रायगढ़
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के बरमकेला में जनपद पंचायत चुनाव के दौरान जबरदस्त बवाल हो गया. भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच पहले तीखी बहस हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुंच गया. स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई. मौके पर मौजूद पुलिस विवाद को रोकने में नाकाम रही. वहीं स्थिति को नियंत्रण करने के लिए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है.
क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, भाजपा प्रभारी कैलाश नायक की गाड़ी से जनपद सदस्यों को छीनने के प्रयास के दौरान दोनों दलों के कार्यकर्ता भिड़ गए. इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर धक्का-मुक्की और मारपीट हुई. देखते ही देखते पंचायत कार्यालय के बाहर तनाव की स्थिति बन गई और दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं की भीड़ जुट गई. बढ़ते विवाद को देखते हुए प्रशासन ने भारी पुलिस बल तैनात कर दिया है. पुलिस लगातार दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश कर रही है.
कांग्रेस प्रत्याशी की जीत
वहीं कड़ी सुरक्षा और विवाद के बीच हुए चुनाव में तमाम कोशिशों के बावजूद भाजपा प्रत्याशी को हार का सामना करना पड़ा. कांग्रेस की डॉक्टर विद्या किशोर ने चुनाव जीतकर जनपद पंचायत अध्यक्ष का पद हासिल कर लिया है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र




