MY SECRET NEWS

Monday, March 23, 2026 6:48 am

मुंबई

भारत-पाक के बीच युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। शनिवार को सीजफायर का एलान हुआ, लेकिन पाकिस्तान ने इसका उल्लंघन कर दिया। पहलगाम आतंकी हमले की कार्रवाई में भारत की ओर से ऑपरेशन सिंदूर चलाया गया। आतंकी हमले के बाद से ही सरकार पाक और वहां के कलाकारों को लेकर सख्त रवैया अपना रही है। हाल ही में भारत में पाकिस्तान कलाकारों के अकाउंट बैन कर दिए गए थे। इसके बाद अब अपडेट सामने आया है कि सनम तेरी कसम 2 से मावरा होकेन का पत्ता कट गया है।

बॉलीवुड की फ्लॉप फिल्म सनम तेरी कसम को री-रिलीज किया गया था। दूसरा मौका मिलने के बाद मूवी ने रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। फरवरी में दोबारा बड़े पर्दे पर दस्तक देने का फिल्म को यह फायदा मिला कि इसके नाम से फ्लॉप का टैग हट गया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की। इसके बाद मेकर्स ने सनम तेरी कमस के सीक्वल का एलान किया। आधिकारिक घोषणा के बाद से ही इसकी कास्ट को लेकर बज बना हुआ है।

पाकिस्तानी एक्ट्रेस मावरा होकेन के काम को सनम तेरी कसम में खूब पसंद किया गया। हर्षवर्धन राणे के साथ उनकी ऑनस्क्रीन जोड़ी ने सभी का दिल जीता, लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट देखने के बाद लोग उनसे थोड़ा नाराज भी नजर आ रहे हैं। सीजफायर के बाद मावरा ने एक पोस्ट एक्स पर किया था, जिसे लेकर यूजर्स ने उन्हें बाद में ट्रोल भी किया। अब जानकारी सामने आई है कि सनम तेरी कसम 2 में मावरा को कास्ट नहीं किया जाएगा।

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0