वाशिंगटन
अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) पर 9 महीनों से फंसी सुनीता विलियम्स और उनके साथी बुच विल्मोर की वापसी का रास्ता साफ हो गया है। अंतरिक्ष यात्रियों को वापस धरती पर लाने के लिए स्पेसएक्स का स्पेस क्राफ्ट क्रू-10 नए यात्रियों को लेकर इंटरनेशन स्पेस स्टेशन पर पहुंच चुका है। यान से स्पेस स्टेशन पर पहुंचे यात्रियों को देखते ही वहां पर मौजूद सभी लोगों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। सभी लोगों ने नए यात्रियों का स्वागत गले लगाकर किया।
एक दिन पहले यानि शुक्रवार को अंतरिक्ष स्टेशन के लिए फॉल्कन रॉकेट के सहारे उड़ान भरने वाले स्पेस क्राफ्ट क्रू-10 में अमेरिका, जापान और रूस का प्रतिनिधित्व करने वाले चार नए यात्री वहां पर पहुंचे हैं। यह यहां पर अगले कुछ दिनों तक यह बुच विल्मौर और सुनीता विलियम्स से स्पेस स्टेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करेंगे उसके बाद इस सप्ताह के अंत तक सुनीता और बुच अपने 9 महीने के अभियान को समाप्त करके इसी यान से वापस धरती की तरफ उड़ान भरेंगे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र




