इंदौर
मध्य प्रदेश के इंदौर में पहलगाम में हुए अटैक पर पोस्ट करना एक शख्स को महंगा पड़ गया. दरअसल, इस शख्स ने अपने जिम के व्हाट्सएप ग्रुप पर पहलगाम आतंकी हमले का विरोध किया था. युवक ने एक पोस्ट किया, जिसमें भड़काऊ बातें थी. इसके बाद जिम के संचालकों ने उसका मेंबरशिप ही कैंसिल कर दिया. शहर के विजय नगर इलाके के गोल्ड जिम का ये पूरा मामला बताया जा रहा है. दरअसल, अजय वर्मा पिछले कई साल से गोल्ड जिम के मेंबर है. उन्होंने पहलगाम आतंकी हमले का विरोध किया और इस अटैक में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि देते हुए जिम के WhatsApp ग्रुप में एक पोस्ट किया था.
अजय वर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘नाम पूछो पेट पर लात मारो… नाम पूछो काम से निकालो… नाम पूछो सामान मत खरीदो… नाम पूछो टैक्सी कैंसिल कर दो… नाम पूछो और पूर्ण बहिष्कार कर दो… 1 से 2 हफ्ते परेशानी होगी, लेकिन नतीजे बहुत अच्छे आएंगे.’
मैनेजर ने दी धमकी
WhatsApp ग्रुप पोस्ट के बाद हड़कंप मच गया. अजय ने आरोप लगाया है कि पोस्ट देखने के बाद जिम के मैनेजर काफी नाराज हो गए. फिर मैनेजर नितिन और रोहित ने उनके सात अभद्रता की. इतना ही नहीं उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी गई. सिर्फ इतना ही नहीं उनके जिम की मेंबरशिप भी कैंसिल कर दी गई है. अब इस पूरे मामले को लेकर अजय ने विजयनगर पुलिस से शिकायत की है.
अजय वर्मा ने आरोप लगाया है कि इस जिम के अंदर कुछ गतिविधियां लव जिहाद की भी संचालित की जा रही है. गोल्ड जिम में कई मुस्लिम जिम ट्रेनर भी मौजूद हैं. फिलहाल जिम मैनेजर और संचालक के खिलाफ पीड़ित ने एफआईआर दर्ज करवाई है. विजय नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









