नई दिल्ली
दिल्ली कैपिटल्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के रिप्लेसमेंट का ऐलान कर दिया है। मुस्ताफिजुर को ऑस्ट्रेलियाई जैक फ्रेजर मैक्गर्क की जगह टीम में शामिल किया गया है। मैक्गर्क ने दिल्ली आईपीएल के बचे हुए मैचों से दूरी बना ली है। उनके इस फैसले को दिल्ली कैपिटल्स के साथ ‘धोखेबाजी’ की तरह देखा जा रहा है, जिसने खराब फॉर्म के बावजूद मैक्गर्क को 9 करोड़ रुपए में खरीदा था। हालांकि धाकड़ ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज का कहना है कि उन्होंने निजी वजहों से आईपीएल से हटने का फैसला लिया है।

छह करोड़ रुपए में जोड़ा अपने साथ
दिल्ली कैपिटल्स ने मुस्ताफिजुर रहमान को छह करोड़ रुपए में अपने साथ जोड़ा है। बांग्लादेश का यह तेज गेंदबाज अभी तक आईपीएल में 57 मैच खेल चुका है। इस दौरान उन्होंने कुल 61 विकेट हासिल किए हैं। इसके अलावा मुस्ताफिजुर ने बांग्लादेश के लिए खेलते हुए 106 टी-20 मैचों में कुल 132 विकेट लिए हैं। मुस्ताफिजुर रहमान के लिए यह दिल्ली कैपिटल्स में वापसी करने जैसा है। उन्होंने अपना आईपीएल डेब्यू तो 2016 में किया था, जब वह सनराइजर्स हैदराबाद के साथ जुड़े थे।

फिज की दिल्ली कैपिटल्स में ‘घर वापसी’
इसके बाद यह बांग्लादेशी पेसर 2022-23 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल था। मुस्ताफिजुर रहमान ने चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से भी आईपीएल में हिस्सा लिया है। आईपीएल 2023 में वह महेंद्र सिंह धोनी की टीम के साथ थे। जहां तक जैक फ्रेजर मैक्गर्क का सवाल है, दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शुरुआती मैचों में ओपनर के रूप में मौका दिया। हालांकि पिछले सीजन के विपरीत वह इस सीजन में कुछ खास नहीं कर सके। इसके बाद उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था।

 

Loading spinner
यूजफुल टूल्स
QR Code Generator

QR Code Generator

Age Calculator

Age Calculator

Word & Character Counter

Characters: 0

Words: 0

Paragraphs: 0