मुंबई
एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह जल्द ही अपनी बेटी दुआ पादुकोण सिंह के साथ मुंबई के सबसे आलीशान घर में शिफ्ट होने जा रहे हैं. 8 सितंबर 2024 इस कपल ने शाहरुख खान के घर मन्नत के बाजू में करोड़ों का नया क्वाड्रुप्लेक्स अपार्टमेंट खरीदा है. कपल का ये नया घर मुंबई के बांद्रा के बैंडस्टैंड इलाके में स्थित है. उनके इस नए घर का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
बता दें कि इस कपल के नए घर की कीमत 100 करोड़ से अधिक बताई जा रही है और इसे इस तरह से डिजाइन किया गया है कि कपल को समुद्र का नजारा देखने को मिले. उनका नया घर वास्तुकला का एक चमत्कार है, जो एक ऊंची इमारत की 16 से 19 मंजिलों तक में फैला हुआ है, जिसमें घर के अंदर लगभग 11,266 वर्ग फुट और 1,300 वर्ग फुट का छत है.
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने साल 2018 में इटली में शादी हुई थी. बांद्रा वाले घर के अलावा इस कपल के पास अलीबाग में एक 22 करोड़ का बंगला भी है, जिसे 2021 में खरीदा गया था.
दीपिका पादुकोण की आखिरी फिल्मी
वर्कफ्रंट की बात करें, तो दीपिका पादुकोण को आखिरी बार फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में डीसीपी शक्ति शेट्टी के रूप में देखा गया था. मां बनने के बाद उन्होंने कोई भी फिल्म में शामिल होने का ऐलान फिलहाल नहीं किया है.
वहीं, रणवीर सिंह इन दिनों आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. इस फिल्म में रणवीर के अलावा संजय दत्त, आर माधवन, अक्षय खन्ना और यामी गौतम भी अहम भूमिकाओं में हैं. ‘धुरंधर’ के अलावा रणवीर सिंह एक्सेल एंटरटेनमेंट और फरहान अख्तर द्वारा निर्देशित ‘डॉन 3’, संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित ‘शक्तिमान’ और ‘बैजू बावरा’ में भी नजर आएंगे.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र








