मुंबई,
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का प्रीमियर जी सिनेमा पर 31 मई को होगा। ‘पुष्पा 2 : द रूल’ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक सिनेमाई तूफान है। महीनों से चली आ रही फैंस की उत्सुकता और इंतज़ार अब खत्म होने वाला है। ज़ी सिनेमा पर 31 मई को शाम 7:30 बजे ‘पुष्पा 2 : द रूल’ का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होगा।
सुकुमार के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पुष्पा 2 : द रूल’ में आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन अपने अब तक के सबसे दमदार और धांसू अवतार में नज़र आएंगे। उनके साथ हैं टैलेंट की मिसाल रश्मिका मंदाना, फहाद फासिल और जगपति बाबू जैसे शानदार कलाकार। ‘पुष्पा 2 : द रूल’ में वो सबकुछ है, जिनकी उम्मीद एक मेगा ब्लॉकबस्टर से की जाती है। धमाकेदार एक्शन, सीटीमार डायलॉग्स, गज़ब की केमिस्ट्री और एक दिल को छू जाने वाली, रोमांच से भरपूर कहानी।इस कहानी की रूह है पुष्पा के पक्के इरादे, जहां वो किसी भी कीमत पर नहीं झुकेगा! चाहे कुछ भी हो जाए। वह अपनी पत्नी श्रीवल्ली, अपने लोगों और अपनी शान के लिए हर हाल में खड़ा रहेगा। इस फिल्म में ‘अंगारों’, ‘किस्सिक’, ‘फीलिंग्स’ और ‘पुष्पा पुष्पा’ जैसे चार्टबस्टर गाने दर्शकों के जोश को कई गुना बढ़ा देते हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र