सिंगरौली
जनपद पंचायत देवसर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह, निकाह आयोजित में 359 जोड़ो ने अग्नि को सांक्षी मानकर विवाह बंधन में बधे। समारोह का आयोजन सांसद सीधी सिंगरौली डॉ. राजेश मिश्र के मुख्य अतिथि में एवं सिहावल विधानसभा के विधायक विश्वामित्र पाठक के अध्यक्षता में तथा जनपद पंचायत देवसर के अध्यक्ष प्रणव पाठक, एसडीएम अखिलेश सिंह के गरिमामय उपस्थिति में सम्पन्न हुआ।
समारोह में उपस्थित वर वधुओ को अपनी शुभकामना कहा कि मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत सामूहिक विवाह के आयोजन से गरीब और जरूरतमंद परिवारों को बेटियों के विवाह के लिए आर्थिक सहारा मिल रहा है। सांसद ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य गरीब परिवारों की बेटियों के विवाह में मदद करना था। उन्होंने इस योजना की सराहना करते हुए कहा कि इस योजना से गरीब परिवारों के शादी के खर्चों की चिंता दूर हुई है। सांसद ने कहा कि सभी जातियों के लोग एक मंडप में सबके साथ समानता का व्यवहार करते व सामाजिक रीति रिवाजों, परंपराओं से दाम्पत्य सूत्र में बधते है।
इससे सर्वधर्म समाज और सामाजिक संस्कृति को बल मिलता है, उन्होंने सात फेरों के सात वचनों पर बल देते हुए पति पत्नी को सामंजस्यपूर्ण जीवन जीते हुए प्रगति पथ पर आगे बढ़ने की शुभकामनाएँ दिया।
वही सिहावल विधायक विश्वामित्र पाठक ने नव दम्पत्ति को अपना आशिर्वाद देते हुये कहा कि शुभ विवाह पाणिग्रहण संस्कार जीवन का एक पवित्र गठबंधन है जिसमें पति पत्नी एक दूसरे के साथ समर्पित जीवन जीते हुए समाज एवं देश में अपना योगदान देते हैं । यह सामूहिक विवाह समाज की समरसता एवं समरूपता का प्रतिफल है। समारोह के दौरान जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संजीव तिवारी सहित वरिष्ट समाजसेवी, जनपद पंचायत के सदस्य,ग्राम पंचायतों के सरपंच, पच, सहित वर वधु पंक्ष के माता पिता परिवार जन उपस्थित रहे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








