मुंबई
वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। वोडाफोन आइडिया ने रविवार को एक्सचेंज को दी जानकारी में बताया है कि सरकार कंपनी पर बकाया राशि को इक्विटी में बदलेगी। इस बदलाव के बाद कंपनी वोडाफोन आइडिया में सरकार की कुल हिस्सेदारी 49 प्रतिशत हो जाएगी। मौजूदा समय में सरकार के पास 22.60 प्रतिशत हिस्सा है। बता दें, इस बदलाव के बाद भी कंपनी का कंट्रोल प्रमोटर्स के पास ही रहेगा।
सरकार को कंपनी के 36950 करोड़ रुपये के शेयर मिलने जा रहे हैं। कंपनी के ऊपर यह बताया स्पेक्ट्रम नीलामी का है। जिसे अब शेयरों में बदला जा रहा है।
मंत्रालय की भी लगी मुहर
वोडाफोन आइडिया ने जारी बयान में कहा है कि सूचना प्रसारण मंत्रालय (Ministry of Communications) ने 29 मार्च को ही इसका आदेश दे दिया था। कंपनी को 30 मार्च को यह ऑर्डर मिला है। बता दें, यह प्रक्रिया सितंबर 2021 के टेलीकॉम रिफॉर्म पैकेज के जरिए किया जा रहा है।
कैसे तय होगा शेयरों का दाम?
प्रक्रिया के तहत वोडाफोन आइडिया अब 3695 करोड़ रुपये के शेयर अगले 30 दिन के अंदर जारी करेगी। इन शेयरों की फेस वैल्यू 10 रुपये होगी। वहीं, शेयरों की कीमत बीते 90 दिन या फिर 26 फरवरी 2025 के पहले 10 दिन के एवरेज प्राइस के आधार तय किया जाएगा।
शुक्रवार को कंपनी के शेयरों का भाव बीएसई में 1.73 प्रतिशत की गिरावट के बाद 6.81 रुपये के लेवल पर था। बीते एक हफ्ते में यह स्टॉक 10 प्रतिशत गिरा है। वहीं, एक साल से कंपनी के शेयरों को होल्ड करने वाले निवेशकों को अबतक 48 प्रतिशत का नुकसान उठाना पड़ा है। अब मंगलवार को जब बाजार खुलेगा तब कंपनी के शेयरों पर नजर बनाए रखनी होगी।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











