पहलगाम
पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान सीमा पर तनाव बना हुआ है। इसी बीच पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर में स्थानीय प्रशासन ने सीमा के पास रहने वाले लोगों को दो महीने के लिए खाद्यान्न सामग्री का भंडार करने का आह्वान किया है। स्थानीय प्रशासन का यह फैसला ऐसे समय में आया है, जब पाकिस्तानी सेना लगातार पिछले आठ दिनों से सीमा पर सीजफायर का उल्लंघन कर रही है। भारतीय सेना भी इसका मुंहतोड़ जवाब दे रही है।
रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तानी कब्जे वाले कश्मीर के प्रधानमंत्री चौधरी अनवर उल हक ने शुक्रवार को स्थानीय विधानसभा को संबोधित करते हुए कहा कि नियंत्रण रेखा के पास स्थित 13 निर्वाचन क्षेत्रों के लोगों को दो महीने का खाद्यान्न भंडार रखने का निर्देश दिया गया है। चौधरी ने कहा कि इसके अलावा स्थानीय प्रशासन ने इनकी बुनियादी आवश्यताओं को ध्यान में रखते हुए एक राहत कोष भी बनाया है। इसके अलावा नियंत्रण रेखा से लगे इलाकों में सड़कों के रखरखाव के लिए सरकारी और निजी कंपनियों को भी तैनात किया जा रहा है।
दोनों देशों के बीच में यह तनाव 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद बढ़ गया था। इस हमले में आतंकवादियों ने 26 हिंदू पर्यटकों को धर्म पूछ कर मौत के घाट उतार दिया था। भारत की तरफ से इस हमले का आरोप पाकिस्तान समर्थित आतंकवादियों पर लगाया। हालांकि पाकिस्तान की तरफ से इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया था।
इसके बाद भारत सरकार ने हमले का जवाब देते हुए पाकिस्तान के साथ सिंधु जल संधि को निरस्त कर दिया और भारत में आए पाकिस्तानी नागरिकों को भारत छोड़ने का आदेश दे दिया। इसके बाद पाकिस्तान ने भी भारत के साथ अपने समझौतों को रद्द करने की तरफ देखा। पाकिस्तान ने भारत के विमानों के लिए अपने एयरस्पेस को बंद कर दिया। इसके बदले में भारत ने भी अपने एयरस्पेस को पाकिस्तान के लिए बंद कर दिया। फिलहाल दोनों देशों के बीच में तनाव बना हुआ है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। और पढ़ें
इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र