कवर्धा
कोरबा से कवर्धा की ओर आ रही तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। यह हादसा पंडरिया थाना क्षेत्र के सैगोनाडीह और किशुनगढ़ गांव के बीच हुआ है। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में बस सवार 20 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। स्थानीय राहगीरों और ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को बस से बाहर निकाला और एंबुलेंस की सहायता से पंडरिया अस्पताल पहुंचाया।
सूचना मिलते ही पंडरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए अस्पताल में अतिरिक्त चिकित्सकों की व्यवस्था की गई है।
कोयले से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलटा
गौरेला-अनुपपूर मार्ग पर कोयले से लदा ट्रेलर अनियंत्रित होकर पलट गया। पहले बेकाबू ट्रेलर वाहन पेड़ से टकराया, फिर सड़क पर पलट गया। वाहन इतनी तेज रफ्तार में था कि जिस पेड़ से टकराकर ट्रेलर पलटा वो पेड़ ही जमीन से उखड़ गया। हादसा रविवार सुबह गौरेला के फॉरेस्ट बैरियर के पास हुआ है।
जानकारी के अनुसार कोयले से लदा ट्रेलर मध्यप्रदेश के रामपुर से चम्पा जांजगीर की ओर जा रहा था। इस हादसे में किसी के भी हताहत होने की जानकारी नही है। वहीं घटना के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। गौरेला पुलिस जांच में जुटी है।

“माय सीक्रेट न्यूज़” यह एक ऑनलाइन वेबसाइट है, जो आपको देश – दुनिया और आपके आसपास की हर छोटी-बड़ी खबरों को आप तक पहुंचाती है। इस वेबसाइट का संचालन वरिष्ठ पत्रकार पुष्पेन्द्र जी कर रहे हैं। उन्होंने पत्रकारिता में BJC (बेचलर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) और MJC (मास्टर ऑफ़ जर्नलिज्म एंड कम्युनिकेशन) की डिग्री 2011 में हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय सागर मप्र से हासिल की है। उन्होंने भोपाल के स्वदेश, राज एक्सप्रेस, राष्ट्रीय हिंदी मेल, सांध्य प्रकाश, नवदुनिया और हरिभूमि जैसे बड़े समाचार पत्र समूहों में काम किया है। इस वेबसाइट का संचालन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से हो रहा है, जहाँ से प्रदेश की राजनीति से लेकर विकास की योजनाएं तैयार होती हैं।दे श व प्रदेश जिले की ताजा अपडेट्स व राजनीतिक प्रशासनिक खबरों के लिए पढ़ते रहिए हमारी वेबसाइट (my secret news. Com )👈 ✍️ पुष्पेन्द्र , (वरिष्ठ पत्रकार) भोपाल, मप्र











