लंदन
भारत के दो महान क्रिकेटरों रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट से संन्यास ले लिया है। इस पर दुनिया भर के क्रिकेटर अपनी राय दे रहे हैं। इसी क्रम में इंग्लैंड के महान तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन का भी बयान सामने आया है। एंडरसन का मानना है कि भारत के पास बेखौफ और आक्रामक क्रिकेट खेलने वाले अगली पीढ़ी के क्रिकेटर हैं। इन क्रिकेटरों में इतनी क्षमता है कि वह विराट कोहली और रोहित शर्मा की जगह ले सकते हैं। यह भी बता दें कि इन दोनों का संन्यास ऐसे समय पर हुआ है, जब भारत को इंग्लैंड दौरे पर जाना है। 20 जून से शुरू होने वाले इस दौरे पर इंग्लैंड को पांच टेस्ट मैचों की सिरीज खेलनी है। यह टेस्ट सिरीज, नए वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र 2025-27 की शुरुआत भी होगी।
हफ्ते भर के अंतराल में संन्यास
गौरतलब है कि सबसे पहले भारतीय टेस्ट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने संन्यास का ऐलान किया। इसके कुछ ही दिनों के बाद विराट कोहली ने भी क्रिकेट के लंबे फॉर्मेट को टा-टा, बाय-बाय बोल दिया। इसके बाद ही भारत की टेस्ट टीम के भविष्य को लेकर तरह-तरह की चिंताएं जताई जा रही हैं। यह दोनों दिग्गज पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी-20 फॉर्मेट को भी अलविदा कह चुके हैं। इसके बाद यह दोनों दिग्गज वनडे क्रिकेट खेलते रहेंगे।
आक्रामक और बेखौफ क्रिकेटर
जेम्स एंडरसन ने ‘टॉकस्पोर्ट’ से कहा कि महान खिलाड़ी। कोहली टेस्ट क्रिकेट के महानतम बल्लेबाजों में से एक हैं। भारतीय टीम के पास अब एक नया कप्तान होगा और टीम में दो सबसे अनुभवी खिलाड़ी नहीं होंगे। एंडरसन ने कहाकि शर्मा के संन्यास के बाद एक नया कप्तान होगा। विराट और रोहित की जगह लेना मुश्किल है, लेकिन भारत के पास काफी प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं। उन्होंने कहाकि आप आईपीएल देखिए। अब आईपीएल से टेस्ट टीम में ऐसे क्रिकेटर आ रहे हैं जो आक्रामक हैं, बेखौफ क्रिकेट खेलते हैं।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र









