गौरेला पेंड्रा मरवाही
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल ने आम नागरिकों के लिए एक सुनहरा अवसर प्रदान किया है। मंडल द्वारा गौरेला के बांधामुड़ा क्षेत्र में विकसित की जा रही सामान्य आवासीय कॉलोनी में एचआईजी (हाई इनकम ग्रुप) एवं एलआईजी (लो इनकम ग्रुप) वर्ग के लिए भवन खरीदने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह योजना विभिन्न आय वर्गों के लोगों को रियायती दर पर पक्के मकान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लाई गई है।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल प्रक्षेत्र कोरबा के संपदा अधिकारी ने बताया कि बांधामुड़ा गौरेला में नगर पंचायत कार्यालय गौरेला, रेलवे स्टेशन एवं अनूपपुर रोड के समीप स्व वित्तीय आधार पर नगर पंचायत को हस्तांतरित कालोनी में एचआईजी (हाई इनकम ग्रुप) एवं एलआईजी (लो इनकम ग्रुप) भवन निर्माण कार्य किया गया है। इच्छुक आवेदक https://cghb.gov.in/ वेबसाइट पर या मंडल कार्यालय में संपर्क कर भवन खरीद सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर +91-96694-52316, +91-99814-35332, +91-77250-67027 या +91-99072-85405 पर संपर्क किया जा सकता है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











