेता को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की संभावना प्रबल है। इस दौड़ में आंध्र प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष दग्गुबाती पुरंदेश्वरी और बीजेपी महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कोयंबटूर विधायक वनती श्रीनिवास के नाम सबसे आगे हैं। महिला नेताओं के नाम सबसे आगे दग्गुबाती पुरंदेश्वरी 2014 में बीजेपी में शामिल हुई थीं और संगठनात्मक अनुभव के साथ दक्षिण भारत में उनकी मजबूत पकड़ है। उन्हें ‘दक्षिण की सुषमा’ भी कहा जाता है। वहीं, वनती श्रीनिवास भी एक मजबूत उम्मीदवार मानी जा रही हैं, जिनका तमिलनाडु में बड़ा प्रभाव है। अन्य संभावित दावेदार इन दो महिला नेताओं के अलावा शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल खट्टर और धर्मेंद्र प्रधान के नाम भी चर्चा में हैं। हालांकि, सूत्रों के मुताबिक, शिवराज सिंह चौहान और धर्मेंद्र प्रधान को लेकर बीजेपी और आरएसएस सहमत हैं, लेकिन मनोहर लाल खट्टर के नाम पर अमित शाह को ऐतराज है। दक्षिण भारत से अध्यक्ष बनने की संभावना क्यों? बीजेपी की रणनीति के तहत, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में पार्टी के विस्तार के लिए दक्षिण भारत से अध्यक्ष बनाए जाने के संकेत दिए जा रहे हैं। अगले कुछ महीनों में केरल और तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव होने हैं, ऐसे में पार्टी अपने संगठन को मजबूत करने के लिए दक्षिण भारत से नेतृत्व दे सकती है। अब सभी की नजरें 18-20 अप्रैल की बैठक पर टिकी हैं, जहां बीजेपी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का आधिकारिक ऐलान किया जाएगा। recent visitors 36