नई दिल्ली
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2025 के प्लेऑफ में पहुंचने के बाद एक तगड़ा चाल चली हैं। उन्होंने युवा इंग्लिश ऑलराउंडर जैकब बेथेल, जो आज खेले जाने वाले मैच के बाद आरसीबी कैंप छोड़कर घर लौट रहे हैं, उनके रिप्लेसमेंट का एलान हो गया है।
आरसीबी ने जैकब बेथेल की जगह न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज टिम सीफर्ट को अपनी टीम में जोड़ा। उन्हें आरसीबी ने अपने आईपीएल 2025 के बाकी बचे हुए मैचों के लिए बतौर रिप्लेसमेंट टीम में शामिल किया गया। उन्हें 2 करोड़ रुपये में खरीदा गया।
RCB में Tim Seifert की हुई एंट्री
दरअसल. न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज टिम सीफर्ट (Tim Seifert) को आरसीबी ने पहले साथ जोड़ा हैं। वह इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के लिए आईपीएल में खेल चुके हैं। उन्होंने IPL 2021 में KKR के लिए सिर्फ एक मैच खेला था, जबकि DC के लिए, उन्होंने दो पारियों में 24 रन बनाए थे।
सीफर्ट को 2 करोड़ रुपये में आरसीबी ने शामिल किया गया। 27 मई को लखनऊ के खिलाफ आरसीबी की टीम के आखिरी लीग मैच के लिए वह उपलब्ध होंगे। 30 साल के टिम ने न्यूजीलैंड के लिए 66 टी20I मैचों में 28 की औसत और 142.85 के स्ट्राइक रेट से 1540 रन बनाए हैं, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं।
जैकब बेथेल का बने रिप्लेसमेंट
जैकब बेथेल को चोटिल फिल सॉल्ट का रिप्लेसमेंट बनाया गया था। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स (DC) के खिलाफ 12 रन बनाए थे। अगले मैच में उन्होंने 55 रन बनाए और विराट कोहली के साथ 97 रनों की शुरुआती साझेदारी की थी।
बाएं हाथ का स्पिनर अभी तक IPL में गेंदबाजी नहीं कर पाया है, जिन्हें मेगा ऑक्शन में 2.60 करोड़ रुपये में खरीदा गया था। अब जैकब बेथेल को 29 मई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में शुरू हो रही इंग्लैंड की तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम में चुना गया है। वह नेशनल डियूटी की वजह से टूर्नामेंट को बीच में छोड़कर जा रहे हैं।
मौजूदा समय में आरसीबी की टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है, जिन्होंने 12 मैचों खेलकर 17 अंक हासिल किए। अगर आरसीबी की टीम अगर अपने आखिरी लीग मैच को जीत जाती है तो वह शीर्ष दो में फिनिश करेंगे और क्वालीफायर 1 में खेलेंगे।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र




