Tuesday, July 7, 2026 2:21 am

मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना असमय विधवा हो चुकी बहनों के जीवन में नव-जीवन के संचार का माध्यम है: मंत्री कुशवाह

भोपाल सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह ने कहा है कि मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह योजना असमय विधवा हो चुकी बहनों के जीवन में नव-जीवन के संचार का माध्यम है। उन्होंने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए है। योजना में इस वित्त वर्ष में 709 कल्याणी बहनों को 14 करोड़ 18 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। योजना में गत वित्तीय वर्ष में 510 कल्याणी हितग्राहियों का आर्थिक सहायता प्रदान की गई थी। प्रमुख सचिव, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण श्रीमती सोनाली वायंगणकर ने बताया कि प्रदेश में निवासरत कल्याणियों (विधवा) को सामाजिक सुरक्षा प्रदान कर, नये जीवन की शुरूआत के लिए राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना संचालित की जा रही है। योजना में विवाह के बाद कल्याणी बहन को 2 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ कल्याणी बहनें आसानी उठा सकें इसके लिए विभाग द्वारा कल्याणी विवाह पोर्टल (vivahportal.mp.gov.in) बनाया गया। पोर्टल से योजनाओं की जानकारियाँ प्राप्त की जा सकती है। उन्होंने बताया कि योजना का लाभ उठाने के लिए आवश्यक है कि कल्याणी बहन और उनका जीवनसाथी मध्यप्रदेश के निवासी हो। विवाह के समय कल्याणी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष या उससे अधिक व कल्याणी के पति की आयु 21 वर्ष या उससे अधिक हो। कल्याणी आयकरदाता न हो तथा कल्याणी शासकीय कर्मचारी/अधिकारी न हो, किसी राज्य/केंद्र सरकार या शासन हित पोषित निगम, उपक्रम, संस्था के अधीन कार्यरत कर्मचारी/अधिकारी न हो। कल्याणी को परिवार पेंशन प्राप्त न हो रही हो, कल्याणी का जिस व्यक्ति से विवाह हुआ हो उसकी पूर्व से कोई जीवित पत्नी न हो तथा कल्याणी व कल्याणी के पति की समग्र आई.डी. में पंजीयन होना आवश्यक है।   recent visitors 51

केजरीवाल के लंबे काफिले को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच मिलती रहेगी Z सिक्यॉरिटी, MHA ने नहीं किया है बदलाव

नई दिल्ली दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के मुखिया अरविंद केजरीवाल को जेड सिक्यॉरिटी मिलती रहेगी। गृह मंत्रालय ने फिलहाल इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। पंजाब में केजरीवाल के लंबे काफिले को लेकर खड़े हुए विवाद के बीच दिल्ली पुलिस के सूत्रों ने बताया है 'आप' प्रमुख की सुरक्षा पहले की तरह जारी रहेगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस ने केजरीवाल की सुरक्षा को लेकर गृह मंत्रालय से निर्देश मांगा है। किसी वीआईपी की सुरक्षा को लेकर खुफिया ब्यूरो से से जो इनपुट मिलता है उसके आधार पर रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी जाती है। इसके आधार पर वीआईपी सुरक्षा में जिस श्रेणी की जरूरत होती है, वह मुहैया कराई जाती है। अरविंद केजरीवाल को जेड श्रेणी की सुरक्षा पहले ही मुहैया कराई गई है। वीआईपी सुरक्षा से जुड़ी पुलिस यूनिट के मुताबिक सिक्योरिटी पहले जैसी ही रहेगी। इसमें कोई फेरबदल नहीं किया गया है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव के करीब एक महीने बाद अरविंद केजरीवाल 10 दिन की विपश्यना के लिए पंजाब गए हैं। होशियारपुर पहुंचने पर केजरीवाल के काफिले के साथ सुरक्षाकर्मियों की कई गाड़ियां दिखीं, जिस पर भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने सवाल खड़े किए थे। 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा के तहत सुरक्षा में लगभग 22 सुरक्षाकर्मी तैनात रहते हैं, जिनमें निजी सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ), सुरक्षा दस्ते, निगरानी दल के अलावा और लगभग आठ सशस्त्र गार्ड शामिल होते हैं। यह सुरक्षा आमतौर पर शीर्ष स्तरीय राजनीतिक हस्तियों और मुख्यमंत्रियों को दी जाती है। पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को भी उनके कार्यकाल के दौरान 'जेड' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की गई थी। दिल्ली की सीएम बनने पर रेखा गुप्ता को भी इसी कैटिगरी की सुरक्षा दी गई है। recent visitors 58

प्रहलाद पटेल के बयान पर बवाल: कांग्रेस ने किया पुतला दहन

Ruckus over Prahlad Patel’s statement: Congress burns effigy भोपाल (सुशील दामले) ! आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साकेत नगर के द्वारा भारतीय जनता पार्टी के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल का पुतला दहन गोविंदपुरा विधानसभा के वार्ड 57 कस्तूरबा हॉस्पिटल के सामने किया गया जिसमें कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी रविंद्र साहू झूमरवालाजी में कहां कि भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रहलाद पटेल के द्वारा जनता जनार्दन को भिखारी जैसे शब्दों से उल्लेखित किया है यह ना सिर्फ लोकतंत्र का अपमान है अपितु भारतीय जनता पार्टी के नेताओं और मंत्रियों के अहंकार को भी प्रदर्शित करता है भारतीय जनता पार्टी जब अपने किए गए वादों को पूरा नहीं करती है और जनता मंत्री को याद दिलाती है तो मंत्री को जनता भिखारी नजर आती है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी साकेत नगर के अध्यक्ष राहुल दहिया ने इस उपलक्ष्य में कहा कि कांग्रेस पार्टी ने प्रहलाद पटेल के अमर्यादित बयान का विरोध करते हुए सभी ब्लॉकों में पुतला दहन का आयोजन रखा गया है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भी प्रह्लाद पटेल के बयान की घोर निंदा करती है और आक्रोष स्वरूप आज उनका पुतला दहन किया गया प्रशिक्षण प्रभारी नरेश सिंह जादौन ने कहा कि लोकतंत्र की बुनियाद जनता का सम्मान है और जब वादे पूरे नहीं होगे तो जनता उसकी शिकायत जनप्रतिनिधियों से ही करेंगी लेकिन भारतीय जनता पार्टी में तो यह परंपरा हो गई है जो जितना लोकतंत्र विरोधी बयान देगा उसकी तरक्की होती है यदि भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अपने मंत्री के बयान का समर्थन नहीं करता है तो उसे तुरंत कार्रवाई करना चाहिए आज के कार्यक्रम में आकाश खरें , अभिषेक जी ,प्रशांत वागले , पीएन उपाध्याय , योगेन्द्र नाथ कौशल, अजय यादव, किशन भाटी, दुलीचंद जांगड़ा ,गिरीश साहू, रितेश सोनी, महेश दुबे , परितोष नंदी ,ओंकार सिंह ,वीरू लाहौरी ,उपेंद्र सिंह , अनिल पवार, अनिल मेहर , सुमित भूरी, देवेंद्र साहू मनोज साहू मनीष पाल कनुपाल राजपाल रितिक साहू रिंकू साहू मथुरा साहू मनोज साहू गोलू विश्वकर्मा गोलू पांडे अजय सूरज साहू पप्पू सेन गुड्डू कुशवाहा अशोक गढ़वाल मथुरा साहू रमेश साहू जी ऋतिक पाल वीरू अहिरवार सहित भारी संख्या में कांग्रेस जन शामिल हुए recent visitors 70

कार्य में लापरवाही के चलते तीन अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस, एक अधिकारी निलंबित

भोपाल मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के भोपाल वृत्त के उप महाप्रबंधक भेरूंदा श्री राजेश अग्रवाल,ललरिया वितरण केंद्र के मैनेजर श्री सुशील वर्मा और लाड़कुई वितरण केन्द्र के जूनियर इंजीनियर श्री पंकज कटियार को लापरवाही और कार्य के प्रति सजग नहीं रहने के आरोप में कारण बताओं नोटिस जारी किया गया है। इसी तरह गुनगा के जूनियर इंजीनियर श्री नितेश पलारिया को निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई भोपाल ग्रामीण वृत्त की समीक्षा बैठक के दौरान मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक श्री क्षितिज सिंघल ने की। प्रबंध संचालक श्री सिंघल ने समीक्षा बैठक के दौरान स्पष्ट संदेश दिया की बिलिंग एफिशिएंसी (दक्षता) तथा कलेक्शन एफिशिएंसी में कमी को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खराब तथा जले मीटर बदलें और उपभोक्ताओं को दी जा रही बिजली की प्रत्येक यूनिट बिक्रित यूनिट में परिवर्तित होना चाहिए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने किसानों को 5 रूपये में दिए जा रहे स्थाई पंप कनेक्शन के बारे में कहा कि इसके अंतर्गत अधिक से अधिक कृषकों को कनेक्शन प्रदान करें और जहां नियमित कनेक्शन देने की कार्रवाई में अड़चन आ रही है, वहां अस्थायी कनेक्शनन अवश्य प्रदान करें। प्रबंध संचालक श्री सिंघल ने मार्च माह का टारगेट देते हुए कहा कि मार्च माह में ग्रामीण वितरण केन्द्रों में कम से कम कुल उपभोक्ताओं की तुलना में 15 प्रतिशत नए कनेक्शन देकर नए उपभोक्ताओं को विद्युत प्रणाली से जोड़ा जाए। उन्होंने कहा की सकल तकनीकी एवं वाणिज्यक हानियों को न्यूनतम स्तर पर लाने के लिए मीटरिंग, बिलिंग और कलेक्शन को बढ़ाया जाए। उन्होंने कहा कि इस वित्तीय वर्ष के बाद अप्रैल माह में भोपाल ग्रामीण वृत्त में कार्यरत बिजली कार्मिकों की परफॉर्मेंस की समीक्षा कर उन्हें भविष्य में पदस्थापनाएं दी जाएंगी। इसलिए जो बेहतर कार्य करने वाले कार्मिक होंगे उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा वहीं नॉन परफॉर्मर कार्मिकों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।   recent visitors 60

राहुल गांधी को 14 अप्रैल को न्यायालय में व्यक्तिगत रुप से उपस्थिति दर्ज कराने का आखिरी मौका दिया गया, दी चेतावनी

लखनऊ वीर सावरकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी के मामले में लखनऊ की एक अदालत ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद राहुल गांधी को 14 अप्रैल को न्यायालय में व्यक्तिगत रुप से उपस्थिति दर्ज कराने का आखिरी मौका दिया गया है। अदालत ने चेतावनी दी है कि अगली सुनवाई में यदि कांग्रेस सांसद अपनी हाजिरी नहीं लगाते हैं तो उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। राहुल गांधी को लगाया 200 रुपये का जुर्माना दरअसल, बुधवार को राहुल गांधी को लखनऊ में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश के सामने पेश होना था मगर वह कोर्ट में नहीं आए। इस पर अदालत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष की व्यक्तिगत हाजिरी माफ करने के एवज में 200 रुपये का जुर्माना लगा दिया। साथ ही उन्हें अगली तारीख में हाजिर होने का आदेश दिया। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी के वकील ने दलील दी थी कि दिल्ली के एक विदेशी प्रतिनिधिमंडल से जरुरी मुलाकात के चलते उनके मुव्वकिल न्यायालय आने में असमर्थ हैं, इसलिए उन्हें निजी रुप से उपस्थित न होने की माफी दी जाए। अदालत ने की तल्ख टिप्पणी इस पर अदालत ने तल्ख टिप्पणी करते हुए कहा कि यह पहली बार नहीं है कि जब राहुल गांधी सुनवाई में उपस्थित नहीं हुए। उन्हें अगली सुनवाई में हाजिर होने का अंतिम मौका दिया जाता है, जिसके बाद उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा सकती है। जानिए पूरा मामला स्वतंत्रता सेनानी वीर सावरकर के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी का आरोप शिकायतकर्ता नृपेंद्र पांडे ने राहुल गांधी पर लगाया था। उनका कहना है कि राहुल गांधी ने ‘भारत जोड़ो यात्रा' के दौरान 2022 में महाराष्ट्र के अकोला में सावरकर को अंग्रेजों का पेंशनर और नौकर कहकर अपमानित किया था, जिससे समाज में वैमनस्य फैल सके। recent visitors 82

बोर्ड परीक्षा समाप्त होने पर दोनों ने अपने मित्रों के साथ स्कूल के बाहर होली, छात्रों के शव तालाब में मिले

जबलपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के तालाब में नहाने के दौरान डूबे दो छात्र कीचड़ में फंस गए थे। उनके शवों को लंबे चले तलाशी अभियान के बाद गुरुवार को निकाला गया। जैसे छात्रों के शव पानी से बाहर निकाले गए परिजन उनसे लिपटकर रोने लगे। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव उनके परिजनों को सौंप दिया है। मृतक छात्रों में हनुमानताल खाई मोहल्ला निवासी पवन कोरी (14) और बाबा टोला कोरी मोहल्ला निवासी वैभव कोरी (14) है। दोनों तमरहाई स्कूल में कक्षा आठवीं के छात्र थे। बुधवार को उनकी बोर्ड परीक्षा समाप्त होने पर दोनों ने अपने मित्रों के साथ स्कूल के बाहर होली खेला। घर जाने से पूर्व रंग-गुलाल छुड़ाने के लिए शाम को लगभग पांच बजे गोपाल बाग तलैया में नहाने गए। उनके साथ दो और छात्र थे। नहाने के दौरान वैभव और पवन गहरे पानी में चले गए और डूब गए थे। घटना से दूसरे दो छात्र घबरा गए। किसी को कुछ बताए बिना घर चले गए। तट पर मिले कपड़े और प्रश्न पत्र से शुरू हुई तलाश तलैया के आसपास रहने वाले कुछ लोगों की देर शाम तट किनारे रखे एक टी शर्ट, एक शर्ट और एक-एक जोड़ी जूते-चप्पल पर पड़ी। उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। पूछताछ में कुछ लोगों ने शाम को तलैया में चार स्कूली छात्रों को नहाते देखे जाने की जानकारी की। लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। उसके बाद रात में पुलिस ने जांच शुरू की। तलैया किनारे मिले एक शर्ट के पास सौ रुपये और आठवीं कक्षा का संस्कृत का प्रश्न पत्र रखा मिला, जिसके आधार पर पुलिस तलाश करते हुए छात्रों के मित्रों और परिजन तक पहुंची। साथी छात्रों ने दोनों नहाने के दौरान डूबने की जानकारी दी। तलैया में तुरंत तलाशी शुरू की गई। एसडीआरएफ एवं पुलिस ने देर रात तक रेस्क्यू किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। छात्रों को पता नहीं चलने पर गुरुवार को सुबह दोबारा तलाशी अभियान चलाया गया। कांटा डालकर शव बाहर निकाला तलैया में कीचड़ होने के कारण तलाशी अभियान में पुलिस और एसडीआरएफ को समस्या हुई। गोताखोर तलैया में उतर नहीं सकें। उसके बाद पानी के अंदर कांटा फेंकने का निर्णय किया। कई बार प्रयास करने पर घटना के लगभग 16 घंटे बाद गुरुवार को सुबह वैभव का शव कांटे में फंसा। उसे बाहर निकाला गया। उसके बाद शाम को चार बजे तक प्रयास जारी रहे। उसके बाद पानी में डूबे पवन का शव कांटे से बाहर निकाला जा सका।   recent visitors 65

महिला स्वास्थ्य, सशक्त समाज की नींव का आधार : उप मुख्यमंत्री शुक्ल

भोपाल उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि महिला स्वास्थ्य किसी भी सशक्त समाज की नींव का आधार है। सरकार महिला स्वास्थ्य जागरूकता और देखभाल सुविधा के सशक्तिकरण के लिये सतत प्रयासरत है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर "वॉक फॉर हेल्थ, वॉक फॉर अवेयरनेस" वॉकथॉन में सहभागिता की अपील की है। उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि शासकीय कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में विकसित किये जा रहे प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी एंड इनफर्टिलिटी सेंटर महिला स्वास्थ्य सुरक्षा की दिशा में सशक्त कदम है। उन्होंने कहा कि केंद्र में महिलाओं के संपूर्ण स्वास्थ्य समाधान की सेवाएं होंगी। वॉकथॉन का आयोजन 8 मार्च को सुबह 7 बजे अटल पथ (स्मार्ट सिटी, प्लैटिनम प्लाजा) भोपाल से किया जायेगा। वॉकथॉन में महिला स्वास्थ्य, बांझपन और कैंसर से बचाव के प्रति जागरूकता का प्रसार करने का कार्य किया जायेगा। साथ ही कैलाशनाथ काटजू अस्पताल में विकसित किये जा रहे "प्रिवेंटिव गायनेकोलॉजी एंड इनफर्टिलिटी सेंटर" की सेवाओं की जानकारी भी दी जाएगी।   recent visitors 60