भिलाई
भिलाई के पॉश इलाके में एक स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का खेल खुलेआम चल रहा था। मसाज का नाम लेकर अंदर सेक्स रैकेट का पूरा जाल बिछा था। पुलिस ने रेड मारकर इसका पर्दाफाश किया है।
भिलाई सीएसपी सत्य प्रकाश तिवारी को सूचना मिली थी कि जुनवानी चौक के पास स्थित अगम स्पा में मसाज के बहाने सेक्स वर्कर भेजी जा रही हैं। सूचना लगते ही रविवार रात करीब आठ बजे पुलिस टीम ने वहां दबिश दी। स्पा सेंटर के अंदर का नजारा चौंकाने वाला थाl
जैसे ही पुलिस अंदर पहुंची, देखा कि वहां लड़कियां मसाज के साथ-साथ अनैतिक गतिविधियों में लिप्त थीं। मौके से चार ग्राहक और स्पा सेंटर की संचालिका को पकड़कर स्मृति नगर चौकी लाया गया। लड़कियों को छोड़ दिया गया।
मामले में पुलिस ने स्वतंत्र द्विवेदी (50) स्मृति नगर, राहुल चौधरी (25) राजीव नगर जामुल, विकास ग्रैंड्रे (25) जुनवानी चौक, धरमश्री खोब्रागढ़े (34) अटल विहार कॉलोनी राजनांदगांव , प्रिया सिंह (31) कोहका निवासी को गिरफ्तार किया है l

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र




