बाराती बनकर पहुंचे आयकर अफसर, सतना में कारोबारियों के 5 ठिकानों पर पड़ा छापा, कार्रवाई से मचा हड़कंप

 सतना मध्य प्रदेश के सतना में आयकर विभाग ने एक साथ 5 बड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की है, खास बात यह है कि इनकम टैक्स की टीम यहां बाराती बनकर पहुंची थी। एक साथ इतने कारोबारियों के ठिकानों पर रेड पड़ने से हडकंप मचा हुआ है। आयकर की टीम ने टिम्बर और लोहा कारोबार से जुडे रामा ग्रुप के ठिकानों समेत नरेश गोयल, सुनील सेनानी, अतुल मेल्होत्रा और हुंडी कारोबारी सीताराम अग्रवाल रामू के ठिकानों पर दबिश दी है, कार्रवाई अभी लगातार जारी है।   50 गाड़ियों से पहुंचा आयकर विभाग का दल बता दें, शहर में ये आयकर दल लगभग 50 गाडियों से पहुंचा है। वहीं जबलपुर-रायपुर के अलावा दिल्ली में भी ऐसी ही कार्रवाई की सूचना है। छापेमारी में रेलवे कांट्रैक्टर महरोत्रा बिल्डिकॉन शामिल है। यह कंपनी मास्टर प्लान और इंडस्ट्रियल एरिया में काम करती है। इसके अलावा फ्लोर मील संचालक संतोष गुप्ता के यहां भी छापा मारा है। इनका प्रतिष्ठान इंडस्ट्रियल एरिया रीवा रोड पर स्थित है। वहीं रीवा रोड पर इंडस्ट्रियल एरिया के सामने स्थित सेनानी ग्रुप भी जांच के दायरे में है। प्लाई और लोहे का कारोबार करने वाले रामा गु्रप के रामकुमार-सुरेश कुमार के सेमरिया चौक स्थित ठिकाने पर भी छापेमारी की गई। इधर कार्रवाई के दौरान एक रोचक घटना सामने आई। गोशाला चौक के पास स्थित कारोबारी रामू अग्रवाल ने आयकर टीम को देखते ही दरवाजा बंद कर लिया। टीम को मजबूरन सीढी का सहारा लेकर घर में प्रवेश करना पडा। सूत्रों के अनुसार यह सतना में आयकर विभाग द्वारा की गई अब तक की सबसे बडी कार्रवाई है। एक साथ इतने बडे कारोबारी पर छापेमारी पहले कभी नहीं हुई है। recent visitors 29

उप्र पुलिस जवानों ने पेश की कर्तव्यनिष्ठा की अद्वितीय मिसाल, बिछड़ों को अपनों से मिलाया; खोने वालों को कीमती सामान लौटाए

प्रयागराज महाकुंभ 2025 में जहां एक ओर आस्था का महासमुद्र उमड़ा, वहीं उत्तर प्रदेश पुलिस, पीएसी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अग्निशमन विभाग के जवानों ने सेवा, सुरक्षा और ईमानदारी की मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संचालित विशेष अभियान के तहत पुलिस ने 15 देशों और 20 से अधिक राज्यों के श्रद्धालुओं को उनके परिवारों से मिलाने का कार्य किया। जवानों ने न केवल लाखों रुपए की नकदी, आईफोन, गहने और अन्य कीमती सामान खोने वालों को वापस लौटाया, बल्कि बीमारों को तत्काल चिकित्सा सहायता भी उपलब्ध कराई। इसके अलावा, पुलिस ने बुजुर्गों और दिव्यांगों को संगम स्नान में मदद की। इस सेवा भाव की चर्चा रूस, अमेरिका और जर्मनी समेत तमाम देशों तक पहुंच गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए थे। इसी के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस ने पूरे मेले में खोया-पाया केंद्र बनाए और विशेष खोज अभियान चलाया। इस अभियान के प्रभारी आईजी पीएसी पूर्वी जोन डॉ. राजीव नारायण मिश्र ने कहा “हमारे जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों की मदद की। इस अभियान से यूपी पुलिस की ईमानदारी और सेवाभाव की गूंज सात समंदर पार तक पहुंच गई है।” केस 1: 17 फरवरी को जयपुर के पुष्पेंद्र सिंह शेखावत अपने परिवार के साथ महाकुंभ में आए थे। उनका पर्स, जिसमें 69,000 रुपए नकद, दो आईफोन, सोने की चेन, दो अंगूठियां और एटीएम कार्ड थे, खो गया। 42वीं वाहिनी पीएसी नैनी प्रयागराज के अरविंद कुमार सिंह ने अरैल घाट पर यह पर्स खोजा और श्रद्धालु से संपर्क कर वापस सौंप दिया। केस 2: छत्तीसगढ़ की राजकुमारी यादव की अचानक तबीयत बिगड़ गई। 15वीं वाहिनी पीएसी आगरा के आरक्षी प्रशांत कुमार और रवींद्र सिंह ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें समय पर इलाज मिला। केस 3:29 जनवरी को रूस की रीता अपने साथियों के साथ संगम स्नान के लिए जा रही थी। रात में वह अपने समूह से बिछड़कर पाल बस्ती मवैया पहुंच गई।33वीं वाहिनी पीएसी झांसी के आरक्षी अमरदीप ने उन्हें खोजकर उनके साथियों से मिलाया। केस 4: 15 जनवरी को जर्मनी से आए श्रद्धालु नवाबगंज जाना चाहते थे, लेकिन रास्ता भटक गए।28वीं वाहिनी पीएसी इटावा के आरक्षी राजू सिंह ने उन्हें सुरक्षित नवाबगंज तक पहुंचाया। केस 5: बंगलुरु की शोभा संगम स्नान के दौरान घायल हो गईं। 33वीं वाहिनी पीएसी झांसी के आरक्षी सुरजीत यादव ने उन्हें एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और प्राथमिक चिकित्सा दिलवाई। केस 6: 24 जनवरी को संगम मार्ग पर विवेक भारती को कार चलाते समय मिर्गी का दौरा पड़ा। 47वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद के आरक्षी गुरदीप और कपिल कुमार ने उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया, परिवार को सूचित किया और ठीक होने पर घर भेजा। recent visitors 45

चैंपियंस ट्रॉफी में 2015 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल जैसा संयोग, भारत और ऑस्ट्रेलिया फिर से आईसीसी इवेंट में आमने-सामने

नई दिल्ली चैंपियंस ट्रॉफी का सेमीफाइनल मुकाबला आज खेला जाएगा। भारत और ऑस्ट्रेलिया एक बार फिर से आईसीसी इवेंट में आमने-सामने हैं। वैसे तो जब इन दोनों टीमों का मैच होता है तो फैन्स की धड़कन बढ़ ही जाती है। लेकिन इस बार फैन्स कुछ ज्यादा ही बेचैन हैं। इस बेचैनी की वजह है चैंपियंस ट्रॉफी और 2015 के वनडे वर्ल्डकप सेमीफाइनल का संयोग। इसके अलावा ऑस्ट्रेलियाई खेमे में स्टीव स्मिथ की मौजूदगी ने इस संयोग को और बड़ा कर दिया है। आइए जानते हैं क्या है यह संयोग और क्यों बढ़ी है भारतीय फैन्स की धड़कन और बेचैनी। ऐसी है समानता चैंपियंस ट्रॉफी 2025 और वनडे वर्ल्डकप 2015 के सेमीफाइनल में एक जबर्दस्त समानता है। चैंपियंस ट्रॉफी में सेमीफाइनल के दौरान भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से और न्यूजीलैंड का मुकाबला दक्षिण अफ्रीका से हो रहा है। साल 2015 में खेले गए वनडे वर्ल्डकप में भी सेमीफाइनल लाइनअप ऐसी ही थी। तब पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को मात दी थी। दक्षिण अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 281 रन बनाए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए कीवी टीम ने यह मैच 4 विकेट से जीत लिया था। स्टीव स्मिथ ने जमाया था शतक वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया के साथ था। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 328 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था। बाद में भारतीय टीम 233 तक ही पहुंच पाई थी। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 95 रनों से जीत लिया था। इस मैच में स्टीव स्मिथ ने शतकीय पारी खेली थी। वही स्टीव स्मिथ इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी कर रहे हैं। 2023 वनडे वर्ल्डकप में भी यही टीमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025, वर्ल्डकप 2015 के साथ-साथ 2023 के वनडे वर्ल्डकप में भी यही चारों टीमें सेमीफाइनल में थीं। हालांकि लाइनअप थोड़ी अलग थी। 2023 वनडे वर्ल्डकप में सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला न्यूजीलैंड, जबकि दक्षिण अफ्रीका का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से हुआ था। भारत ने न्यूजीलैंड को हराकर और ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका को मात देकर फाइनल में जगह बनाई थी। फाइनल में ऑट्रेलिया ने भारत को हराकर वर्ल्ड कप जीत लिया था। यह संयोग भी कर रहे हैरान -2015 वनडे वर्ल्डकप में भी विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया था। इस चैंपियंस ट्रॉफी में भी कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ शतक लगाया है। -2015 में वर्ल्डकप से पहले 2014 आईपीएल में केकेआर विजेता बनी थी। वहीं, इस बार भी पिछले साल की आईपीएल विजेता केकेआर ही है। -2014 आईपीएल में भी केकेआर ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जॉर्ज बेली की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब टीम को फाइनल में हराया था। 2024 के आईपीएल में केकेआर ने कंगारू कप्तान पैट कमिंस की टीम एसआरएच को हराया था। recent visitors 50

PM ने महिलाओं को अपनी प्रेरणादायक जीवन यात्रा साझा करने के लिए प्रोत्साहित किया, सौंपेंगे अपने सोशल मीडिया अकाउंट

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कुछ चुनिंदा महिलाओं को एक दिन के लिए उनके डिजिटल सोशल मीडिया अकाउंट्स को संभालने का अवसर मिलेगा। कल सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मैं नमो ऐप ओपन फोरम पर बहुत ही प्रेरणादायक जीवन यात्राएं साझा होते देख रहा हूं, जिसमें से कुछ महिलाओं को 8 मार्च को महिला दिवस पर मेरे डिजिटल सोशल मीडिया अकाउंट्स को संभालने के लिए चुना जाएगा। मैं ऐसी और भी जीवन यात्राएं साझा करने का अनुरोध करता हूं।” इससे पहले 23 फरवरी को ‘मन की बात’ की 119वीं कड़ी में पीएम मोदी ने अपने सम्बोधन में कहा, “अगले महीने 8 मार्च को ‘अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस’ है। यह हमारी नारी-शक्ति को नमन करने का एक विशेष अवसर होता है। देवी माहात्म्य में कहा गया है – विद्या: समस्ता: तव देवि भेदा: स्त्रीय: समस्ता: सकला जगत्सु। अर्थात सभी विद्याएं, देवी के ही विभिन्न स्वरूपों की अभिव्यक्ति हैं और जगत की समस्त नारी-शक्ति में भी उनका ही प्रतिरूप है। हमारी संस्कृति में बेटियों का सम्मान सर्वोपरि रहा है। पीएम मोदी ने कहा, “आप किसी भी क्षेत्र पर नजर डालें तो पाएंगे कि महिलाओं का योगदान कितना व्यापक है। साथियो, इस बार महिला दिवस पर मैं एक ऐसी पहल करने जा रहा हूँ, जो हमारी नारी-शक्ति को समर्पित होगी। इस विशेष अवसर पर मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स जैसे एक्स, इंस्टाग्राम के एकाउंट्स को देश की कुछ प्रेरणादायी महिलाओं को, एक दिन के लिए सौंपने जा रहा हूँ। ऐसी महिलाएं जिन्होंने अलग-अलग क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं, नवाचार किया है, अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। 8 मार्च को, वो, अपने कार्य और अनुभवों को देशवासियों के साथ साझा करेंगी।” उन्होंने कहा कि प्लेटफॉर्म भले ही मेरा होगा, लेकिन वहां उनके अनुभव, उनकी चुनौतियाँ और उनकी उपलब्धियों की बात होगी। यदि आप चाहती हैं कि ये अवसर आपको मिले, तो, नमो ऐप पर बनाए गए विशेष फोरम के माध्यम से, इस प्रयोग का हिस्सा बनें और मेरे एक्स और इंस्टाग्राम अकाउंट से, पूरी दुनिया तक, अपनी बात पहुंचाएँ, तो आइए, इस बार महिला दिवस पर हम सब मिलकर अदम्य नारी-शक्ति का जश्न मनाएं, सम्मान करें, नमन करें।   recent visitors 39

बाल अपराधों को रोकने में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

जीरो टॉलरेंस नीति से प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों में आई गिरावट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव शिक्षा के अधिकार का विस्तार कक्षा 12वीं तक हो: मुख्यमंत्री डॉ. यादव बाल अपराधों को रोकने में बाल अधिकार संरक्षण आयोग की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण: मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुख्यमंत्री ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम, पोक्सो एक्ट और किशोर न्याय अधिनियम राज्य स्तरीय जागरूकता कार्यशाला का किया शुभारंभ भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि महिलाओं और बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों में गिरावट आई है। यह स्पष्ट रूप से राज्य सरकार की 'जीरो टॉलरेंस' नीति का परिणाम है। हम सुरक्षा, सशक्तिकरण और न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर सुदृढ़ कर रहे हैं, जिससे अपराधों पर अंकुश लगा है। पिछले वर्षों में महिला एवं बाल अपराधों के प्रति सरकार की सख्ती स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है। प्रदेश में महिलाओं और बच्चों के विरूद्ध गंभीर अपराधों के दोषियों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान किया गया है। न्यायालयों द्वारा 48 प्रकरणों में मृत्युदंड के निर्णय दिए जा चुके हैं। सरकार और समाज मिलकर महिलाओं और बच्चों के साथ होने वाले अत्याचारों के प्रति जागृति लाएं। इस कार्य में बाल संरक्षण आयोग की भूमिका भी अहम है। सरकार आयोग के सुझावों को अमल में लाने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में यह बातें कही। कार्यशाला में प्रदेश के सभी जिलों से विभिन्न विभागों के अधिकारी, बाल कल्याण समिति के सदस्य समेत अन्य सदस्यों ने निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम-2009, पॉक्सो अधिनियम-2012 तथा किशोर न्याय अधिनियम-2015 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर महिला बाल विकास मंत्री श्रीमती निर्मला भूरिया, सदस्य बाल संरक्षण आयोग श्रीमती मेघा पवार और डॉ. निवेदिता शर्मा, डॉ. निशा सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में देश, स्वर्णिम काल में प्रगति के पथ पर अग्रसर है। विश्व में भारत की ख्याति फैल रही है। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश भारत में प्रत्येकव्यक्ति निरंतर समर्थ हो रहा है। भारत बाहरी दुश्मनों से निपटने में सक्षम होने के साथ-साथ आंतरिक चुनौतियों का भी प्रभावी रूप से सामना कर रहा है। उन्होंने रामायण के प्रसंग का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चों और किशोरों में अपार क्षमता और ऊर्जा विद्यमान रहती है। इसीलिए महर्षि विश्वामित्र ने असुरों का विनाश करने के लिए महाराज दशरथ से बचपन में प्रभु श्रीराम और लक्ष्मण को मांगा था। प्रभु श्रीराम ने अपने पुरुषार्थ के बल पर असुरों का सर्वनाश किया। भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण का बाल्य स्वरूप सद्मार्ग पर चलने के लिए समाज को भिन्न-भिन्न रूप से प्रेरित करता है। जरूतमंद बच्चे जो आप तक नही आ पाये, उन तक आप पहुंचें : सुभूरिया महिला बाल विकास मंत्री सुनिर्मला भूरिया ने कहा की बच्चों के विकास की पहली शर्त उनका संरक्षण है और मुझे गर्व है कि डॉ. यादव के नेतृत्व में बच्चों के संरक्षण के लिये विभाग और प्रशासन सजग है। उन्होंने मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग को बधाई देते हुए कहा कि आयोग बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा, उनके संरक्षण और उनके समुचित विकास से जुड़े अधिनियम-नियम पर केन्द्रित इस राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला न केवल बच्चों के शिक्षा के अधिकार के लिये है वरन बच्चों के संरक्षण के लिये बनाये गये विभिन्न अधिनियमों जैसे पॉक्सो अधिनियम और किशोर न्याय अधिनियम से जागरूक करने को लेकर भी है। मंत्री सुभूरिया ने उपस्थित बाल कल्याण आयोग और किशोर न्याय बोर्ड के अध्यक्ष/ सदस्यों से आग्रह किया कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है वो बहुत महत्वपूर्ण है और बच्चों को न्याय दिलाने के लिये है। समाज सेवा का ऐसा अवसर बार-बार नहीं मिलता इसलिये पूरी सजगता से बच्चों का संरक्षण सुनिश्चित हो इसका ध्यान रखें। आज अनाथ बच्चा किस संस्था में जायेगा या उसका पुनर्वास कहाँ होगा ये अधिकार आपके पास है और किसी के पास नहीं। तो इस अधिकार से बच्चों के प्रति संरक्षण के दायित्व मानकर उपयोग करें और कोशिश करें कि जरूतमंद बच्चे जो आप तक नही आ पाये उन तक आप पहुंचें। बच्चे ईश्वर का रूप होते हैं, बच्चे देश का भविष्य हैं और यदि हमें प्रधानमंत्री मोदी के विजन अनुसार देश का भविष्य स्वर्णिम बनाना है तो आज के बच्चों और युवाओं के वर्तमान को भी संवारना होगा, संरक्षित करना होगा और मुझे खुशी है कि आज मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में न केवल बच्चों के वर्तमान को मजबूत बनाया जा रहा है वरन उन्हें सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि उनके व्यक्तित्व का अधिकतम विकास हो। मध्यप्रदेश बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष रवींद्र मोरे ने कहा कि जिला स्तर पर प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बाल कल्याण समिति के कार्यकर्ता की शक्तियां कम ज्यादा हो सकती हैं, लेकिन वे समान रूप से बाल कल्याण को समर्पित हैं और बच्चों के प्रति पूर्ण संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में यह प्रावधान किया था कि राज्य सरकारों को बच्चों के कल्याण के लिए नियम बनाने का अधिकार मिलना चाहिए। यह उनकी दूरदर्शिता का घोतक है। मध्यप्रदेश सरकार ने बच्चों की शिक्षा की चिंता की है। मोरे ने शिक्षा का अधिकार को 12वीं कक्षा तक लागू करने का सुझाव मुख्यमंत्री डॉ. यादव के सामने रखा एवं कार्यशाला में सहभागिता के लिए उनका आभार माना।   recent visitors 32

कांग्रेस विधायक बोले-: कमलनाथ को हाथ लगाया तो लाशें बिछेंगी…

छिंदवाड़ा मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में कांग्रेस विधायक विजय चौरे के एक बयान ने सियासी तूफान खड़ा कर दिया है. सौसर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चौरे ने प्रदर्शन के दौरान कहा, "कलेक्टर-SP कान खोलकर सुन लें, अगर कमलनाथ जी पर उंगली उठी तो सबसे पहले छिंदवाड़ा में लाखों लोगों की लाशें बिछेंगी." यह बयान भाजपा सांसद विवेक 'बंटी' साहू के उस पलटवार के जवाब में आया, जिसमें उन्होंने कहा था कि जनता ने कमलनाथ की धुलाई कर दी, अब पुलिस करेगी तो कैसा लगेगा. दरअसल, हाल ही में हर्रई सभा में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने एक TI पर भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया था. इसके जवाब में सांसद बंटी साहू ने तंज कसा था. इस पर भड़की कांग्रेस ने छिंदवाड़ा में प्रदर्शन किया. इसी दौरान विधायक चौरे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "कमलनाथ ने लाखों मरीजों का इलाज करवाया, बच्चों की फीस माफ की, रोजगार दिया. छिंदवाड़ा मॉडल उनके कारण बना. बंटी साहू को कम उम्र में सब मिल गया, जैसे बंदर के हाथ में उस्तरा. उन्हें कमलनाथ से माफी मांगनी चाहिए." पुलिस और सरकार पर हमला विधायक चौरे ने पुलिस पर जनता के साथ अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "थाने में रिपोर्ट लिखवाने जाओ तो पुलिस गाली देती है, पैसे मांगती है. यही मध्य प्रदेश की पुलिस है, और बंटी साहू इसकी तारीफ करते हैं." बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, "25 साल से गुंडा राज, माफिया राज, सट्टा, जुआ, शराब और रेत का अवैध धंधा चल रहा है. बंटी साहू और नाना भाऊ एक सिक्के के दो पहलू हैं, जिन्होंने कलेक्टर और SP को जेब में रखा है." कांग्रेस का प्रदर्शन कांग्रेस विधायक चौरे ने कार्यकर्ताओं से कहा, "डरने की जरूरत नहीं. कमलनाथ, नकुलनाथ, सभी विधायक और जनता आपके साथ हैं. अगर कमलनाथ पर उंगली उठी तो लाखों लाशें बिछेंगी." यह बयान कांग्रेस के आक्रामक रुख को दर्शाता है, जिसने साहू के बयान के खिलाफ प्रदर्शन तेज कर दिया है. सियासी हलचल इस बयान ने मध्य प्रदेश की सियासत में भूचाल ला दिया है. BJP इसे कांग्रेस की बौखलाहट बता रही है, जबकि कांग्रेस इसे अपने नेता के सम्मान की लड़ाई करार दे रही है. विजय चौरे के इस बिगड़े बोल से छिंदवाड़ा का माहौल और गरमा गया है.   recent visitors 56

सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता की कैबिनेट बैठक आज, कई अहम प्रस्तावों पर होगी चर्चा

Cabinet meeting chaired by CM Dr. Mohan Yadav today, many important proposals will be discussed मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में सुबह 11 बजे कैबिनेट की बैठक होगी। इस बैठक में कई अहम प्रस्ताव पर चर्चा होगी। बैठक में नई लोक परिवहन नीति के प्रस्ताव पर भी विचार हो सकता है। किसानों को दूध खरीदी पर प्रोत्साहन देने के प्रस्ताव पर भी चर्चा की जाएगी। इसके साथ ही, जनजातीय देवलोक के जीर्णोद्धार को लेकर प्रस्ताव और नगर एवं ग्राम निवेश की धारा 66 में बदलाव का प्रस्ताव भी आ सकता है। विशेष क्षेत्रों में निर्माण गतिविधियों को लेकर कुछ मैदानी अड़चनों को दूर करने के लिए प्रमुख नियमों में बदलाव की चर्चा की जाएगी, ताकि इन क्षेत्रों का तेजी से विकास हो सके। इसके अलावा बैठक में ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (जीआईएस) से प्राप्त निवेश प्रस्तावों के क्रियान्वयन पर चर्चा होगी। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और मौजूदा उद्योगों को सहयोग प्रदान करने के उपायों पर भी विचार किया जाएगा। साथ ही बैठक में आगामी विधानसभा सत्र की तैयारियों और राज्य के बजट पर विस्तृत चर्चा की संभावना है। प्रदेश का द्वितीय अनुपूरक बजट लगभग चार से पांच हजार करोड़ रुपये के आसपास हो सकता है। इसके अलावा, विभिन्न विभागों द्वारा विधानसभा में पेश किए जाने वाले विधेयकों पर भी मंथन किया जाएगा। recent visitors 97