गौरेला पेंड्रा मरवाही
एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा 6 में प्रवेश हेतु प्रथम मेरिट सूची के आधार पर काउंसलिंग 8 से 10 मई तक आयोजित कर विद्यालय आवंटन की कार्रवाई किया गया। प्रथम काउंसलिंग में अनुपस्थित होने के कारण रिक्त सीटों को प्रतीक्षा सूची से द्वितीय मेरिट के आधार पर प्रवेश दिया जाना है। इसके लिए द्वितीय काउंसलिंग 13 मई को एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय लाटा (वर्तमान में संचालित 250 सीटर बालक छात्रावास लोहराझोरकी टिकट कला गौरेला में) सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। काउंसलिंग में उपस्थित होने के लिए द्वितीय मेरिट सूची का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास गौरेला एवं कार्यालय प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय डोंगरिया, लाटा एवं नेवसा के सूचना पटल पर भी देखा जा सकता है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











