बलरामपुर
अवैध रेत का उत्खनन रोकने गए वन व पुलिस विभाग की संयुक्त टीम पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। खाना माफिया के द्वारा ट्रैक्टर चढ़ा कर पुलिस आरक्षक को कुचल दिया गया। घटना में आरक्षक शिव भजन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर रामानुजगंज एसपी वैभव बैंकर मौके के लिए रवाना हो गए हैं।
जिले के लिब्रा घाट में रेत का अवैध उत्खनन चल रहा है। रेत के अवैध उत्खनन के लिए झारखंड से आकर रेत माफिया के द्वारा अवैध उत्खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों ने अवैध उत्खनन की शिकायत की थी। जिसके बाद वन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर गई हुई थी। इस दौरान अवैध उत्खनन रोकने गई टीम पर रेत माफिया ने हमला कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार पीछे से आकर रेत उत्खनन करने में लगे ट्रैक्टर ने आरक्षक शिव भजन सिंह को कुचल दिया। हादसे में आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार लिब्रा घाट में बड़ी मात्रा में अवैध उत्खनन चल रहा है। पड़ोसी राज्य झारखंड से आकर यहां माफिया खनन को अंजाम दे रहे है। सुदूर जंगली गांव होने की वजह से प्रशासन को भी इसकी जानकारी नहीं हो पाती। ग्रामीण माफियाओं के डर से उन्हें कुछ नहीं कह पाते,इसलिए उन्होंने प्रशासन से शिकायत की थी। जिसके बाद कार्यवाही के लिए पहुंची टीम पर माफिया ने हमला कर दिया।
इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर घटना के संबंध में जानकारी ले रही है। यह अभी जानकारी पूछी जा रही है कि किसकी शह पर कौन अवैध उत्खनन कर रहा था और कब से कर रहा था। घटना की सूचना मिलते ही बलरामपुर एसपी वैभव बैंकर मौके पर जाने के लिए निकल गए हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











